फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 24 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:29 PM, 24-Oct-2024

Shimla: राम मंदिर में कार्यक्रम का शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने किया बहिष्कार, जानें पूरा मामला

शंकराचार्य गो हत्या को रोकने और गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए राजधानी के श्रीराम मंदिर में गो ध्वज की स्थापना के लिए  शिमला पहुंचे, लेकिन उन्होंने इस कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया है और जाखू मंदिर से ही संदेश दिया। और पढ़ें

09:16 PM, 24-Oct-2024

Himachal News: चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन में 90 फीसदी भूमि मालिकों को दिया मुआवजा, अब निर्माण कार्य में आएगी तेजी

चंडीगढ़-बद्दी रेल लाइन के बीच आने वाली जमीनों का मुआवजा न मिलने के कारण किसानों ने प्रदर्शन किया था, लेकिन अब जमीनों का मुआवजा 90 फीसदी लोगों को दे दिया गया है। वहीं, जल्द ही पेड़ों की भी मुआवजा राशि लोगों को जारी कर दी जाएगी। इससे निर्माण कार्य में तेजी आएगी। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

08:49 PM, 24-Oct-2024

HPU News: हैरानीजनक! एचपीयू ने दस हजार फीस वाले डिप्लोमा को पूरा करने की परीक्षा के लिए तय की 20 हजार फीस

एचपीयू ने हैरान करने वाली अधिसूचना जारी की है। विवि ने दस हजार की फीस वाले डिप्लोमा को पूरा करने के लिए परीक्षा का विशेष अवसर देकर 20 हजार की फीस तय की है। यदि किसी छात्र ने दोनों सेमेस्टर की परीक्षाएं देनी हों तो उसे 40 हजार फीस देनी होगी। और पढ़ें

विज्ञापन
08:01 PM, 24-Oct-2024

Himachal News: यादविंद्र गोमा और उप मुख्य सचेतक पठानिया का नेता प्रतिपक्ष जयराम पर पलटवार

सुक्खू सरकार के मंत्री और उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष पर पलटवार किया है।  और पढ़ें

07:37 PM, 24-Oct-2024

Himachal: एचआरटीसी 250 डीजल बसें खरीदेगा, 320 ई-बसों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू; कार्यशालाएं भी होंगी अपग्रेड

एचआरटीसी के लिए प्रदेश सरकार ने मंत्रिमंडल सदस्यों और विधायकों के साथ विचार विमर्श कर 250 डीजल बसें खरीदने का फैसला लिया है। वहीं, 320 ई-बसों के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

विज्ञापन
07:24 PM, 24-Oct-2024

Kangra News: नूरपुर के सदवां में दो गुटों में खूनी झड़प, एक युवक की मौत; एक अन्य गंभीर घायल

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में दो गुटों में खूनी झड़प के दौरान सिर पर चोट लगने से युवक की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।  और पढ़ें

05:41 PM, 24-Oct-2024

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- सुक्खू सरकार पर है जनता को दी गईं रियायतें छीनने का भूत सवार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार के मंत्री प्रेस में आकर जनता से अपील कर रहे हैं कि वे खुद आगे आकर सरकार की ओर से दी जा रही बिजली पर सब्सिडी त्याग दें। वे चाहते हैं कि टैक्स चुकाने वाली जनता आपकी मौज के लिए वो छोटी सी रियायत भी वापस कर दें। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

05:33 PM, 24-Oct-2024

Himachal: आठ अधिकारी पदोन्नत होकर एचएएस कैडर में, चार के किए तबादले

प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत आठ अधिकारी पदोन्नत होकर एचएएस कैडर में शामिल हो गए हैं।  और पढ़ें

05:03 PM, 24-Oct-2024

Himachal: शिमला में बनेगा विश्व का दूसरा सबसे लंबा रोपवे, 660 ट्राॅली लगेंगी, एक घंटे में छह हजार करेंगे सफर

शिमला में विश्व के दूसरे और देश के सबसे लंबे यानी करीब 14 किलोमीटर के रोपवे के निर्माण कार्य को जल्द शुरू किया जाएगा।  और पढ़ें

04:30 PM, 24-Oct-2024

Shimla: प्रदेश सरकार ने 11 एचएएस अधिकारियों को दिया अतिरिक्त कार्यभार, तीन के तबादले

11 एचएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार देने की अधिसूचना जारी की है। जितेंद्र सांजटा को विद्युत विनियामक आयोग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।  और पढ़ें

03:48 PM, 24-Oct-2024

Himachal: अंतर मंत्रालयीय केंद्रीय दल ने किया मंडी जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, नुकसान का आकलन

अंतर मंत्रालयीय केंद्रीय दल ने गुरुवार को मंडी जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान मंडी जिले में लगभग 213 करोड़ 22 लाख रुपए का नुकसान आंका गया है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

03:25 PM, 24-Oct-2024

Himachal CM: हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से की मुलाकात, किया ये आग्रह

गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री से भारत सरकार से सहयोग मांगा है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

02:54 PM, 24-Oct-2024

VIDEO : राम मंदिर शिमला में कार्यक्रम का शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने किया बहिष्कार, कार्यक्रम संयोजक ने ये कहा

राम मंदिर शिमला में कार्यक्रम का शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने किया बहिष्कार, कार्यक्रम संयोजक ने ये कहा और पढ़ें

12:52 PM, 24-Oct-2024

Shimla: हिमाचल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय युवा संसद का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

विवि सभागार में आयोजित किए जा रहे दो दिन के युवा संसद में देश भर के विधि विश्वविद्यालय  की टीमें भाग ले रही हैं। और पढ़ें

12:00 PM, 24-Oct-2024

Himachal News: धर्माणी बोले- जो लोग बिल चुका सकते हैं, उन्हें छोड़ देनी चाहिए बिजली सब्सिडी

कैबिनेट सब कमेटी की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि बिजली बोर्ड ने किसी भी इंजीनियर को पद से नहीं हटाया है और इन पदों को समायोजित किया जा रहा है। और पढ़ें

11:57 AM, 24-Oct-2024

हिमाचल: महिला मनरेगा कामगारों को घर बनाने के लिए मिलेंगे तीन लाख, अधिसूचना जारी

प्रदेश में मनरेगा में 100 दिन का कार्य दिवस पूरे करने वाली विधवा, एकल महिला, परित्यक्त और दिव्यांग महिलाओं (वार्षिक आय ढाई लाख तक) को घर बनाने के लिए तीन लाख रुपये की आर्थिक धनराशि दिए जाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है।  और पढ़ें

11:56 AM, 24-Oct-2024

Himachal: बिजली बोर्ड में अब उच्च पदों का होगा युक्तिकरण, कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में फैसला

प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में अब उच्च पदों पर युक्तिकरण होगा। जरूरत के हिसाब से अधिकारियों की नियुक्तियां की जाएंगी। और पढ़ें

11:50 AM, 24-Oct-2024

Mandi: सराज में मंत्री जगत सिंह नेगी के सामने आपस में उलझे कांग्रेस कार्यकर्ता, जमकर हुई धक्का-मुक्की

मंडी जिले के सराज दौरे के दौरान बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के थुनाग पहुंचते ही स्वागत के लिए खड़े कांग्रेस नेता जगदीश रेड्डी और ठाकुर चेतराम समर्थक मंत्री के स्वागत के दौरान आपस मे उलझ पड़े। और पढ़ें

11:35 AM, 24-Oct-2024

Shimla: आयुर्वेदिक कॉलेज पपरोला और छोटा शिमला में शुरू होगा वेलनेस पंचकर्म, आरकेएस की बैठक में फैसला

प्रदेश के आयुर्वेदिक अस्पतालों में जल्द ही आयुष विभाग वेलनेस पंचकर्म की सुविधा शुरू करने जा रहा है। पहले चरण में आयुर्वेदिक जिला अस्पताल छोटा शिमला और आयुर्वेदिक कॉलेज पपरोला में यह सुविधा शुरू की जाएगी।  और पढ़ें

11:28 AM, 24-Oct-2024

Kullu: 800 मीटर की ऊंचाई से बागा सराहन की खूबसूरती निहार सकेंगे सैलानी

 कुल्लू जिले के आनी विधानसभा क्षेत्र के बागा सराहन में देश-विदेश से घूमने आने वाले सैलानी जल्द ही हवा में उड़ान भर सकेंगे। और पढ़ें

10:32 AM, 24-Oct-2024

Himachal: अतिक्रमण हुआ तो अफसरों पर कार्रवाई, हिमाचल हाईकोर्ट ने दिए आदेश

वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाने पर 1 अगस्त को दिए आदेशों की अनुपालना की गई है। उपमंडलाधिकारी वन कुल्लू ने अदालत में इस संबंध में अनुपालना रिपोर्ट दायर की है। और पढ़ें

10:24 AM, 24-Oct-2024

Himachal: आबकारी और कराधान विभाग की होगी अपनी पुलिस फोर्स, भर्ती प्रक्रिया जारी

नशे के कारोबार को रोकने और कर चोरी के मामलों को रोकने के लिए आबकारी एवं कराधान विभाग के पास अपनी पुलिस फोर्स होगी। और पढ़ें

10:04 AM, 24-Oct-2024

HRTC: दिवाली के लिए 29-30 अक्तूबर को चलेंगी 155 अतिरिक्त बसें, इन हेल्पलाइन नंबर से प्राप्त करें जानकारी

 दिवाली पर दिल्ली चंडीगढ़ और बददी से 155 अतिरिक्त बसें प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए चलेंगी।  और पढ़ें

05:00 AM, 24-Oct-2024

Himachal News: दुकानों के बाहर नाम लिखने के मामले में हाईकोर्ट ने गृह सचिव, डीजीपी को जारी किए नोटिस

हिमाचल हाईकोर्ट ने दुकानों के बाहर नाम लिखने के मामले में प्रदेश के गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), शिमला के पुलिस अधीक्षक और नगर निगम शिमला को नोटिस जारी किया है।  और पढ़ें

05:00 AM, 24-Oct-2024

Himachal News: आउटसोर्स कर्मियों के तबादले पर हिमाचल हाईकोर्ट की रोक, जानें पूरा मामला

हिमाचल हाईकोर्ट ने दो आउटसोर्स कर्मचारियों के तबादलों पर रोक लगा दी है। इन दोनों आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति फरवरी 2022 को की गई थी और करीब ढाई साल के अंदर ही इनका तबादला कर दिया गया है। जानें पूरा मामला... और पढ़ें

05:00 AM, 24-Oct-2024

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 24 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

संजौली मस्जिद मामले को आठ हफ्ते के भीतर निपटाने के लिए अब नगर निगम आयुक्त कोर्ट दिवाली के बाद ही फिर सुनवाई शुरू करने जा रहा है। इसके लिए जल्द ही संबंधित पक्षों को सुनवाई के लिए नोटिस जारी करने की तैयारी है।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें