फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 22 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:51 PM, 22-Oct-2024

HP Cabinet Decisions: 2,061 पदों पर वन मित्र भर्ती प्रक्रिया, विभागों में भरे जाएंगे 184 पद, पढ़ें सभी फैसले

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में आयोजित की गई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं।  और पढ़ें

09:42 PM, 22-Oct-2024

Himachal News: शिमला में सचिवालय के पास दृष्टिबाधितों ने फिर किया चक्का जाम, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हटाया

सचिवालय के समीप मंगलवार सुबह दृष्टि बाधित संघ ने जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही सचिवालय से कुछ दूरी पर सड़क पर सुबह 11:00 से 11:30 बजे तक चक्का जाम किया। और पढ़ें

09:34 PM, 22-Oct-2024

Himachal News: हिमाचल में चिट्टा तस्करी में अब लड़कियां भी हैं शामिल, पुलिस ने गिरफ्तार की दो सगी बहनें

कोटखाई में चिट्टा तस्करी कर रहे रंजन गैंग के मामले में पुलिस ने अब दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अभी तक इस मामले में तीन महिलाओं समेत 11 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि गिरोह में लड़कें और लड़कियां मिलकर चिट्टा तस्करी के नेटवर्क चला रहे थे। 
  और पढ़ें

विज्ञापन
09:15 PM, 22-Oct-2024

Himachal News: एचआरटीसी चालक पर नशे में बस चलाने का आरोप, ऐसे लगा पता; प्रारंभिक जांच के बाद निलंबित

एचआरटीसी बस के चालक पर नशे में गाड़ी चलाने के आरोप लगे हैं। मामला सामने आने के बाद एचआरटीसी ने इस संबंध में विभागीय जांच बैठा दी है। प्रारंभिक जांच के बाद निगम ने चालक को निलंबित कर दिया है।  और पढ़ें

09:06 PM, 22-Oct-2024

HP Milkfed: 26 अक्तूबर से मिलेंगी मिल्कफेड की मिठाइयां, शुगर फ्री मिल्क केक समेत ये चीजें होंगी उपलब्ध

दिवाली के लिए 26 अक्तूबर से मिल्क फेड के 28 स्टॉलों पर मिठाइयां उपलब्ध होंगी। हिमफेड ने दिवाली पर उपहार देने के लिए सेलिब्रेशन और गिफ्ट पैक भी तैयार किए हैं।  और पढ़ें

विज्ञापन
08:39 PM, 22-Oct-2024

Himachal News: मृतकों के नाम पर डकार लिया राशन, हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा- अनुपूरक हलफनामा दायर करे सरकार

हिमाचल हाईकोर्ट ने सरकार को अनुपूरक हलफनामा दायर करने के आदेश दिए हैं। मामला राशन आवंटन करने के मामले में की गई धांधलियों से जुड़ा हुआ है। पढ़ें पूरा मामला...
  और पढ़ें

08:08 PM, 22-Oct-2024

Himachal News: फोरलेन निर्माण करने वाली पांच कंपनियों के खिलाफ एफआईआर, वन खंड अधिकारियों ने दी शिकायत, जानें

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण करने वाली पांच कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बिलासपुर के एएसपी शिव चौधरी ने बताया कि दोनों अधिकारियों की शिकायत पर स्वारघाट पुलिस ने फोरलेन निर्माण कर रहीं पांच कंपनियों पर केस दर्ज किए हैं।
  और पढ़ें

07:45 PM, 22-Oct-2024

Himachal News: पर्यटक सीधे पहुंचेंगे कमरूघाटी, गोहर से पंडोह तक सड़क होगी चकाचक, केंद्र ने दिए 9 करोड़ रुपये

केंद्र सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने गोहर-पंडोह सड़क के लिए नौ करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।  और पढ़ें

07:18 PM, 22-Oct-2024

Sanjauli Mosque: मस्जिद कमेटी के पास पैसों की कमी, रुक रहा है काम; मंत्री अनिरुद्ध सिंह बोले- हम करेंगे मदद

संजौली मस्जिद में हुए अवैध निर्माण को गिराने का काम चंद मजदूरों के सहारे है। पैसों की कमी के चलते मस्जिद कमेटी अवैध निर्माण को गिराने के लिए और मजदूर काम पर नहीं लगा पा रही है। वहीं, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि वह आर्थिक रूप में और श्रमदान के रूप में मदद करने के लिए तैयार हैं।
  और पढ़ें

06:55 PM, 22-Oct-2024

Kullu Saras Mela: हरियाणवी मिट्टी के बर्तन, मणिपुर के बांस से बने उत्पाद बने आकर्षण, 10 राज्यों की प्रदर्शनी

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मुख्यालय ढालपुर में 10 दिवसीय सरस मेले में दस राज्यों के 55 हल्तशिल्प कलाकारों की प्रदर्शनी सज गई है।
  और पढ़ें

06:33 PM, 22-Oct-2024

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- सरकार दिव्यांगों के साथ भी तानाशाही और बर्बरता से आ रही पेश

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में दिव्यांग छात्रों के साथ पुलिस की बर्बरता की कड़ी निंदा की है। वहीं, सुक्खू सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पेंशन वाली पक्की और 58 साल नौकरी की गारंटी देने वाले अब कच्ची नौकरी वालों को भी घर बैठा रहे हैं।  और पढ़ें

06:24 PM, 22-Oct-2024

Himachal: इन दो भर्ती परीक्षाओं के सफल अभ्यर्थियों को मिलेगी नियुक्ति, कैबिनेट उप समिति ने की सिफारिश

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को  हुई मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में दो भर्ती परीक्षाओं के सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान करने की सिफारिश की गई है। और पढ़ें

06:20 PM, 22-Oct-2024

HP High Court: लोक निर्माण विभाग से हिमाचल हाईकोर्ट ने पूछा- एक मीटर सड़क पर कैसे खर्च हुए एक लाख रुपये

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग को कड़ी फटकार लगाते हुए पूछा कि विभाग ने मात्र एक मीटर सड़क के रखरखाव पर एक लाख रुपये कैसे खर्च कर दिए। जानें पूरा मामला... और पढ़ें

12:40 PM, 22-Oct-2024

Hamirpur: भोरंज के कोट लांगस में स्लेटपोश गोशाला जलकर राख, पशुओं का चारा भी आग की भेंट चढ़ा

हमीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज के तहत ग्राम पंचायत कोट लांगस में मंगलवार सुबह स्लेटपोश गोशाला आग की भेंट चढ़ गई। और पढ़ें

12:39 PM, 22-Oct-2024

VIDEO : सचिवालय के समीप दृष्टि बाधित संघ ने किया चक्का जाम, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

सचिवालय के समीप दृष्टि बाधित संघ ने किया चक्का जाम, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग और पढ़ें

12:10 PM, 22-Oct-2024

Rampur: रचोली पंचायत के जबाह मोड़ पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत, एक घायल

शिमला जिले में पुलिस थाना रामपुर के तहत मंगलवार रचोली पंचायत के जबाह में एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।  और पढ़ें

11:52 AM, 22-Oct-2024

Himachal: अंडर-19 महिला चैलेंजर ट्रॉफी में खेलेंगी ऊना काॅलेज की छात्रा देवांशी वर्मा

छत्तीसगढ़ के रायपुर में प्रस्तावित वाली अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए भारत की टीम डी की तरफ से खेलने के लिए हुआ है। और पढ़ें

11:23 AM, 22-Oct-2024

Special Educator Recruitment: हिमाचल में स्पेशल एजुकेटर के भर्ती नियम अधिसूचित, यहां जानें पात्रता शर्तें

सरकारी स्कूलों में प्री प्राइमरी से पांचवीं कक्षा तक पढ़ने वाले विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए 138 स्पेशल एजुकेटर भर्ती किए जाएंगे। राजपत्र में भर्ती के संबंधित नियम अधिसूचित कर दिए गए हैं।  और पढ़ें

10:58 AM, 22-Oct-2024

Himachal: प्रदेश में एक क्लिक पर मिल रहीं 275 सेवाएं, गोकुल बुटेल ने किया डिजिटल हेल्पलाइन का शुभारंभ

मैहली में डिजिटल तकनीक एवं गवर्नेंस विभाग कार्यालय आईटी भवन के सभागार में डिजिटल हेल्पलाइन का गोकुल बुटेल ने शुभारंभ किया।  और पढ़ें

10:30 AM, 22-Oct-2024

Himachal: एक माह से नहीं बरसे बादल, हिमाचल में सूखे जैसे हालात, ताबो का न्यूनतम पारा माइनस में दर्ज

1 से 22 अक्तूबर तक प्रदेश में सामान्य से 97 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। सरसों, गेहूं सहित अन्य फसलों की सिंचाई के लिए भी किसानों को समस्याएं पेश आ रही हैं।  और पढ़ें

10:11 AM, 22-Oct-2024

Shimla: हिमाचल कैडर के सुभाशीष पांडा पीएमओ में बने अतिरिक्त सचिव

हिमाचल कैडर के 1997 बैच के आईएएस अधिकारी पांडा वर्तमान में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) में उपाध्यक्ष हैं। और पढ़ें

10:08 AM, 22-Oct-2024

Himachal News: एचआरटीसी वोल्वो की जगह चलाएगा 30 लग्जरी इलेक्ट्रिक बसें, खरीद प्रक्रिया शुरू

प्रदेश को हरित राज्य बनाने के लिए एचआरटीसी लग्जरी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करने जा रहा है।  और पढ़ें

09:54 AM, 22-Oct-2024

Shimla: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कोर्ट को साैंपी रिपोर्ट, ठोस कचरा निस्तारण मामले में नहीं कोई एक्शन प्लान

अदालत ने केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड और पर्यावरण मंत्रालय को अपने पिछले आदेश में ठोस कचरे के निस्तारण के लिए क्या कदम व योजनाएं बनाई हैं, इस पर रिपोर्ट पेश करने को कहा था।  और पढ़ें

09:47 AM, 22-Oct-2024

HP Sukhu Govt: हिमाचल सरकार गांवों में गुजारेगी रात, दुख-सुख की करेगी बात, शुरू होगा नया कार्यक्रम

 सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री और मंत्री पंचायतों में रात गुजारकर लोगों की समस्याओं को निपटाएंगे।  और पढ़ें

09:41 AM, 22-Oct-2024

हिमाचल: चीन सीमा से सटे समदो से ग्रांफू तक चौड़ी होगी सड़क, सरकार ने डीसी को दिए आदेश

 प्रदेश सरकार ने इसके लिए उपायुक्त जिला लाहौल स्पीति को आदेश जारी कर दिए है। वर्ष 2025 तक इस सड़कों को चौड़ा किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। और पढ़ें

09:38 AM, 22-Oct-2024

Kiratpur Manali Fourlane: किरतपुर-मनाली फोरलेन पर बनेंगे 18 फुटओवर ब्रिज, सुरक्षित होगी आवाजाही

किरतपुर-मनाली फोरलेन निर्माण के बाद लोगों को फोरलेन आर-पार करने में पेश आ रही मुश्किलों को दूर करने के लिए ही फुटओवर ब्रिज बनाए जा रहे हैं।  और पढ़ें

09:27 AM, 22-Oct-2024

Himachal: अस्थायी कर्मियों को भी 28 अक्तूबर को मिलेगा मानदेय, सरकार ने जारी की अधिसूचना

मुख्यमंत्री ने अस्थायी कर्मियों को भी 28 अक्तूबर को मानदेय जारी करने के आदेश दिए हैं। आदेश के बाद वित्त विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है।  और पढ़ें

09:22 AM, 22-Oct-2024

Sanjauli Mosque Case: वक्फ बोर्ड की मंजूरी के बाद संजौली मस्जिद की तीन अवैध मंजिलें गिराने का काम शुरू

नगर निगम आयुक्त कोर्ट के आदेशानुसार मस्जिद कमेटी ने सोमवार को खुद ही निर्माण गिराने की प्रक्रिया शुरू की। और पढ़ें

05:00 AM, 22-Oct-2024

CM Sukhu Delhi Visit: आज दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, कल वायनाड में प्रियंका के नामांकन में होंगे शामिल

मंगलवार दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शिमला से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। यहां कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नामांकन में शामिल होंगे। और पढ़ें

05:00 AM, 22-Oct-2024

Kaza-Kullu Bus Route: काजा-कुल्लू के बीच निगम की बस सेवा 111 दिन बाद बंद, इस वजह से निगम प्रबंधन ने लिया फैसला

काजा-कुल्लू के बीच बस सेवा 111 दिन के बाद निगम ने बंद कर दी है। काजा-कुल्लू के बीच निगम की बस सेवा एक जुलाई को शुरू हुई थी। इसे अब सड़क की स्थिति देखकर निगम प्रबंधन ने 19 अक्तूबर से बस सेवा को बंद कर दिया है। 
  और पढ़ें

05:00 AM, 22-Oct-2024

Himachal News: संदिग्ध लेनदेन होने पर हिमाचल में 10,482 बैंक खाते फ्रीज, कई खाताधारक राशि आने से भी अनजान

हिमाचल प्रदेश में 10,482 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। अकेले मंडी जिले से संबंधित करीब 972 खाते फ्रीज किए गए हैं। शातिर तरह-तरह के झांसे देकर लोगों के खातों को भी इस्तेमाल कर रहे हैं। और पढ़ें

05:00 AM, 22-Oct-2024

Himachal News: गर्भवती महिलाओं को चेहरा स्कैन कर मिलेगा राशन, पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से होगी पहचान, जानें

हिमाचल प्रदेश में अब गर्भवती महिलाओं का राशन कोई दूसरा व्यक्ति नहीं ले पाएगा। अब गर्भवती महिलाओं को चेहरा स्कैन कर आंगनबाड़ी केंद्रों में पूर्ण आहार मिलेगा। और पढ़ें

02:05 AM, 22-Oct-2024

Himachal Pradesh: सीएम सुक्खू के मंत्रिमंडल की बैठक आज, कई अहम फैसले होंगे; विभागीय रिक्तियां भरे जाने के आसार

वन मित्र भर्ती नीति में बदलाव कर 10 अंकों का साक्षात्कार खत्म करने का मामला भी कैबिनेट में मंजूरी के लिए लाया जा सकता है। नई होम स्टे नीति को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। राज्य के बाहर के लोगों की ओर से चलाए जा रहे होम स्टे अवैध घोषित किए जा सकते हैं। और पढ़ें

01:44 AM, 22-Oct-2024

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 22 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को उम्मीदवार बनाया है। बुधवार को प्रियंका के नामांकन के बाद वायनाड में एक रैली होगी। सीएम सुक्खू बुधवार सुबह वायनाड पहुंचेंगे। यहां कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नामांकन में शामिल होंगे। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें