फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 25 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:02 PM, 25-Sep-2024

Himachal Masjid: संजौली मस्जिद का गुपचुप दौरा कर गए AIMIM नेता जमई, वीडियो वायरल, भड़के हिंदू-मुस्लिम संगठन

एआईएमआईएम के दिल्ली अध्यक्ष डाॅ. शोएब जमई ने शिमला पहुंचकर संजौली मस्जिद का दाैरा लिया। इस दाैरान उन्होंने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट डाली। और पढ़ें

08:01 PM, 25-Sep-2024

Shimla Ambulance: रोगी वाहनों में ढोई जा रही सवारियां, सात के चालान; रिज पर आरटीओ ने नाका लगा की कार्रवाई

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला रिज और मालरोड से रोगी वाहन सवारियां और सामान्य मरीजों को ढोकर ले जा रहे हैं। आरटीओ शिमला ने 14 रोगी वाहनों की जांच की। इस दौरान 7 रोगी वाहनों में सामान्य मरीज, सवारियां और तीमारदार बैठे मिले। 
  और पढ़ें

07:30 PM, 25-Sep-2024

CM Sukhu: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- पड़ोसी राज्यों की तुलना में प्रदेश के उद्योगों को दे रहे सस्ती बिजली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पड़ोसी राज्यों की तुलना में राज्य के उद्योगों को सस्ती दरों पर विद्युत उपलब्ध करवाई जा रही है। राज्य में केवल 159 उद्योग हैं जिनकी आपूर्ति वोल्टेज 33 केवी से 220 केवी तक है। और पढ़ें

विज्ञापन
07:24 PM, 25-Sep-2024

Bilaspur News: युवक पर दागीं तीन गोलियां, पीठ में लगने से घायल, गुस्साए परिजनों का फोरलेन पर एक घंटा चक्का जाम

बिलासपुर जिले के उपमंडल श्री नयनादेवी के बेहल में किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान एक व्यक्ति पर दूसरे गुट ने गोलियां चला दीं।  और पढ़ें

07:19 PM, 25-Sep-2024

Himachal News: कुएं में डूब गया पति, पत्नी ने की बचाने की कोशिश, दोनों की डूबने से हुई मौत; यहां पेश आई घटना

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के कलोह गांव में एक दंपती की कुएं में गिरने से मौत हो गई। गांव वालों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।  और पढ़ें

विज्ञापन
07:09 PM, 25-Sep-2024

National Common Mobility Card: शिमला में एचआरटीसी के तीन काउंटरों पर मिलेगा एनसीएमसी कार्ड, लगेंगे इतने पैसे

एचआरटीसी ने इसके लिए शिमला में तीन काउंटरों में कार्ड की सुविधा बुधवार को शुरू की। लोग मालरोड शिमला, पुराना बस अड्डा और आईएसबीटी में 100 रुपये में यह कार्ड बनवा सकते हैं। 
  और पढ़ें

06:52 PM, 25-Sep-2024

CJ Rajiv Shakdher: 'मेरा कार्यकाल छोटा, पर ये मतलब नहीं कि हम वह नहीं करेंगे जो करना चाहिए'

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अब न्यायमूर्ति राजीव शकधर होंगे। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन में न्यायमूर्ति राजीव शकधर को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। और पढ़ें

06:26 PM, 25-Sep-2024

Kangana Ranaut: कृषि कानूनों पर दिए बयान पर कंगना रणौत ने जताया खेद, बोलीं- मैं अपने शब्द वापस लेती हूं

 कृषि कानूनों को वापस लाने संबंधी अपनी टिप्पणी को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहीं भाजपा सांसद कंगना रणाैत ने बुधवार को कहा कि विवादास्पद कानूनों पर उनके विचार निजी हैं और पार्टी के रुख का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।  और पढ़ें

05:48 PM, 25-Sep-2024

Himachal Weather: सितंबर की गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, मैदानों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी छूटे पसीने

हिमाचल प्रदेश में सितंबर 2024 में 24 तारीख तक शिमला, मनाली, धर्मशाला सहित सात शहरों में अधिकतम तापमान ने रिकाॅर्ड तोड़े हैं।  और पढ़ें

05:45 PM, 25-Sep-2024

Shimla: राज्य चयन आयोग की सिफारिश पर शिक्षा विभाग में नियुक्त हुए 386 जेओए आईटी

शिक्षा विभाग में लिपिक वर्ग के लगभग 1,500 पद रिक्त चल रहे थे, जिससे विभिन्न कार्यालय व शिक्षा संस्थानों में कार्य प्रभावित हो रहा था। इन नियुक्तियों से विभाग की कार्य कुशलता को गति मिलेगी। और पढ़ें

05:41 PM, 25-Sep-2024

Himachal: हिमाचल में अब भोजनालय, फास्ट फूड रेहड़ी पर लगेगा मालिक का पहचान पत्र

अब हर भोजनालय, फास्ट फूड रेहड़ी पर मालिक का पहचान पत्र लगाना अनिवार्य होगा।  और पढ़ें

05:07 PM, 25-Sep-2024

IAS Transfers In Himachal: हिमाचल में पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली नियुक्ति

हिमाचल प्रदेश में पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। बुधवार को मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने नोटिफिकेशन जारी की है। और पढ़ें

05:05 PM, 25-Sep-2024

Himachal: रोहित ठाकुर बोले- यूपी और हिमाचल शिक्षा की गुणवत्ता के लिए मिलकर कर सकते हैं काम

हिमाचल की इस टीम ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, यह बैठक करीब आधे घंटे तक चली। और पढ़ें

04:30 PM, 25-Sep-2024

Kangra: योजना आयोग के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया ने किया पुलिस थाना रैहन का लोकार्पण

हिमाचल प्रदेश योजना आयोग के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया की ओर से बुधवार को पुलिस थाना रैहन का लोकार्पण किया गया।  और पढ़ें

03:07 PM, 25-Sep-2024

नौकरी, नौकरी, नौकरी: भरे जाएंगे एक हजार पद, 29 को सिरमौर में होगा रोजगार मेला; 80 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन

29 सितंबर को सुबह 9 बजे से लेकर सायं 4 बजे तक जिला सिरमौर में रोजगार मेले का आयोजन करवाया जा रहा है। और पढ़ें

02:00 PM, 25-Sep-2024

Kullu: नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित

नगर परिषद मनाली  अध्यक्ष चमन कपूर के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है। अब अध्यक्ष पद के लिए एक माह के भीतर चुनाव करवाए जाएंगे।
  और पढ़ें

01:46 PM, 25-Sep-2024

VIDEO : एआईएमआईएम नेता के बयान वाले वायरल वीडियो पर संजौली मस्जिद कमेटी ने ये कहा

एआईएमआईएम नेता के बयान वाले वायरल वीडियो पर संजौली मस्जिद कमेटी ने ये कहा और पढ़ें

01:23 PM, 25-Sep-2024

Shimla: तीन आईपीएस को तैनाती, दो एचपीएस अधिकारियों के तबादले

प्रदेश सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को तैनाती दी है। वहीं दो राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले किए हैं।  और पढ़ें

10:49 AM, 25-Sep-2024

Kangra: बीड़ बिलिंग में 2 अक्तूबर से उड़ान भरेंगे पैराग्लाइडर पायलट

15 सितंबर के बाद से बिलिंग से नियमित तौर पर उड़ानें हो रही हैं, लेकिन विदेशी पायलटों ने बीड बिलिंग का रुख नहीं किया है। और पढ़ें

10:29 AM, 25-Sep-2024

HPU Shimla: बीएड के लिए स्पॉट काउंसलिंग में दो दिन में भरीं सिर्फ 338 सीटें, 1,300 अब भी खाली

प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध निजी और सरकारी बीएड कॉलेजों में 1,300 सीटें खाली रह गईं हैं। और पढ़ें

10:23 AM, 25-Sep-2024

किरतपुर-मनाली फोरलेन: पंडोह बाईपास के लिए सुरंग निर्माण की तलाशी जाएगी संभावना

पंडोह बाजार को बाईपास प्रोजेक्ट की अलाइनमेंट को लेकर एनएचएआई के परियोजना अधिकारी को मुख्यालय से कुछ सुझाव मिले हैं।  और पढ़ें

10:10 AM, 25-Sep-2024

Himachal: हिमाचल में 11,000 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति जारी करने पर रोक, जानें वजह

हिमाचल में प्री और पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति योजना के तहत 2022-23 और 2023-24 की राशि रोकी गई है। और पढ़ें

05:00 AM, 25-Sep-2024

AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर में अक्तूबर के पहले सप्ताह शुरू हो सकती है किडनी ट्रांसप्लांट सुविधा

एम्स बिलासपुर में अक्तूबर के पहले सप्ताह में राज्य के लोगों को किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा मिल सकती है।  और पढ़ें

05:00 AM, 25-Sep-2024

CJ Rajiv Shakdher Oath Ceremony: नए मुख्य न्यायाधीश राजीव शकधर के सम्मान में होगा फुल कोर्ट स्वागत भाषण

हिमाचल हाईकोर्ट के नए सीजे राजीव शकधर 25 सितंबर यानि बुधवार को पद की शपथ लेंगे। 12:10 बजे एक फुल कोर्ट स्वागत भाषण होगा।  और पढ़ें

05:00 AM, 25-Sep-2024

Delhi Leh Bus Service: 95 दिन में लेह-दिल्ली बस ने कमाए सवा करोड़, पहली बार 15 सितंबर के बाद भी बस सेवा जारी

केवल 95 दिनों में सवा करोड़ रुपये की रिकार्ड कमाई कर लेह-दिल्ली बस रूट एचआरटीसी का सबसे अधिक कमाई वाला रूट बन गया है। इस साल पहली बार 15 सितंबर के बाद भी बस का संचालन जारी है। और पढ़ें

04:00 AM, 25-Sep-2024

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 25 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 26 और 27 सितंबर को बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें