फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 24 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:28 PM, 24-Sep-2024

Himachal CM Sukhu Health: देर रात इलाज करवाने आईजीएमसी पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, पेट पर हाथ रखे नजर आए सीएम

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की मंगलवार को फिर से तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद मुख्यमंत्री इलाज के लिए आईजीएमसी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की जांच में जुटी हुई है। मुख्यमंत्री रात पौने नौ बजे के करीब आईजीएमसी पहुंचे।  और पढ़ें

09:04 PM, 24-Sep-2024

Himachal News: ईंट भट्ठा मजदूरों ने मालिकों पर लगाए बंधुआ मजदूरी के आरोप, प्रशासन ने 30 को छुड़ाया

ऊना जिले के दो ईंट भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों सहित 30 परिवार के सदस्यों का रेस्क्यू किया है। पढ़ें पूरा मामला... और पढ़ें

08:53 PM, 24-Sep-2024

HP High Court: कृषि विवि की भूमि पर्यटन ग्राम के लिए हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें पूरा मामला

चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की भूमि पर्यटन ग्राम (टूरिज्म विलेज) के लिए हस्तांतरित करने पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है।  और पढ़ें

विज्ञापन
08:36 PM, 24-Sep-2024

Himachal News: युवती की हत्या का आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार, मक्की के खेतों में घुसा; पुलिस तलाश में जुटी

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से एक आरोपी पुलिस टीम को गच्चा देकर फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस टीम उसे ढूंढने में जुटी हुई है। और पढ़ें

08:21 PM, 24-Sep-2024

Jagat Singh Negi On Kangana Ranaut: नेगी बोले- कंगना को सांसद चुनने में लोगों से गलती हुई, अब पछता रहे

मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सांसद को सोच-समझकर बयान देना चाहिए। मंडी में सांसद को चुनने में लोगों से गलती हुई है, अब पछता रहे हैं।  और पढ़ें

विज्ञापन
07:59 PM, 24-Sep-2024

Shimla DDU: सीटी स्कैन की रिपोर्ट गलत देने पर जांच के आदेश जारी, लैब संचालकों को कारण बताओ नोटिस

डीडीयू शिमला में सीटी स्कैन की रिपोर्ट गलत देने का मामला गरमा गया है। अस्पताल प्रबंधन ने लैब संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पढ़ें पूरा मामला... और पढ़ें

07:17 PM, 24-Sep-2024

Sanjauli Mosque Controversy: सोशल मीडिया पर उकसाने वाले 35 लोगों की पहचान, साइबर सेल की टीम कर रही जांच

शिमला पुलिस ने संजौली मस्जिद में हुए प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर उकसाने वाले 35 लोगों की पुलिस ने पहचान की है। इन लोगों के खिलाफ पुलिस जल्द एफआईआर करेगी। और पढ़ें

07:08 PM, 24-Sep-2024

CM Sukhu: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- बिजली उपलब्धता बढ़ाएंगी पंप स्टोरेज परियोजनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के कारण हिमाचल प्रदेश पंप स्टोरेज परियोजनाओं के लिए आदर्श राज्य है। प्रदेश की भौगोलिक स्थितियां इन परियोजनाओं के निर्माण के लिए वरदान हैं। ये परियोजनाएं ग्रिड स्थिरता सुनिश्चित करेगी।  और पढ़ें

06:59 PM, 24-Sep-2024

Indira Gandhi Pyari Behna Yojana 2024: हिमाचल में अब ग्राम सभाओं से होगा महिला सम्मान निधि योजना का सत्यापन

हिमाचल में इंदिरा गांधी प्यारी बहना महिला सम्मान निधि योजना में शामिल होने के लिए जमा करवाए आवेदन पंचायतों में भेजे जाएंगे। ग्राम सभा में पात्रता की जांच होगी। और पढ़ें

06:46 PM, 24-Sep-2024

Kaul Singh Thakur: कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर बोले- कंगना को इतिहास पढ़ने की जरूरत, बिना मतलब की करतीं बातें

कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर ने भाजपा सांसद कंगना रनौत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कंगना को इतिहास की कोई जानकारी नहीं है और बिना मतलब की बातें करती हैं।  और पढ़ें

06:37 PM, 24-Sep-2024

Himachal: मारपीट की घटना के बाद ऊना में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल रहा तैनात, धारा 163 लगाई

ऊना उपमंडल, मेहतपुर, संतोषगढ़ और हरोली के एंट्री प्वाइंटों पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू होने के बाद मिनी सचिवालय के आसपास का क्षेत्र छावनी में तब्दील हो गया।  और पढ़ें

06:16 PM, 24-Sep-2024

Himachal News: विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी! बैंक खाते से आधार नंबर जोड़ने के लिए मिली तीन महीने की मोहलत

उच्च शिक्षा निदेशालय से राशि जारी करवाने के लिए आधार नंबर को बैंक खातों से जुड़वाने के लिए अंतिम मौका देते हुए तीन माह की मोहलत दी है। ऐसे में 11,024 विद्यार्थियों को राहत मिली है। और पढ़ें

05:33 PM, 24-Sep-2024

Himachal Weather: हिमाचल में इस दिन से फिर बिगड़ेगा माैसम, भारी बारिश का अलर्ट; जानें छह दिनों का पूर्वानुमान

प्रदेश में माैसम फिर बिगड़ने के आसार हैं। राज्य के कई भागों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। और पढ़ें

05:25 PM, 24-Sep-2024

Himachal News: सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर चलती टैक्सी में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक, टैक्सी जलकर हुई राख

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर एक टैक्सी जलकर राख हो गई। चालक ने इंजन से लपटें उठती देखी को वह फौरन कार को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और उससे बाहर निकल गया, लेकिन कार पूरी तरह से धू-धू कर जल गई। और पढ़ें

02:12 PM, 24-Sep-2024

Solan: काठा में सोलर सेल बनाने वाले उद्योग में भड़की आग, 60 लाख का नुकसान

उद्योग में कार्यरत रामलाल ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते के बाद दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद तीन घंटे के भीतर आग पर काबू पाया।  और पढ़ें

01:42 PM, 24-Sep-2024

Shimla: विद्यार्थियों के निष्कासन के खिलाफ संजौली कॉलेज के गेट पर गरजे एसएफआई कार्यकर्ता

संजौली कॉलेज से छह विद्यार्थियों के निष्कासन के खिलाफ कॉलेज गेट पर एसएफआई कार्यकर्ताओं की ओर से मंगलवार सुबह प्रदर्शन किया।  और पढ़ें

01:20 PM, 24-Sep-2024

Shimla: 25 सितंबर को राजभवन में शपथ लेंगे हिमाचल के नए मुख्य न्यायाधीश राजीव शकधर

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल नए मुख्य न्यायाधीश को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।  और पढ़ें

12:42 PM, 24-Sep-2024

VIDEO : विद्यार्थियों के निष्कासन के खिलाफ संजौली कॉलेज के गेट पर गरजे एसएफआई कार्यकर्ता

विद्यार्थियों के निष्कासन के खिलाफ संजौली कॉलेज के गेट पर गरजे एसएफआई कार्यकर्ता और पढ़ें

11:11 AM, 24-Sep-2024

Shimla: मटर से किसान मालामाल, ढली मंडी में 200 रुपये किलो बिका

शिमला की ढली मंडी में मटर का नया सीजन शुरू होते ही किसानों को रिकाॅर्ड रेट मिले हैं। सोमवार को करसोग और कोटखाई से मटर की खेप मंडी पहुंची।  और पढ़ें

11:04 AM, 24-Sep-2024

HPBOSE: परीक्षा में 32 अंकों के आसान और 20 के कठिन प्रश्न पूछेगा हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड

स्कूल शिक्षा बोर्ड मार्च 2025 में होने वाली बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में 32 नंबर के आसान आर 20 नंबर के कठिन प्रश्न विद्यार्थियों से पूछेगा। और पढ़ें

10:58 AM, 24-Sep-2024

HPBOSE Result: मूल्यांकन को चुनौती देकर कई विद्यार्थियों ने मेरिट में लगाई लंबी छलांग

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के मूल्यांकन को चुनौती देकर 10वीं कक्षा के तीन मेधावियों ने जहां मेरिट लिस्ट में अपने रैंक में सुधार किया है। और पढ़ें

10:50 AM, 24-Sep-2024

CRI Kasauli: केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसाैली में देश की पहली जीएमपी लैब होगी स्थापित

केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (सीआरआई) कसौली में देश की पहली सरकारी स्तर की गुड्स मैन्युफेक्चरिंग (जीएमपी) लैब जल्द स्थापित की जाएगी।  और पढ़ें

10:39 AM, 24-Sep-2024

Himachal News: न्यायालय के आदेशों को लागू करने की नई रूपरेखा तैयार, प्रशासनिक सचिवों को निर्देश जारी

नए निर्देशों के अनुसार महाधिवक्ता का कार्यालय न्यायालय के आदेशों की प्रमाणित प्रतियां संबंधित विभागाध्यक्षों को तीन कार्य दिवसों के भीतर एक प्रारंभिक कानूनी राय के साथ भेजेगा। और पढ़ें

10:34 AM, 24-Sep-2024

हिमाचल: मिड-डे मील कर्मियों को दो महीने की छुट्टियों का नहीं मिलेगा वेतन, कोर्ट ने लगाई रोक

प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दलील दी थी कि हाईकोर्ट ने दो माह की छुट्टियों का वेतन देने का आदेश देकर दरअसल मिड-डे मील कर्मियों के साथ हुए करार को दोबारा लिख दिया है।  और पढ़ें

10:28 AM, 24-Sep-2024

शानन पावर प्रोजेक्ट मामला: पंजाब सरकार से जवाब तलब, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल सरकार की याचिका पर की सुनवाई

शानन पावर प्रोजेक्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार से जवाब मांगा है। हिमाचल प्रदेश सरकार की याचिका पर सुनवाई हुई।  और पढ़ें

10:18 AM, 24-Sep-2024

Shimla: सोनिया, राहुल के बाद प्रियंका गांधी भी शिमला से दिल्ली लौटीं

 सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बाद मंगलवार को प्रियंका गांधी वाड्रा भी शिमला से दिल्ली लाैट गई हैं। और पढ़ें

10:13 AM, 24-Sep-2024

HP Congress: भाजपा, आरएसएस से जुड़े युवाओं को युकां सदस्य बनाने पर सवाल

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित बैठक में कई नेताओं ने भाजपा और आरएसएस से जुड़े युवाओं को युवा कांग्रेस का सदस्य बनाने का मामला उठाया।  और पढ़ें

10:06 AM, 24-Sep-2024

Himachal: हिमाचल में हिंदू-मुस्लिमों में हमेशा रहा है भाईचारा, एक साथ मनाते तीज-त्योहार

हिमाचल प्रदेश में हिंदुओं और मुसलमानों में हमेशा भाईचारा रहा है।  पुश्त दर पुश्त रह रहे मुस्लिम समुदाय के लोग मेलों-त्योहारों में भी शामिल होते रहे हैं और रामलीला में किरदार भी निभाते आए हैं। और पढ़ें

09:55 AM, 24-Sep-2024

Shimla: संजौली मस्जिद विवाद में 28 सितंबर को जिला मुख्यालयों में होगा प्रदर्शन

देवभूमि संघर्ष समिति ने सोमवार को शिमला में प्रेसवार्ता कर इसका एलान किया। समिति के संयोजक भरत भूषण ने कहा कि संजौली मस्जिद विवाद पर प्रदेश सरकार लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।  और पढ़ें

09:49 AM, 24-Sep-2024

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 24 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

पूर्व डीजीपी संजय कुंडू समेत दस पुलिस अफसरों के खिलाफ शिकायत हुई है। इस पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति निवारण अधिनियम की धारा 3(1)(पी) के तहत थाना सदर शिमला में केस दर्ज किया गया है।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें