फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Lok Sabha Election Voting Live: हिमाचल में चार लोकसभा सीटों के लिए 70.05 फीसदी मतदान, मंडी अव्वल

Sat, 01 Jun 2024 04:37 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

खास बातें

Himachal  Lok Sabha Election 2024 Phase 7 Voting News: हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा सीटों के लिए 70.05 फीसदी मतदान हुआ है।  यहां पढ़ें चुनाव से जुड़ा हर अपडेट...
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:50 PM, 01-Jun-2024

हिमाचल प्रदेश के लोगों ने लोकसभा चुनाव में इस बार फिर उत्साह दिखाया। चार लोकसभा सीटों के चुनाव में 70.05 फीसदी मतदान हुआ है। पिछले चुनाव में 72.42 फीसदी मतदान हुआ था।

09:57 PM, 01-Jun-2024

ऊना जिले में लोकसभा के लिए कहां कितना हुआ मतदान
लोकसभा आम निर्वाचन के लिए ऊना विधानसभा क्षेत्र में 74.75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहां कुल 87650 मतदाताओं में से 65516 ने मतदान किया। इनमें 33758 महिला, 31756 पुरुष और 2 तीसरे जेंडर के मतदाता रहे। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में 72.16 प्रतिशत मतदान हुआ। वहां कुल 84212 मतदाताओं में से 60770 ने मतदान किया। इनमें 30929 महिला, 29840 पुरुष और 1 तीसरे जेंडर के मतदाता रहे। वहीं, हरोली विधानसभा क्षेत्र में 71.22 फीसद मतदान हुआ। वहां कुल 89258 मतदाताओं में से 63571 ने मतदान किया। इनमें 33157 महिला और 30414 पुरुष मतदाता रहे। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में 76.23 प्रतिशत मतदान हुआ। वहां कुल 87693 मतदाताओं में से 66844 ने मतदान किया। इनमें 34858 महिला, 31985 पुरुष और 1 तीसरे जेंडर के मतदाता रहे।

विधानसभा उपचुनाव में ये रहा मत प्रतिशत
कुटलैहड़ विधानसभा उपचुनाव में 76.85 फीसद मतदान हुआ। वहां कुल 87693 मतदाताओं में से 67391 ने शनिवार को मतदान में भाग लिया, इनमें 35299 महिला और 32091 पुरुष और 1 तीसरे जेंडर के मतदाता रहे।

09:42 PM, 01-Jun-2024

हिमाचल में चार लोकसभा सीट के लिए 70.05 प्रतिशत मतदान
हिमाचल प्रदेश में मतदान खत्म हो गया है. चारों लोकसभा सीटों में सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईटीवीएम में कैद हो गया है. लोकसभा चुनाव का परिणाम 4 जून 2024 को आएगा. हिमाचल में कुल 70.05 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

विज्ञापन
08:24 PM, 01-Jun-2024

छह विधानसभा सीटों के लिए हिमाचल में कुल मतदान प्रतिशत
कुटलैहड़- 76.20 %
धर्मशाला- 70.10%
बड़सर- 69.00%
लाहौल स्पीति- 75.09%
गगरेट- 73.00%
सुजानपुर- 74.10%

08:03 PM, 01-Jun-2024

8:00 बजे तक चार लोकसभा सीटों के लिए हिमाचल में कुल मतदान 68.48
1. हमीरपुर 67.03%
2. कांगड़ा 66.21%
3. मंडी 71.48%
4. शिमला 69.58%

विज्ञापन
07:38 PM, 01-Jun-2024

7:00 बजे तक चार लोकसभा सीटों के लिए हिमाचल में कुल मतदान 67.14
1. हमीरपुर 66.05
2. कांगड़ा 64.92
3. मंडी 69.78
4. शिमला 68.10

07:34 PM, 01-Jun-2024

6:00 बजे तक चार लोकसभा सीटों के लिए हिमाचल में कुल मतदान 66.91
1. हमीरपुर 66.05
2. कांगड़ा 64.78
3. मंडी 69.47
4. शिमला 67.61

06:31 PM, 01-Jun-2024

लोकसभा चुनाव के सभी चरणों का मतदान पूरा हो चुका है. आज यानी शनिवार को सातवें और आखिरी फेज का मतदान हुआ. हिमाचल प्रदेश के शिमला में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद मतदान दल ईवीएम को सील करता हुआ। वहीं, कुछेक जगहों में लाइनों में लगे लोग ही मतदान कर पाएंगे।
 

05:51 PM, 01-Jun-2024

लोकसभा व विधानसभा सीटों के लिए 5:00 बजे तक मतदान प्रतिशत
हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा सीटों पर पांच बजे तक कुल 66.56 प्रतिशत मतदान हुआ है। हमीरपुर में 65.90%, कांगड़ा में 64.07%, मंडी में 69.07%, शिमला में 67.50% मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मंडी में 69.07% मतदान हुआ है। वहीं, विधानसभा की बात करें कुल छह सीटों में कुटलैहड़ में शाम पांच बजे तक 71.40%, धर्मशाला में 66.27%, बड़सर में 50.00%, लाहौल स्पीति में 73.32 प्रतिशत, गगरेट में 68.28 प्रतिशत, सुजानपुर में 63.00 प्रतिशत मतदान हुआ है।

 

05:45 PM, 01-Jun-2024

ऊना में पांच बजे तक 69.27 प्रतिशत मतदान
जिला ऊना में लोकसभा चुनाव में पांच बजे तक 69.27 प्रतिशत और विधानसभा उपचुनाव में 69.96 प्रतिशत मतदान हुआ है।

05:42 PM, 01-Jun-2024

सोलन में शाम पांच बजे तक कुल 67.65% मतदान
अर्की में 64.23%, नालागढ़-67.44%, दून में:-69.81%, सोलन:-65.91%, कसौली:-72.58%, कुल:-67.65% मतदान हुआ है।

05:20 PM, 01-Jun-2024

आजाद प्रत्याशी राकेश चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज
धर्मशाला उपचुनाव में आजाद प्रत्याशी राकेश चौधरी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता उपप्रधान ने उन पर धमकी देने का आरोप लगाया है। राकेश चौधरी 2022 में भाजपा के प्रत्याशी रह चुके हैं। उधर, रंगस और पनसाई बूथ पर हल्की कहासुनी होने की सूचना है। रंगस बूथ में मतदाता के साथ परिजनों के जाने की जिद को लेकर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी की कहासुनी के बाद कुछ देर शोर-शराबे की स्थिति बनी रही। 

05:11 PM, 01-Jun-2024

हमीरपुर जिले में 3:00 तक 58.33 प्रतिशत मतदान



 

04:19 PM, 01-Jun-2024

 मंडी संसदीय क्षेत्र में हुआ 62.27 फीसदी मतदान
मंडी संसदीय क्षेत्र में 3:00 बजे तक 62.27 फीसदी मतदान हुआ। अभी भी सरकाघाट और भरमौर मतदान में सबसे पीछे है। इस लिस्ट में अब जोगिंद्ररनगर का नाम भी शामिल हुआ। सरकाघाट में 55.90, भरमौर 55.99, जोगिंद्रनगर में 56.87 फीसदी मतदान हुआ। बाकी सभी विधानसभा क्षेत्र मतदान के मामले में 60 फीसदी से आगे निकल गए हैं। पूर्व सीएम जयराम के गृहक्षेत्र सराज में सबसे ज्यादा 69.60 फीसदी मतदान हुआ।

03:50 PM, 01-Jun-2024

3:00 बजे तक चार लोकसभा व छह विधानसभा सीटों का मतदान प्रतिशत
चुनाव  9:00 बजे    11:00 बजे   1:00 बजे   3:00 बजे
लोकसभा  31.92 14.35 48.63 58.41 
विधानसभा  12.70 27.53 43.10  55.59 


शिमला जिले में 59.04 फीसदी मतदान
शिमला जिले में 3:00 बजे तक 59.04 फीसदी मतदान हुआ है। जिले के चौपाल में 59.80, ठियोग 56.45, कुसुम्पटी 53.39, शिमला 54.13, शिमला ग्रामीण 56.89, जुब्बल-कोटखाई 63.63, 
रामपुर 64.36 और रोहडू में 61.72  फीसदी हुआ। हमीरपुर में 58.33 फीसदी वोटिंग हुई।


 

03:41 PM, 01-Jun-2024

लोकसभा व विधानसभा सीटों के लिए 3:00 बजे तक मतदान प्रतिशत
3:00 बजे तक हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा सीटों के लिए कुल 58.41 मतदान हुआ है। हमीरपुर संसदीय सीट पर 57.72 ,कांगड़ा 55.99, मंडी 61.03 और शिमला में 59.18 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं छह विधानसभा सीटों के लिए 55.59 फीसदी मतदान हुआ है। इनमें से लाहाैल-स्पीति सीट पर 67.8, गगरेट 56.78, सुजानपुर 56.85, कुटलैहड़ 60.20, बड़सर 47.00 और धर्मशाला सीट पर 53.98 फीसदी मतदान हुआ है। कांगड़ा जिले में 3:00 बजे तक 55 फीसदी मतदान हुआ है। बिलासपुर जिले में 59.93, ऊना जिले में लोकसभा के लिए 57.17 फीसदी और विधानसभा उपचुनाव के लिए 58.79 प्रतिशत वोटिंग हुई। लाहाैल-स्पीति में 67.05 और चंबा में 57.80 फीसदी मतदान हुआ।  किन्नाैर जिले में 61.71, कुल्लू में 63.34 और  सोलन में 58.95 फीसदी मतदान हुआ है। सोलन के अर्की में 55.58, नालागढ़ 57.92, दून 61.10, सोलन 58.15, कसाैली 63.72 व कसाैली में 58.95 फीसदी मतदान हुआ।

02:26 PM, 01-Jun-2024
लोहांजी अस्पताल बूथ में 100 फीसदी मतदान - फोटो : अमर उजाला

 लोहांजी अस्पताल बूथ में 100 फीसदी मतदान
सोलन में स्थित कुष्ठ रोग अस्पताल लोहांजी में 12:00 बजे तक 100 फीसदी मतदान हो चुका है। यहां पर पांच मतदाताओं की ओर से मतदान किया जाना था, यह वह लोग हैं जो यहां पर अस्पताल में उपचाराधीन है। इन लोगों का कहना है कि वह हर बार अपने वोट का इस्तेमाल करते हैं और चाहते हैं कि अच्छी सरकार चुनकर आए। इन मतदाताओं में परगो देवी, अमर सिंह, ब्रजलाल, सोहन लाल और अमर सिंह शामिल हैं। वहीं विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में भी मतदान के लिए लोगों में उत्साह दिखा।

02:20 PM, 01-Jun-2024

ऊना के मंदवाड़ा पोलिंग बूथ पीठासीन अधिकारी और सेक्टर अधिकारी निलंबित 
ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के मंदवाड़ा पोलिंग बूथ पर मॉक पोल के दौरान ईवीएम खराब होने की घटना में लापरवाही बरतने पर पीठासीन अधिकारी और सेक्टर अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया है ताकि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही को रोका जा सके और निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित हो सके।

02:13 PM, 01-Jun-2024

1:00 बजे तक चार लोकसभा व छह विधानसभा सीटों का मतदान प्रतिशत
चुनाव    9:00 बजे  11:00 बजे    1:00 बजे
लोकसभा  31.92 14.35  48.63
विधानसभा 12.70 27.53 43.10

1:00 बजे तक किस जिले में कितना फीसदी मतदान
बिलासपुर में 1:00 बजे तक 50.11, हमीरपुर में 50.30 व कुल्लू जिला में 51.26 फीसदी मतदान हुआ। आनी विधानसभा में सबसे अधिक और कुल्लू में कम मतदान हुआ है। सोलन में 50.20 फीसदी मतदान हुआ। अर्की में 48.74, नालागढ़ 48.16, दून 51.70,सोलन 49.45 और कसाैली में 54.32 फीसदी मतदान हुआ। शिमला जिले में कुल 48.88 फीसदी मतदान हुआ। इसमें से चौपाल 49.89, 
ठियोग 47.39, कुसुम्पटी 44.73, शिमला 41.79, शिमला ग्रामीण 48.96, जुब्बल-कोटखाई  53.35 और रामपुर  52.76 और रोहडू में 49.48 फीसदी मतदान हुआ। 

01:44 PM, 01-Jun-2024

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की चार सीटों के लिए 1:00 बजे 48.63 फीसदी मतदान हुआ है। हमीरपुर सीट में 47.70, कांगड़ा 47.08, मंडी 50.44 और शिमला संसदीय सीट में 49.53 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं, विधानसभा की छह सीटों के लिए 43.10 फीसदी मतदान हुआ है।  धर्मशाला विधानसभा सीट पर 41.14, बड़सर 30.00, लाहाैल-स्पीति 55.35, गगरेट 44.63, सुजानपुर 42.03 व कुठलैहड़ सीट में 49.00 फीसदी मतदान हुआ है। कांगड़ा जिले में 1:00 बजे तक 46.49 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं किन्नौर जिले में 48.76 प्रतिशत रहा। यहां 1:00 बजे तक कुल  29,231 वोट पड़े। इसमें 14,852 महिला व  14,379 पुरुष मतदाता शामिल हैं। 

01:12 PM, 01-Jun-2024
चंबा के संगोटी गांव में लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार - फोटो : संवाद

चंबा के संगोटी गांव में लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार, नहीं शुरू हो पाया मतदान
विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के अधीन आती ग्राम पंचायत भजोतरा के गांव संगोटी स्थित प्राथमिक पाठशाला संगोटी में स्थित मतदान केंद्र में मतदान प्रक्रिया दोपहर 12:00 बजे तक भी आरंभ नहीं पाई। इस मतदान केंद्र के तहत 403 मतदाता आते हैं। नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर बाद तक मतदान आरंभ हो सकता है। ग्रामीण गरझिंडू से संगोटी तक सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। तो वहीं, जतरूण गांव के ग्रामीणों ने भी लोकसभा चुनाव में सड़क की मांग पूरी न होने पर मतदान नहीं किया। उपमंडलाधिकारी सलूणी नवीन कुमार ने बताया कि संगोटी और जतरूंड के ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर चुनाव का बहिष्कार किया है। चुराह विधानसभा क्षेत्र के मक्कन-चचूल पोलिंग बूथ-25 पर सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चुनावों का बहिष्कार किया है। ग्रामीणों ने साफ किया कि यदि उपायुक्त चंबा मौके पर पहुंचते है तो उनके समक्ष अपनी मांग रखने के बाद मतदान करने के बारे में सोच सकते हैं। बहरहाल, मतदान प्रकिया आरंभ न होने की सूचना मिलने के बाद तहसीलदार चुराह अपनी टीम समेत मौके पर पहुंचे। तहसीलदार चुराह लोगाें की मांग सुनकर उन्हें मनाने में लगे हुए हैं। तहसीलदार चुराह राकेश कुमार ने बताया कि बताया कि मतदान प्रक्रिया आरंभ न होने की जानकारी मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे है और लोगों को मतदान करने के लिए मना रहे हैं।

01:02 PM, 01-Jun-2024

हमीरपुर जिले में तीन जगह खराब हुईं ईवीएम मशीनें 
विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के बूथ नंबर 70 भरठियाण में ईवीएम मशीन खराब होने के कारण सुबह चुनावी प्रक्रिया प्रभावित हुई। लोग सुबह  6:30 बजे से ही कतार में लग गए थे। 7:00 बजे से वोट डालने की प्रक्रिया शुरू होनी थी। लेकिन एक घंटे तक ईवीएम मशीन ही नहीं चली। 8:00 बजे के बाद यहां पर वोटिंग प्रक्रिया शरू हो पाई। इस दौरान वरिष्ठ मतदाता भी कतार में लगे रहे। वहीं कुछ मतदाता बिना वोट डाले ही अपने घरों के लिए रवाना हो गए। हालांकि, बाद में मशीन ठीक होने पर मतदाताओं ने वोट दिए। यहां पर बैठने तक की व्यवस्था नहीं थी। वहीं इस बारे में एसडीएम हमीरपुर मुनीष सोनी ने कहा कि ईवीएम मशीन को ठीक करवा दिया गया और वोटिंग प्रक्रिया सुचारू रूप से करवाई गई। वहीं विधानसभा क्षेत्र बड़सर के अंतर्गत बूथ नंबर 18 कुढ़ार में सुबह 7:00 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू होने के बाद 8:00 बजे तकनीकी खराबी के कारण ईवीएम मशीन बंद हो गई।

 मशीन के बंद होने के कारण मतदाताओं को आधा घंटा इंतजार करना पड़ा। 8:30 बजे के करीब एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम ईवीएम मशीन लेकर बूथ केंद्र पर पहुंचे। 11:00 बजे तक मतदान केंद्र में 119 विधानसभा और 119 लोकसभा मतदान हुए थे। इसके अतिरिक्त दांदरू बूथ में भी तकनीकी खराबी के कारण ईवीएम मशीन एक घंटे तक बंद रही। ऐसे में मतदाताओं को मतदान करने के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ा। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मशीन को बदलकर मतदान प्रक्रिया को पुन: शुरू करवाया। एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम ने कहा कि तकनीकी खराबी के चलते ईवीएम मशीन ने बंद हो गई थी। ऐसे में मशीनों को बदलकर नई मशीनें उपलब्ध करवा दी गई हैं ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से करवाई जा सके।

12:57 PM, 01-Jun-2024

देहरा के नई बही में 45 मिनट तक मतदान प्रभावित
देहरा विधानसभा क्षेत्र के तहत नई बही में ईवीएम मशीन में तकनीकी खामी आई। इससे करीब 45 मिनट तक मतदान प्रभावित हुआ। बाद में चुनाव आयोग के इंजीनियरों ने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर ईवीएम को ठीक किया तथा उसके बाद मतदान सुचारू तरीके से चल रहा है। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने पुष्टि की है।

12:32 PM, 01-Jun-2024

11:00 बजे तक चार लोकसभा व छह विधानसभा सीटों का मतदान प्रतिशत
चुनाव    9:00 बजे 11:00 बजे
लोकसभा  31.92 14.35 
विधानसभा  31.92 27.53

शिमला में अचानक खराब हो गई मशीन, 40 मिनट तक लोगों को करना पड़ा इंतजार
शिमला शहर के खलीनी में शनिवार सुबह मतदान के दौरान अचानक ईवीएम मशीन खराब हो गई। सुबह 7:55 बजे बिजली बोर्ड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र में अचानक ईवीएम मशीन में आई खराबी के चलते मतदान रोकना पड़ा। इसके बाद नई मशीन मंगाई गई। स्थानीय लोगों के अनुसार 8:35 पर दोबारा नई मशीन से मतदान शुरू हुआ। तब तक केंद्र पर लाइन भी लग गई। हालांकि लोगों ने सहयोग किया और मतदान के बाद वापस लौटे।


 

12:12 PM, 01-Jun-2024

किस जिले में कितना मतदान
आठ राज्यों में लोकसभा चुनाव के लिए हो रहे मतदान में हिमाचल प्रदेश 31.92 फीसदी के साथ 11:00 बजे तक पहले नंबर पर है। कुल्लू जिले में 11 बजे तक कुल 32.08 फीसदी मतदान हुआ है। कांगड़ा जिले 30.30, लाहौल-स्पीति 30:82 लाहौल-स्पीति में 30:82 प्रतिशत मतदान व सोलन में 33.56 फीसदी मतदान हुआ। अर्की में 33.36, नालागढ़ 32.07, दून  33.81, सोलन 32.69 व कसाैली में 36.66 फीसदी मतदान हुआ। इसी तरह शिमला जिले में 33.44 मतदान हुआ है। जिले के चौपाल में 33.36, ठियोग 31.91, कुसुम्पटी 29.42, शिमला  25.85, शिमला ग्रामीण 33.30, जुब्बल-कोटखाई 36.97, रामपुर 34.72 और में रोहडू 31.62 फीसदी मतदान हुआ। 

11:43 AM, 01-Jun-2024

11:00 बजे तक लोकसभा 31.92, विधानसभा सीटों के लिए 27.53 फीसदी मतदान
हिमाचल में 11:00 बजे तक चार लोकसभा सीटों के लिए कुल 31.92 फीसदी मतदान हुआ है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में 31.25, कांगड़ा 31.29, मंडी 33.02  और शिमला में 32.22 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं छह विधानसभा सीटों के लिए 11 बजे तक 27.53 फीसदी मतदान हुआ है। उपचुनाव विधानसभा के लिए 11:00 बजे तक कुटलैहड़ सीट पर 31.90, धर्मशाला 27.30,  बड़सर 22, लाहाैल-स्पीति 30.98, गगरेट 29 और सुजानपुर सीट पर 26.30 फीसदी मतदान हुआ है। 



 




 

11:32 AM, 01-Jun-2024

11 बजे तक किस जिले में कितने प्रतिशत मतदान, गगरेट में पीठासीन और सेक्टर अधिकारी को हटाया
जिला ऊना में 11:00 बजे तक 30 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह 6:30 बजे से ही अधिकतर मतदान केंद्रों में मतदाता मतदान करने के लिए पहुंच गए थे। 7:00 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। गगरेट विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग बूथ में ईवीएम में तकनीकी खराबी आने के चलते दो घंटे देरी से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। इसके चलते जिला निर्वाचन अधिकारी ऊना जतिनलाल ने पीठासीन अधिकारी और सेक्टर ऑफिसर को ड्यूटी में कोताही बरतनी की सूरत में हटा दिया। सुबह के समय महिलाओं, बुजुर्ग युवा और पुरुषों में मतदान करने में खासी दिलचस्पी दिखाई। प्रचंड गर्मी के चलते कुछ बूथ पर गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए टेंट की व्यवस्था न होने की सूरत में कड़ी धूप में ही अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता नजर आए। मॉडल पोलिंग बूथ पर बुजुर्गों, बीमार और गर्भवती महिलाओं के लिए तमाम तरह की व्यवस्थाएं देखी गईं। युवा स्वयंसेवी भी व्यवस्था को बनाए रखने में आगे रहे। जिला के कुटलैहड़ और गगरेट विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए 11:00 तक 29.55 फीसदी मतदान हुआ।  चंबा में सुबह 30.46 प्रतिशत मतदान हुआ है। मंडी में 34.27 प्रतिशत मतदान हुआ है

11:10 AM, 01-Jun-2024
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग - फोटो : अमर उजाला

 मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने मैहली में किया मतदान
हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी  मनीष गर्ग ने मैहली -4 स्थित मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के महत्व पर बल दिया।

11:06 AM, 01-Jun-2024

बिलासपुर में पांच मतदान केंद्रों पर ईवीएम में आई खराबी
बिलासपुर में पांच मतदान केंद्रों में ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी होने से मतदान देरी से शुरू हुआ। उपमंडल घुमारवीं के मतदान केंद्र लढ़यानी और मतदान केंद्र भराड़ी में वोटिंग शुरू होते ही ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद करीब आधा घंटा देरी से मतदान शुरू हुआ। उपमंडल सदर के हरनोड़ा मतदान केंद्र में ईवीएम मशीन में एक पार्टी के सामने वाला बटन भी दब रहा था, जिसके बाद मशीन को बदला गया। इसके अलावा जमथल और चम्योन में भी मशीनों को तकनीकी खराबी आने के बदलना पड़ा। फिलहाल, उपरोक्त केंद्रों पर मतदान सुचारू रूप से चल रहा है।

10:48 AM, 01-Jun-2024

प्रचंड गर्मी से राहत के लिए मतदाताओं को पिलाया ओआरएस
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के बिलासपुर जिले के सभी 418 मतदान केंद्रों में लोगों को मतदान करते समय गर्मी से राहत देने के लिए ओआरएस कॉर्नर स्थापित किया गया है। सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बूथ 78 बेहलकंडेला में आशा कार्यकर्ता ने मतदाता को घोल पिलाया।  वहीं घुमारवीं के बूथ नंबर 86 पर सुबह 7:00 बजे लंबी-लंबी लाइनें नजर आ रही थीं लेकिन 10:00 बजे गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही पोलिंग बूथ खाली पड़ गया।

10:40 AM, 01-Jun-2024

सोझा पोलिंग बूथ में चुनाव का बहिष्कार
 जिला कुल्लू के बंजार की सोझा में  सुबह करीब 10:30 बजे तक मात्र तीन लोगों ने ही वोट डाला है। सोझा क्षेत्र के करीब पांच से छह गांवों के लेागों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया है। लोग सोझा गांव से नीचे से निकल रही जलोड़ी टनल के निर्माण का विरोध कर रहे हैं। हालांकि, प्रशासन ने मनाने का प्रयास किया लेकिन बैठक को कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। यहां पर 290 मतदाता हैं।

10:29 AM, 01-Jun-2024
सगोटी बूथ - फोटो : अमर उजाला

चंबा में तीन बूथों पर मतदान का बहिष्कार 
ग्राम पंचायत भजोत्रा के सगोटी बूथ व नड्डल पंचायत के जुतराण बूथ में साढे़ नाै बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा। यहां के वोटरों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया था। 
फिलहाल यहां अभी तक एक भी वोट नहीं पडा है। चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत सनवाल के मक्कन बूथ पर भी चुनाव का बहिष्कार हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक चुराह प्रशासन मौके पर नहीं आता है, मतदान नहीं करेंगे।

 

10:04 AM, 01-Jun-2024
भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत - फोटो : संवाद

कंगना रणाैत ने  भांबला में डाला वोट
मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने सरकाघाट स्थित अपने गांव भांबला में बूथ नंबर 78 में मतदान किया। उन्होंने से सभी से मतदान करने की अपील की। प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने अपनी पत्नी के साथ पैतृक स्थान धमांदरी में मतदान किया।

09:55 AM, 01-Jun-2024

कहां कितना मतदान
एसडीएम राजीव ठाकुर ने बताया कि हरोली विधानसभा में नौ बजे तक 11.17 फीसदी मतदान हुआ। जिला चंबा में सुबह 9:00 बजे तक 14.50 फीसदी मतदान हुआ है। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में 17.25 मतदान हुआ। कसौली विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत 17.69 रहा। हमीरपुर जिले में 15.65 प्रतिशत मतदान हुआ। अर्की में 15. 53, नालागढ़ 
15. 12, दून 16.55, सोलन 15.76 और कसाैली में 17.66 प्रतिशत मतदान हुआ। 
 

09:43 AM, 01-Jun-2024

9:00 बजे लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान
चुनाव आयोग के अनुसार प्रदेश में चार लोकसभा सीटों के लिए सुबह  9:00 बजे तक 15.50 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं,  छह विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए 13.05 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

09:35 AM, 01-Jun-2024

ऊना विधानसभा क्षेत्र में 9:00 बजे तक 15.94 फीसदी मतदान
ऊना विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7:00 शुरू हुई मतदान प्रक्रिया में 9:00 बजे तक 15.94 फीसदी मतदाता ने अपने मत का प्रयोग किया है। इसमें 7016 पुरुष और 6959 सहित कुल 13975 मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया है।

09:29 AM, 01-Jun-2024
पंकज कुमार - फोटो : संवाद

18 साल के दिव्यांग मतदाता पंकज कुमार ने पहली बार सोलन जिले के परवाणू स्थित पुरला बूथ पर मतदान किया। पंकज मतदान को लेकर काफी उत्साहित दिखे।

09:28 AM, 01-Jun-2024
जयराम ठाकुर, डाक्टर राजीव भारद्वाज - फोटो : संवाद

नेता प्रतिपक्ष ने ओहण पोलिंग बूथ पर किया मतदान
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने सिराज के ओहण पोलिंग बूथ पर मतदान किया। वहीं, भाजपा लोकसभा प्रत्याशी डाक्टर राजीव भारद्वाज ने अपनी पत्नी और बेटे साथ मतदान केंद्र 82 (जसूर-3) में वोट डाला।
 

09:21 AM, 01-Jun-2024

शिमला के लोअर खलीनी में भी खराब हुई ईवीएम
प्रदेश में जगह-जगह से ईवीएम मशीनों के खराब होने की सूचना मिल रही है। शिमला के लोअर खलीनी में भी ईवीएम मशीन खराब हो गई। इससे मतदान प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हुई। 

09:00 AM, 01-Jun-2024

विधायक आशीष शर्मा ने बोहणी में डाला वोट
विधानसभा क्षेत्र सदर से विधायक आशीष शर्मा ने शनिवार को अपने मतदान केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहणी में मतदान किया। विधायक अपने परिवार सहित सुबह 7:17 बजे मतदान केंद्र पहुंचे और कतार में खड़े रहकर मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार किया। विधायक आशीष ने एक घंटा दो मिनट कतार में लगकर 8:19 पर मतदान किया व  मतदान केंद्र से बाहर आए। उन्होंने सभी से लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह मतदान राष्ट्रहित में है और सभी इस उत्सव में भारी संख्या में भाग लें।

08:46 AM, 01-Jun-2024

बड़सर, बधान और ज्योलिदेवी में ईवीएम खराब
ऊना जिले के बड़सर, बधान में ईवीएम मशीन एक घंटे से अधिक समय तक खराब रही। इससे मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। ज्योलिदेवी बूथ नंबर 6 पर भी ईवीएम खराब हो गई। वहीं सोलन के जाबली पोलिंग बूथ पर  7:45 बजे ईवीएम मशीन हैंग हो गई। इससे कुछ देर के लिए मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई। 

08:23 AM, 01-Jun-2024
कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा ने भी डाला वोट - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा ने भी डाला वोट
लाहौल के तेलिंग बूथ में लाहौल-स्पीति उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा ने भी मताधिकार का इस्तेमाल किया।वहीं जोगिंद्रनगर में रातो देवी(78) और कृष्णा(69) ने बूथ नंबर 99 में वोट किया। 

 

08:21 AM, 01-Jun-2024
रातो देवी(78) और कृष्णा(69) - फोटो : संवाद

मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में रातो देवी(78) और कृष्णा(69) ने बूथ नंबर 99 में वोट किया। 

08:20 AM, 01-Jun-2024
पहली बार मतदान किया। - फोटो : संवाद

चंबा में युवाओं में मतदान को लेकर उत्साह दिखा। कई युवाओं ने पहली बार मतदान किया। 

08:12 AM, 01-Jun-2024
हर्ष महाजन ने डाला वोट। - फोटो : अमर उजाला

 हर्ष महाजन ने ब्योलिया में किया मतदान
राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने शिमला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्योलिया में स्थित बूथ पर परिवार समेत मतदान किया। महिलाओं के लिए शिमला के शांकली और कलस्टन में महिला बूथ बनाए गए हैं। 

08:06 AM, 01-Jun-2024
मशीन ठीक होने का इंतजार करते मतदाता। - फोटो : संवाद

हमीरपुर व कुल्लू में इन बूथों पर ईवीएम मशीन हुईं खराब
हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 70 भरथीयान में ईवीएम मशीन खराब होने से पोलिंग समय पर शुरू नहीं हो पाई।  वहीं, कुल्लू के बूथ नंबर 35 में भी ईवीएम मशीन में खराबी आ गई। इससे मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई। 

07:53 AM, 01-Jun-2024
कृष्ण चंद - फोटो : संवाद

 84 साल के कृष्ण चंद ने डाला वोट
ऊना जिले में बड़सर  विधानसभा क्षेत्र में 84 साल के कृष्ण चंद कोटला बूथ नंबर 69 पर मतदान करने पहुंचे।  वहीं, कांगड़ा-चंबा से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर राजीव भारद्वाज मतदान भी मतदान करने पहुंचे। 

07:41 AM, 01-Jun-2024
सतपाल रायजादा ने लाइन में लगकर किया मतदान - फोटो : संवाद

सतपाल रायजादा ने लाइन में लगकर किया मतदान
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने अपने पोलिंग बूथ लालसिंगी में मतदान के लिए कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया।

07:21 AM, 01-Jun-2024

परिवार सहित वोट डालने पहुंचे जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने परिवार के साथ विजयपुर बूथ पर वोट डालने के लिए पहुंचे। वोट डालने के बाद नड्डा अपने आवास विजयपुर में ही रुकेंगे। नड्डा ने कहा, मैं यहां (अपने बूथ पर) पहला मतदाता था। मैं सभी मतदाताओं से सक्षम और आत्मनिर्भर भारत के लिए बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं। मतदाताओं से मतदान करने और भारत को सक्षम, आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने में योगदान देने का आग्रह करता हूं। मैं इसे लोकतंत्र का उत्सव मानता हूं। 

07:13 AM, 01-Jun-2024

मॉक पोल के दौरान मॉक पोल के दौरान ईवीएम मशीन खराब
चंबा जिले के सेईकोठी पोलिंग बूथ में मॉक पोल के दौरान ईवीएम मशीन खराब निकली। इसके बाद तुरंत पोलिंग पार्टी ने ईवीएम मशील को बदला। वहीं, चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अंतिम पोलिंग बूथ 101,102 में सुबह साढ़े छह बजे ही  मतदाता लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

07:04 AM, 01-Jun-2024

हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा व छह विधानसभा सीटों के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मतदान के लिए लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। लोग सुबह से ही लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।  इससे पहले प्रदेश के सभी 7992 पोलिंग बूथों पर  5:30 से 6:00 बजे के बीच पोलिंग टीमों ने मॉक पोल किया। इस दौरान मशीनें जांची गईं। मॉक पोल के दौरान सभी पार्टियों अथवा प्रत्याशियों के एजेंटों को मौजूद रहे। वहीं, कर्मचारियों को बूथ पर मोबाइल ले जाने पर रोक है।

06:48 AM, 01-Jun-2024

हिमाचल में कुल मतदाता 57,11,969

महिला मतदाता 27,97,218
पुरुष मतदाता 28,48,326
कुल प्रत्याशी 62
युवा मतदाता 1,71,675
दिव्यांग मतदाता 57,775
ट्रांसजेंडर मतदाता 35
85 वर्ष से अधिक के मतदाता 60,835
मतदान कर्मियों की संख्या 40,000
सर्विस वोटरों की संख्या 66,390

06:21 AM, 01-Jun-2024

शिमला जिला निर्वाचन अधिकारी ने अल सुबह बैठक कर लिया तैयारियों का जायजा
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने शनिवार को अल सुबह 4:45 बजे उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में स्थापित नियंत्रण कक्ष में निर्वाचन कार्य में लगे नोडल अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वेबकास्टिंग के माध्यम से मतदान केंद्रों की निगरानी की और जहां भी कोई कमी दिखाई दी उसे तुरंत ठीक करवाया। उल्लेखनीय है कि जिला के 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग से निगरानी की जा रही है। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज मौजूद रहे।

06:13 AM, 01-Jun-2024

 यह क्षण विधानसभा की सदस्यता जाने के बाद 14 महीने के बाद फिर चुनाव लड़ रहे छह पूर्व विधायकों के राजनीतिक जीवन में भी एक तीखे मोड़ की तरह हैं, जिससे उनका आगे का रास्ता इसे पार करने के बाद ही साफ होगा। इस चुनाव में कई परीक्षाओं को पास करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का भी इम्तिहान है।

05:57 AM, 01-Jun-2024

दिग्गजों की किस्मत दांव पर
हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे लोकसभा चुनाव में जहां सिने तारिका कंगना रणौत के राजनीतिक भविष्य पर फैसला होगा, वहीं यूपीए सरकार में मंत्री रहे और पूर्व में राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता रहे आनंद शर्मा की अगली सियासत की भी इससे दशा और दिशा तय होगी। यह चुनाव सुक्खू सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का अगला रास्ता भी तय करेंगे कि उन्हें केंद्र की राजनीति में जाना है कि प्रदेश में ही रहना होगा।

05:49 AM, 01-Jun-2024

पूरे प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद है, जिससे मतदान प्रतिशतता भी बढ़ने के आसार हैं।

05:40 AM, 01-Jun-2024

हमें मिलकर अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ना है: मनीष गर्ग
चुनाव का पर्व देश का गर्व है। 1 जून को बड़ी संख्या में घरों से निकलकर पोलिंग बूथ पर पहुंचे। मतदाताओं की सुविधा के लिए निर्वाचन आयोग ने मोबाइल एप तैयार किए हैं। तकनीक का इस्तेमाल कर सुविधाजनक तरीके से मतदान करें। हमें मिलकर अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ना है। - मनीष गर्ग, राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी

05:24 AM, 01-Jun-2024

7,992 पोलिंग बूथ, सुबह 7 बजे शुरू होगा मतदान
निर्वाचन विभाग ने इस बार लोकसभा चुनाव में 76 फीसदी से अधिक मतदान का लक्ष्य रखा है। निर्वाचन विभाग ने प्रदेश में 7,992 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे तक चलेगा। निर्वाचन विभाग ने 279 मॉडल पोलिंग बूथ स्थापित किए हैं। 195 बूथ केवल महिलाएं संचालित करेंगी। 54 बूथ युवा संचालित करेंगे। प्रदेश के दुर्गम स्थलों पर स्थापित 54 बूथों पर पूरी चुनाव प्रक्रिया युवा संचालित करेंगे। दिव्यांग 28 पोलिंग बूथ संचालित करेंगे। पर्यावरण संरक्षण के लिए हर जिले में एक ग्रीन बूथ भी स्थापित किया गया है।

04:59 AM, 01-Jun-2024

HP Lok Sabha Election Voting Live: हिमाचल में चार लोकसभा सीटों के लिए 70.05 फीसदी मतदान, मंडी अव्वल

सवा दो महीने के लंबे इंतजार के बाद आज लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। आज लोकतंत्र के गौरव का दिन है। आपके अधिकार का दिन है। नेता व प्रत्याशी तो अपनी बात कह गए, अब बारी आपकी है। इसलिए 57 लाख हिमाचलियों आज उठो और 2024 के इस दंगल में अपने हिमाचल की सभी चार लोकसभा सीटों पर चुनाव और 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए अपने वोट की ताकत दिखा दो। वोट की ताकत से नया रिकॉर्ड बना दो। हिमाचल को इस बार मतदान का अपना ही रिकाॅर्ड तोड़ना है। 2019 के चुनाव में हिमाचल में रिकाॅर्ड 72.42 फीसदी मतदान हुआ था। 2022 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल में मतदान 75.78 फीसदी हुआ था।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें