फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Gandhi Himachal Visit Live : प्रियंका बोलीं- मोदी ने धनबल की ताकत से सरकार गिराने का प्रयास किया

Mon, 27 May 2024 05:25 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

खास बातें

Priyanka Gandhi in himachal Today Live Updates : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने चंबा में जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर खूब निशाना साधा। उन्होंने मोदी सरकार पर राज्य की सरकार को धनबल पर गिराने का प्रयास करने के आरोप लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:48 PM, 27-May-2024

केंद्र में भी ईमानदार सरकार लानी चाहिए: प्रियंका
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि 2022 में हिमाचल प्रदेश की जनता ने सच्ची और ईमानदार सरकार चुनी है। उसी तरह उन्हें केंद्र में भी ईमानदार सरकार लानी चाहिए।

02:43 PM, 27-May-2024

धर्म का नाम लेकर भाजपा सिर्फ सत्ता में रहना चाहती: प्रियंका
प्रियंका ने कहा कि सेब के दाम अदाणी तय कर रहे हैं। अमेरिका के सेब पर टैक्स कम हो रहा, यहां बढ़ाया जा रहा है। कहा कि 10 सालों से धर्म का नाम लेकर भाजपा सरकार सिर्फ सत्ता में रहना चाहती है। सत्ता में रहने के लिए धनबल का खूब इस्तेमाल कर रही है। हर तरफ से जनता की मुसीबतों को बढ़ाया गया। माफिया फल-फूल रहा है। इन पर सिर्फ कांग्रेस पार्टी रोक लगा सकती है। 

02:36 PM, 27-May-2024

चंबी में प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर किया जुबानी हमला
चंबा के बाद शाहपुर के चंबी पहुंचीं प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर फिर जुबानी हमला किया। इस चुनाव में हिमाचल में देश की दो सबसे बड़ी पाटियों कांग्रेस-भाजपा में टक्कर है। हाल ही में हुई दो घटनाओं से इन दोनों पार्टियों की सच्चाई जनता के सामने आई है। आपदा में कांग्रेस का एक-एक नेता, एक-एक कार्यकर्ता जनता के बीच रहे। पूरी कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर जनता की मदद में लगी रही। पीएम मोदी हिमाचल का अपना दूसरा घर कहते हैं, लेकिन आपदा में एक बार भी यहां नहीं आए। हिमाचल के भाजपा के बड़े नेताओं ने भी सुध नहीं ली। प्रियंका ने कहा कि भाजपा ने अपने धनबल से जनता की चुनी हुई सरकार को गिराने का प्रयास किया। विधायकों को 100-100 करोड़ का लालच दिया। देश के प्रधानमंत्री पर लोकतंत्र को बनाए रखने, नाैतिकता को बनाने की जिम्मेदारी होती है, लेकिन वे यहां कांग्रेस के विधायकों को खरीदने का काम करवाते हैं। पीएम मोदी भगवान के नाम से वोट मांगते हैं, लेकिन भगवान का काम कोई नहीं कर रहा। 

विज्ञापन
02:24 PM, 27-May-2024

इस चुनाव में धनबल हारेगा, जनबल जीतेगा: सुक्खू
शाहपुर के चंबी में आयोजित जनसभा में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू न कहा कि आदर्श आचार संहिता समाप्त होते ही महिलाओं के खाते में 1500 रुपये डाले जाएंगे। कहा कि भाजपा ने नोट के दम पर कांग्रेस के छह विधायकों को राजनीति की मंडी में नोट के दम पर खरीदा गया। जो जनता की भावनाओं से खिलवाड़ करते हैं, उन्हें सबक सिखाना होगा। इस चुनाव में धनबल हारेगा, जनबल जीतेगा। 

01:40 PM, 27-May-2024

'भाजपा 10 सालों में दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई'
प्रियंका ने कहा कि भाजपा सरकार ने जीतने वादे किए, सारे तोड़े। इनकी बातें न गहरी हैं न इन पर भरोसा कर सकते हैं। हल्की बाते हैं। मोदी जी देश में घूम-घूम कर कह रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी आपकी भैंस चुरा लेगी और मंगलसूत्र चुरा लेगी, ये कैसी बातें हैं। कांग्रेस 55 सालों तक सत्ता में रही लेकिन अमीर पार्टी नहीं बन पाई। लेकिन भाजपा 10 सालों में दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई और भ्रष्ट कांग्रेस को कहते हैं। कांग्रेस पार्टी ने विधायकों को खरीदकर कभी सरकारें नहीं गिराईं। 

विज्ञापन
01:02 PM, 27-May-2024

किसानों की कर्ज माफी के लिए स्थायी आयोग बनेगा: प्रियंका
प्रियंका गांधी ने कहा कि कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को 8500 रुपये हर महीने देंगे, महिलाओं को सरकारी नाैकरियों में 50 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। किसानों की कर्ज माफी के लिए स्थायी आयोग बनेगा। श्रमिकों के लिए 400 रुपये न्यूनतम दिहाड़ी का कानून लाएंगे। मनरेगा को मजबूत किया जाएगा। शहरों में भी इसे लागू किया जाएगा। 25 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त किया जाएगा। नाैजवानों के लिए पांच हजार करोड़ कास्टार्टअप फंड बनाएंगे। अग्निवीर योजना को रद्द किया जाएगा। खेती के उपकरणों से जीएसटी हटाया जाएगा। किसानों को एमएसपी दिया जाएगा। 

12:56 PM, 27-May-2024

मोदी जी हिमाचल आकर पर्यटक की तरह भ्रमण करते हैं, फोटो खींचते हैं: प्रियंका
प्रियंका ने कहा कि मोदी जी हिमाचल आकर पर्यटक की तरह भ्रमण करते हैं और कैमरे से फोटो खींचते हैं। इसके बाद पोस्ट डालते हैं। मोदी जी कट गए पूरी जनता से, चंबा से। उन्हें आपके संघर्षों के बारे में कुछ मालूम नहीं। कहा कि हिमाचल में कितनी बड़ी आपदा हुई। मोदी जी कहते हैं कि हिमाचल उनका दूसरा घर है, लेकिन आपदा में एक बार मुह नहीं दिखाया। आपदा में आने की बात तो छोड़िए, एक पैसा केंद्र से नहीं भेजा। राज्य सरकार को सारी स्कीमें रोकनी पड़ीं, क्योंकि सरकार के सारे पैसे, संपत्ति आपदा में लोगों की मदद के लिए लगा दी। उन्होंने पूछा कि आपदा के समय भाजपा के नेता कहां थे? उल्टा जो केंद्र से राहत राशि आनी थी उसे भी रोक दिया। आज राज्य सरकार अपनी गारंटियों को पूरा करने की कोशिश कर रही है। आपदा से हिमाचल की अर्थव्यवस्था पर बहुत बोझ बढ़ा है। भाजपा की नीयत साफ नहीं है।

12:49 PM, 27-May-2024

सेब के कोल्ड स्टोर बड़े खरबपतियों को दिए, देश में 70 करोड़ युवा आज बेरोजगार
प्रियंका ने कहा कि आज हिमाचल के सेब किसानों का हाल देखिए। तमाम कोल्ड स्टोर बड़े-बड़े खरबपतियों को दिए हैं। सेब के दाम ये खरबपति तय करते हैं।  सेब कब बिकेगा और कब बिकेगा, खरबपति तय करते हैं। किसानों को अपनी उपज का सही दाम नहीं मिलता। जनता महंगाई से जूझ रही है, किसान जूझ रहा है। देश में बेरोजगारी बढ़ गई है। 10 सालों में इतनी बेरोजगारी बढ़ गई। देश में 70 करोड़ युवा आज बेरोजगार हैं, 30 लाख सरकारी पद खाली हैं। 

12:48 PM, 27-May-2024

 सिर्फ बड़े-बड़े खरबपतियों के लिए नीतिया बनाईं: प्रियंका
प्रियंका ने मोदी सरकार ने 10 वर्षों में सिर्फ बड़े-बड़े खरबपतियों के लिए नीतिया बनाईं।  कहा कि जब ओपीएस की बात होती है तो मोदी की सरकार कहती है कि पैसे नहीं है, लेकिन जब  बड़े-बड़े खरबपतियों के कर्ज माफ करने होते हैं तो अचानक 16 लाख करोड़ रुपये जनता के पैसे, सरकारी बैंकों से उपलब्ध हो जाते हैं। यह भी उसी राजनीति का नतीजा है जो सिर्फ सत्ता व बड़े-बड़े खरबपतियों के चलती है। 

12:41 PM, 27-May-2024

मेरा दिल हमेशा हिमाचल में रहता है: प्रियंका
प्रियंका गांधी ने अपना संबोधन मां दुर्गा, लक्ष्मीनारायण भगवान व भोलेनाथ के जयकारे के साथ शुरू किया। कहा कि मेरा दिल हमेशा हिमाचल में रहता है। जब भी हिमाचल आती हूं तो मुझे बहुत खुशी होती है। कहा कि आपका प्रदेश बहुत सुंदर है। पूरा देश हिमाचल की ओर देखता है। यहां की सादगी, ईमानदारी पूरे देश में सबसे अधिक है। इससे पूरे देश को सीखना चाहिए। हिमाचल देवभूमि के साथ वीरभूमि भी है। हिमाचल के सैकड़ों जवानों ने देश की रक्षा, अखंडता के लिए अपनी जान गंवाई। कहा कि प्रदेश की जनता ने बदलाव के लिए सरकार चुनी। लेकिन मोदी जी ने धनबल की ताकत से हिमाचल की सरकार को गिराने का प्रयास किया। मोदी जी ने पैसे देकर, भ्रष्टाचार कर प्रदेश की सरकार को गिराने की कोशिश की। क्या यह ईमानदारी की बात है, क्या इसे सच्ची राजनीति कहते है।  भाजपा का एक ही मकसद सत्ता को अपने हाथ में रखना है। चाहे सरकारों को गिराना पड़े, चाहे भ्रष्टाचार करना पड़े, विधायकों को घूस खिलानी पड़े या धनबल का इस्तेमाल करना पड़े। 

12:26 PM, 27-May-2024

 भाजपा राज्यों के बीच लकीरें खींच रही: आनंद शर्मा
प्रियंका के संबोधन से पहले कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की पहचान भारत की विविधता से है, अनेकता में एकता से है। भाजपा राज्यों के बीच में लकीरें खींच रही है। भाजपा का इरादा संविधान बदलने का है। इसे बचाने के लिए आगे आना होगा। भाजपा ने लोगों को बार-बार ठगा। आनंद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग शहीदों व राष्ट्र निर्माताओं का अपमान करते हैं, इतिहास उन्हें कभी माफ नहीं करता। हिमाचल पंडित जवाहरलाल नेहरू की वजह से अस्तित्व में आया। स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने पूर्ण राज्यत्व का दर्जा दिया। अग्निवीर योजना को खारिज करेंगे और पुरानी भर्ती प्रक्रिया बहाल करेंगे। कहा कि चंबा में पासपोर्ट कार्यालय, मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल व चार सुरंग बनाएंगे। हिमाचल में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। पठानकोट का हवाई अड्डा आम हवाई उड़ानों के लिए खोलने की प्राथमिकता रहेगी। 

12:15 PM, 27-May-2024

10 वर्षों में चंबा के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए सिर्फ 10 करोड़ मिले: पठानिया
जनसभा में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि जब से देश में भाजपा की सरकार है, पिछले 10 वर्षों में चंबा के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए मात्र 10 करोड़ रुपये दिए गए। इसलिए चंबा व कांगड़ा जिले में जन आक्रोश है। ऐसे में इस बार बदलाव निश्चित है। भाजपा की ऑपरेशन लोटसको राज्य सरकार ने नाकाम किया, सरकार स्थिर है और पांच वर्ष पूरे करेगी। आपदा की घड़ी में हिमाचल की सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राहत पैकेज दिया।

 

12:07 PM, 27-May-2024

चंबा पहुंचीं प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चंबा पहुंच गई हैं। थोड़ी देर में ऐतिहासिक चौगान में जनसभा को संबोधित करेंगी। मंच पर कांगड़ा-चंबा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी सहित अन्य नेता माैजूद हैं। 

11:55 AM, 27-May-2024

प्रियंका आज विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के चंबी में जनसभा को संबोधित करेंगी।  शाहपुर थाना के एसएचओ सुरजीत सिंह सिंह ने बताया कि प्रियंका की सुरक्षा में हिमाचल पुलिस के लगभग 500 के करीब जवान तैनात होंगे। शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि चंबा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में प्रचार करने में कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका सोमवार को कांगड़ा आ रहीं हैं। 

11:37 AM, 27-May-2024

शाम को शिमला लौटने के बाद वह 29 मई को सुबह हेलिकॉप्टर से कुल्लू के लिए रवाना होंगी। वहां मंडी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा करेंगी। इसी दिन मंडी पहुंचकर चुनावी रोड शो करेंगी और शाम को वापस शिमला लौट आएंगी।

11:31 AM, 27-May-2024

Priyanka Gandhi Himachal Visit Live : प्रियंका बोलीं- मोदी ने धनबल की ताकत से सरकार गिराने का प्रयास किया

मतदान की तिथि नजदीक आते ही हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव के लिए राजनीति दलों के प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज से हिमाचल में रैलियां, जनसभाएं कर रही हैं। प्रियंका गांधी आज चंबा और शाहपुर के चंबी में चुनावी जनसभा कर रही हैं। इसके साथ ही 28 मई को वह गगरेट और कुटलैहड़ में चुनावी जनसभा करेंगी। इसी दिन बड़सर में उनका रोड शो भी होगा।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें