हिमाचल में बौद्ध धर्म के बहुत महत्वपूर्ण स्थान, पर्यटन को होगा लाभ: मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल में बौद्ध धर्म के बहुत महत्वपूर्ण स्थान हैं। कांग्रेस की सरकार तो इतनी डरपोक थी कि दलाई लामा जी का नाम लेने से डरती थी। मेरी दलाई लामा से अक्सर बात होती है। वह हमारी समृद्ध विरासत के प्रणेता है। भारत बुद्ध का देश है और मोदी सरकार ने जोर-शोर से अपनी इस विरासत का प्रचार-प्रसार किया है। इसका लाभ हिमाचल के पर्यटन को भी होगा।
पहाड़ी बोली में की भाषण की शुरुआत
पीएम मोदी ने पहाड़ी बोली में अपने भाषण की शुरुआत की। पीएम ने सभी खे मेरी ढाल, सभी खे रामराम... कहकर लोगों को संबोधित किया। कहा, ऐसा लग रहा कि अपने घर आया हूं। स्थानीय व्यंजन पटांडे व सिड्डू का भी जिक्र किया। मोदी ने मां बाला सुंदरी, माता रेणुका, परशुराम की धरती, चूड़ेश्वर महाराज, शिरगुल और महासू देवता का भी जिक्र किया। इस दाैरान पीएम को लोईया(स्थानीय पोषाक), डांगरा(परशु) व टोपी से सम्मानित किया गया।
इंडी गठबंधन ने संविधान की धज्जियां उड़ाईं: मोदी
कहा कि कांग्रेस व इंडी गठबंधन एससी-एसटी और ओबीसी आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रहे हैं। पश्चिमी बंगाल में मुसलमान की 77 जातियों को आरक्षण इंडी गठबंधन ने वहां ओबीसी छीनकर दिया। संविधान की धज्जियां उड़ा दीं। इनके लिए संविधान मायने नहीं रखता। अपने वोट बैंक के लिए ही कांग्रेस राम मंदिर का विरोध करती थी। इन्होंने मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का बहिष्कार किया।। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में राम मंदिर को लेकर साजिश चल रही है। कांग्रेस सत्ता में आई तो राम मंदिर पर ताला लगा देगी। पीएम ने कहा कि मोदी ने तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गारंटी दी है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बिजली बिल जीरो होगा।
पीएम मोदी की रैली के लिए चौगान मैदान पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता
नाहन में पीएम मोदी की जनसभा के लिए भाजपा नेता, विधायक, प्रत्याशी सहित कार्यकर्ता रैली स्थल पर पहुंच गए हैं।