फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Election 2022 Live: हिमाचल में करीब 75 प्रतिशत हुआ मतदान, दून में सबसे ज्यादा वोटिंग

Sun, 13 Nov 2022 12:22 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

खास बातें

Himachal Vidhan Sabha Chunav 2022 Polling Percentage Live: हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले गए। 7,881 मतदान केंद्रों में लोगों ने वोटिंग की। पढ़ें मतदान से जुड़ी हर अपडेट...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:20 AM, 13-Nov-2022

हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव के लिए बंपर वोटिंग देखने को मिली और मतदान करीब 74.61 प्रतिशत पहुंच गया, हालांकि पिछले चुनाव से कम रहा। अभी बैलेट पेपर से किए गए मतदान की गिनती होनी है। इसलिए मत प्रतिशतता 75 फीसदी से ज्यादा पहुंचेगी। सबसे अधिक मतदान दून विधानसभा क्षेत्र में 85.20 प्रतिशत हुआ, जबकि कसुम्पटी में सबसे कम 57 प्रतिशत रहा। मतदान करने में सिरमौर जिला अव्वल रहा, जहां 78.00 प्रतिशत मतदान हुआ है और सबसे कम वोट कांगड़ा जिले में 71.05 प्रतिशत पड़े़।

 जिलावार मतदान प्रतिशत
जिला             2022      2017    2012        
चंबा                74.02    74        75.84
कांगड़ा            71.68    72        70.59
लाहौल-स्पीति    73.37    73.04   75.68
कुल्लू              76.88    77.09    79.47
मंडी                75.17    75         76.08
हमीरपुर          71.18    69.05    68.04
ऊना              77.28     76         73.03
बिलासपुर       76.21     75          72.94
सोलन           77.00      77.44    77.39
सिरमौर        79.08       82.00    79.93
शिमला         72.05       72.05    69.32
किन्नौर         72.38       75          74.16 

10:33 PM, 12-Nov-2022

अभी तक कहां कितना फीसदी मतदान
चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अभी तक 74.37 फीसदी मतदान हुआ है। हालांकि मतदान के फाइनल प्रतिशत आने का इंतजार है। शिमला में 72.05, सोलन 76.69, बिलासपुर 76.21, मंडी 75.17, हमीरपुर 71.18, ऊना 77.28, कांगड़ा 71.68, चंबा 74.02, कुल्लू 76.88, लाहौल-स्पीति 73.37, सिरमौर 72.79 और किन्नौर में 72.30 फीसदी मतदान हुआ है।

09:27 PM, 12-Nov-2022

चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अभी तक 69.09 फीसदी मतदान हुआ है। हालांकि मतदान का फाइनल प्रतिशत आने का इंतजार है। शिमला में 67.22, सोलन 68.48, बिलासपुर 65.72, मंडी 70.43, हमीरपुर 67.07, ऊना 74.02, कांगड़ा 68.58, चंबा 68.21, कुल्लू 76.88, लाहौल-स्पीति 67.50, सिरमौर 72.79 और किन्नौर में 70 फीसदी मतदान हुआ है।

विज्ञापन
05:51 PM, 12-Nov-2022

सिरमौर में 72 फीसदी मतदान

प्रदेश में 5:00 बजे तक 66.09 फीसदी मतदान हुआ है। शिमला में अभी तक 66.21, सोलन 68.48, बिलासपुर 65.72, मंडी 66.85, हमीरपुर 64.74, ऊना 67.67, कांगड़ा 64.07, चंबा 63.09, कुल्लू 64.59, लाहौल-स्पीति 67.50, सिरमौर 72.79 और किन्नौर में 62 फीसदी मतदान हुआ है।
 

05:38 PM, 12-Nov-2022

65.92 फीसदी मतदान

हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले गए। शाम पांच बजे तक 65.92 फीसदी मतदान हुआ है। प्रदेश भर में बनाए गए 7,881 मतदान केंद्रों में लोगों ने वोटिंग की।

विज्ञापन
05:01 PM, 12-Nov-2022

टशीगंग में सौ फीसदी मतदान

विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में मतदाताओं ने इतिहास रच दिया है। टशीगंग में सौ फीसदी मतदान हुआ है। यहां कुल 52 मतदाता हैं। सभी ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

04:05 PM, 12-Nov-2022
अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी दलीप नेगी। - फोटो : अमर उजाला

गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने दफ्तर पहुंचने से पहले मैहली में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में मतदान किया। गर्ग ने कहा कि प्रदेश में कहीं से भी मतदान के दौरान फिलहाल गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं आई है। अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी दलीप नेगी ने कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में मतदान किया। चुनाव विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बारी-बारी से मतदान के लिए भेजा जाता रहा।

03:49 PM, 12-Nov-2022

शिमला में 55.56 फीसदी मतदान

शिमला में दोपहर तीन बजे तक 55.56, सोलन 54.14, बिलासपुर 54.14, मंडी 58.90, हमीरपुर 55.60, ऊना 58.11, कांगड़ा 54.21, चंबा 46.00, कुल्लू 58.88 और किन्नौर में 55.30 फीसदी मतदान हुआ है।

03:35 PM, 12-Nov-2022

55.65 फीसदी मतदान

हिमाचल में दोपहर तीन बजे तक 55.65 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान केंद्रों में शाम 5:00 बजे तक वोट डाले जाएंगे। लाहौल-स्पीति में दोपहर तीन बजे तक सबसे ज्यादा 62.75 फीसदी मतदान हुआ है। सिरमौर में 60.38 फीसदी मतदान हुआ है। 

03:04 PM, 12-Nov-2022
नारेबाजी करते वोटर। - फोटो : संवाद

मतदाताओं ने की नारेबाजी

सोलन जिले के दून में विलांवली बूथ 82-83 पर मतदाताओं ने पर्यवेक्षक के सामने नारेबाजी की। मतदाताओं ने आरोप लगाया कि यहां पर ईवीएम मशीन काफी धीमी गति से चल रही है। लोग सुबह आठ बजे से खड़े है और दोपहर एक बजे तक नंबर नहीं आया है। कुनिहार की कोठी पंचायत के नम्होल बूथ पर भी लोगों ने ऐसे ही आरोप लगाए।

02:38 PM, 12-Nov-2022
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

सोलन में 41.36 प्रतिशत मतदान

सोलन जिले में अब तक 41.36 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कृतिका कुलहरी ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्वक जारी है। अर्की 40.12 प्रतिशत, नालागढ़ 40.1 प्रतिशत, दून 45.04 प्रतिशत,  सोलन 40.51 प्रतिशत और कसौली में 41.14 प्रतिशत मतदान हुआ है।

01:44 PM, 12-Nov-2022

सिरमौर में 41.89 फीसदी मतदान

शिमला में दोपहर एक बजे तक 37.30, सोलन  37.90, सिरमौर 41.89, बिलासपुर 34.05, मंडी 41.17, हमीरपुर 35.86, ऊना 39.93, कांगड़ा 35.50, चंबा 28.35, कुल्लू 40.33, लाहौल-स्पीति 37.0 और किन्नौर में 35.0 फीसदी मतदान हुआ है।

01:39 PM, 12-Nov-2022

37.19 फीसदी मतदान

हिमाचल प्रदेश में दोपहर एक बजे तक 37.19 फीसदी मतदान हुआ है। प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए प्रदेश भर में बनाए गए 7,881 मतदान केंद्रों में मतदान जारी है। 8 दिसंबर को चुनाव नतीजे घोषित होंगे। मतदाता चुनावी मैदान में उतरे भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), माकपा, बसपा और निर्दलीय समेत 412 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

01:04 PM, 12-Nov-2022

हिमाचल की जनता जागरूक

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता बहुत जागरूक है। इसलिए हमेशा यहां अच्छी पोलिंग होती है। जयराम ठाकुर ने जिस तरह से हिमाचल को आगे बढ़ाया है उन्हें लोग एक बार फिर से मौका देना चाहते हैं।

12:45 PM, 12-Nov-2022

हमीरपुर जिले में क्रेच की सुविधा

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि पूरे हिमाचल प्रदेश में 157 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जिनका संचालन पूरी तरह महिला कर्मचारी कर रही हैं। हमीरपुर जिले में क्रेच की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है ताकि बच्चों के साथ मतदान करने के लिए आ रहे लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े। 

12:31 PM, 12-Nov-2022

सोलन में 30.28 फीसदी मतदान

शिमला में सुबह 11 बजे तक 17.73, सोलन  30.28, सिरमौर 21.66, बिलासपुर 13.84, मंडी 21.92, हमीरपुर 19.40, ऊना 19.92, कांगड़ा 16.94, चंबा 12.07, कुल्लू 14.54, लाहौल-स्पीति 6.05 और किन्नौर में  20 फीसदी मतदान हुआ है।

12:17 PM, 12-Nov-2022

कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी

कांग्रेस चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष एवं नादौन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नादौन में भबडां बूथ पर जाकर वोट डाला। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र के उत्सव का दिन है। इस बार निश्चित तौर पर कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी क्योंकि लोगों ने कांग्रेस के लिए मतदान किया है।

11:32 AM, 12-Nov-2022

17.98 फीसदी मतदान

हिमाचल प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 17.98 फीसदी मतदान हुआ है। वोटरों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लगी हैं।
 

11:12 AM, 12-Nov-2022

जेपी नड्डा ने परिवार के साथ डाला वोट

हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा ने बिलासपुर के मतदान केंद्र संख्या-53 विजयपुर में मतदान किया। जेपी नड्डा ने कहा कि सुबह से जिस तरह का माहौल देख रहा हूं, उससे मुझे लगता है कि लोगों में जोश है और यह जोश कुछ बेहतर करने के लिए है। मैं लोगों से बड़ी संख्या में वोट डालने का अनुरोध करता हूं।
 

10:47 AM, 12-Nov-2022
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

लाहौल में सबसे कम 1.56 फीसदी मतदान

हमीरपुर में 5.61, ऊना में 5.47, चंबा में 5.03 फीसदी मतदान हुआ है।  लाहौल-स्पीति में 1.56 और सिरमौर में 6.26 फीसदी मतदान हुआ है।

10:40 AM, 12-Nov-2022
पूर्व मंख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल - फोटो : अमर उजाला

आनंद शर्मा ने किया मतदान

पूर्व मंख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला समीरपुर में मतदान किया। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि लोग ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने सैनिक रेस्ट हाऊस लॉन्गवुड शिमला में मतदान किया। उन्होंने कहा कि रिवाज नहीं बदलेगा, सरकार बदलेगी, परिवर्तन होगा। आम आदमी पार्टी को कुछ नहीं मिलेगा, उनका चेहरा सामने आ गया है। वह भाजपा की बी टीम है और सिर्फ वोट काटने के लिए हैं।
 

10:28 AM, 12-Nov-2022

राहुल गांधी ने वोटरों से की अपील

राहुल गांधी ने लोगों से अपील करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया- हिमाचल पुरानी पेंशन बहाली के लिए वोट करेगा, हिमाचल रोजगार के लिए वोट करेगा, हिमाचल हर घर लक्ष्मी योजना के लिए वोट करेगा। आइए, भारी संख्या में मतदान कीजिए, और हिमाचल की प्रगति और खुशहाल भविष्य के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दीजिए।
 

10:20 AM, 12-Nov-2022

शिमला जिले में 5.26 फीसदी मतदान

शिमला जिले के चौपाल में सुबह नौ बजे तक 3 फीसदी, ठियोग 6.9, कसुम्पटी 4.4, शिमला (शहरी) 6.3, शिमला (ग्रामीण) 2, जुब्बल कोटखाई 6.5, रामपुर 6.7 और रोहड़ू में 6.3 फीसदी मतदान हुआ है। शिमला जिले में सुबह नौ बजे तक कुल 5.26 फीसदी मतदान हुआ है।

10:15 AM, 12-Nov-2022
- फोटो : संवाद

दो किमी पैदल चलकर पोलिंग बूथ पर पहुंची

चंबा जिले के चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत बोदेड़ी के गांव कुलाला की 36 वर्षीय लालदेई दो किलोमीटर पैदल चलकर बोदेड़ी पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचीं। लालदेई 35 फीसदी दिव्यांग है। दो साल पहले बीमारी के कारण डॉक्टरों को उनकी टांग काटनी पड़ी।

10:09 AM, 12-Nov-2022

सिरमौर में 6.26 फीसदी मतदान

सिरमौर जिले में सुबह नौ बजे तक 6.26 फीसदी मतदान हुआ है। चंबा जिले में 5.03 और मंडी जिले में 6.24 फीसदी मतदान हुआ है। 

10:05 AM, 12-Nov-2022

हिमाचल में फिर बनेगी भाजपा सरकार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मणिपुर और गोवा में हमारी सरकार दोबारा बनी है। इस बार हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भी ऐसा होने जा रहा है। भाजपा सरकार में सुशासन, विकास और जनकल्याण के कई काम हुए हैं।
 

09:56 AM, 12-Nov-2022

4.5 फीसदी मतदान

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सुबह आठ बजे से वोटिंग जारी है। सुबह नौ बजे तक 4.5 फीसदी मतदान हुआ है। मतदाताओं में वोटिंग के लिए भारी उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लोग कतारों में खड़े हैं।   

09:53 AM, 12-Nov-2022

प्रतिभा ने रामपुर में किया मतदान

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर के मतदान केंद्र संख्या 83-84 पर मतदान किया। उन्होंने मतदान से पहले शिमला के रामपुर में शनि मंदिर में दर्शन किए।
 
 

09:50 AM, 12-Nov-2022

ईवीएम खराब, शुरू नहीं हो पाया मतदान

चंबा जिले के कबायली क्षेत्र पांगी के पुरथी मतदान केंद्र में सुबह आठ बजे से ईवीएम मशीन खराब है। अभी मतदान शुरू नहीं हो पाया है। मैकेनिक ईवीएम मशीन ठीक करने में जुटे हैं। एसडीएम पांगी रजनीश शर्मा ने कहा कि खराब ईवीएम मशीन की जगह दूसरी मशीन पहुंचाई जा रही है। जल्द मतदान शुरू करवाया जाएगा। 

09:39 AM, 12-Nov-2022

रिवाज बदल रही है भाजपा

हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास मंत्री और कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश भारद्वाज ने मतदान केंद्र नंबर 63/87 छोटा शिमला में मतदान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा रिवाज बदल रही है। भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी और दोबारा सरकार बनाएगी।
 

09:26 AM, 12-Nov-2022

भाजपा ने हर वर्ग की आवाज को दबाया

कांग्रेस के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश में जीत होने वाली है और राज्य की दशा और दिशा बदलने के लिए यह चुनाव हो रहा है। यह चुनाव हिमाचल से जुड़ा हुआ है और उसके भविष्य का चुनाव है। वर्तमान भाजपा सरकार ने हर वर्ग के इंसान की आवाज को दबाया और अनसुना किया है।
 

09:20 AM, 12-Nov-2022
उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी - फोटो : अमर उजाला

डीसी शिमला ने यूएस क्लब में किया मतदान

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने जाखू यूएस क्लब होमगार्ड कार्यालय में मतदान किया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मतदाता लोकतंत्र के महायज्ञ में मतदान की आहूति डालने का कर्तव्य जरूर निभाएं।

09:08 AM, 12-Nov-2022
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर । - फोटो : ANI

सीएम जयराम ने किया मतदान

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा में मतदान केंद्र संख्या 44 पर जाकर मतदान किया। उन्होंने कहा कि मेरा लोगों से अनुरोध है कि मतदान के लिए जरूर जाएं और प्राथमिकता के आधार पर जाएं। ज्यादा से ज्यादा वोट डालें। 
 

08:57 AM, 12-Nov-2022

मुकेश अग्निहोत्री ने परिवार के साथ किया मतदान

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल पंजाब सीमा पर स्थित गोंदपुर जयचंद बूथ पर परिवार के साथ मतदान किया। कैबिनेट मंत्री डॉक्टर रामलाल मारकंडा ने लाहौल के उदयपुर में मतदान किया।

08:46 AM, 12-Nov-2022

पीएम मोदी ने फोन पर दीं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मतदान शुरू होने से पहले नई सरकार बनाने और हिमाचल में रिवाज बदलने के लिए फोन पर शुभकामनाएं दी। पीएम ने मुख्यमंत्री जयराम से करीब 2 मिनट फोन पर बात की। मुख्यमंत्री जयराम ने पीएम नरेंद्र मोदी को आश्वासन दिया कि वे हिमाचल में फिर सरकार बना रहे है और रिवाज बदल रहे हैं। पीएम मोदी ने देवभूमि हिमाचल के मतदाताओं को सीएम जयराम ठाकुर के माध्यम से मतदान के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मतदान के लिए अपने घर तांदी पहुंचे हैं। सीएम आज औहण मतदान केंद्र में अपने परिवार के साथ वोट डालेंगे।

08:43 AM, 12-Nov-2022

सीएम जयराम ने मंदिर में माथा टेका

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मतदान करने से पहले मंडी के सराज में एक मंदिर में दर्शन किए। पत्नी साधना ठाकुर, बेटियां चंद्रिका और प्रियंका ठाकुर भी उनके साथ मंदिर पहुंची। 

08:36 AM, 12-Nov-2022

जिम्मेदारी समझकर करें मतदान

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए मतदान जारी है। तस्वीरें शिमला के मतदान केंद्र नंबर 63/87 छोटा शिमला की हैं। एक स्थानीय ने कहा, सभी को एक जिम्मेदारी समझनी चाहिए क्योंकि आज की पीढ़ी सोचती है कि वोटिंग क्यों करें। अगर एक अच्छी सरकार आएगी तो सबके लिए अच्छा होगा।
 

08:29 AM, 12-Nov-2022
- फोटो : संवाद

राजीव बिंदल ने किया मतदान

नाहन से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर राजीव बिंदल ने परिवार के साथ मतदान किया। वहीं विधानसभा क्षेत्र चंबा के चील बंगला, कुराह और सिलाघराट में वीवीपैट खराब होने के कारण दूसरी व्यवस्था की जा रही है। एसडीएम अरुण शर्मा ने बताया कि जल्द मतदान शुरू करवाया जाएगा।

08:26 AM, 12-Nov-2022

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की पत्नी साधना ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने पूरे राज्य में प्रचार किया। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि वह उन्हें सफलता प्रदान करें, जिससे हमारा राज्य नई ऊंचाईयों तक पहुंचे। 
 

08:15 AM, 12-Nov-2022

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश के सभी लोग आज मतदान को लेकर बहुत उत्साहित हैं। वे सभी आज मतदान करेंगे और हिमाचल प्रदेश में नई सरकार बनाने में मदद करेंगे।
 

07:59 AM, 12-Nov-2022

भरौरी और मौहल पर लगी लाइनें

प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के भरौरी बूथ पर लोग मतदान करने के लिए पहुंच गए हैं। मतदान करने के लिए पुरुष और महिलाएं कतार में लगे हैं। आठ बजे मतदान शुरू हो गया है। कुल्लू जिले के मतदान केंद्र मौहल में भी लोग मतदान करने के लिए कतार में खड़े हैं।

07:58 AM, 12-Nov-2022

सीएम जयराम ठाकुर ने मतदाताओं से किया मतदान का आग्रह 

हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने वोटिंग से पहले कहा कि मुझे खुशी है कि अभियान अच्छे माहौल में संपन्न हुआ। हिमाचल की जनता ने सहयोग किया। इसके लिए मैं हिमाचल की जनता को धन्यवाद देता हूं। मैं सभी मतदाताओं से आज मतदान करने का आग्रह करता हूं ताकि हम लोकतंत्र को और मजबूत कर सकें।
 

07:56 AM, 12-Nov-2022

'लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट कर लिखा कि हिमाचल प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान का दिन है। देवभूमि के समस्त मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट देने वाले राज्य के सभी युवाओं को मेरी विशेष शुभकामनाएं।
 

07:52 AM, 12-Nov-2022

कुछ देर में शुरू होगी वोटिंग

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की वोटिंग से पहले मंडी जिला के सिराज विधानसभा के मंतदान केंद्र-44 औहानी में मॉक पोलिंग की गई। राज्य के 68 सीटों पर कुछ देर में वोटिंग शुरू होगी।

07:50 AM, 12-Nov-2022

आप के घोषणा पत्र में वादे

पुरानी पेंशन योजना की बहाली।
युवाओं को हर महीने 3000 रूपये बेरोजगारी भत्ता।
महिलाओं को प्रति माह 1000 रूपये की सहायता।
अच्छी और फ्री शिक्षा देने का वादा।
प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को रोकने के लिए उपाय।
कच्चे शिक्षकों को पक्की भर्ती देने का वादा।
मुफ्त बिजली और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने का वादा।

07:46 AM, 12-Nov-2022

आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश में किए गए प्रमुख वादे

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने भी हिमाचल प्रदेश चुनाव को जीतने के लिए कई महत्त्वपूर्ण वायदे किये हैं। मुफ्त बिजली-पानी और शिक्षा-स्वास्थ्य के दिल्ली मॉडल की तर्ज पर पार्टी ने इस राज्य के मतदाताओं को भी लुभाने की कोशिश की है। पार्टी के प्रमुख वायदे इस प्रकार हैं

07:38 AM, 12-Nov-2022

कांग्रेस का प्रतिज्ञा पत्र- प्रति माह 300 यूनिट फ्री बिजली।

सरकार बनने पर मंत्रिमंडल की पहली बैठक में प्रति वर्ष एक लाख नई नौकरियां देने पर निर्णय।
पांच लाख युवाओं को रोजगार, हर विधानसभा में 10 करोड़ का स्टार्ट अप फंड।   
प्रति माह 300 यूनिट फ्री बिजली।
पुरानी पेंशन योजना की दुबारा शुरुआत।
18 वर्ष से 60 वर्ष की सभी महिलाओं को प्रति माह 1500 रूपये की आर्थिक सहायता।
सभी बुजुर्गों को हर चार साल में किसी भी तीर्थ यात्रा को मुफ्त करने की लुभावनी घोषणा।
सेब उत्पादक किसानों के लिए योजनायें।   

07:31 AM, 12-Nov-2022

कांग्रेस का प्रतिज्ञा पत्र में एक लाख नौकरियों का वादा

कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को पार्टी की ओर से हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया। पार्टी ने इसे प्रतिज्ञा पत्र का नाम दिया है। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और घोषणा पत्र कमेटी के अध्यक्ष धनीराम शाण्डिल ने प्रतिज्ञा पत्र जारी करते हुए 10 गारंटी देने का दावा किया। प्रतिज्ञा पत्र के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं-

07:20 AM, 12-Nov-2022

BJP के संकल्प पत्र 2022 के प्रमुख बिंदु

समान नागरिक संहिता लागू करेंगे।
वक्फ बोर्ड की अवैध संपत्तियों की जांच होगी।
आठ लाख नई नौकरियों का सृजन किया जायेगा।
बेटियों के विवाह के लिए दी जाने वाली राशि (मुख्यमंत्री शगुन योजना) 31 हजार से बढ़ाकर 51 हजार करेंगे।
स्कूली छात्रों को साइकिल-स्कूटी देने का वादा।
हर जिले में दो गर्ल्स हॉस्टल।
महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण।
साल में तीन मुफ्त सिलेंडर देंगे।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के साथ राज्य सरकार की ओर से 3000 रूपये प्रति वर्ष की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी।
पांच नए मेडिकल कॉलेज।
हर विधानसभा में मोबाइल क्लीनिक वैन।
इसके अलावा राज्य कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करने के विभिन्न उपाय और किसानों की स्थिति बेहतर करने के लिए भी संकल्प पत्र में कई वायदे किए गए हैं।  

07:03 AM, 12-Nov-2022

हर मतदान केंद्र पर स्टैंड बाई रहेगी एक ईवीएम

हर मतदान केंद्र पर एक ईवीएम स्टैंड बाई रहेगी। अगर ईवीएम में कोई खराबी आती है तो उसे बदला जा सकेगा। 

06:57 AM, 12-Nov-2022

चुनाव में किसी भी गड़बड़ी की शिकायत करने के लिए टोल फ्री नंबर जारी

चुनाव में होने वाली किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर 1800-332-1950 टोल फ्री नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। यह नंबर 24 घंटे काम करेगा। इसके अलावा जिलों के लिए 1950 टोल फ्री नंबर रहेगा। इससे पहले जिलों का एसटीडी कोड लगाना होगा।

06:51 AM, 12-Nov-2022

विनोद सबसे अधिक, जगत सबसे कम मतों से जीते

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार विनोद कुमार जिला मंडी के नाचन से सबसे अधिक मतों से जीते थे। विनोद कुमार ने 15,896 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। विनोद को 38,154 मत मिले थे। इनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के लाल सिंह कौशल को 22,258 मत प्राप्त हुए थे। सबसे कम अंतर से किन्नौर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार जगत सिंह नेगी जीते थे। इनकी जीत का अंतर 120 मत था। जगत सिंह नेगी को 20,029 और भाजपा प्रत्याशी तेजवंत सिंह नेगी को 19,909 मत मिले थे।

06:40 AM, 12-Nov-2022

378 अति संवेदनशील और 902 संवेदनशील मतदान केंद्र

निर्वाचन आयोग ने हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए कुल 378 अति संवेदनशील और 902 संवेदनशील मतदान केंद्र घोषित किए हैं। इन मतदान कें द्रों में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। किसी भी गड़बड़ी से बचने के लिए इन केंद्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही चुनाव पर्यवेक्षकों, जिला चुनाव अधिकारी और पुलिस अधीक्षकों की पैनी नजर रहेगी। 

06:32 AM, 12-Nov-2022

आदर्श मतदान केंद्रों में यह होगी सुविधा 

- आदर्श मतदान केंद्रों में प्राथमिक उपचार की होगी सुविधा
- मतदान कर्मियों और एजेंटों के लिए बैठने की होगी व्यवस्था
- मतदान केंद्रों में स्थापित होंगे सांकेतिक बोर्ड 
- मतदाताओं के स्वागत के लिए लालकालीन और पुष्प भेंट होंगे
- शौचालय की होगी व्यवस्था
- मतदान केंद्र पर क्रैच की होगी सुविधा
 

06:27 AM, 12-Nov-2022

मतदान करने के लिए ये दस्तावेज मान्य

- आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक और डाकघर की ओर से जारी पासबुक
- श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड 
- एनपीआर के तहत आरजीआई की ओर से जारी स्मार्ट कार्ड 
- भारतीय पासपोर्ट
- फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज
- राज्य और केंद्र सरकार के लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों की ओर से कर्मचारी को जारी पहचान पत्र
- सांसदों विधायकों, विधान परिषद सदस्यों की ओर से जारी पहचान पत्र

06:22 AM, 12-Nov-2022

टशीगंग में पारंपारिक परिधान पहन वोट डालने आएंगे मतदाता

दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान केंद्र को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस मतदान केंद्र में मतदाता पारंपारिक परिधान पहनकर मतदान करने के लिए पहुंचेंगे। निर्वाचन विभाग सभी मतदाताओं का मतदान केंद्र पहुंचने पर शानदार स्वागत करेगा। लाहौली परंपरा के अनुसार सभी को खतक पहनाए जाएंगे। टीमो और साग जैसे स्थानीय पकवान भी परोसे जाएंगे।

06:14 AM, 12-Nov-2022

किस पार्टी से कितने उम्मीदवार 

कांग्रेस    68
भाजपा    68 
आप    67 
बसपा    53 
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी    29 
माकपा    11  
हिमाचल जनक्रांति    6 
हिंदू समाज पार्टी    3
स्वाभिमान पार्टी    3 
भाकपा    1  
हिमाचल जनता पार्टी    1
भारतीय वीर दल    1
सैनिक समाज पार्टी    1
राष्ट्रीय लोक नीति पार्टी    1 
निर्दलीय    99
 

06:07 AM, 12-Nov-2022

आज साफ रहेगा मौसम, कई इलाके बर्फ से लकदक

चुनाव के दिन हिमाचल प्रदेश में मौसम के साफ रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि राज्य के कई उच्च पर्वतीय इलाके बर्फ से लकदक हैं। इन क्षेत्रों में लोगों को मतदान करने में परेशानी हो सकती है। 
 

06:01 AM, 12-Nov-2022

चप्पे-चप्पे पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल तैनात

शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए प्रदेश के चप्पे-चप्पे पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की तैनाती कई गई है। सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा 35 हजार केंद्रीय सुरक्षा बल और पुलिस जवानों पर रहेगा।  

05:50 AM, 12-Nov-2022

रिवाज बदलने के लिए भाजपा ने लगाया एड़ी चोटी का जोर

भाजपा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की तर्ज पर सरकारें बदल जाने का रिवाज बदलने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है तो कांग्रेस सत्ता में लौटने का प्रयास कर रही है। 

05:50 AM, 12-Nov-2022

मैदान में उतरे 412 प्रत्याशियों

मतदाता चुनावी मैदान में उतरे भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), माकपा, बसपा और निर्दलीय समेत 412 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। प्रदेश में कुल 55,92,828 मतदाताओं में से 28,54,945 पुरुष, 27,37,845 महिलाएं और 38 थर्ड जेंडर हैं। 

03:18 AM, 12-Nov-2022

Himachal Election 2022 Live: हिमाचल में करीब 75 प्रतिशत हुआ मतदान, दून में सबसे ज्यादा वोटिंग

हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान किया जाएगा। प्रदेश भर में बनाए गए 7,881 मतदान केंद्रों में सुबह 8:00 से शाम 5:00 बजे तक वोट डाले जाएंगे। आठ दिसंबर को चुनाव नतीजे घोषित होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें