अगर कांग्रेस के पास बहुमत होता तो विधानसभा में डिवीजन ऑफ वोट नहीं दिया: जयराम
हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि देवभूमि हिमाचल जैसे राज्य में किस प्रकार से राजनीतिक घटनाक्रम घटे हैं। अगर कांग्रेस के पास बहुमत होता तो विधानसभा में हमने वित्तीय विधेयक पर जो डिवीजन ऑफ वोट मांगा था वो क्यों नहीं दिया गया
ओकओवर में पर्यवेक्षकों के साथ कांग्रेस विधायक दल की बैठक
शिमला के ओकओवर में पर्यवेक्षकों के साथ कांग्रेस विधायक दल की आयोजित की जा रही है। बैठक में आगामी रणनीति तय की जाएगी। बैठक में विक्रमादित्य सिंह शामिल नहीं हुए हैं। बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित मंत्री व विधायक मौजूद हैं।
छह विधायकों की सदस्यता रद्द करने पर विक्रमादित्य सिंह ने ये कहा
छह विधायकों की सदस्यता रद्द किए जाए पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अभी मेरा इस पर कुछ भी कहना उचित नहीं है। हमारे पर्यवेक्षक यहां आए हैं, उन्होंने परिस्थिति को देखा है और फिर स्पीकर ने फैसला लिया है। इसलिए मेरा इसपर कुछ कहना उचित नहीं है। इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि मामला हाईकमान के ध्यान में लाया गया है। बातचीत चल रही है। पर्यवेक्षक यहां हैं और वे सब कुछ ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। हम उनसे बात करेंगे।
जनता के हक से कोई समझौता नहीं: राजेंद्र राणा
वहीं, बागी विधायक राजेंद्र राणा ने सोशल मीडिया पर में पोस्ट में लिखा-रिश्ते निभाना हमारी पहचान, कायम रहते रिश्ते यदि हो सम्मान, जनता के हक से कोई समझौता नहीं, क्यों सदैव अडिग हमारा स्वाभिमान।