फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal By Election Voting: नालागढ़ में सबसे अधिक 78.82 फीसदी मतदान, जानें अन्य सीटों का हाल

Wed, 10 Jul 2024 04:22 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

खास बातें

Himachal Pradesh Assembly By-Election 2024 Voting Live News: Himachal By Election Voting Live: हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ विधानसभा सीट के लिए आज मतदान हुआ। मतदान के लिए मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:25 PM, 10-Jul-2024

7:00 बजे तक कहां कितना मतदान
विधानसभा क्षेत्र मतदान प्रतिशत
हमीरपुर 65.78
देहरा 63.89
नालागढ़ 78.82

05:31 PM, 10-Jul-2024

5:00 बजे तक कहां कितना मतदान
विधानसभा क्षेत्र मतदान प्रतिशत
हमीरपुर 65.78
देहरा 63.89
नालागढ़ 75.22

05:30 PM, 10-Jul-2024

विधानसभा उपचुनाव के लिए दोपहर बाद 5:00 बजे तक हमीरपुर में 65.78, देहरा 63.89 और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 75.22 फीसदी मतदान हुआ। शाम 6:00 बजे तक मतदान जारी रहेगा। 

विज्ञापन
04:22 PM, 10-Jul-2024

विधानसभा उपचुनाव के लिए दोपहर बाद 3:00 बजे तक हमीरपुर में 56.96, देहरा 55.30 और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 63.70 फीसदी मतदान हुआ। शाम 6:00 बजे तक मतदान जारी रहेगा। 

03:35 PM, 10-Jul-2024

3:00 बजे तक कहां कितना मतदान
विधानसभा क्षेत्र मतदान प्रतिशत
हमीरपुर 56.96
देहरा 55.30
नालागढ़ 63.70

विज्ञापन
03:29 PM, 10-Jul-2024

देहरा में 3:00 बजे 55.30 मतदान
देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए दोपहर बाद 3:00 बजे 55.30 मतदान हुआ है। नालागढ़ में 63 फीसदी मतदान हुआ।

03:03 PM, 10-Jul-2024

उपचुनाव के लिए दोपहर एक बजे तक नालागढ़ विधानसभा सीट में सबसे अधिक  51.59 फीसदी मतदान हुआ। वहीं हमीरपुर में 47.05 और देहरा में 46.47 फीसदी मतदान हुआ।  

02:06 PM, 10-Jul-2024

देहरा विधानसभा उपचुनाव में जखूणी बूथ महिला कर्मचारियों की ओर से संचालित किया जा रहा है। जखूणी बूथ पर बुजुर्ग मतदाता विमला देवी ने भी मतदान किया।

01:34 PM, 10-Jul-2024

1:00 बजे तक किस सीट पर कितना मतदान
विधानसभा सीट मतदान प्रतिशत
हमीरपुर 47.05 
देहरा  46.47
नालागढ़ 51.59

01:32 PM, 10-Jul-2024

देहरा में 1 बजे तक 46.47 प्रतिशत मतदान
देहरा विधानसभा सीट के उपचुनाव में दोपहर 1:00 बजे तक 46.47 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 39,359 लोगों ने वोट डाला है। इसमें 18,111 पुरुष व 21,248 महिला मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया। 

01:07 PM, 10-Jul-2024

सीएम सुक्खू ने उपचुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर की जनता से उपचुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है। 

12:28 PM, 10-Jul-2024

11:00 बजे तक  32 फीसदी मतदान
हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों के लिए सुबह 11:00 तक करीब 32 फीसदी मतदान हुआ। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर की ग्राम पंचायत रोपा के बूथ नंबर एक पर महिलाओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

12:06 PM, 10-Jul-2024

लोग बहुत उत्साह के साथ मतदान कर रहे: जयराम
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उपचुनाव पर कहा कि लोग बहुत उत्साह के साथ मतदान कर रहे हैं, अब तक 16 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका है। इन तीनों क्षेत्रों में सरकार ने अपने दबाव का बहुत इस्तेमाल किया है, सभी लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ाई गई हैं, हमारे कार्यकर्ताओं को पूरे दिन थाने में बैठाकर रखा गया। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव के दौरान सरकार ने क्या कुछ नहीं किया लेकिन इन सब के बावजूद जनता भाजपा को समर्थन देगी और भाजपा के विधायकों को चुनकर भेजेगी।

11:36 AM, 10-Jul-2024

11:00 बजे तक कहां कितना मतदान
विधानसभा क्षेत्र  मतदान प्रतिशत
हमीरपुर 31.81
नालागढ़ 34.63
देहरा 31.61

10:25 AM, 10-Jul-2024

हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए बोहनी बूथ पर भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने परिवार सहित मतदान किया। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने मटानी बूथ पर परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने लोगों से लोकतंत्र के पर्व में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

09:41 AM, 10-Jul-2024

9:00 बजे तक कहां कितना मतदान
विधानसभा क्षेत्र  मतदान(प्रतिशत में)
हमीरपुर  15.71
नालागढ़ 16.48
देहरा 15.70

09:29 AM, 10-Jul-2024

देहरा में 15:70, हमीरपुर में 15.71 फीसदी मतदान
देहरा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में सुबह 9:00 बजे तक 15.70 फीसदी मतदान हुआ। हमीरपुर में पहले दो घंटों में 15.71 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, देहरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने अपनी धर्मपत्नी के साथ मतदान किया।

09:05 AM, 10-Jul-2024

315 पोलिंग बूथ और 23 मतदान केंद्र संवेदनशील 
तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 315 पोलिंग बूथ और 23 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं। यहां अतिरिक्त सुरक्षा बल नियुक्त किया है। देहरा में 100, हमीरपुर में 94 और नालागढ़ में 121 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। नालागढ़ के लिए 14 सेक्टर अधिकारी नियुक्त हैं। 

08:28 AM, 10-Jul-2024
देहरा में मतदान के लिए उत्साह। - फोटो : संवाद

देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदाताओं में जोश है। बनखंडी और दरकाटा मतदान केंद्रों में वोट डालने के लिए लोग सुबह से लाइनों में अपनी बारी का इंतजार करते रहे। 

08:06 AM, 10-Jul-2024
नालागढ़ के आदर्श मतदान केंद्र खेड़ा में मतदाता। - फोटो : संवाद

भारी बारिश के बावजूद नालागढ़ के मतदाताओं में उत्साह
भारी बारिश के बावजूद नालागढ़ विधानसभा सीट के उपचुनाव में मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करने पहुंच रहे हैं। आदर्श मतदान केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खेड़ा नानोवाल में मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। 81 वर्षीय मतदाता सुलेमान ने भी अपने मत का प्रयोग किया।

07:50 AM, 10-Jul-2024
पांडवीं में बुजुर्ग महिला ने किया मतदान। - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ विधानसभा सीट के लिए आज मतदान हो रहा है। मतदान के लिए मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। मतदान केंद्रों में सुबह से ही लोग मतदान करने के लिए पहुंचे। शाम 6 बजे तक मतदान होगा। कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के मतदान केंद्र पांडवीं में मतदान के लिए मतदाताओं की लाइन लग गई।

07:37 AM, 10-Jul-2024

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र
नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कुल पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस से हरदीप सिंह बावा, भाजपा से केएल ठाकुर, स्वाभिमान पार्टी से किशोरी लाल शर्मा तथा हरप्रीत सिंह और विजय सिंह बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

07:26 AM, 10-Jul-2024

हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से ये मैदान में
 हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में तीन प्रत्याशी मैदान में है। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच में है। हमीरपुर से भाजपा के आशीष शर्मा, कांग्रेस पार्टी के डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और निर्दलीय प्रत्याशी नंद लाल शर्मा चुनावी मैदान में हैं। साल 2017 में भी कांग्रेस के डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और बतौर निर्दलीय आशीष शर्मा आमने-सामने थे। साल 2017 में नरेंद्र ठाकुर भाजपा के प्रत्याशी थे, जिन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

06:50 AM, 10-Jul-2024

नतीजा जो भी हों, कांग्रेस रहेगी बहुमत में

विधानसभा में मौजूदा समय में विधायकों की कुल संख्या 65 है। कांग्रेस के 38 विधायक हैं। भाजपा के विधायकों की संख्या 27 है। मतदान के बाद नतीजे जो भी हों, कांग्रेस के पास फिर भी बहुमत रहेगा। मतदान के बाद विधायक संख्या 68 हो जाएगी।

06:33 AM, 10-Jul-2024

कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश नहीं कर सकेंगी मतदान

देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह बूथ नंबर-40 पनसाल में मतदान करेंगे। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर अपने मत का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी, क्योंकि उनका वोट नादौन विधानसभा क्षेत्र में हैं।

06:20 AM, 10-Jul-2024

पोस्टल बैलेट की पहले होगी गिनती

उपचुनाव के लिए मतगणना 13 जुलाई शनिवार को सुबह 8 बजे से होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। देहरा विधानसभा क्षेत्र के लिए राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में मतगणना होगी यहां 10 टेबल लगेंगे। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर (छात्र) में होगी, यहां 11 टेबल लगेंगे। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में होगी, यहां मतगणना के लिए 14 टेबल लगेंगे।

05:31 AM, 10-Jul-2024

Himachal By Election Voting: नालागढ़ में सबसे अधिक 78.82 फीसदी मतदान, जानें अन्य सीटों का हाल

हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्रों में होने जा रहे उपचुनाव के लिए आज मतदान संपन्न हो चुका है। देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम मतदान शुरू हुआ। कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। शनिवार 13 जुलाई को सुबह 8 बजे से मतगणना होगी और शाम तक नतीजे घोषित हो जाएंगे। देहरा विधानसभा क्षेत्र में मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर और भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह के बीच है। यहां कुल पांच उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें