आयुर्वेद के छात्रों को नहीं दिया जा रहा स्टाइपेंड
भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने सरकार कि आयुर्वेद के छात्र एक जैसे टेस्ट लेने के बाद जब पढ़ाई करने जाते हैं तो उन्हें इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड नहीं दिया जाता है। जो भेदभाव हुआ है, क्या सरकार इस बारे में विचार कर रही है। आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि निजी संस्थान अपने स्तर पर स्टाइपेंड देना चाहे तो दे सकते हैं। विपिन सिंह परमार ने कहा कि विषय वजीफे को लेकर नहीं है। यह आयुष मंत्री है। यह प्रस्तावना उन्होंने शुरू की है। पपरोला कॉलेज को क्लब करने की बात है। वर्तमान सरकार कहां तक इस विषय में सफल हो पाई है। आयुष मंत्री गोमा ने कहा कि जब पिछली सरकार के वक्त में प्रस्ताव केंद्र सरकार को गया था तो उस वक्त भी मामला उठाया गया था। अभी तक केंद्र सरकार ने कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया है। जहां तक रिक्तियों की बात है पूरे प्रदेश में सीटें आ चुकी हैं। इन्हें भरने का काम करेंगे।