'गरीबों को लूटने वाले को छोड़ा नहीं जाएगा'
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मोदी एक और काम कर रहा है कि जो बेईमानी करता है, उसे उसके पाप की सजा देने के लिए भी उतना ही काम करता है। आप मुझे बताइए कि बेईमानों से मुक्ति मिलनी चाहिए कि नहीं मिलनी चाहिए। ये बेईमानी करने वालों को सजा मिलनी चाहिए कि नहीं मिलनी चाहिए। चुनाव में सबसे पहले उनको पराजित करके सजा देंगे कि नहीं देंगे। मेरे भाइयों-बहनों मैं आज आपको गारंटी देने आया हूं कि जिसने गरीब को लूटा है उसे छोड़ा नहीं जाएगा। यहां राजस्थान में वो दिन दूर नहीं जब गरीबों को लूटने वाले सलाखों के पीछे दिन गिनते होंगे।
राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होना है, ऐसे में भाजपा और कांग्रेस की तरफ से प्रचार-प्रसार में तेजी आई है। इसी कड़ी में आज पीएम मोदी के तीन कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसमें वो दोपहर 1:30 बजे हनुमानगढ़ के गांधी स्टेडियम में सभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वो शाम को 4 बजे बीकानेर में एक रोड शो करेंगे।
उदयपुर में नड्डा करेंगे रोड शो
वहीं आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर 1 बजे राजसमंद में आम सभा को संबोधित करेंगे। फिर शाम को 4 बजे उदयपुर में रोड शो करेंगे।