05:58 PM, 05-Dec-2023
Sukhdev Singh Murder Live: सुखदेव की हत्या का राजस्थान में विरोध, महिपाल बोले- तो नई सरकार शपथ नहीं ले पाएगी
राजस्थान में राजपूत समाज के बड़े नेता और श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन बदमाशों ने घर में घुसकर गोगामेड़ी को गोली मारी। गंभीर हालत में उन्हें मेट्रो मास अस्पातल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बदमाशों के हमले में गार्ड अजीत सिंह गोली लगने से घायल हुआ है, उसका इलाज चल रहा है। हमले में एक हमलावर की भी मौत हुई है। पुलिस की टीम बदमाशों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।