08:48 AM, 14-Jul-2023
11 बिल इस सत्र में पेश किए जाएंगे
इस सत्र में जो बिल विधानसभा में पेश किए जाएंगे। उनमें रोजगार गारंटी बिल, नकल और पेपर लीक माफिया को उम्रकैद का प्रावधान का बिल, बुजुर्ग, विधवा, एकल महिला को सामाजिक सुरक्षा के तहत न्यूनतम 1000 रुपए पेंशन का बिल, राजस्थान यूनिवर्सिटीज में अस्थाई शिक्षक विधेयक, राजस्थान जेल विधेयक, राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल इंस्टिट्यूट विधेयक, महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट आफ गवर्नेंस एंड सोशल साइंसेज इंस्टीट्यूट विधेयक, राजस्थान प्राइवेट एजुकेशनल इंस्टीट्यूट रेगुलेटरी अथॉरिटी बिल, राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अद्युपाय एक्ट 2022, पेंशन और रोजगार एक्ट, राजस्थान विधियां निरसन विधेयक, राजस्थान स्टेट मेला प्राधिकरण विधेयक, राजस्थान संगठित अपराध नियंत्रण विदेश विधेयक पास करवाए जाएंगे।