| सीट | जीते | हारे | वोट का अंतर |
| श्रीगंगानगर | कुलदीप इंदोरा, कांग्रेस | प्रियंका बैलान, भाजपा | 88153 |
| चूरू | राहुल कस्वां, कांग्रेस | देवेंद्र झाझड़िया | 72737 |
| झुंझुनू | बृजेंद्र ओला, कांग्रेस | शुभकरण चौधरी, भाजपा | 18235 |
| भरतपुर | संजना जाटव, कांग्रेस | रामस्वरूप कोली, भाजपा | 51983 |
| करौली-धौलपुर | भजनलाल जाटव, कांग्रेस | इंदुदेवी, भाजपा | 98945 |
| दौसा | मुरालीलाल मीणा, कांग्रेस | कन्हैयालाल मीणा, भाजपा | 237340 |
| टोंक-सवाई माधोपुर | हरीशचंद्र मीणा, कांग्रेस | सुखबीर जौनापुरिया, भाजपा | 64949 |
| बाड़मेर | उम्मेदाराम बेनीवाल, कांग्रेस | रविंद्र सिंह भाटी, निर्दलीय | 118176 |
| सीकर | अमराराम, सीपीएम | सुमेधानंद सरस्वती, भाजपा | 72896 |
| नागौर | हनुमान बेनीवाल, आरएलपी | ज्योति मिर्धा, भाजपा | 42225 |
| बांसवाड़ा | राजकुमार रोत, बीएपी | महेंद्रजीत सिंह मालवीया, भाजपा | 247054 |
इन सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को मिली जीत
| सीट | जीते | हारे | वोट का अंतर |
| बीकानेर | अर्जुनराम मेघवाल, भाजपा | गोविंदराम मेघवाल, कांग्रेस | 55711 |
| जयपुर | मंजू शर्मा, भाजपा | प्रताप सिंह खाचरियावास, कांग्रेस | 331767 |
| अलवर | भूपेंद्र यादव, भाजपा | ललित यादव, कांग्रेस | 48282 |
| अजमेर | भागीरथ चौधरी, भाजपा | रामचंद्र चौधरी, कांग्रेस | 329991 |
| पाली | पीपी चौधरी, भाजपा | संगीता बेनीवाल, कांग्रेस | 244123 |
| जालौर | लुंबाराम चौधरी, भाजपा | वैभव गहलोत, कांग्रेस | 201543 |
| उदयपुर | मन्नालाल रावत, भाजपा | ताराचंद मीणा, कांग्रेस | 261608 |
| राजसमंद | महिमा कुमारी, भाजपा | दामोदर गुर्जर, कांग्रेस | 392223 |
| भीलवाड़ा | दामोदर अग्रवाल, भाजपा | डॉ. सीपी जोशी, कांग्रेस | 354606 |
| कोटा | ओम बिरला, भाजपा | प्रहलाद गुंजल, कांग्रेस | 41974 |
| झालावाड़-बारां | दुष्यंत सिंह, भाजपा | उर्मिला जैन, कांग्रेस | 370989 |
| जोधपुर | गजेंद्र शेखावत, भाजपा | करण सिंह, कांग्रेस | 115677 |
| जयपुर ग्रामीण | राव राजेंद्र सिंह, भाजपा | अनिल चोपड़ा, कांग्रेस | 1615 |
| चित्तौड़गढ़ | सीपी जोशी, भाजपा | उदयलाल आंजना, कांग्रेस | 389877 |
अब तक कौन कहां जीता
भाजपा प्रत्याशी
Jaipur Lok Sabha Result 2024: जयपुर में बने विवाद के हालात
जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर मतगणना को लेकर विवाद के हालत बन गए हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा अपने कुछ समर्थकों के साथ कॉमर्स कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र पर पहुंच गए हैं। विवाद की आशंका को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। कांग्रेस यहां दोबारा मतगणना की मांग कर सकती है।
चार केंद्रीय मंत्रियों और लोकसभा अध्यक्ष का क्या हुआ?
राजस्थान से चार केंद्रीय मंत्रियों और लोकसभा अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई। इनमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, गजेंद्र शेखावत, भूपेंद्र यादव और कैलाश चौधरी शामिल रहे। इसके अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। आज इस सीटों पर मतगणना हो रही है। जानिए कौन जीत की ओर बढ़ रहा है और कौन हार का मुंह देख सकता है। एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर...
अब तक कौन कहां जीता
भाजपा प्रत्याशी
राजस्थान की सात सीटों के नजीते सामने आए
इन सीटों पर भाजपा प्रत्याशी जीते
Rajasthan Lok Sabha Result 2024: 5 मंत्री-लोकसभा अध्यक्ष का भविष्य तय होगा
इस लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष समेत पांच बने नेताओं का भविष्य दांव पर है। इसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, गजेंद्र शेखावत, भूपेंद्र यादव और केलाश चौधरी के भाग्य का फैसला आज होगा। इसके अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की भी जीत हार के नतीजे आज शाम तक सामने होंगे।
दो एग्जिट पोल्स के नतीजे सही साबित हुए थे
आज तक ने 2019 के अपने एग्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा के सभी 25 सीटें जीतने का अनुमान लगाया था जो पूरी तरह सही रहा था। कांग्रेस यहां अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।
2019 के लोकसभा चुनाव में इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल ने दावा किया था कि भाजपा राजस्थान में कम से कम 23 सीटें जीत सकती है, जबकि कांग्रेस को केवल दो सीटों पर जीत का अनुमान जताया गया था। वास्तविक नतीजों में भाजपा ने दूसरी बार 25 सीटों पर जीत हासिल की थी।
क्या कहते हैं एग्जिट पोल के नतीजे
एग्जिट पोल्स में भाजपा को प्रदेश की 25 सीटों में एक से सात सीट तक का नुकसान होना नजर आ आया था। ये सीटें कांग्रेस और उसके दलों के खाते में जाने की संभावना जताई गई थी। इससे पहले 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा (एनडीए) ने प्रदेश की सभी 25 सीटें जीती थीं।
ग्राफिक में देखिए एग्जिट पोल्स में किसे कितनी सीटें