फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023 Live: PM मोदी उदयपुर में बोले- आतंकियों की हमदर्द सरकार राजस्थान को तबाह करके मानेगी

Thu, 09 Nov 2023 07:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

खास बातें

Rajasthan Vidhan Sabha Chunav 2023 Live News in Hindi: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रचार को गति देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी उदयपुर पहुंच गए हैं। वे बलिचा में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।
विज्ञापन
उदयपुर में पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:48 PM, 09-Nov-2023

मोदी बोले- मैंने सुना है किसी ने कहा था कि राजस्थान में छोटी मछलियों को ही पकड़ा जाता है, बड़ी मछलियों पर कार्रवाई नहीं होती। मैं ऐसे लोगों को कहूंगा- राजस्थान में छोटी-बड़ी हर मछली पर कार्रवाई होगी। सिर्फ मछली ही नहीं, जनता को लूटने वाले बड़े मगरमच्छ भी छोड़े नहीं जाएंगे।

07:48 PM, 09-Nov-2023

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का एक ही एजेंडा है राजस्थान को लूटो और अपनी तिजोरी भरो। भ्रष्टाचार कांग्रेस के लिए हवा-पानी की तरह है, उसके बगैर कांग्रेस का काम नहीं चल सकता। राजस्थान में कांग्रेस के नेता खुद कह रहे हैं कि यहां ऐसी लूट मची है, जैसी देश में कहीं और नहीं है।

07:29 PM, 09-Nov-2023

मोदी ने कहा- कांग्रेस ने राजस्थान के पांच साल बर्बाद किए हैं। पांच साल तक राजस्थान की सरकार इसी में उलझी रही कि कुर्सी पर कौन बैठेगा। कुर्सी की इस लड़ाई में कांग्रेस ने जनता के मुद्दों की परवाह नहीं की।

विज्ञापन
07:27 PM, 09-Nov-2023

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार में राजस्थान की हर बेटी-बहू को ये विश्वास दिलाती है कि उसे सम्मान से जीने और सुरक्षित माहौल में घर से निडर होकर निकलने का अवसर मिलेगा, और ये मोदी की गारंटी है।

07:22 PM, 09-Nov-2023

डूब मरो कांग्रेस के लोगों    
पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस सरकार, महिलाओं के खिलाफ अपराध को काबू कर पाने में पूरी तरह नकारा साबित हुई है। कानून-व्यवस्था के सवाल पर कांग्रेस के मंत्री मजाक उड़ाते हुए कहते हैं कि ये मर्दों का प्रदेश है। आपने न सिर्फ राजस्थान की औरतों का, बल्कि राजस्थान के पुरुषों का भी अपमान किया है। कांग्रेस की यही असली सोच है। डूब मारो कांग्रेस के लोगों, डूब मरो।

विज्ञापन
07:06 PM, 09-Nov-2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उदयपुर के बलिचा में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि उदयपुर में कन्हैलाल के साथ हुई आतंकी घटना कांग्रेस की सरकार पर बहुत बड़ा दाग है। ऐसी घटना यहां इसलिए हुई। क्योंकि, यहां आतंकियों का साथ देने वाली सरकार है। ऐसे हालात राजस्थान में कभी नहीं बने जो हमने पांच साल में देखे हैं। किसने सोचा था रामनवमी की यात्रा पर प्रतिबंध लगेगा, लेकिन यहां की सरकार ने ऐसा किया। पीएम ने कहा- राजस्थान में रामनवमी की यात्रा नहीं निकालने दी गई, लेकिन आतंकी पीएफआई संगठन ने यहां पुलिस सुरक्षा में रैली निकाली। उन्होंने कहा कि आतंकियों की हमदर्द सरकार राजस्थान को तबाह करके मानेगी। 
 

01:20 PM, 09-Nov-2023

Rajasthan Election 2023 Live: PM मोदी उदयपुर में बोले- आतंकियों की हमदर्द सरकार राजस्थान को तबाह करके मानेगी

Rajasthan Election 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के दौरे पर आ रहे हैं। वे उदयपुर जिले में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी शाम करीब 6 बजे बलिचा स्थित नई कृषि मंडी प्रांगण में सभा कर भाजपा के चुनावी अभियान को और तेज करेंगे।  

मेवाड़-वागड़ में 28 सीटें
पीएम नरेंद्र मोदी अपने दोरे से उदयपुर जिले की आठ विधानसभा सीटों के मतदाताओं को साधने और मेवाड़-वागड़ में पार्टी की मजबूती के लिए वोट बैंक को मजबूत करेंगे। मेवाड़-वागड़ में उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमंद और प्रतापगढ़ जिले आते हैं। इन 6 जिलों में 28 विधानसभा सीटों पर बीजेपी की पकड़ मजबूत है।  राजस्थान में चुनाव प्रचार अभियान को तेजी देने की कड़ी में प्रधानमंत्री की यह पहली रैली होगी।

नामांकन वापसी का आखिरी दिन
इधर, विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनने के लिए गए नामांकन पत्र को वापस लेने का आज आखिरी दिन है। चुनाव आयोग के अनुसार दोपहर तीन बजे तक ही नामांकन पत्र वापस लिया जा सकता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें