फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Jodhpur Visit Live: PM मोदी बोले- युवाओं को पेपर लीक माफिया के हवाले किया, बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया

Thu, 05 Oct 2023 01:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

खास बातें

PM Modi in Rajasthan Today Live Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के जोधपुर दौरे पर हैं। उन्होंने यहां पांच हजार से अधिक के प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने रावण के चबूतरा में आमसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:13 PM, 05-Oct-2023

पीएम मोदी ने कहा कि गरीबी क्या है इसे मैं समझ सकता हूं। क्योंकि मैंने गरीबी को जिया है। गरीबी खत्म करने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। आपका सपना ही हमारा संकल्प है। राजस्थान को मजबूत बनाना है, इसलिए भाजपा को लाना है। पीएम मोदी ने कहा कि जितना कमल खिलेगा, उतना राजस्थान भी खिलेगा।  

01:12 PM, 05-Oct-2023

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को किसान, जवानों और वैज्ञानिकों से कोई लेना-देना नहीं है। इन्हें सिर्फ कुर्सी से मतलब है। वन रैंक वन पेशन को लेकर इन्होंने लोगों को गुमराह किया। इन्हें पहले से पता था कि इसमें कुछ नहीं हो सकता है। मोदी ने गारंटी के साथ इस वादे को पूरा किया है। वन रैंक वन पेशन के जरिए एक लाख परिवारों को 70 हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं। ये सिर्फ भाजपा की कर सकती है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों से कर्ज माफी का वादा किया, लेकिन उनकी जमीनें नीलाम कर दी गईं। राजस्थान में कांग्रेस ने किसानों ने धोखा दिया है। कांग्रेस ने पांच साल तक प्रदेश को लूटने का काम किया है।

01:07 PM, 05-Oct-2023

पीएम मोदी ने कहा कि भारत का डंका पूरी दुनियां में बज रहा है, लेकिन ये कांग्रेस को अच्छा नहीं लग रहा है। उन्हें इससे दुख हो रहा है। मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने भारत को दुनियां की पांचवीं अर्थव्यवस्था बना दिया है। अब हम तीसरे पायदान तक जाएंगे। 

विज्ञापन
01:07 PM, 05-Oct-2023

पीएम मोदी ने कहा कि हम आत्मनिर्भर बनने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। वोकल फॉल लोकल सभी के जीवन का हिस्सा बन रहा है। उन्होंने कि दो अक्तूबर को दिल्ली के एक खादी सेंटर से 1.5 करोड़ की बिक्री हुई। इससे लाखों गंरीबों को फायदा हुआ। इसलिए ही मैं कहता हूं कि मेरा देश बदल रहा है। 

12:59 PM, 05-Oct-2023

पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान में ऐसा कोई त्योहार नहीं है जब पत्थरबाजी न होती हो। लेकिन, ये सरकार सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती है। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को अपराध में नंबर वन बना दिया है। यहां आए दिन महिला अत्याचार की खबरें आती रहती हैं। कांग्रेस की एक विधायक खुद कहती है कि मैं सुरक्षित नहीं हूं। सोचिए आम लोगों के हालात क्या होंगे।

विज्ञापन
12:56 PM, 05-Oct-2023

पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान के युवाओं से बेरोजगारी भत्ता देने का वादा करने वाली सरकार ने युवाओं को पेपर लीक माफिया के हवाले कर दिया है। भाजपा सरकार बनने के बाद इस माफिया को छोड़ा नहीं जाएगा। 

12:56 PM, 05-Oct-2023

पीएम मोदी ने लाल डायरी को लेकर भी कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। उन्होंने लोगों से कहा कि आप बताइए कि लाल डायरी के राज खुलने चाहिए की नहीं खुलने चाहिए। लेकिन, कांग्रेस इसके राज नहीं खुलने देगी, इसलिए भाजपा की सरकार लाइए। हम भ्रष्टाचार करने वालों को नहीं छोड़ेंगे। 

12:46 PM, 05-Oct-2023

पीएम मोदी ने कहा कि आपके वोट की ताकत से राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी। इससे राजस्थान पर्यटन में नंबर वन बनेगा। मोदी ने कहा कि एयरपोर्ट से पर्यटन क्षेत्र में तेजी जाएगी। इसलिए भाजपा सरकार हर प्रदेश में नए एयरपोर्ट बना रही है। पीएम ने कहा कि जब सुविधाएं बढ़ेंगी तो पर्यटक ज्यादा जाएंगे। इससे रोजगार बढ़ेगा। हम राजस्थान के हर क्षेत्र में विकास कार्य करेंगे और कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि सरकारी कार्यक्रम से मुख्यमंत्री गहलोत गायब थे। क्योंकि उन्हें भरोसा है कि मोदी आएगा तो सब ठीक हो जाएगा। मैं उनसे कहता हूं कि आप अब आराम कीजिए, हम संभाल लेंगे। 

12:40 PM, 05-Oct-2023

प्रधानमंत्री ने आमसभा को संबोधित करना शुरू कर दिया है। अपने संबोधन की शुरुआत करने से पहले पीमए मोदी अचलेश्वर महादेव, मारवाड़ के वीरों को याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि मारवाड़ के लोगों को आज कई उपहार मिले हैं। एक उपहार में दिल्ली से लेकर आया हूं। पीएम ने कहा कि अब उज्वला योजना के तहत महिलाओं और बहनों को सिलेंडर 600 रुपये में मिलेगा। 

12:24 PM, 05-Oct-2023

खुली जीप में सवार होकर पीएम मोदी सभा स्थल पर पहुंच गए हैं। मंच पर भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कुछ देर में पीएम आमसभा को संबोधित करेंगे।

उपराष्ट्रपति, मोदी और केंद्रीय मंत्रियों के दौरे से गहलोत परेशान, इतनी छटपटाहट क्यों?     

12:15 PM, 05-Oct-2023

लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी खुली जीप में सवार होकर रावण का चबूतरा सभा स्थल पर पहुंच रहे हैं। पूरे पंडाल में मोदी मोदी के नारे गूंज रहे हैं।  

आज गहलोत के गढ़ में PM मोदी, मारवाड़ की 43 सीटों पर नजर, जानिए यहां का सियासी समीकरण?

12:05 PM, 05-Oct-2023

लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हर भारतीय और विदेशी पर्यटक एक बार जोधपुर जरूर आना चाहता है। बीते दिनों जोधपुर में हुई जी-20 बैठक की तारीफ दुनिया भर के मेहमानों ने की। हर कोई रेतीले धोरों, मेहरानगढ़ किले और जसवंत थाड़ा को जरूर देखना चाहता है। भारत के गौरवशाली अतीत का प्रतिनिधित्व करने वाला राजस्थान भविष्य का भी प्रतिनिधित्व करे।

बतादें कि जोधपुर पहुंच कर पीएम मोदी ने नए एयरपोर्ट टर्मिनल की आधारशिला रखी। इसके साथ ही जोधपुर एम्स के 'ट्रॉमा, इमरजेंसी और क्रिटिकल केयर', राजस्थान सेंट्रल यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी, हॉस्टल और मैस का और आईआईटी जोधपुर के एक फेज का लोकार्पण किया। 

11:58 AM, 05-Oct-2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच साल बाद जोधपुर पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने 5 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट के लोकार्पण और शिलान्यास किया। कुछ देर बाद वे आमसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने नए एयरपोर्ट टर्मिनल की आधारशिला रखी। इसके साथ ही जोधपुर एम्स के 'ट्रॉमा, इमरजेंसी और क्रिटिकल केयर', राजस्थान सेंट्रल यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी, हॉस्टल और मैस का और आईआईटी जोधपुर के एक फेज का लोकार्पण किया।

 

10:51 AM, 05-Oct-2023

पीएम मोदी का जोधपुर दौरा पांच साल बाद हो रहा है। पीएम के कार्यक्रम की जिम्मेदारी 70 महिलाओं को सौंपी गई है। मोदी करीब 11 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से वे रावण के चबूतरा मैदान में सभा करने जाएंगे। पीएम मोदी ओपन जीप में सवार होकर सथा स्थल तक आएंगे।

10:07 AM, 05-Oct-2023

प्रधानमंत्री राजस्थान में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं के तहत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर में 350 बिस्तरों वाला 'ट्रॉमा सेंटर और क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक और पूरे राजस्थान में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) के तहत सात क्रिटिकल केयर ब्लॉक विकसित किए जाएंगे। 

09:26 AM, 05-Oct-2023

PM Modi Jodhpur Visit Live: PM मोदी बोले- युवाओं को पेपर लीक माफिया के हवाले किया, बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया

राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर गुरुवार को सुबह सूर्यनगरी पहुंचेंगे। यहां जनसभा के दौरान प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी राजस्थान में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

पीएमओ की ओर से जारी बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान जोधपुर में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), जोधपुर परिसर राष्ट्र को समर्पित करेंगे और इसके साथ ही जोधपुर हवाई अड्डे पर नये टर्मिनल भवन तथा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ‘ट्रॉमा सेंटर और क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक’ की आधारशिला रखेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें