फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sukhdev Singh Last Rites: गोगामेड़ी पंचतत्व में विलीन; भाइयों ने दी मुखाग्नि, हत्यारों पर 5 लाख का इनाम

Fri, 08 Dec 2023 08:50 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Live: जयपुर के राजपूत सभा भवन से गुरुवार सुबह शुरू हुई अंतिम यात्रा में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के पार्थिव शरीर का लोगों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव गोगामेड़ी में किया जाएगा। 
विज्ञापन
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजपूत करणी सेना के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद विरोध-प्रदर्शन, उपद्रव और पत्नी शीला शेखावत से सहमति के बाद गुरुवार सुबह एसएमएस अस्पताल से सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का पर्थिव शरीर जयुपर के राजपूत सभा भवन लाया गया था। वहां सुखदेव के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी। अंतिम दर्शन के लिए बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से लोग राजपूत भवन में पहुंचे थे।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार दोपहर दो बजे सुखदेव सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव गोगामेड़ी पहुंच गया है। सुखदेव सिंह के अंतिम दर्शन यात्रा चौमू, रींगस, सीकर, लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर, चूरू, तारानगर, साहवा, भादरा होते हुए गोगामेड़ी पहुंचे हैं। यहां लोगों ने नम आंखों से अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें