फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सुखदेव की हत्या से प्रदेश में था तनाव, दौसा कलेक्टर ने दी शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न होने की पार्टी

Thu, 07 Dec 2023 10:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa News: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद जिस दिन राजस्थान में तनाव के हालात के उस दिन दौसा कलेक्टर ने शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न होने की पार्टी दी। अब इस पार्टी को लेकर सवाल खड़े हो रह हैं।
विज्ञापन
कलेक्टर की पार्टी में शामिल हुए प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद से राजस्थान में तनाव के हालात बन गए। कई जिलों में विरोध प्रदर्शन शुरू होने से प्रशासन के हाथ पैर फूल गए थे। वहीं, दौसा जिले में कलेक्टर समेत ज्यादातर प्रशासनिक अधिकारी शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न होने की पार्टी करते नजर आए। इस दौरान चुनावी अनुभव को साझा किया गया, शेर-शायरियों का दौर चला और फिर दाल-बाटी चूरमा का आनंद लिया। 

विज्ञापन


प्रदेश के तनावपूर्ण माहौल के बीच दौसा निर्वाचन अधिकारी रहे जिला कलेक्टर कमर चौधरी द्वारा दी गई इस पार्टी को लेकर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि गोगामेड़ी की हत्या से लोगों में नाराजगी थी, वहीं दूसरी तरफ कलेक्टर समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी पार्टी करने में लगे थे। ऐसे में उनकी कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें