फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Vidhan Sabha : सदस्यों के व्यवहार से दुखी हुए अध्यक्ष देवनानी, रो दिए,बोले-कभी पक्षपात नहीं किया

Tue, 25 Feb 2025 05:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

खास बातें

Rajasthan Vidhan Sabha News Live: राजस्थान विधानसभा में मंगलवार के दिन  एक नया इतिहास बन गया। बिना प्रतिपक्ष के ही विधानसभा की कार्यवाही चली।  कांग्रेस विधायक सदन के बाहर धरने पर बैठे। विधानसभा अध्यक्ष के सामने गोविंद सिंह डोटासरा के निलंबन का मुद्दा उठा। वहीं विधानसभा अध्यक्ष भी भावुक होकर रो दिए । 
विज्ञापन
कांग्रेस विधायकों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:46 PM, 25-Feb-2025

विधानसभा में 12  मार्च को पास होगा राजस्थान का बजट
मंगलवार को राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही  कांग्रेस विधायकों के हंगामे के बाद भी चलती रही। बिना विपक्ष के सदन को चलाया गया। अब 12 मार्च को सदन से बजट पास होगा। विधानसभा की कार्य सलाहकार समिति ने अगली तारीखों के कामकाज की रुपरेखा दे दी है। इसके अनुसार 28 फरवरी से अनुदानों की मांगों पर बहस रखी गई है। इसके बाद विधानसभा में दो दिन छुट्टी रहेगी। इसके अलावा  आठ और नौ मार्च को सदन नहीं चलेगा। बचे हुए पांच दिनों यानि तीन,चार,पांच,छह और सात मार्च को अनुदान मांगों को बहस के बाद पारित किया जा सकता है। 10 और 11 मार्च को मांगों पर बहस के बाद 12 मार्च को बजट पास किया जा सकता है।

03:55 PM, 25-Feb-2025

डोटासरा को सदन से परमानेंट बाहर निकालने की मांग
कांग्रेस विधायकों के निलंबन को लेकर राजस्थान विधानसभा में सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष के बीच विवाद और गहरा हो गया है। सत्ता पक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को सदन से परमानेंट निकालने की मांग रखी। वहीं स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा कि डोटासरा पर सदन में उनके लिए अपशब्द बोले इसलिए वे सदन के सदस्य बने रहने योग्य नहीं है। 
 

03:51 PM, 25-Feb-2025

आरएलडी विधायक ने गतिरोध खत्म करने की मांग रखी
आरएलडी विधायक सुभाष गर्ग ने सरकार और स्पीकर से गतिरोध खत्म करने की मांग रखी है। उन्होंने कहा कि पहले बीजेपी विधायक भी आसन पर चढे हैं। इसलिए इस गतिरोध को खत्म  किया जाए। 

विज्ञापन
03:34 PM, 25-Feb-2025

सदन में देवनानी हुए भावुक, रो दिए 
राजस्थान विधानसभा में  सदन के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर अपमानजनक व्यवहार करने और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। इस दौरान देवनानी इतने भावुक हो गए कि सदन में उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। देवनानी बोले, मैंने कभी पक्षपात नहीं किया, फिर भी आरोप लगते हैं।
पूरी खबर पढ़ें-

Rajasthan Assembly: सदन में हंगामे के दौरान स्पीकर वासुदेव देवनानी हुए भावुक, कांग्रेस पर लगाया अपमान का आरोप

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का यहां देखें वीडियो-

01:45 PM, 25-Feb-2025

सत्ता पक्ष कर रहा विवाद खड़ा-पूर्व सीएम अशोक गहलोत
पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से सत्ता पक्ष की तरफ से यह विवाद खड़ा किया गया है। उन्होंने कहा कि टिप्पणी को लेकर माफी मांग ली जाती तो बात वहीं खत्म हो जाती। 
 

विज्ञापन
01:32 PM, 25-Feb-2025


सदन में स्पीकर ने दी नई व्यवस्था
राजस्थान विधानसभा के स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा कि कोई भी सदस्य यदि खड़े होकर आसान की अव्हेलना करेगा वो निलंबित माना जाएगा। कोई प्रस्ताव लाने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने सदन में धरना प्रदर्शन किया। इसके लिए सभी तरह की व्यवस्थाएं भी की गई। बाप को बड़ा मन रखना पड़ता है पर बेटे को भी बेटा धर्म निभाना पड़ता है। 

01:21 PM, 25-Feb-2025

डोटासरा को पूरे कार्यकाल के लिए निलंबित किया जाए-गोपाल शर्मा
 जयपुर सिविल लाइन्स के विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि विधायक गोविंद सिंह डोटासरा की सदस्यता को पूरे कार्यकाल के लिए रद्द किया जाना चाहिए।  अगर कड़े फैसले नहीं लिए जाते हैं तो हम लोग पाप के भागीदार बनते हैं। ऐसे शब्दों का उपयोग कभी किसी अध्यक्ष के लिए नहीं किया गया है। 

01:00 PM, 25-Feb-2025

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने गैर जिम्मेदार काम किया-जोगाराम पटेल, संसदीय कार्य मंत्री
संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि स्पीकर वासुदेव देवनानी ने अपना दायित्व पूरे नियमों के अनुसार निभाया है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने आसान के प्रति गैर जिम्मेदार बयान दिया है। इसके बाद भी दोनों पक्षों को बैठाकर आपने बात की। इसके बाद भी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने गैर जिम्मेदार काम किया है। कल का दिन कांग्रेस के लिए काला दिवस के रूप में याद किया जाएगा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का बयान सभी जगह रिकार्ड हो गया है। इससे पूरे राजस्थान में कांग्रेस छवि खराब हुई है। वे सदन को हाईजैक करना चाहते हैं। राजस्थान की जनता सबकुछ देख रही है। ऐसा कौनसा जनहित का मुद्दा है जिस पर उन्होंने सदन में गतिरोध बना रखा है।   

12:52 PM, 25-Feb-2025

सरकार काम नहीं कर रही है- गोविन्द सिंह डोटासरा
ये सरकार काम नहीं कर रही है। सदन चलाने के लिए ऐसा नहीं किया जाता है। मंत्री ने जो गलत कहा उस पर माफी नहीं मांगी गई है। हम जनता के लोग हैं। अमर्यादित टिप्पणी करने पर भी माफी नहीं मांगी गई है। मंत्री अविनाश गहलोत की टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से नहीं हटाया गया है।


 
 

12:40 PM, 25-Feb-2025

  मठों के लिए बड़ी घोषणा हो- रविन्द्र सिंह भाटी, शिव विधायक 
शिव विधायक रवीन्द्र सिंह भाटी ने सदन में कहा कि भारत पाकिस्तान सीमा पर बहुत से मठ हैं। इनकी स्थिति सुधारने के लिए सरकार कदम उठाए। यहां स्थित ख्याला मठ बहुत महत्वपूर्ण है। यहां की जमीन उपहार के स्वरुप दी गई थी। ये पश्चिमी राजस्थान की आस्था का केन्द्र हैं। आस्था के केन्द्र रखने वाले मठों को लेकर सरकार शिवरात्री पर बड़ी घोषणा करें। शिव में बाबा गरीब नाथ का भी मठ है। ये मठ जीवन यापन के लिए भी लोगों को मदद करते हैं। युध्द के समय भी संत महात्मा लड़ने के लिए आगे आते थे। सभी विधायकों एक निजी बल लाएं। बाबा गरीब नाथ के मठ के लिए कुछ किया जाए।  
 

12:29 PM, 25-Feb-2025

कांग्रेस विधायकों के सवालों का दिया जा रहा जवाब 
राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही बिना कांग्रेस विधायकों के चल रही है। सदन की कार्यवाही का कांग्रेस विधायक बहिष्कार कर रहे हैं।।वे सदन के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। सदन में उनके द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए जा रहे हैं। स्पीकर  वासुदेव देवनानी ने कहना है कि  सवाल सदन की कार्यवाही का हिस्सा होते हैं। जो नहीं है उनके सवाल वे ही पूछ लेते हैं

12:22 PM, 25-Feb-2025

दादा-दादी, नाना-नानी  सम्मानजनक शब्द-मदन राठौड़,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि हमारे समाज में दादा-दादी, नाना-नानी  सम्मानजनक शब्द है और ये शब्द हमारे परिवार में आदर के रूप में संबोधित किए जाते हैं। ऐसे में आपकी दादी शब्द पर सदन का बहिष्कार करना, सदन में आसन की ओर चढ़ने का प्रयास करना एक अच्छे विपक्ष का कार्य नहीं है।

12:18 PM, 25-Feb-2025

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक ओर विधानसभा स्पीकर के कक्ष में जाकर गतिरोध दूर करने के लिए सहमति जताई, लेकिन सदन में जाकर अपनी ही बात से मुकर गए। इससे इनका दोहरा चरित्र उजागर होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेताओं द्वारा दादी शब्द पर बेवजह राजनीति करने पर कहा कि प्रदेश में विपक्ष सदन की गरिमा को भूल गया।

12:16 PM, 25-Feb-2025

कांग्रेस विधायकों का विधानसभा परिसर में धरना प्रदर्शन जारी है। इसका वीडियो देखिए।

12:14 PM, 25-Feb-2025

राजस्थान विधानसभा में अंदर सदन की कार्यवाही चल रही है। वहीं कांग्रेस के विधायक बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। वे मांग कर रहे हैं कि विधायकों का निलंबन वापस लिया जाए।

12:10 PM, 25-Feb-2025

विधानसभा में बयाना विधायक ऋतु बनावत ने बिजली के मुद्दे को उठाया। किसानों को बिजली को लेकर हो रही समस्याओं को उठाया। 

12:05 PM, 25-Feb-2025

विधानसभा परिसर में  विधायकों के साथ धरने पर बैठे गोविंद सिंह डोटासरा।इतिहास में पहली बार प्रतिपक्ष के बिना सदन की कार्यवाही शुरु की गई है।

पूरी खबर पढ़ें
https://www.amarujala.com/rajasthan/jaipur/rajasthan-assembly-session-to-proceed-without-opposition-today-as-congress-announces-boycott-over-suspension-2025-02-25

12:02 PM, 25-Feb-2025

विधानसभा में पिछले 5 दिन से चल रहा गतिरोध जारी है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर मंत्री की टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद खत्म होने की जगह बढ़ गया है। कांग्रेस विधायकों ने कल सदन से धरना खत्म कर दिया। 

11:55 AM, 25-Feb-2025

Rajasthan Vidhan Sabha: सदस्यों के व्यवहार से दुखी हुए अध्यक्ष देवनानी, रो दिए,बोले-कभी पक्षपात नहीं किया

राजस्थान विधानसभा में आज मंगलवार को एक नया इतिहास बन गया। बिना प्रतिपक्ष के ही आज विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई। इधर निलंबित सदस्यों को लेकर विधानसभा में घुसने को लेकर आज कांग्रेस विधायकों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प हो गई। इसके बाद कांग्रेस विधायक विधानसभा आवास में धरने पर बैठ गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें