फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम: राजस्थान में बदल गए सियासत के समीकरण, कांग्रेस को भारी बहुमत; भाजपा पिछड़ी

Fri, 20 Nov 2026 06:12 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने 3684 से ज्यादा सीटें जीतीं है। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं भाजपा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। भाजपा को  2210 सीटें मिली हैं। चुनाव में सबसे ज्यादा फायदा आरएलपी को हुआ है। 624 से ज्यादा निर्दलीयों की सीटें हैं।  जिला परिषद चुनाव में भी कांग्रेस आगे है।

विज्ञापन
राजस्थान पंचायत चुनाव।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान पंचायत चुनावों का परिणाम आज यानी शुक्रवार 20 नवंबर को आएगा। 37 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति वार्डों के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। इन नतीजों से ग्रामीण राजस्थान में नए जनप्रतिनिधियों की तस्वीर साफ होगी और जिला प्रमुखों व प्रधानों के चुनाव का रास्ता तय होगा।

विज्ञापन


मतगणना सभी 37 जिला मुख्यालयों पर होगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी, इसके बाद ईवीएम के वोट गिने जाएंगे। शुरुआत में चुनाव 1,403 जिला परिषद और 8,245 पंचायत समिति वार्डों के लिए हुए थे, लेकिन आज 37 जिलों के 1,275 जिला परिषद और 7,543 पंचायत समिति वार्डों के नतीजे घोषित होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें