फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan LS Election Live: मीडिया को ये क्या बोल गए पूर्व सीएम, पत्रकार और कांग्रेस शीर्ष नेताओं में बहस

Sat, 23 Mar 2024 11:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

खास बातें

Rajasthan Lok Sabha Chunav Live Updates News in Hindi: लोकसभा चुनावों को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बीच प्रदर्शन का दौर भी जारी है। केंद्र सरकार को घेरने बैठे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को खुद ही करारे सवालों से घिर गए।
विज्ञापन
राजस्थान लोकसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:08 PM, 23-Mar-2024
कांग्रेस ने तीसरी लिस्ट जारी की - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में नए चेहरों को मौका मिला। जयपुर ग्रामीण से अनिल चोपड़ा और धौलपुर-करौली भजनलाल जाटव को टिकट दिया गया है। नागौर सीट पर आरएलपी से गठबंधन के बाद माना जा रहा है कि इस सीट पर आरएलपी से ही प्रत्याशी उतारा जाएगा। कांग्रेस पहले ही 16 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है, जिनमें सीकर सीट सीपीएम के लिए छोड़ी गई थी।

06:10 PM, 23-Mar-2024
कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विवादों के घेरे में कांग्रेस प्रत्याशी

गहन चिंतन-मनन के बाद जयपुर शहर की सीट के लिए चुने गए कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा के लिंक यू ट्यूब चैनल जयपुर डायलॉग्स के साथ बताए जा रहे हैं। इस चैनल का प्रमुख चेहरा रिटायर्ड आईएएस संजय दीक्षित राहुल गांधी और कांग्रेस के कट्टर आलोचक हैं। इस चैनल पर खुद सुनील शर्मा के कई वीडियो हैं, जिनमें वे आजादी आंदोलन, हिंदुत्व और गांधी से लेकर सभ्यताओं आदि पर चर्चा करते रहे हैं।

12:35 PM, 23-Mar-2024
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया

आयकर विभाग की ओर से कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज करने के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने बैठे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को खुद ही करारे सवालों से घिर गए। दरअसल, प्रदेश कांग्रेस की ओर से पार्टी मुख्यालय में बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में गहलोत ने कह दिया कि देश में आज जो कुछ हो रहा है, 'गोदी मीडिया' को दिखाई नहीं दे रहा। इस पर आपत्ति की गई और सवाल पूछे गए तो गहलोत जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद शोर शराबे की स्थिति बन गई।

विज्ञापन
11:57 AM, 23-Mar-2024



अमराराम बोले सीकर जीतेंगे

टिकट मिलने के बाद अमराराम ने कहा कि कांग्रेस के साथ मिलकर सीकर लोकसभा सीट जीतेंगे। भाजपा की केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए अमराराम ने कहा कि भाजपा ने आम जनता के अधिकारों को तहस-नहस कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी संविधान की आत्मा को खत्म करने का काम कर रही है। आज देश में महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल-डीजल के दाम चरम पर हैं। वहीं, किसानों को एमएसपी की गारंटी नहीं दी जा रही।

11:24 AM, 23-Mar-2024

सीकर सीट से सीपीएम ने किया नाम का एलान, अमराराम 'I.N.D.I.A.' के उम्मीदवार
सीकर की सीट पर इस बार भाजपा का मुकाबला सीपीएम से होगा। सीकर लोकसभा सीट पर सीपीएम ने अमराराम को 'I.N.D.I.A.' का उम्मीदवार घोषित कर दिया है।  कांग्रेस ने गुरुवार को राजस्थान के लिए छह टिकटों का एलान किया था, इसमें गठबंधन के तहत सीकर सीट सीपीएम के लिए छोड़ी थी। इसके बाद शुक्रवार को सीपीएम ने अमराराम को उम्मीदवार घोषित कर दिया।

विज्ञापन
10:46 AM, 23-Mar-2024

अब तक 9 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
लोकसभा चुनाव-2024 के तहत प्रथम चरण के 12 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अब तक 7 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 9 प्रत्याशियों ने 10 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं। शुक्रवार को कुल 7 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रस्तुत किए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को गंगानगर, बीकानेर, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर और दौसा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 1-1 प्रत्याशी ने अपने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए हैं। पूर्व में जयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन प्रस्तुत करने वाले एक प्रत्याशी ने एक अतिरिक्त नामांकन पत्र प्रस्तुत किया है। 

10:00 AM, 23-Mar-2024

23, 24 और 25 मार्च को नहीं होंगे नामांकन
23 मार्च, 24 मार्च एवं 25 मार्च को राजकीय अवकाश होने के कारण नामांकन नहीं किए जा सकेंगे। प्रदेश में 20 मार्च को प्रथम चरण के मतदान के लिए चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। प्रथम चरण के चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 27 मार्च तक नामांकन किए जा सकते हैं।  28 मार्च को नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा होगी। वहीं, 30 मार्च तक नाम निर्देशन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 19 अप्रैल को मतदान होगा और 4 जून को मतगणना होगी।

09:32 AM, 23-Mar-2024

सीकर की सीट को सीपीएम के लिए छोड़ा
कांग्रेस राजस्थान की 25 में से 16 सीटें तय कर चुकी है। गुरुवार शाम जिन 6 सीटों का एलान किया गया, उनमें सीकर की सीट को सीपीएम गठबंधन के लिए खाली छोड़ी गई है। कांग्रेस की दूसरी सूची की 6 सीटों में जयपुर शहर से सुनील शर्मा, पाली से संगीता बेनीवाल, बाड़मेर-जैसलमेर से उम्मेदाराम, झालावाड़-बारां, से उर्मीला जैन भाया, गंगानगर से कुलदीप इंदौरा को उतारा है। वहीं, सीकर सीट सीपीएम के लिए छोड़ी गई है।

09:02 AM, 23-Mar-2024

Rajasthan LS Election Live: मीडिया को ये क्या बोल गए पूर्व सीएम, पत्रकार और कांग्रेस शीर्ष नेताओं में बहस

राजस्थान में लोकसभा सीटों पर लगभग प्रत्याशियों की घोषणा हो गई है, कुछ ही सीटें शेष रह गई हैं। कांग्रेस राजस्थान की 25 में से 16 सीटें तय कर चुकी है। वहीं, बीजेपी 25 में से 15 उम्मीदवारों के नाम तय कर चुकी है। उम्मीद है कि भाजपा आज अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है, जिसमें बाकी की दस सीटों पर प्रत्याशियों के नाम सामने आ सकते हैं। चर्चा है कि भाजपा आलाकमान ने दस सीट के पैनल में महिला प्रत्याशियों के नाम भी मांगे हैं। उम्मीद है कि 3 से 4 लोकसभा सीटों पर भाजपा महिला प्रत्याशियों को उतारने की तैयारी में है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें