कांग्रेस के मंत्री और विधायक जो हारे
मंत्री जो हारे
बीडी कल्ला, परसादी लाल, ममता भूपेश, प्रताप सिंह खाचरिवास, राजेंद्र यादव, अर्जुन बामनिया, भंवर सिंह भाटी, जाहिदा खान, शकुंतला रावत, गोविंद राम मेघवाल, भजनलाल जाटव, सालेह मोहम्मद, उदयलाल आंजना, रमेश मीणा, विश्वेंद्र सिंह, प्रमोद जैन भाया और सुखराम विश्नोई।
विधायक जो हारे
रघु शर्मा, बाबूलाल नागर, वीरेंद्र चौधरी, कृष्णा पूनिया, वेद प्रकाश सोलंकी, गोपाल मीणा, ओमप्रकाश हुडला, महादेव सिंह-खंडेला, खुशवीर सिंह, संयम लोढ़ा-सिरोही, गंगादेवी, राजकुमार शर्मा, दीपेंद्र सिंह शेखावत, इंद्रराज गुर्जर, नसीम अख्तर, मंजू देवी, विजय पाल मिर्धा, महेंद्र चौधरी, खुशवीर सिंह, मीना कंवर, मनीशा पंवार, रूपाराम, संयम लोढ़ा, प्रीति गजेंद्र शक्तावत, राजेंद्र सिंह बिधूड़ी और सीपी जोशी।
Rajasthan Election Result Live: गहलोत ने दिया सीएम पद से इस्तीफा
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार होने के बाद सीएम अशोक गहलोत अब अपना इस्तीफा दे दिया है। सीएम शाम करीब सवा छह बजे राजभवन पहुंचे। वहां सीएम गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र को अपना इस्तीफा सौंपा। इस बीच बीजेपी में नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज हो गई है, बीजेपी जल्द ही अपने पर्यवेक्षकों को दिल्ली से जयपुर भेजेगी।
स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में लौटी बीजेपी
राजस्थान में बीजेपी स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में लौट रही है। इसके बाद अब सीएम फेस को लेकर कवायद शुरू हो गई है। कल शाम को या परसों विधायक दल की बैठक हो सकती है। अब विधायक दल की बैठक का समय मुकर्रर करने की तैयारी की जा रही है। सीएम के चयन के लिए बीजेपी आलाकमान पर्यवेक्षक जयपुर भेजेंगे। उसके बाद विधायको की राय पर पार्लियामेंट्री बोर्ड सीएम का नाम तय करेगा।
Rajasthan Election Result: सिरोही में नहीं चला कांग्रेस के विकास का दांव
सिरोही में विधानसभा आमचुनाव 2023 के तहत रविवार को घोषित किए गए चुनाव परिणाम में भाजपा ने तीन में से दो विधानसभा क्षेत्रों में जीतकर अपना दबदबा कायम रखा। इस चुनाव में दोनों ही पार्टियों को एक एक बड़ा झटका लगा है। इसमें सिरोही विधायक एवं मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा एवं रेवदर से लगातार चार बार से विधायक जगसीराम कोली चुनाव हार गए हैं। सिरोही विधानसभा में कांग्रेस का विकास का दांव भी नहीं चला।
चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद समर्थकों ने जमकर पटाखे फोड़े तथा जुलूस निकालकर खुशियां मनाई। इस बार के चुनाव में जिले में सबसे बड़ी जीत सिरोही विधानसभा की रही। इसमें भाजपा प्रत्याशी ओटाराम देवासी को 114224 तथा कांग्रेस प्रत्याशी एवं मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा को 78545 मत मिले। भाजपा के ओटाराम देवासी को 35679 मतों से विजयी घोषित किया गया। इसी प्रकार पिंडवाड़ा-आबू विधानसभा से भाजपा के समाराम गरासिया लगातार तीसरी बार विजयी रहे।
इस चुनाव में समाराम ने कांग्रेस प्रत्याशी लीलाराम गरासिया को 13094 मतों से हराया। जबकि, लगातार 4 बार से विधायक एवं 5वीं बार चुनाव मैदान लड़ रहे विधायक जगसीराम कोली को कांग्रेस के मोतीराम कोली के सामने 2929 मतों से हार का सामना करना पड़ा। विजयी प्रत्याशियों को विधानसभावार रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
Rajasthan Election Result Live: भगवामय हुआ भीलवाड़ा, कांग्रेस का सूपड़ा साफ
भीलवाड़ा जिले में विधानसभा चुनाव 2023 में जिले की जनता ने एक बार फिर राज बदलकर रिवाज कायम रखा है। जिले की सातों सीटों से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। भीलवाड़ा शहर में तो निर्दलीय ने जीत दर्ज कराकर इतिहास रचा है। बाकी अन्य छहों सीटों पर भाजपा के जीत होने पर संपूर्ण जिले में भगवा हो गया है। भीलवाड़ा से निर्दलीय अशोक कोठारी को विचार परिवार का ही समर्थन था। कांग्रेस के राजस्व मंत्री रामलाल जाट तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और राज बीज निगम के अध्यक्ष धीरज गुर्जर हार गये हैं। भाजपा के एक तरफा जीत होने पर संपूर्ण जिले में भाजपाईयों ने जश्न मनाया है।
भीलवाड़ा जिला मुख्यालय की सीट पर इस बार पहली दफा निर्दलीय अशोक कोठारी जीते हैं। कोठारी को विचार परिवार को खुला समर्थन रहा है। जीत के तुंरत बाद कोठारी हरिशेवा धाम पहुंचे तथा महामंडलेश्वर स्वामीहंसराम जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। कोठारी ने कांग्रेस के ओमप्रकाश नाराणीवाल को 10778 मतों के अंतर से पराजित कर 70 हजार 95 मत प्राप्त किये हैं। यहां से वर्तमान विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी को 55 हजार 625 मत मिले हैं।
शाहपुरा जिला मुख्यालय की सुरक्षित सीट से भाजपा के लालाराम बैरवा ने कांग्रेस के नरेंद्र कुमार रेगर को 59298 मतों के अंतर से हराया। यहां पूर्व विस अध्यक्ष और भाजपा से बागी कैलाश मेघवाल तीसरे नंबर पर रहे हैं। आसींद सीट से भाजपा के जब्बर सिंह सांखला दूसरी बार जीत गये हैं। उन्होंने कांग्रेस के हगामीलाल मेवाड़ा को 1526 मतों के अंतर से पराजित किया। सांखला को 74586 मत मिले हैं। यहां आरएलपी के धनराज गुर्जर 56904 मत लेकर तीसरे नंबर पर रहे। मांडल सीट पर कांग्रेस के राजस्व मंत्री रामलाल जाट को भाजपा के उदयलाल भड़ाणा ने कड़ी शिकस्त दी है।
भड़ाणा ने 126291 मत लेकर 35878 मतों के अंतर से जाट को हराया। सहाड़ा सीट से भाजपा के लादूलाल पितलिया ने 117203 मत प्राप्त कर कांग्रेस के राजेंद्र त्रिवेदी को 62519 मतों के अंतर से हराया है। मांडलगढ़ में भाजपा के वर्तमान विधायक गोपाल शर्मा ने कांग्रेस के विवके धाकड़ को 8225 मतों के अंतर से हराया। शर्मा को 92630 मत मिले हैं। जहाजपुर में वर्तमान विधायक भाजपा के गोपीचंद मीणा ने दूसरी बार जीत दर्ज की। मीणा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और राज बीज निगम के अध्यक्ष धीरज गुर्जर को 580 मतों के अंतर से पराजित किया है।
Rajasthan Election Result: जयपुर में भाजपा-कांग्रेस दोनों को ही लगा बड़ा झटका
जयपुर के सियासत मैदान भाजपा और कांग्रेस के कई बड़े धुरंधर पराजित हो गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहे सतीश पूनिया चुनाव हार गए। वहीं, गहलोत के मंत्री प्रताप सिंह खाचरिवास को भी हार का सामना करना पड़ा। लिंक पर जाकर पढ़ें पूरी खबर...
Rajasthan Election Result: जयपुर में भाजपा-कांग्रेस दोनों को ही लगा बड़ा झटका, 19 सीटों पर क्या रहे नतीजे?
Rajasthan Election Result Live: बांसवाड़ा की पांच सीटों पर कौन जीता
Rajasthan Election Results 2023 Live: राहुल गांधी बोले, विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी
राजस्थान में कांग्रेस की हार पर राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं, विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी। तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद - प्रजालु तेलंगाना बनाने का वादा हम ज़रूर पूरा करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया।
राजस्थान में अब तक जीतने वाले गुर्जर समाज से विधायक
1- सचिन पायलट - टोंक (INC)
2- धर्मपाल गुर्जर - खेतड़ी (BJP)
3- सुरेश गुर्जर - खानपुर (BJP)
4- हंसराज पटेल - कोटपूतली (BJP)
5- जसवंतसिंह गुर्जर - बाड़ी (BSP)
6- अशोक चांदना - हिंडौली (INC)
7- जवाहर बेढम - नगर (BJP)
8- उदयलाल भड़ाना - मांडल (BJP)
9- दर्शन गुर्जर - करौली (BJP)
पिछले विधानसभा चुनावों में बीजेपी से एक भी गुर्जर प्रत्याशी नहीं जीत सका था
Rajasthan Election Result Live: 'ये मेरी नहीं, दौसावासियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जीत'
दौसा में पांच विधानसभा की सीटों में मात्र दौसा विधानसभा क्षेत्र सेट एक ऐसी सीट है, जहां कांग्रेस की लाज बची है। वरना लालसोट बांदीकुई महवा और सिकराय पर भाजपा काबिज हुई है। दौसा से कांग्रेस प्रत्याशी मुरारीलाल मीणा ने विजय प्राप्त की है। मुरारीलाल मीणा ने अपनी विजय का श्रेय दौसा वासियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि यह मेरी जीत नहीं दौसा कि विजय है।
विकास और सामाजिक सद्भाव जीता है, वैमनस्यता की करारी हार है। कम अंतर से जीतने पर मंत्री मीणा ने कहा कि भाजपा ने विकास का रोड़ मैप नहीं दिखा कर धर्म और जाति के नाम पर दौसा कि भोली भाली जनता को भ्रमित जरूर किया है। जो देखने को मिला है, साथ ही पूरे चुनाव में भाजपा द्वारा चुनाव आयोग में फर्जी शिकायतों का अम्बार जरूर लगा दिया। अब सभी से अपील है कि चुनावी कड़वाहट को भूलकर दौसा को और आगे कैसे ले जा सकते हैं पर सब मिलकर कार्य करेंगे।
Rajasthan Election Result Live: प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का बयान
नए जिलों में आने वाली 50 विधानसभाओं सीटों में से ज्यादातर पर भाजपा जीतती नजर आ रही है। कांग्रेस सिर्फ 9 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हुए है, जबकि एक सीट पर निर्दलीय आगे है। जानें किस सीट पर कौन है आगे?
राजस्थान कांग्रेस ने मंगलवार को जयपुर में विधायक दल की बैठक बुलाई। बहरोड़ से निर्दलीय प्रत्याशी बलजीत यादव के साथ मतगणना केंद्र के बाहर मारपीट, बलजीत यादव मौजूदा विधायक हैं और इस बार चुनाव हार गए हैं।
चूरू जिले में कांग्रेस चार, बसपा और भाजपा ने एक सीट जीती
Rajasthan Election Result Live: सीएम अशोक गहलोत का बयान
Rajasthan Election Result Live: जयपुर में बीजेपी 12 और कांग्रेस 7 सांगानेर- भजनलाल शर्मा(BJP)
सिविल लाइंस- गोपाल शर्मा(BJP)
विद्याधर नगर- दीया कुमारी(BJP)
किशनपोल- अमीन कागजी(INC)
हवामहल- बालमुकुंद आचार्य(BJP)
आदर्श नगर- रफीक खान(INC)
मालवीय नगर- कालीचरण सराफ(BJP)
आमेर- प्रशांत शर्मा(INC)
शाहपुरा- मनीष यादव(INC)
विराटनगर- कुलदीप धनकड़(BJP)
कोटपूतली- हंसराज पटेल(BJP)
चौमू- शिखा मील(INC)
फुलेरा- विद्याधर चौधरी(INC)
बगरू- कैलाश वर्मा(BJP)
दूदू- प्रशांत बैरवा(BJP)
चाकसू- रामवतार बैरवा(BJP)
बस्सी- लक्ष्मण मीणा(INC)
जमवारामगढ़- महेन्द्रपाल मीणा(BJP)
सरकार के 16 मंत्री चुनाव हार गए
बीडी कल्ला, परसादी लाल, ममता भूपेश, प्रताप सिंह खाचरिवास, राजेंद्र यादव, अर्जुन बामनिया, भंवर सिंह भाटी, जाहिदा खान,शकुंतला रावत, गोविंद राम मेघवाल, भजन लाल जाटव, सालेह मोहम्मद, उदयलाल आंजना, रमेश मीणा, विश्वेंद्र सिंह, प्रमोद जैन भाया
राजस्थान में बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में सांसदों को चुनावी मैदान में उतारने का एक एक्सपेरीमेंट किया था जहां
Rajasthan Election Result Live: 35427 मतों से जीते बीजेपी के महंत प्रतापपुरी
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित परमाणु नगरी पोकरण सीट से बीजेपी प्रत्याशी मंहत प्रतापपुरी ने जबर्दस्त जीत दर्ज कराई है। प्रतापपुरी महाराज ने 35427 मतों के अंतर से राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद को हराया है। विधानसभा चुनाव 2018 में महंत प्रतापपुरी मात्र 872 वोटों के अंतर से शाले मोहम्मद से हार गए थे, यह सूबे की हॉट सीट बनी हुई थी।
Rajasthan Election Result 2023: हनुमान बेनीवाल जीते और ज्योति मिर्धा हारीं
आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल खींवसर में चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने महज 2069 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कराई है। बेनीवाल को बीजेपी प्रत्याशी रेवंतराम डांगा ने जबर्दस्त टक्कर दी। हनुमान बेनीवाल वे आखिरी राउंड में 2069 वोटों से चुनाव जीते हैं। वहीं, नागौर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र मिर्धा चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा को हराया है। ज्योति टिकट वितरण से पहले ही बीजेपी में शामिल हुईं थी, हरेन्द्र मिर्धा ने 15 हजार से अधिक वोटों से हराया है।
चूरू जिले कि सभी छह सीट का परिणाम
Rajasthan Vidhan Sabha Chunav result: गहलोत के एक और मंत्री भाटी चुनाव हारे
राजस्थान विधानसभा चुनाव में गहलोत सरकार के एक और मंत्री भंवर सिंह भाटी को जनता ने नकारा दिया है। कोलायत विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भंवर सिंह भाटी को बीजेपी के युवा चेहरे अंशुमान सिंह भाटी ने शिकस्त दी है। अंशुमान सिंह भाटी बीजेपी के दिग्गज नेता देवी सिंह भाटी के पौत्र हैं। देवी सिंह भाटी कोलायत से कई बार विधायक रह चुके हैं। वहीं, वे बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे थे। अंशुमान सिंह भाटी के पिता महेन्द्र सिंह भाटी बीकानेर के लोकप्रिय सांसद रहे थे, लेकिन उनकी अल्प आयु में ही सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।
पाली जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर मतगणना कुछ ही देर में होगी पूरी। पाली विधानसभा से कांग्रेस के भीमराज भाटी, बाली से भाजपा के पुष्पेंद्र सिंह, सुमेरपुर से भाजपा के जोराराम कुमावत, सोजत से भाजपा की शोभा चौहान, जैतारण से भाजपा के अविनाश गहलोत, मारवाड़ जंक्शन से भाजपा के केसाराम चौधरी जीत के करीब, अधिकृत घोषणा का इंतजार।
Rajasthan Election Result Live: विधानसभा अध्यक्ष जोशी हारे
राजस्थान विधानसभा चुनाव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी नाथद्वारा से चुनाव हार गए हैं। बीजेपी ने उनको यहां घेरने के लिए महाराणा प्रताप के वंशज विश्व राज सिंह मेवाड़ को चुनाव मैदान में उतारा था। विश्वराज ने जोशी को 7,636 वोटों से हराया है। विश्वराज पहली बार चुनाव मैदान में उतरे हैं, जबकि जोशी कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं। विश्वराज सिंह को 94,243 मत मिले। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी सीपी जोशी को 86,607 वोट मिले।
Rajasthan Election Result Live: सीएम गहलोत 26396 मतों चुनाव जीते
सीएम अशोक गहलोत जोधपुर की सरदारपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीत गए हैं। गहलोत 26396 मतों के अंतर से जीत दर्ज कराई है। गहलोत को कुल 96859 मत मिले। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के महेंद्र सिंह राठौड़ को 70463 मत प्राप्त हुए, यहां 1222 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया है।
गंगापुरसिटी विधानसभा सीट के सभी 19वां राउंड की मतगणना हुई पूरी, कांग्रेस के रामकेश मीणा 19052 मतों से जीते।
सिविल लाइंस विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गोपाल शर्मा ने एक बड़ी जीत दर्ज कर कांग्रेस के कैबिनेट मंत्री और एकमात्र प्रवक्ता प्रताप सिंह खाचरियावास को हरा दिया। जीत के बाद गोपाल शर्मा ने कहा, मुकाबला कभी मुकाबला था ही नहीं। जब जीत का मार्जिन इतना बड़ा है तो मुकाबला बराबरी का नहीं कहा जा सकता।
गोपाल शर्मा ने कहा कि जिस तरीके की लूट और जनता को प्रताड़ित किया गया है, वह उचित नहीं था, जिसका जवाब जनता ने वोट डालकर दिया है। गोपाल शर्मा ने हिंदू मुसलमान पर भी अपना वक्तव्य देते हुए कहा कि हम प्रयास करेंगे कि दोनों को समझा बूझकर साथ लेकर चल सके।
Raj Election Results: गहलोत का नए जिलों का दांव भी हुआ फेल, वोटिंग भी कम रही
सीएम अशोक गहलोत का प्रदेश को नए जिले देने का दांव चुनावों में असर करता नजर नहीं आया। इन नए जिलों में आने वाली 50 विधानसभाओं में से ज्यादातर पर बीजेपी जीतती नजर आ रही है। कांग्रेस सिर्फ नौ सीटों पर बजट बनाए हुए है, जबकि एक सीट पर निर्दलीय आगे है। विधानसभा चुनावों से पहले बजट में सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेश में 19 नए जिले बनाने का एलान किया था। इनमें से 17 का नोटिफिकेशन भी कर दिया गया।
जिला- कोटपूतली
बानसूर, बहरोड़, कोटपूतली
बीजेपी आगे-कोटपूतली: बीजेपी के हंस राज पटेल आगे, कांग्रेस के मंत्री राजेंद्र यादव पीछे
बीजेपी आगे- बहरोड़: यहां से बीजेपी के जसवंत यादव जीत रहे हैं, कांग्रेस के संजय यादव यहां तीसरे नंबर पर हैं
बीजेपी आगे- बानसूर: यहां बीजेपी के देवी सिंह शेखावत आगे हैं, कांग्रेस की मंत्री शकुंतला रावत तीसरे नंबर पर हैं।
जिला- जयपुर ग्रामीण
चौमू, जमवारामगढ़, चाकसू, बस्सी
कांग्रेस आगे- चौमू: यहां कांग्रेस की शिखा बराला बीजेपी के रामलाल शर्मा पर भारी पड़ी हैं। शिखा चुनाव जीत रहीं हैं।
बीजेपी आगे- जमवारामगढ़: बीजेपी के महेंद्र मीणा एक तरफा जीत दर्ज करते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के गोपाल मीणा बुरी तरह हार रहे हैं।
कांग्रेस आगे- बस्सी: कांग्रेस के लक्ष्मण मीणा जीत रहे हैं।
कांग्रेस आगे-फुलेरा: यहां कांग्रेस के विद्याधर चौधरी बीजेपी के निर्मल कुमावत से आगे चल रहे हैं।
बीजेपी आगे- चाकसू- यहां कांग्रेस के वेद प्रकाश सोलंकी बीजेपी प्रत्याशी से पीछे चल रहे हैं।
कांग्रेस आगे-चौमू: यहां कांग्रेस की रितु बराला बीजेपी के रामलाल से आगे चल रही है।
जिला- डीडवाना
डीडवाना, मकराना
बीजेपी के बागी आगे-डीडवाना: बीजेपी के बागी यूनुस खान चुनाव जीत रहे हैं। कांग्रेस के चेतन चौधरी काफी पीछे हैं।
बीजेपी आगे- मकराना: बीजेपी की सुनीता भींचर चुनाव जीत रही हैं। कांग्रेस के जाकिर हुसैन गैसावत काफी पीछे हैं।
जिला- नीमकाथाना
नीमकाथाना, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर
कांग्रेस आगे- नीमकाथाना: कांग्रेस के सुरेश मोदी चुनाव जीत रहे हैं। बीजेपी के प्रेम सिंह बाजौर काफी पीछे चल रहे हैं।
बीजेपी आगे-उदयपुरवाटी: बीजेपी के शुभकरण चौधरी चुनाव जीत रहे हैं कांग्रेस के भगवान सहाय सैनी तो यहां तीसरे नंबर पर हैं।
बीजेपी आगे-श्रीमाधोपुर: बीजेपी के झब्बर सिंह सांखला चुनाव जीत रहे हैं। कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह शेखावत काफी पीछे हैं।
जिला- ब्यावर
मसूदा, ब्यावर, जैतारण
कांग्रेस आगे-ब्यावर: कांग्रेस के पारसमल जैन चुनाव जीतते नजर आ रहे हैं। बीजेपी के शंकर सिंह रावत से करीब 7 हजार से ज्यादा की लीड लिए हुए हैं।
बीजेपी आगे-जैतारण: बीजेपी के अविनाश गहलोत आगे चल रहे हैं। बीजेपी के बागी सुरेंद्र गोयल यहां कांग्रेस प्रत्याशी हैं।
बीजेपी आगे-मसूदा: बीजेपी के विरेंद्र सिंह कांग्रेस के राकेश पारीक से पीछे चल रहे हैं।
जिला- केकड़ी
बीजेपी आगे-.केकड़ी: बीजेपी के शत्रुघन गौतम कांग्रेस के गुजरात प्रभारी और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा से आगे चल रहे हैं।
जिला- बालोतरा
बायतू, पचपदरा सिवाना
बीजेपी आगे-सिवाना: बीजेपी के हम्मीर सिंह भायल चुनाव जीत रहे हैं। कांग्रेस के बागी सुनील परिहार यहां दूसरे नंबर पर हैं और कांग्रेस प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह तीसरे नंबर पर।
आरएलपी आगे- बायतू: यहां आरएलपी के उम्मेदाराम ने कांग्रेस के हरीश चौधरी को पीछे छोड़ दिया है।
कांग्रेस आगे- पचपदरा: कांग्रेस के मदन प्रजापत यहां कड़ी टक्कर में आगे चल रहे हैं। बीजेपी के अरुण चौधरी डेढ हजार से भी कम वोटों के अंतर से पीछे हैं।
जिला- फलौदी
फलौदी, लौहावट
बीजेपी आगे-फलौदी: देश का सबसे बड़ा सट्टा बाजार यहीं है, जिसने राजस्थान में बीजेपी के आने की घोषणा कर दी थी। यहां से बीजेपी प्रत्याशी पब्बाराम बिश्नोई चुनाव जीत रहे हैं। कांग्रेस के प्रकाश चंद छंगानी हार रहे हैं।
बीजेपी आगे-लोहावट: यहां से भी बीजेपी के पूर्व मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत चुनाव जीत रहे हैं। कांग्रेस के किसना राम विश्नोई हार रहे हैं।
जिला- जोधपुर ग्रामीण
भोपालगढ़, लूणी, शेरगढ़, बिलाड़ा, ओसियां
कांग्रेस आगे-भोपालगढ़: कांग्रेस की गीता बारवार चुनाव जीत रही हैं। दूसरे नंबर पर यहां आरएलपी है, जो पिछली बार यह सीट जीती थी। बीजेपी की कमसा मेघवाल तीसरे नंबर पर है।
बीजेपी आगे-लूणी: यहां से भी बीजेपी के जोगाराम पटेल जीत रहे हैं। कांग्रेस के महेंद्र विश्नोई यहां पीछे चल रहे हैं।
बीजेपी आगे-शेरगढ़: यहां से भी बीजेपी के बाबू सिंह राठौड़ आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की मीना कंवर पिछड़ रही है।
बीजेपी आगे-ओसियां: कांग्रेस के दिग्गज मदेरणा परिवार से आने वाली दिव्या मदेरणा यहां बीजेपी के भैराराम सियोल से पीछे चल रही है।
जिला-अनूपगढ़
अनूपगढ़, रायसिंह नगर
कांग्रेस आगे-अनूपगढ़: कांग्रेस की शिमला देवी चुनाव जीत रही हैं। बीजेपी की संतोष बावरी बहुत बड़े अंतर से पीछे चल रही हैं।
कांग्रेस आगे- रायसिंह नगर: कांग्रेस के सोहन लाल नायक यहां आगे चल रहे हैं। बीजेपी की बलवीर लूथरा पीछे हैं।
जिला- डीग
डीग कुम्हेर, कामां, गंगापुर सिटी, टोडाभीम
बीजेपी आगे-डीग-कुम्हेर:यहां बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। बीजेपी के शैलेंद्र सिंह यहां कांग्रेस के विश्वेंद्र सिंह से 19वें राउंड में आगे चल रहे हैं।
निर्दलीय आगे-कामा:यहां निर्दलीय मुख्तयार अहमद सबसे आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की जाहिदा खान तीसरे नंबर पर हैं।
कांग्रेस आगे-गंगापुर सिटी:यहां से कांग्रेस के रामकेश चुनाव जीत रहे हैं। बीजेपी के मानसिंह गुर्जर बहुत पीछे चल रहे हैं।
कांग्रेस आगे-टोडाभीम: यहां कांग्रेस के घनश्याम मेहर आगे चल रहे हैं। बीजेपी के रामनिवास मीणा काफी पीछे हैं।
जिला- शाहपुरा
शाहपुरा, जहाजपुर
बीजेपी आगे-शाहपुरा: बीजेपी के लालराम बैरवा आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के नरेंद्र कुमार रैगर दूसरे नंबर पर हैं।
सलूंबर-जिला
बीजेपी आगे-सलूंबर: यहां बीजेपी के अमृतलाल मीणा आगे चल रहे हैं। सीडब्लूसी के अस्थाई सदस्य और कांग्रेस प्रत्याशी रघुवीर मीणा पीछड़ रहे हैं।
जिला खैरथल
तिजारा- जिला: तिजारा, मुंडावर, किशनगढ़बास
बीजेपी आगे-तिजारा: बीजेपी के महंत बाबा बालक नाथ यहां करीब 3 हजार वोटों के अंतर से कांग्रेस के इमरान खान से आगे चल रहे हैं।
कांग्रेस आगे-मुंडावर: कांग्रेस के ललित यादव यहां आगे चल रहे हैं। मौजूदा विधायक बीजेपी प्रत्याशी मंजीत धर्मपाल चौधरी काफी पीछे हैं।
कांग्रेस आगे- किशनगढ़ बास: कांग्रेस के दीपचंद खैरिया यहां बीजेपी के रामहेत सिंह यादव से आगे चल रहे हैं।
जिला- दूदू
दूदू
बीजेपी आगे-दूदू: यहां बीजेपी के प्रेम चंद्र बैरवा ने कांग्रेस के बाबूलाल नागर को बहुत पीछे छोड़ दिया है। राजस्थान के नए बने जिलों में दूदू सबसे छोटा जिला है।
Rajasthan Election Result: राजस्थान कांग्रेस ने हार स्वीकार कर ली है। वहीं, सीएम अशोक गहलोत आज शाम 5:30 बजे राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे। सांगानेर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भजनलाल शर्मा 50000 वोटों से विजयी घोषित हुए।
Rajasthan Election Result Live: बृजेन्द्र ओला चौथी बार जीते
झुंझुनूं से कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह ओला चौथी बार विधानसभा चुनाव जीत गए हैं। वहीं सवाई माधोपुर की खंडार विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र कुमार गोठवाल ने 14292 मतों से जीत दर्ज कराई है। दूसरी तरफ 11वें राउंड में नोहर से कांग्रेस के अमित चाचाण 6979 मतों से आगे चल रहे हैं। जबकि संगरिया में 11वें राउंड में कांग्रेस के अभिमन्यु पूनिया 24181 मतों से आगे चल रहे हैं।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ को अजेय बढ़त
भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने अजेय बढ़त हासिल कर ली है। जयपुर के झोटवाड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कर्नल राठौड़ 41 हजार मतों से आगे चल रहे हैं।
हवा महल विधानसभा सीट से बाबा बालमुकुंद आचार्य मात्र 500 वोटों से सीट जीते
लाडनू से मुकेश भाकर की हुई जीत कांग्रेस से
आमेर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया 10000 वोटों से चुनाव हार गए
Rajasthan Election Results: अजमेर से बिग ब्रेकिंग
अजमेर में भाजपा ने खोला अपना खाता, दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा की अनीता भदेल जीतीं। वहीं, किशनपाेल से कांग्रेस के अमीन कागजी जीते, घोषणा बाकी। चौरासी से भारत आदिवासी पार्टी जीती, राजकुमार रोत हैं विधायक, छह हजार से ज्यादा वोट से हुई जीत। सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में 16 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भाजपा प्रत्याशी भजनलाल शर्मा 34000 वोटों से आगे चल रहे हैं।
ब्रेकिंग सवाई माधोपुर
सवाई माधोपुर विधानसभा सीट का 8वां राउंड पूरा
सवाई माधोपुर विधानसभा सीट से भाजपा के डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा 10711 मतों से आगे
Rajasthan Election Results: इन दिग्गज नेताओं की कहानी
Rajasthan Election Result Live: भाजपा प्रत्याशी कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक चौधरी पर बढ़त बनाने में कामयाब रहे हैं। कर्नल राठौड़ को जहां 61622 मत मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 60973 वोट हासिल हुए हैं। वहीं, सांसद और बीजेपी प्रत्याशी दीया कुमारी 30 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।
शेखावत बोले, जादूगर का जादू खत्म हुआ
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्य में भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जादूगर का जादू खत्म हुआ। अब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह मैंने पहले ही कहा था कि राज्य में भाजपा स्पष्ट और प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। यह अब साफ हो गया है। राजस्थान से जादूगर का जादू खत्म हो गया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा मध्यप्रदेश में भी सरकार बनाएगी। शेखावत ने मध्यप्रदेश में भाजपा को दो तिहाई बहुमत हासिल करने पर प्रसन्नता जाहिर की।
खंडार विधानसभा सीट का 7वां राउंड पूरा
भाजपा के जितेंद्र गोठवाल 1600 मतों से आगे
पाली के सोजत में भाजपा प्रत्याशी शोभा चौहान 11683 मतों से आगे
जैतारण में निर्दलीय लक्षमण योगी 445 मतों से आगे
सुमेरपुर में भाजपा के जोराराम 8421 मतों से आगे
भीलवाड़ा सातवा राउंड में भाजपा के विट्ठल शंकर अवस्थी- 25722
निर्दलीय अशोक कोठारी- 30489
कांग्रेस- ओम नारणीवाल- 20723
निर्दलीय कोठारी- 4767 वोट से आगे
जहाज़पुर नौवां राउंड
भाजपा के गोपीचंद मीणा 50100
कांग्रेस धीरज - 40632
भाजपा - 9468 वोट से आगे
आसींद में सातवा राउंड
भाजपा के जब्बर सिंह सांखला- 23792
कांग्रेस के हगामीलाल- 19150
भाजपा- 4642 वोट से आगे
माण्डल में छटा राउंड में भाजपा के उदय लाल भड़ाना - 35076
कांग्रेस के रामलाल - 25043
भाजपा 10033 वोट से आगे
शाहपुरा में आठवां राउंड में
भाजपा के लाला राम बैरवा- 46174
कांग्रेस के नरेन्द्र- 15660
भाजपा- 30514 वोट से आगे
मांडलगढ़ में पांचवां राउंड
भाजपा के गोपाल शर्मा 26257
कांग्रेस के विवेक - 14987
भाजपा - 8864 वोट से आगे
भाजपा - 11270 वोट से आगे
सहाड़ा में सातवा राउंड में
भाजपा के लादूलाल पितलिया - 41587
कांग्रेस के त्रिवेदी - 19761
भाजपा 21818 वोट से आगे
अजमेर उतर 4 राउंड, कांग्रेस 14484, भाजपा 18605, निर्दलीय 7278, भाजपा के प्रत्याशी वासुदेव देवनानी आगे
केकड़ी 5 राउंड, कांग्रेस 24013, भाजपा 27683, पांचवें राउंड के बाद शत्रुघ्न गौतम आगे
किशनगढ़ 5 राउंड भाजपा 8917, कांग्रेस 27498, निर्दलीय 19711, कांग्रेस के प्रत्याशी विकास चौधरी आगे
लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से दस राउंड के बाद गोविंद सिंह डोटासरा 11095 वोटों से आगे
11वें राउंड में हवामहल में बालमुकुंदचार्य को 11 हजार में से मात्र एक हजार वोट मिले, ये मुस्लिम वार्डों वाली ईवीएम थी
लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से बारह राउंड के बाद डोटासरा 8675 वोटों से आगे
तिजारा विधानसभा से इस वक्त की बड़ी खबर
Rajasthan Election Results: बागियों की स्थिति- ये बीजेपी के बागी हैं जो निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं
प्रतापगढ़ विधानसभा सीट
भारत आदिवासी पार्टी आगे
भारत आदिवासी पार्टी 3573
कांग्रेस 2230
भाजपा 3172
चौमूं 8 राउंड पूरे, कांग्रेस की शिखा बराला 3874 मतों से आगे
शाहपुरा विधानसभा सीट का आठवां राउंड पूरा
कांग्रेस के मनीष यादव 20323 वोटों से आगे
पुष्कर 5 राउंड के बाद RLP 8406, कांग्रेस 18533, भाजपा 16515, कांग्रेस की प्रत्याशी नसीम अख्तर इंसाफ आगे
मसूदा 7 राउंड, कांग्रेस 14191, बसपा 20406, भाजपा 18193, बहुजन समाजवादी पार्टी के वाजिद खान चीता आगे
नसीराबाद 6 राउंड, भाजपा 21512, कांग्रेस 20859, भारतीय जनता पार्टी के रामस्वरूप लांबा आगे
ब्यावर 6 राउंड... कांग्रेस 26989, भाजपा 17876, कांग्रेस के पारसमल जैन आगे
गहलोत सरकार बचाने की एवज में जिन निर्दलीय विधायकों को इस बार कांग्रेस के टिकट दिए गए उनमें से ज्यादातर हार रहे हैं
1.बाबूलाल नागर-दूदू- बीजेपी के प्रेम चंद बैरवा आगे
2.ओम प्रकाश हुडला-महवा- बीजेपी के राजेंद्र आगे
3.रामकेश-गंगापुर- रामकेश बीजेपी के मानसिंह गुर्जर से आगे
4.महादेव सिंह-खंडेला- बीजेपी के सुभाष मील आगे
5. मनीश यादव-शाहपुरा- मनीश यादव आगे-बीजेपी तीसरे नंबर पर
6.कांती प्रसाद-थानागाजी- बीजेपी के हेम सिंह भड़ाना आगे
7.खुशवीर सिंह-मारवाड़ जंक्शन- बीजेपी के केसाराम चौधरी आगे
8.लक्ष्मण मीणा-बस्सी- बीजेपी चंद्रमोहन मीणा
9.रमीला खड़िया-कुशलगढ़- बीजेपी के भीमाभाई आगे
10. संयम लोढ़ा-सिरोही- बीजेपी के ओटाराम देवासी आगे, संयम लोढ़ा पीछे
जिन निर्दलीय विधायकों को इस बार कांग्रेस के टिकट दिए उनमें 10 में से नौ पीछे
Vote Counting: राजस्थान में सातवें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। इस बीच आमेर से बड़ी खबर सामने आ रही है। सतीश पूनिया अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से महज 2 वोटों से आगे चल रहे हैं।
शिव विधानसभा क्षेत्र में 10 राउंड के बाद रविंद्र सिंह भाटी 22000 वोटो से आगे
पाली अपडेट
Vote Counting: ब्रेकिंग न्यूज बाड़मेर
पोकरण का तीसरा राउड़
भाजपा प्रत्याशी महंत प्रतापपुरी महाराज को 14803 मिले मत
कांग्रेस प्रत्याशी शाले मोहम्मद को मिले 10528 मत
भाजपा प्रत्याशी महंत प्रतापपुरी महाराज 4275 मतों से आगे
जैसलमेर का छठा राउड़
भाजपा प्रत्याशी छोटू सिंह भाटी को 34634 मिले मत
कांग्रेस प्रत्याशी रूपाराम धनदेव को 25715 मिले मत
ब्रेकिंग सवाई माधोपुर
सवाई माधोपुर विधानसभा सीट का तीसरा राउंड पूरा
सवाई माधोपुर विधानसभा सीट से भाजपा के डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा 3506 मतों से आगे
अजमेर दक्षिण छटा राउंड, भाजपा 32417, कांग्रेस 29393, भाजपा की अनीता भदेल आगे
भाजपा के सात संसद
गहलोत सरकार बचाने की एवज में जिन निर्दलीय विधायकों को इस बार कांग्रेस के टिकट दिए गए उनमें से ज्यादातर हार रहे हैं।
1.बाबूलाल नागर-दूदू- बीजेपी के प्रेम चंद बैरवा आगे
2.ओम प्रकाश हुडला-महवा- बीजेपी के राजेंद्र आगे
3.रामकेश-गंगापुर- रामकेश बीजेपी के मानसिंह गुर्जर से आगे
4.महादेव सिंह-खंडेला- बीजेपी के सुभाष मील आगे
5. मनीश यादव-शाहपुरा- मनीश यादव आगे-बीजेपी तीसरे नंबर पर
6.कांती प्रसाद-थानागाजी- बीजेपी के हेम सिंह भड़ाना आगे
7.खुशवीर सिंह-मारवाड़ जंक्शन- बीजेपी के केसाराम चौधरी आगे
8.लक्ष्मण मीणा-बस्सी- अभी आंकड़े नहीं आए
9.रमीला खड़िया-कुशलगढ़- बीजेपी के भीमाभाई आगे
10. संयम लोढ़ा-सिरोही- बीजेपी के ओटाराम देवासी आगे, संयम लोढ़ा पीछे
सवाई माधोपुर विधानसभा, राउन्ड 2
डॉ किरोड़ीलाल मीणा, 7225 भाजपा
दानिश अबरार 6656 और आशा मीणा निर्दलीय 3431
भरतपुर सुबह 10:30 तक
Vote Counting: भरतपुर सुबह 10 बजे तक
गहलोत सरकार के ये मंत्री पीछे
1. शांति धारीवाल
2. उदयलाल आंजना
3. रमेश मीणा
4. जाहिदा खान
5. प्रमोद जैन भाया
6. सुभाष गर्ग
7. भंवर सिंह भाटी
8. भजनलाल जाट
हनुमान बेनीवाल, डॉक्टर सीपी जोशी पीछे चल रहे हैं। वहीं, सचिन पायलट ने पिछड़ने के बाद बनाई बढ़त।
जैतारण सीट पर पहले और दूसरे नंबर पर निर्दलीय, बीजेपी और कांग्रेस बहुत पीछे
हिंडौली से कांग्रेस के खेल मंत्री अशोक चांदना आगे, बीजेपी के पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी पीछे
पोकरण का दूसरा राउड़
पाली जिले की ताजा स्थिति
पाली
कांग्रेस आगे
जैतारण
निर्दलीय लक्ष्मणाथ आगे
बाली
भाजपा आगे
सुमेरपुर
भाजपा आगे
सोजत
भाजपा आगे
मारवाड़ जंक्शन
भाजपा आगे
Rajasthan Election Results: प्रथम राउंड भीलवाड़ा जिला
हॉट सीट सांसद वाली
Rajsthan Election Results: राजस्थान में शुरुआती रुझान आने लगे हैं। विपक्षी पार्टी भाजपा लगातार 100 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही है.। सत्तारूढ़ पार्टी लगातार 70 से 80 सीटों के बीच झूल रही है।
Raj Election Results: विधानसभा चुनाव के रिजल्ट पहले राउड में रुझान आया सामने
Rajasthan Election Result 2023 Live: राजस्थान में बीजेपी ने शुरुआती रुझान में बहुमत का आंकड़ा पार कर दिया है। बीजेपी 105 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 80 सीटों पर आगे है।
Rajasthan Election Result Live: राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। वीवीआईपी सीट सरदारपुरा सीट से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 742 मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के लिए यह राहत वाली खबर है। वहीं, बीजेपी 100 और कांग्रेस 70 सीटों पर आगे चल रही है।
Rajasthan Chunav Result Live: शुरुआती रुझान में बीजेपी 55 और कांग्रेस 50 सीटों पर आगे चल रही है।
सवाई माधोपुर
Rajasthan Chunav Result Live: शुरुआती रुझान में बीजेपी 60 और कांग्रेस 50 सीटों पर आगे चल रही है।
Rajasthan Election Results: राजस्थान की इन 13 सीटों पर है सबकी नजर, जानिए क्यों और कैसे बन गईं ये हॉट सीट
Rajasthan Election Result: मतगणना जारी है, शुरुआती रुझान में बीजेपी 57 और कांग्रेस 46 सीटों पर आगे चल रही है।
2023 का विधानसभा चुनाव लड़ने वाले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 25 मंत्रियों के सिर पर फिर सजेगा ताज या फिर सियासी रण में मिलेगी हार? जानिए क्या कह रहें हैं अब तक के चुनाव परिणाम।
Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल जारी होने के बाद भाजपा बढ़त में दिख रही है। दस एजेंसियों के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा सात में बढ़त बनाए हुए है, जबकि तीन में मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां पढ़ें विस्तार से पूरी खबर...
Rajasthan Exit Poll: दस में से सात एग्जिट पोल में भाजपा को मिल रही बढ़त, सिर्फ तीन में कांटे का मुकाबला
राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव के मतदान महासमर में एक ही बात का चर्चा हो रहा है कि इस बार राजस्थान में आखिर राज बदलेगा या फिर रिवाज? माना जा रहा है कि अगर कांग्रेस रिवाज बदलने में कामयाब रहती है तो यह एक बार फिर से नया इतिहास रच देगी। दरअसल, राजस्थान में पिछले तीन दशकों से कोई भी सरकार रिपीट नहीं हो पाई है। विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। आज तीन दिसंबर को प्रदेशभर में 1862 प्रत्याशियों का फैसला होने जा रहा है।
कड़ी सुरक्षा के बीच 2,552 टेबल पर कुल 4,180 राउंड में होगी गणना
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 मतगणना के लिए 1,121 एआरओ की ड्यूटी लगाई गई है। जयपुर, जोधपुर और नागौर में दो-दो केंद्रों पर और शेष 30 निर्वाचन जिलों में एक-एक केंद्र पर वोटों की गिनती की जाएगी। मतगणना की सभी तैयारियां की जा चुकी हैं। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस आयुक्त एवं पुलिस अधीक्षकों को मतगणना केन्द्र में सुरक्षा मापदण्डों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। मतगणना का दिन शुष्क दिवस घोषित किया गया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। केवल अधिकृत पासधारक व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेंगे। मतगणना सेंटर पर प्रत्येक विधानसभा के लिए पृथक-पृथक मतगणना हॉल बनाए गए हैं। जहां आयोग के निर्देशानुसार, टेबलों की व्यवस्था पोस्टल बैलेट एवं ईवीएम की मतगणना के लिए की गई है। मतगणना कर्मियों का रेण्डमाईजेशन त्रिस्तरीय होगा। प्रथम रेण्डमाईजेशन हो चुका है। द्वितीय स्तर का रेण्डमाईजेशन मतगणना के प्रारंभ से 24 घंटे पूर्व किया गया तथा तृतीय रेण्डमाईजेशन मतगणना के दिन सुबह पांच बजे होगा। आयोग द्वारा सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं, जो जिलों में पहुंच चुके हैं। द्वितीय एवं तृतीय रेण्डमाईजेशन प्रेक्षक की उपस्थिति में किया जाएगा।
गुप्ता ने बताया कि ईवीएम की मतगणना टेबल पर काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग असिस्टेंट, काउंटिंग स्टाफ तथा एक माइक्रो ऑब्जर्वर रहेगा। इसी प्रकार, पोस्टल बैलेट की गणना टेबल पर एक सहायक रिटर्निंग अधिकारी, एक काउंटिंग सुपरवाइजर, दो काउंटिंग असिस्टेंट तथा एक माइक्रो ऑब्जर्वर रहेगा। माइक्रो ऑब्जर्वर केन्द्र सरकार के विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी होंगे। प्रदेश में गणना के लिए 2,552 टेबल लगाए गए हैं। ईवीएम मतगणना हेतु कुल 4,180 राउंड होंगे। सबसे अधिक 34 राउंड शिव विधानसभा क्षेत्र में तथा सबसे कम 14 राउंड अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में होंगे। गुप्ता ने बताया कि ईवीएम/पोस्टल बैलेट की टेबल पर अभ्यर्थी के काउंटिंग ऐजेन्ट रहेंगे, जिनके बैठने का क्रम (1) मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दल, (2) ऐसे मान्यता प्राप्त अन्य राज्यों के राज्यीय दल, जिन्हें उस विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनाव चिन्ह नियत किया गया है, (3) अमान्यता प्राप्त रजिस्ट्रीकृत दल (4) निर्दलीय रहेंगे।