किसी माफिया को बख्शा नहीं जाएगा
यहां की कांग्रेस सरकार युवाओं को अवसर नहीं बल्कि सिर्फ धोखा दे सकती है। राजस्थान में जितनी बार पेपर लीक होते हैं वो हर बार पूरे राज्य को शर्मिंदगी से भर देते हैं। यहां की कांग्रेस सरकार पेपर लीक माफिया को संरक्षण देती है। मैं आज राजस्थान के युवाओं को भरोसा देता हूं, राजस्थान में बीजेपी सरकार बनने के बाद इस पेपर लीक माफिया पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। युवाओं के भविष्य के खिलवाड़ करने वाले किसी माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्मारक पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
3 बजकर 15 मिनट पर दादीया पहुंचेंगे पीएम
जयपुर एयरपोर्ट से पीएम धानक्या जाएंगे और वहां 20 मिनट रुकने के बाद प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल दादीया के लिए निकलेंगे। 3 बजकर 15 मिनट पर पीएम कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
700 मीटर के रास्ते में प्रधानमंत्री खुली जीप में चलेंगे, जहां दोनों तरफ से महिलाएं प्रधानमंत्री पर पुष्पों की वर्षा करेंगी।
इस सभा पहली बार प्रधानमंत्री के मंच तक जाने के लिए आम जनता के बीच से रास्ता बनाया गया है। इस रास्ते से कड़ी सुरक्षा के बीच प्रधानमंत्री मंच तक पहुंचेंगे।
स्वागत से प्रबंधन तक महिलाओं ने संभाला मोर्चा
देश की पहली सभा होगी, जिसमें प्रबंधन से लेकर मंच प्रबंधन तक की सभी जिम्मेदारी महिलाओं के पास होगी। महिलाएं केसरिया पहनावे में नजर आएंगी।
राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे यहां रैलियों का दौर भी बढ़ता जा रहा है। चुनाव के चलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर राजस्थान के दौरे पर पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जयपुर में सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर दो बजे जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहां से पीएम कार्यक्रम स्थल में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर से सीधे धानक्या जाएंगे, जहां पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। फिर पंडित दीनदयाल के penoroma का अवलोकन करेंगे। 20 मिनट के कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री दादीया के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। यहां प्रधानमंत्री परिवर्तन संकल्प महासभा को संबोधित करेंगे। दादीया में कार्यक्रम स्थल पर तीन हेलीपैड बनाए गए हैं, जहां प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर पहुंचेगा। भाजपा के द्वारा पांच लाख लोगों का दावा किया जा रहा है।