02:56 PM, 14-Apr-2024
मोदी जी अपनी शेखी बघारते हैं- बोलीं प्रियंका
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत सबसे राम-राम करके की। उन्होंने कहा कि राजस्थान वीरों की धरती है, यहां आकर गर्व महसूस होता है। उन्होंने कहा कि चुनाव का समय एक तरह से हिसाब लेने का समय भी होता है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार के कामों से भी जनता कुछ नाराज रही होगी इसलिये आपने भाजपा को चुना लेकिन नई सरकार ने पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा जनहित में चलाई गई तमाम स्कीमों को बंद कर दिया।
आपने अपने प्रदेश में देखा है कि जनहित में चलाई गई विकास योजनाओं को बंद कर दिया गया है। ऐसे में 26 अप्रैल के चुनावों में सोच-समझकर वोट दें। उन्होंने कहा कि आजकल देश में चुनावों में अजीब सा माहौल बनाया जा रहा है। कहां-कहां की बातें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदीजी अपने भाषण में अजीब-अजीब सी बातें करते हैं। हाल ही में राजस्थान की एक सभा में उन्होंने बाबा रामदेव जी के बारे में कहा कि उनका जन्म काश्मीर में हुआ है। कभी वे कबीरदास जी को गोरखनाथ जी से मिलवा देते हैं, कभी गटर से गैस बना देते हैं, कभी बादल में मिसाइल छोड़ देते हैं। मोदीजी उस जमाने में ई-मेल करने की बात करते हैं, जब ई-मेल था ही नहीं।