10:12 PM, 23-Dec-2024
गांव में उदासी का माहौल
बच्ची के बोरवेल में गिरने की घटना से पूरे गांव में उदासी का माहौल है। सर्दी के इस मौसम में करीब 400 ग्रामीण मौके पर मौजूद हैं। शाम ढलते ही जहां लोग खाना खाकर घरों में दुबक जाते हैं वहीं आज गांव में किसी के भी घर चूल्हा नहीं जला।
इसी बीच एसजीआरएफ की टीम के मौके पर पहुंचने की खबर है। टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मौके पर मौजूद बोरवेल रेस्क्यू के देसी जुगाड़ एक्सपर्ट्स भी अपने तरीके से मासूम के बचाव कार्य में लगे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ, बीसीएमएचओ समेत नर्सिंग स्टाफ मौके पर मौजूद है।