02:47 PM, 30-Sep-2026
मंच से बड़ा एलान
अमित शाह ने मंच से बड़ा एलान करते हुए कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनी तो 31 दिसंबर 2029 तक प्रदेश को नशा मुक्त करवा दिया जाएगा। शाह ने कहा कि जालंधर आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है, लेकिन जालंधर में नशा मुक्त पंजाब के लिए आना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है।
पंजाब देश में दो चीजों के लिए जाना जाता है। पहला, देश में जब भी खाने-पीने की जरूरत पड़ती थी, तो हमारे गोदामों को पंजाब का किसान भर देता था और आज भी भर देता है। दूसरा, आजादी से पहले का समय हो या आजादी के बाद का, जब भी सुरक्षा की बात आती थी, तो हमारे पंजाब का जवाब हमेशा तैयार रहता था। पंजाबियों के बलिदान से न सिर्फ हमें आजादी मिली, बल्कि आजादी के बाद भी भारत की सीमाओं की रक्षा के लिए पंजाब ने सबसे ज्यादा बलिदान दिया है।