फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Election Live: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से जुड़ी हर बड़ी खबर और ताजा अपडेट यहां पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:26 PM, 19-Nov-2023

सत्ता का संग्राम: बाड़मेर में चुनावी चर्चा, गहलोत-पायलट विवाद और भ्रष्टाचार पर घमासान, BJP-कांग्रेस का ये दावा

Rajasthan election 2023: राजस्थान में आगामी विधानसभा को होने वाले चुनावी रण को कवर करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में जाकर चुनावी मुद्दों को जान रहा है। इसी को लेकर आज जलौर में 'सत्ता का संग्राम' हुआ। यहां नेताओं से जनता के सवाल पूछे गए। और पढ़ें

08:58 PM, 19-Nov-2023

सत्ता का संग्राम: बाड़मेर में वोटर बोले- किसानों को रात में ही बिजली क्यों? पानी-गंदगी भी बड़ा चुनावी मुद्दा

Rajasthan Election 2023: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' रविवार को राजस्थान के बाड़मेर जिले में पहुंचा। जहां, अमर उजाला की टीम ने आम लोगों से बात कर उनकी समस्याओं को जाना। इस दौरान लोगों ने खुलकर अपनी राय व्यक्त की।  और पढ़ें

06:15 PM, 19-Nov-2023

मोदी के भाषण में क्रिकेट का तड़का: बोले- कांग्रेस नेता एक दूसरे को रन आउट करते रहे, बाकी हिट विकेट हुए जा रहे

Rajasthan Election 2023: मंत्री शांति धारीवाल पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता देखिए। एक मंत्री बेटियों पर अत्याचार को यह कहकर सरेआम जायज ठहराता है कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है। मर्दों और माताओं का अपमान करने वाली कांग्रेस सरकार को जाना चाहिए। और पढ़ें

विज्ञापन
07:37 PM, 19-Nov-2023

Rajasthan Poll: सी-विजिल एप पर आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों का आंकड़ा 15 हजार के पार, जयपुर में सबसे ज्यादा

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में सी विजिल एप पर आचार संहिता के उल्लंघन की अब तक 15,222 शिकायतें की गईं। इनमें से 5,757 शिकायतें सही पाई गईं थीं। शिकायत के मामले में जयपुर पहले नंबर पर है। और पढ़ें

06:53 PM, 19-Nov-2023

राजस्थान: दलित अधिकारी की पिटाई के मामले में कांग्रेस ने PM मोदी को घेरा, जानें खरगे की इस मुलाकात के मायने

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सीएम अशोक गहलोत जयपुर के एसएमएस अस्पताल पहुंच गए। उन्हीं के विधायक और वर्तमान बीजेपी प्रत्याशी गिर्राज सिंह मलिंगा द्वारा मारपीट के बाद पिछले 20 महीनों से दलित अधिकारी हर्षाधिपति वाल्मीकि भर्ती है।  और पढ़ें

विज्ञापन
06:57 PM, 19-Nov-2023

Rajasthan: प्रदेश में अब तक 644 करोड़ जब्त, जयपुर में सबसे ज्यादा 106 करोड़ सीज, जानें अन्य जिलों का आंकड़ा

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के बीच निर्वाचन विभाग ने अब तक 644 करोड़ रुपये की जब्ती की है। इसमें 106 करोड़ के सीजर के साथ जयपुर सबसे आगे है। पिछले विधानसभा चुनाव के मुकबाले जब्ती में 920% का इजापा हुआ है। और पढ़ें

06:39 PM, 19-Nov-2023

Rajasthan Poll 2023: राहुल गांधी अचानक PCC वॉर रूम पहुंचे, मतदान के बाद रिपोर्ट कार्ड मांगा, ये जानकारी भी ली

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को जयपुर में कांग्रेस के वॉर रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान के बाद रिपोर्ट कार्ड मांगा और सोशल मीडिया टीम से जानकारी भी ली।  और पढ़ें

05:49 PM, 19-Nov-2023

MP Election 2023: ब्यावरा में भाजपा नेता से मारपीट करने वालों पर केस दर्ज, एक दर्जन से अधिक आरोपी

मध्य प्रदेश के ब्यावरा में भाजपा नेता का हाथ फ्रैक्चर करने और कार्यकर्ताओं से मारपीट के आरोप में एक दर्जन से अधिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
  और पढ़ें

05:32 PM, 19-Nov-2023

Rajasthan Election 2023: सीएम गहलोत बोले- सात गारंटियों पर जनता का रिस्पांस शानदार, हम रिवाज बदलने जा रहे हैं

Rajasthan Election 2023: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को नवलगढ़, खेतड़ी, चौमूं  में चुनावी सभाएं की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की 7 गारंटियों और कांग्रेस सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को लेकर पब्लिक से शानदार रिस्पांस मिल रहा है।  और पढ़ें

05:23 PM, 19-Nov-2023

Rajasthan Election 2023: राहुल गांधी ने पूछा भारत माता कौन हैं? राजस्थान में भी चला जातिगत जनगणना का दांव

Rajasthan Election 2023: राहुल गांधी ने कहा कि भारत माता के बारे में जानने के लिए जातिगत जनगणना करानी होगी। उन्होंने कहा कि देश की आबादी में 50 फीसदी आबादी पिछड़ों की है। इसके अलावा दलितों की 15 फीसदी और आदिवासियों की 12-14 फीसदी है। और पढ़ें

05:01 PM, 19-Nov-2023

Chhattisgarh Election 2023: धमतरी जिले में रिकॉर्ड मतदान, 86.65 प्रतिशत जिले में हुई वोटिंग

धमतरी विधानसभा में 82.44 प्रतिशत, कुरूद विधानसभा में 90.17 प्रतिशत और सिहावा विधानसभा में 87.64 मतदान हुआ है। वहीं मतदान होने के बाद रुद्री के पॉलिटेक्निक कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम कड़ी सुरक्षा में ईवीएम मशीन रखी गई हैं। और पढ़ें

02:59 PM, 19-Nov-2023

CG: अपने ही प्रत्याशी के खिलाफ काम करने वाले 9 नेताओं को नोटिस जारी, कांग्रेस ने एक को दिखाया बाहर का रास्ता

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्यशियों के खिलाफ काम करने वाले नेताओं को पार्टी लगातार कारण बताओ नोटिस जारी कर रही है। विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर शिकायत लगातार सामने आ रही हैं। और पढ़ें

12:13 PM, 19-Nov-2023

Interview: BJP प्रत्याशी बालमुकुंदाचार्य बोले- हवामहल में एक नहीं 100 मंदिर तोड़े गए, उन पर पेशाब घर बनवाए

Rajasthan Election 2023: बीजेपी ने राजधानी जयपुर के हवामहल विधानसभा सीट पर हिंदू कार्ड खेलकर यहां नया दांव रखा है। बीजेपी ने बालमुकुंदाचार्य को प्रत्याशी घोषित किया गया है। आचार्य जयपुर की बालाजी हाथोज धाम के महंत हैं और हिंदू धर्म की रक्षा के लिए आंदोलन करते रहे हैं। इस सीट से वर्तमान में कांग्रेस विधायक और गहलोत सरकार के मंत्री महेश जोशी विधायक हैं।
  और पढ़ें

11:18 AM, 19-Nov-2023

Rajasthan Election: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी बोले- राजस्थान में BJP की सरकार बनते ही पेट्रोल हो जाएगा सस्ता

Rajasthan Election 2023: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा, राजस्थान सरकार के वेट नहीं घटाने के कारण पेट्रोल-डीजल दूसरे राज्यों की तुलना में 11 रुपये महंगा मिल रहा है। राजस्थान में बीजेपी सरकार बनने के बाद लखनऊ की तरह पेट्रोल 96 रुपये लीटर हो जाएगा। और पढ़ें

02:18 AM, 19-Nov-2023

Assembly Election 2023:गहलोत सरकार पर नड्डा का प्रहार कई घोटालों के गंभीर आरोप लगाए!

Assembly Election 2023:गहलोत सरकार पर नड्डा का प्रहार कई घोटालों के गंभीर आरोप लगाए! और पढ़ें

02:15 AM, 19-Nov-2023

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से जुड़ी हर बड़ी खबर और ताजा अपडेट यहां पढ़ें

Assembly Election 2023:शाह को औवैसी ने बताया मुस्लिम विरोधी मुस्लिम आरक्षण पर कह दी बड़ी बात! और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें