सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी हो गई है। पहली लिस्ट में 29 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान किया गया है। इनमें 19 पर रालोद और 10 पर सपा के उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे।
| विधानसभा सीट | उम्मीदवार |
| कैराना | नाहिद हसन (सपा) |
| शामली | प्रसन्न चौधरी (रालोद) |
| चरथावल | पंकज मलिक (सपा) |
| पुरकाजी (एससी) | अनिल कुमार (रालोद) |
| खतौली | राजपाल सिंह सैनी (रालोद) |
| बागपत | अहमद हमीद (रालोद) |
| किठौर | शाहिद मंजूर (सपा) |
| मेरठ | रफीक अंसारी (सपा) |
| लोनी | मदन भैया (रालोद) |
| साहिबाबाद | अमरपाल शर्मा (सपा) |
| मोदीनगर | सुरेंद्र शर्मा (सपा) |
| जेवर | अवतार सिंह भड़ाना (रालोद) |
| धौलाना | असलम चौधरी (सपा) |
| हापुड़ | गजराज सिंह (रालोद) |
| बुलंदशहर | हाजी यूनुस (रालोद) |
| स्याना | दिलनवाज खान (रालोद) |
| खैर (एससी) | भगवती प्रसाद सूर्यवंशी (रालोद) |
| कोल | सलमान सईद (सपा) |
| अलीगढ़ | जफर आलम (सपा) |
| छाता | तेजपाल सिंह (रालोद) |
| गोवर्धन | प्रीतम सिंह (रालोद) |
| बलदेव (एससी) | बबीता देवी (रालोद) |
| सादाबाद | प्रदीप चौधरी गुड्डू (रालोद) |
| आगरा कैंट (एससी) | कुंवर सिंह वकील (सपा) |
| आगरा ग्रामीण (एससी) | महेश कुमार जाटव (रालोद) |
| फतेहपुर सीकरी | ब्रिजेश चाहर (रालोद) |
| खैरागढ़ | रौतान सिंह (रालोद) |
| बाह | मधुसूदन शर्मा (सपा) |
| नहटौर (एससी) | मुंशी राम (रालोद) |
आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को दावा किया है कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर अपने नियमों में बदलाव कर एक नए राजनीतिक दल को पंजीकृत करने जा रहा है। प्रेसवार्ता में पार्टी के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पंजाब में आप को विधानसभा चुनाव जीतने और राज्य में अपनी सरकार बनाने से रोकने के लिए यह कदम उठाया है। हालांकि आपके आरोप पर भाजपा ने कोई तत्काल प्रतिक्रिया नहीं दी है।
पटियाला में शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह कोहली ने दिया इस्तीफा
पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह कोहली ने गुरुवार को अकाली दल से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफा देते ही कोहली के बेटे एवं पूर्व मेयर अजीतपाल सिंह कोहली के आम आदमी पार्टी से कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ पटियाला शहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर है। पढ़ें पूरी खबर...
पंजाब में सीएम के नाम पर अरविंद केजरीवाल का नया दांव
पंजाब विधानसभा चुनाव में सीएम चेहरे पर गुरुवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नया दांव खेल दिया। गुरुवार को उन्होंने मोहाली क्लब में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आम आदमी पार्टी की तरफ से अगले हफ्ते सीएम चेहरे का एलान कर दिया जाएगा। लेकिन सीएम का चेहरा कौन होगा, यह जनता तय करेगी। इसके लिए जनता अब अपनी राय दे पाएगी। इसके लिए एक फोन नंबर जारी किया गया है। 17 जनवरी शाम पांच बजे तक लोगों को इस पर राय देनी होगी।
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेता चंद्रशेखर रावण गुरुवार को सपा के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात करने के लिए लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के दफ्तर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं में गठबंधन और सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत होगी।
सैनी बोले- 20 जनवरी तक ऐसे ही भाजपा छोड़ते रहेंगे विधायक
योगी कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले धर्म सिंह सैनी ने दावा किया है कि 20 जनवरी तक हर रोज एक मंत्री और तीन-चार विधायक इस्तीफा देंगे। हम वही करेंगे जो स्वामी प्रसाद मौर्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने इसलिए इस्तीफा दिया क्योंकि पांच साल तक दलितों, पिछड़ों को दबाया गया है। उनकी आवाज को दबाया गया है।
हापुड़ में कांग्रेस को झटका
हापुड़ से चार बार विधायक रहे कांग्रेस नेता गजराज सिंह गुरुवार को राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए। रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने ट्वीट करके उनके पार्टी में शामिल होने की जानकारी दी।
सैनी बोले- दो और मंत्री देंगे इस्तीफा
योगी कैबिनेट में मंत्री रहे डॉ. धर्म सिंह सैनी ने इस्तीफे के बाद भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के दो और मंत्री इस्तीफा देंगे। उनके साथ ही कई और विधायक भी भाजपा का साथ छोड़ेंगे। उधर, मंत्रियों व विधायकों के लगातार भाजपा छोड़ने से पार्टी मुश्किल में नजर आ रही है पर भाजपा समर्थकों का कहना है कि यूपी में पार्टी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।
सपा ने चार नए जिलाध्यक्ष बनाए
सपा ने चार जिलाध्यक्ष मनोनीत किए हैं। इन जिलों में जिला पंचायत चुनाव के दौरान जिला अध्यक्ष हटा दिए गए थे। गोरखपुर में अवधेश यादव को जिलाध्यक्ष और केके त्रिपाठी को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। हापुड़ जिले में देवेंद्र जाखड़, ललितपुर में कैलाश यादव और मऊ में दूधनाथ नए जिलाध्यक्ष होंगे।
अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे योगी
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म हो गई है। उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि इसमें 172 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई है। मौर्य ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा की धमाकेदार जीत होगी। सूत्रों के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ अयोध्या से ही चुनाव लड़ेंगे। उनके नाम पर चुनाव समिति ने भी मुहर लगा दी है। अगले एक-दो दिन में सभी प्रत्याशियों के नामों का एलान हो जाएगा।
अब तक योगी कैबिनेट के तीन मंत्री और 11 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। इनमें स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान और धर्म सिंह सैनी शामिल हैं। पढ़िए पूरी लिस्ट...
1. बदायूं जिले के बिल्सी से विधायक राधा कृष्ण शर्मा।
2. सीतापुर से विधायक राकेश राठौर।
3. बहराइच के नानपारा से विधायक माधुरी वर्मा।
4. संतकबीरनगर से भाजपा विधायक जय चौबे।
5. स्वामी प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री
6. भगवती सागर, विधायक, बिल्हौर कानपुर
7. बृजेश प्रजापति, विधायक
8. रोशन लाल वर्मा, विधायक
9. विनय शाक्य, विधायक
10. अवतार सिंह भड़ाना, विधायक
11. दारा सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री
12. मुकेश वर्मा, विधायक
13. धर्म सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री
14. बाला प्रसाद अवस्थी, विधायक
धर्म सिंह सैनी ने दिया इस्तीफा
उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने भी इस्तीफा दे दिया है। बताया जाता है कि जल्द ही वह भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। उधर, विधायक विनय शाक्य ने भी इस्तीफा दे दिया है। हालांकि शाक्य ने एक दिन पहले ही इसका एलान कर दिया है।
अखिलेश का बड़ा बयान
अखिलेश यादव ने टिकट बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के नामों पर फैसला लेने में कोई दिक्कत नहीं आ रही है। भाजपा के विधायक और मंत्री अगर आ रहे हैं तो हम उनका स्वागत कर रहे हैं। कुछ लोग हमारे यहां आ रहे हैं, तो कुछ हमारे यहां से जाएंगे भी। ऐसे में टिकट तय करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
कांग्रेस ने जारी की 125 प्रत्याशियों की सूची
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए 125 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 50 महिलाओं को टिकट दिया गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रत्याशियों के नामों का एलान किया। इसमें नोएडा से पंखुड़ी पाठक, सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद, उन्नाव से आशा सिंह शामिल हैं।
पंजाब में केजरीवाल का नया दांव
पंजाब विधानसभा चुनाव में सीएम चेहरे पर गुरुवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नया दांव खेल दिया। गुरुवार को उन्होंने मोहाली में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आम आदमी पार्टी की तरफ से अगले हफ्ते सीएम चेहरे का एलान कर दिया जाएगा। लेकिन सीएम का चेहरा कौन होगा, यह जनता तय करेगी। इसके लिए जनता अब अपनी राय दे पाएगी। इसके लिए एक फोन नंबर जारी किया गया है। 17 नवंबर तक लोगों को इस पर राय देनी होगी। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि लोगों को संदेह है कि अरविंद केजवरीवाल मुख्यमंत्री की दौड़ में होंगे लेकिन वह इसमें शामिल नहीं हैं।
भाजपा को 12वां झटका, मुकेश वर्मा ने दिया इस्तीफा
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को लगातार 12वां झटका लगा है। शिकोहाबाद से भाजपा विधायक मुकेश वर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। वर्मा ने भी स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान समेत अन्य विधायकों की तरह अपने पत्र में लिखा है कि भाजपा सरकार में दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदाय से ताल्लुक रखने वाले नेताओं को तवज्जों नहीं दी गई। सरकार में किसानों, बेरोजगारों एवं छोटे कारोबारियों की उपेक्षा की गई है। वर्मा ने कहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य उनके नेता हैं। मुकेश वर्मा ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दिया है।
इन विधायकों ने पहले छोड़ी पार्टी
1. बदायूं जिले के बिल्सी से विधायक राधा कृष्ण शर्मा।
2. सीतापुर से विधायक राकेश राठौर।
3. बहराइच के नानपारा से विधायक माधुरी वर्मा।
4. संतकबीरनगर से भाजपा विधायक जय चौबे।
5. स्वामी प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री
6. भगवती सागर, विधायक, बिल्हौर कानपुर
7. बृजेश प्रजापति, विधायक
8. रोशन लाल वर्मा, विधायक
9. विनय शाक्य, विधायक
10. अवतार सिंह भड़ाना, विधायक
11. दारा सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री
12. मुकेश वर्मा, विधायक
भाजपा के प्रत्याशियों पर मंथन जारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। पहले और दूसरे चरण के प्रत्याशियों के नामों के पैनल पर केंद्रीय चुनाव समिति चर्चा करेगी। बताया जा रहा है कि भाजपा की कोर कमेटी ने विधानसभा चुनाव में पहले और दूसरे चरण की 113 सीटों सहित करीब 150 से अधिक प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए है।
बैठक में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, अनुराग ठाकुर, धर्मेंद्र प्रधान समेत कई बड़े नेता पार्टी के मुख्यालय पहुंच गए हैं। वहीं कोरोना से संक्रमित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह वर्चुअली माध्यम से जुड़ेंगे।
शिवसेना ने भी यूपी चुनाव में ठोकी ताल
10 फरवरी से सात चरणों में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार शिवसेना ने भी अपने प्रत्याशियों को उतारने का फैसला लिया है। सांसद संजय राउत ने इसका एलान किया। उन्होंने कहा, 'शिवसेना यूपी में किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं होगी। समाजवादी पार्टी के साथ वैचारिक मतभेद हैं, लेकिन हम यूपी में बदलाव चाहते हैं।'
राउत ने आगे कहा, 'शिवसेना लंबे समय से यूपी में काम कर रही है, लेकिन चुनाव नहीं लड़ती थी। हम भाजपा को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते थे, लेकिन इस बार हमने 50 से 100 उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया है। कल मैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश का दौरा करूंगा।'
मायावती ने चल दिया नया दांव
कांग्रेस छोड़कर हाल ही में समाजवादी पार्टी की साइकिल पर सवार हुए इमरान मसूद को बड़ा झटका लगा है। इमरान के सगे भाई और पूर्व केंद्रीय मंत्री रशीद मसूद के भतीजे नोमान मसूद को सहारनपुर के गंगोह विधानसभा सीट से बसपा ने टिकट दे दिया है। बुधवार रात नोमान ने मायावती से मुलाकात करने के बाद लोकदल छोडकर बसपा का दामन थाम लिया।
वहीं, मुजफ्फरनगर में भी बसपा ने सियासी चाल चल दी। यहां यूपी के पूर्व गृहमंत्री रहे सईदुज़्ज़मां के बेटे सलमान सईद भी कांग्रेस छोड़कर बसपा की हाथी पर सवार हो गए हैं। सलमान को बीएसपी ने चरथावल विधानसभा की सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।