09:46 AM, 24-Mar-2024
MP Lok Sabha Chunav Live: 22 सीटों पर BJP-कांग्रेस के इन उम्मीदवारों में मुकाबला, सात सीटों पर तस्वीर साफ नहीं
MP Lok Sabha Chunav Live: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए मध्य प्रदेश में नामांकन प्रक्रिया जारी है। राजनीतिक पार्टियों समेत अन्य प्रत्याशी 27 मार्च तक नामांकन कर सकते हैं। पहले चरण में प्रदेश की छह सीटों सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में 19 अप्रैल को मतदान होगा। भाजपा प्रदेश की सभी 29 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है, जबकि कांग्रेस ने 22 सीटों पर प्रत्याशी उतरे हैं। छह सीटों पर उम्मीदवारों के एलान का इंतजार हैं। वहीं, एक सीट भाजपा ने समाजवादी पार्टी (सपा) के लिए छोड़ दी है। ऐसे में अब 22 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के चेहरे सामने आ गए हैं।