फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP LS Election Dates Live: मप्र में चार चरणों में मतदान, 19-26 अप्रैल और 7-13 मई को वोटिंग, नतीजे चार जून को

Sat, 16 Mar 2024 05:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

खास बातें

MP Lok Sabha Chunav 2024 Dates, Schedule Live News in Hindi: लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश में मतदान कब होगा, इसके लेकर चुनाव आयोग तारीख का एलान कर दिया है। जानिए, क्या है चुनाव कार्यक्रम?
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:05 PM, 16-Mar-2024
कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

कांग्रेस शानदार प्रदर्शन करेगी
पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व अर्थात लोकसभा चुनाव का बिगुल आधिकारिक रूप से बज चुका है। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है और इसी दिन छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र में भी मतदान है। मैं पूरे प्रदेश और छिंदवाड़ा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करता हूं कि अब समय बहुत कम बचा है, इसलिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से चुनाव कार्य में लग जाएं। कांग्रेस पार्टी ने देश, प्रदेश और छिंदवाड़ा के लिए जो-जो काम किए हैं, उनको जनता के सामने लेकर जाए और कांग्रेस पार्टी के वादों को स्पष्ट शब्दों में पूरे उत्साह के साथ जनता के सामने रखें। आप सबकी संगठित और सामूहिक शक्ति से कांग्रेस पार्टी आम चुनावों में शानदार प्रदर्शन करेगी और विजयश्री प्राप्त करेगी। जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस।

04:57 PM, 16-Mar-2024



हम इतिहास बनाएंगे
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र् के सबसे बड़े पर्व यानी चुनाव के कार्यक्रम घोषित हो गए हैं। मैं मप्र भाजपा की ओर से चुनाव आयोग का धन्यवाद करता हूं। जिस प्रकार से चुनावी प्रक्रिया को पूरी तैयारी के साथ देश के सामने रखा है। पूरी पारदर्शिता, पूरी स्वच्छता का ध्यान रखा गया है। सात चरणों में देश में चुनाव होंगे। मध्य प्रदेश में चार चरणों को वोटिंग होंगी। 29 लोकसभाओं के लिए 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई और 13 मई को चुनाव होंगे। मप्र की अहम भूमिका होगी। ज्यादा से ज्यादा से मतदान हो, ये प्रयास भाजपा करेगी। पीएम मोदी जी के नेतृत्व में कई बातों का उल्लेख किया गया है, जो नए मतदाता है। 85 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं की सुविधाओं का ध्यान रखा है। 64523 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता तैयार में जुट गई है। मैं अपील करता हूं कि मतदान कर कर्तव्य तो निभाएंगे ही। साथ देश में बेहतर सरकार देने के इरादे से उतरेंगे। मुझे भरोसा है कि इस बार मप्र में सभी 29 सीटें जीतकर भाजपा इतिहास बनाएगी। 
 

04:55 PM, 16-Mar-2024
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

370 का आंकड़ा पार करेगी भाजपा
चुनावों की तारीखों के एलान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम इसका इंतजार कर रहे थे और लोग भी। पीएम मोदी के नेतृत्व में, बीजेपी 370 का आंकड़ा पार करेगी और एनडीए, 400 का आंकड़ा। बीजेपी-एनडीए को ऐतिहासिक बहुमत मिलेगा, और पीएम मोदी रिकॉर्ड बहुमत के साथ फिर से पीएम बनेंगे। कांग्रेस पूरी तरह से किनारे हो जाएगी और सबसे कम सीटें हासिल करेगी क्योंकि उनके पास कोई नेता, नीति या विजन नहीं है। 

 

विज्ञापन
04:18 PM, 16-Mar-2024

मध्य प्रदेश की 29 सीटों में किस चरण में कितनी सीटों पर मतदान 
पहला चरण: 6 सीटें सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा
दूसरा चरण: 7 सीटें टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बैतूल
तीसरा चरण: 8 सीटें मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़
चौथा चरण: 8 देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा

04:10 PM, 16-Mar-2024

किस जिले में कब कहां मतदान
पहले चरण यानी 19 अप्रैल को सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा में मतदान होगा। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बैतूल लोकसभी सीट पर वोटिंग होगी। तीसरे चरण में सात मई को मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ मतदान होगा।  चौथे और आखिरी चरण में 13 मई को देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा जिले में वोटिंग होगी। 

विज्ञापन
03:54 PM, 16-Mar-2024

चार चरण में मतदान
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। मध्य प्रदेश में चार चरणों में मतदान होगा। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी, जबकि दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। तीसरे चरण में सात  और चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग होगी। नतीजे चार जून को घोषित किए जाएंगे।


 

03:45 PM, 16-Mar-2024

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी है। वे लोकसभा चुनाव से संबंधित जानकारी दे रहे हैं। कुछ देर में चुनाव की तारीख का एलान किया जाएगा।  

03:00 PM, 16-Mar-2024

कुछ देर में तारीखों का एलान
मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सभा सीटों के लिए मतदान कब होगा इसका एलान कुछ ही देर में होने वाला है। तारीखों के एलान को लेकर चुनाव आयोग के अधिकारी प्रेस वार्ता कर रहे हैं। 

02:42 PM, 16-Mar-2024

सीएम यादव का दावा प्रदेश की सभी सीटें जीतेंगे
लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बड़ा दावा किया। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में सीएम यादव ने कहा कि भाजपा प्रदेश की 29 में से 29 सीटें जीतेगी। 
 

02:20 PM, 16-Mar-2024

चुनाव की घोषणा के बाद लागू होगी आदर्श आचार संहिता
चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव के लिए लेकर दोपहर तीन बजे तारीख का एलान करेगा। इसके साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। इस दौरान सरकारी कर्यक्रमों समेत अन्य कार्य नहीं हो सकेंगे। एक क्लिक पर जानिए, क्या होती है आदर्श आचार संहिता, क्यों और कब लागू होती है, किन चीजों पर लगती है रोक?

01:37 PM, 16-Mar-2024

लोकसभा में बढ़ता है भाजपा का वोट शेयर
1980 के बाद से विधानसभा चुनावों में भाजपा का वोट शेयर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। हालांकि, जब बात लोकसभा चुनाव की आती है तो 1984 के बाद से यह लगातार बढ़ रहा है।  1993 में भाजपा को विधानसभा चुनाव में 38.82 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि 1996 के लोकसभा चुनाव में 41.32 प्रतिशत। 2018 के विधानसभा चुनावों में 41.33 प्रतिशत वोट शेयर के बाद पार्टी ने 2019 में ग्राफ ऊंचा किया और कुछ ही महीने बाद वोट शेयर बढ़कर 58.23 प्रतिशत हो गया। 2014 में भाजपा को 54.76 प्रतिशत वोट मिले थे।

12:53 PM, 16-Mar-2024

सभी सीटों पर भाजपा के नाम तय, कांग्रेस के 10 उम्मीदवार ही फाइनल
भाजपा ने 2 मार्च को लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। जिसमें प्रदेश की 29 में से 24 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया था। 13 मार्च को दूसरी सूची में शेष पांच नामों की भी घोषणा कर दी गई थी। वहीं, कांग्रेस ने अब तक प्रदेश में 10 सीटों पर नाम तय किए हैं। भिंड से फूल सिंह बरैया, टीकमगढ़ से पंकज अहिरवार, सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा, सीधी से कमलेश्वर पटेल, मंडला से ओंकार सिंह मरकाम, छिंदवाड़ा से नकुलनाथ, देवास से राजेंद्र मालवीय, धार से राधेश्याम मुवेल, खरगोन से पोरलाल खरते, बैतूल से रामू टेकाम को मैदान में उतारा है।

12:00 PM, 16-Mar-2024

क्या रहा था 2019 का परिणाम
2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 29 में से 28 सीटों पर कब्जा जमाया था। वहीं, कांग्रेस ने सिर्फ एक सीट जीती थी। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ छिंदवाड़ा सीट से चुनाव जीतकर सांसद बने थे। इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में  भाजपा ने  27 सीटों पर कब्जा जमाया था। बाकी दो सीटों पर तब के कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना और छिंदवाड़ा से कमलनाथ ने चुनाव जीता था। सिंधिया वर्तमान में केंद्र सरकार में मंत्री हैं और भाजपा की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। 

10:45 AM, 16-Mar-2024

2019 के लोकसभा चुनाव का ऐसा रहा था शेड्यूल
पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो 2019 में मध्यप्रदेश में चार चरणों में चुनाव हुए थे। पहले फेस में 2 अप्रैल को नॉमिनेशन की तारीख थी तो 9 अप्रैल अंतिम तारीख। 12 अप्रैल तक नाम वापसी थी। 29 अप्रैल को पहले फेस में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा में मतदान हुआ था। दूसरे चरण की बात करें तो 10 अप्रैल को नामांकन शुरू हुए थे तो 18 अप्रैल को अंतिम तारीख थी और 22 अप्रैल नाम वापसी की तारीख थी। 6 मई को दूसरे चरण में टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल में मतदान हुआ था। तीसरे चरण के नामांकन 16 अप्रैल से शुरू हुए थे, जो 23 अप्रैल तक जारी थे और 26 नाम वापसी की तारीख थी। 12 मई को तीसरे चरण में मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ में चुनाव हुए थे। चौथे चरण में 22 अप्रैल से नॉमिनेशन भरना शुरू और 29 तक भरे जाने थे। 19 मई को देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा में वोट डाले गए थे। 23 मई को मतगणना हुई थी। ऐसे में कहा जा रहा है कि चुनाव आयोग 2024 का चुनाव भी चार चरणों में करा सकता है। हालांकि, चुनाव कार्यक्रम को लेकर दोपहर तीन बजे के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी।  

10:12 AM, 16-Mar-2024

इन 10 सीटों पर ये प्रत्याशी आमने सामने
 

लोकसभा सीट कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी
भिंड फूल सिंह बरैया संध्या राय
टीकमगढ़ पंकज अहिरवार वीरेंद्र कुमार खटीक
सतना सिद्धार्थ कुशवाहा गणेश सिंह
सीधी कमलेश्वर पटेल डॉ. राजेश मिश्रा
मंडला ओंकार सिंह मरकाम                                                      फग्गनसिंह                                    कुलस्ते
छिंदवाड़ा नकुलनाथ विवेक साहू बंटी
देवास राजेंद्र मालवीय महेंद्र सिंह सोलंकी
धार राधेश्याम मुवेल सावित्री ठाकुर
खरगोन पोरलाल खरते गजेंद्र उमराव सिंह पटेल
बैतूल रामू टेकाम दुर्गादास उइके
 

 

09:38 AM, 16-Mar-2024

कांग्रेस ने 10 सीटों पर उतारे प्रत्याशी
 
लोकसभा सीट कांग्रेस प्रत्याशी  
भिंड फूल सिंह बरैया  
टीकमगढ़ पंकज अहिरवार  
सतना सिद्धार्थ कुशवाहा  
सीधी कमलेश्वर पटेल  
मंडला ओंकार सिंह मरकाम        
छिंदवाड़ा नकुलनाथ  
देवास राजेंद्र मालवीय  
धार राधेश्याम मुवेल  
खरगोन पोरलाल खरते  
बैतूल रामू टेकाम  

08:49 AM, 16-Mar-2024

ये हैं 29 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी
 

संसदीय सीट मौजूदा सांसद 2024 के भाजपा प्रत्याशी
मुरैना - शिवमंगल सिंह तोमर
भिंड (अजा) संध्या राय  संध्या राय
ग्वालियर विवेक नारायण शेजवल्कर भारतसिंह कुशवाह
गुना कृष्णपाल सिंह यादव ज्योतिरादित्य सिंधिया
सागर राज बहादुर सिंह  लता वानखेड़े
टीकमगढ़ (अजा) वीरेन्द्र कुमार खटीक वीरेंद्र कुमार खटीक
दमोह - राहुल लोधी
खजुराहो विष्णु दत्त शर्मा विष्णुदत्त शर्मा
सतना गणेश सिंह गणेश सिंह
रीवा जनार्दन मिश्रा जनार्दन मिश्रा
सीधी - डॉ. राजेश मिश्रा
शहडोल (अजजा) हिमाद्री सिंह हिमाद्री सिंह
जबलपुर - आशीष दुबे
मण्डला (अ.ज.जा.) फग्गन सिंह कुलस्ते फग्गन सिंह कुलस्ते
बालाघाट ढाल सिंह बिसेन भारती पारधी
छिन्दवाड़ा नकुल नाथ (कांग्रेस) विवेक साहू बंटी
होशंगाबाद - दर्शनसिंह चौधरी
विदिशा रमाकांत भार्गव शिवराज सिंह चौहान
भोपाल साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर आलोक शर्मा
राजगढ़ रोडमल नागर रोडमल नागर
देवास (अजा) महेन्द्र सिंह सोलंकी महेंद्र सिंह सोलंकी
उज्जैन (अजा) अनिल फिरोजिया अनिल फिरोजिया
मंदसौर सुधीर गुप्ता सुधीर गुप्ता
रतलाम (अजजा) गुमान सिंह डामोर अनिता नागर सिंह चौहान
धार (अजजा) छतरसिंह दरबार सावित्री ठाकुर 
इन्दौर शंकर लालवानी शंकर लालवानी
खरगौन (अजजा)  गजेन्द्र उमराव सिंह पटेल गजेंद्र उमराव सिंह पटेल
खण्डवा ज्ञानेश्वर पाटिल ज्ञानेश्वर पाटिल
बैतूल (अजजा) दुर्गा दास उइके दुर्गादास उइके

08:33 AM, 16-Mar-2024

मप्र में लोकसभा की कितनी सीटें?
प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं। 2019 के लोकसभा चुनााव में भाजपा ने यहां 28 सीटों पर कब्जा जमाया था, जबकि कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर सिमटकर रह गई थी। ऐसे में देखना यह होगा कि इस बार के चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन कैसा रहेगा। 

08:21 AM, 16-Mar-2024

MP LS Election Dates Live: मप्र में चार चरणों में मतदान, 19-26 अप्रैल और 7-13 मई को वोटिंग, नतीजे चार जून को

MP LS Election Dates Live: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग कब होंगे इसका फैसला आज हो जाएगा। चुनाव आयोग दोपहर तीन बजे चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा। इसी के साथ प्रदेश में औपचारिक रूप से चुनावी बिगुल बज जाएगा और आदर्श आचार संहिता की शुरुआत हो जाएगी।

बता दें कि कांग्रेस और भाजपा समेत सभी राजनीतिक पार्टियां प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुईं हैं। प्रत्याशियों के नामों का एलान भी किया जा रहा है। सभी पार्टियां प्रदेश में अधिक से अधिक लोकसभा सीटें जीतने की जुगत में जुटी हुईं हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें