फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 5 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:56 PM, 05-Dec-2022

MP News: मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए तलैया में कूदा, डूबने से चली गई जान

उमरिया में मवेशी चराने के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने तीनों लोगों पर हमला बोल दिया। एक वृद्ध उनसे बचने तलैया में कूद गया पर वह जीवित नहीं बच पाया।  और पढ़ें

10:32 PM, 05-Dec-2022

MP High Court: हाईकोर्ट ने दोहरे मृत्युदंड की सजा को किया रद्द, सिंगरौली जिला कोर्ट का फैसला बदला

अपर जिला सत्र न्यायाधीश सिंगरौली ने आरोपी रामजग बिंद को वृद्ध दंपती की हत्या के आरोप में नवंबर 2019 को दोहरे मृत्युदंड की सजा से दंडित किया था। हाईकोर्ट ने सोमवार को जारी फैसले में अपर जिला व सत्र न्यायाधीश के फैसले को खारिज करने के आदेश जारी है। और पढ़ें

08:59 PM, 05-Dec-2022

Ujjain News: महाकाल मंदिर में 20 दिसंबर के बाद मोबाइल प्रतिबंधित, प्रसाद के लड्डू पर भी बढ़े 60 रुपये

उज्जैन के महाकाल मंदिर में डांस करते हुए रील बनाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इन्हें देखते हुए निर्णय लिए गए कि 20 दिसंबर के बाद मंदिर में मोबाइल प्रतिबंधित कर दिया गया है। दूसरा बड़ा निर्णय ये है कि प्रसाद के लड्डू पर भी 60 रुपये बढ़ गए हैं। 

और पढ़ें

विज्ञापन
09:54 PM, 05-Dec-2022

Bhopal News: सांसद प्रज्ञा सिंह ने चौपाल लगा सुनी जनता की समस्या, अफसरों को फटकारा, अनाथ बच्चे को लिया गोद

सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बैरसिया के एक अनाथ बच्चे का भारण पोषण की जिम्मेदारी लेने की भी बात कही है। 8 साल के बच्चे का पिता मां के कत्ल में जेल में है। युवराज नाम के बच्चे का पालन पोषण अभी बैरसिया थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी करते आ रहे है। और पढ़ें

09:51 PM, 05-Dec-2022

Jabalpur: कर्मचारी की विधवा से वसूली पर रोक, कैट ने नोटिस जारी कर अनावेदकों से मांगा जवाब

केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) ने रेलवे से रिटायर्ड कर्मी ओमशंकर यादव (अब स्वर्गीय) की पेंशन से दस लाख की रिकवरी किए जाने संबंधी आदेश पर रोक लगा दी है।  और पढ़ें

विज्ञापन
08:54 PM, 05-Dec-2022

MP News: वीडी शर्मा को व्यापमं में बिचौलिया बताने पर दिग्गी पर मानहानि का केस दर्ज, 11 जनवरी को कोर्ट में तलब

वीडी शर्मा ने अपने मानहानि मामले में कोर्ट को बताया कि दिग्विजय सिंह ने 4 जुलाई 2014 को इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के सामने उनके विरुद्ध आरोप लगाते हुए कहा था कि वीडी शर्मा एबीवीपी के महामंत्री रहे हैं, उनके द्वारा आरएसएस और व्यापमं के बीच में बिचौलिए का काम किया गया है। और पढ़ें

08:27 PM, 05-Dec-2022

MP News: IPS कैलाश मकवाना छह महीने में किसकी आंखों की किरकिरी बने? पर्दे के पीछे की कहानी चौंकाने वाली

1988 बैच के आईपीएस अधिकारी कैलाश मकवाना को उनकी ईमानदार छवि के चलते ही मुख्यमंत्री ने लोकायुक्त का डीजी बनाया था। 2 जून 2022 को पदभार संभालने के साथ ही मकवाना ने लोकायुक्त पुलिस की धीमी कार्यप्रणाली को गति में लाना शुरू कर दिया। सूत्रों के अनुसार काम करने में आ रही कुछ अड़चनों का दूर करने के उन्होंने सुझाव दिए, जिसके बाद से ही उनको हटाने की पटकथा लिखना शुरू हो गई।   और पढ़ें

08:38 PM, 05-Dec-2022

Damoh: बहन को परेशान करने से रोक रहा था भाई, आरोपी ने चाकू मारकर ले ली जान

बदमाशों के हौसले कितने बुलंद होते जा रहे हैं, इसका उदाहरण दमोह में देखने को मिला। इलाके का निगरानीशुदा बदमाश एक लड़की को परेशान कर रहा था, जब उसका भाई उसे रोकने पहुंचा तो बदमाश ने भाई पर चाकू से हमला कर दिया। भाई की मौत हो गई।  और पढ़ें

07:59 PM, 05-Dec-2022

Cm in Action: सीहोर-हरदा पुल को लेकर सीएम शिवराज का अल्टीमेटम, कहा- 5 जनवरी तक काम नहीं हुआ तो समझ लें

सीएम शिवराज सिंह चौहान अचानक सीहोर के ससली गांव पहुंच गए। यहां उन्होंने छापीनेर में बन रहे पुल का निरीक्षण किया। अधिकारियों से कहा कि 5 जनवरी तक अगर पुल का काम नहीं हुआ तो अधिकारी-ठेकेदार समझ लें। और पढ़ें

07:30 PM, 05-Dec-2022

Jabalpur: पूर्व बिशप सहित तीन के खिलाफ आठ हजार से अधिक पन्नों का चालान पेश, जमानत आवेदन खारिज

पूर्व बिशप पीसी सिंह सहित तीन के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने सोमवार को न्यायालय में चालान पेश कर दिया। पीसी सिंह शैक्षणिक संस्थाओं की राशि के दुरुपयोग तथा मिशन की संपत्ति में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में जेल में बंद है।  और पढ़ें

06:55 PM, 05-Dec-2022

MP News: रीवा में कार-ट्रक की भिड़ंत, आग लगने से कार सवार जिंदा जले

 रीवा जिले में रविवार की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। कार और ट्रक में टक्कर के बाद वाहनों में आग लग गई, हादसे में कार सवार दो लोग जिंदा जल गए। और पढ़ें

06:32 PM, 05-Dec-2022

Bharat jodo yatra:जानिए भारत जोड़ो यात्रा में रोज 24 किलोमीटर पैदल चलने के लिए राहुल को कैसे मिलती है एनर्जी

पहले चरण में यात्रा करीब 10 से 12 किलोमीटर की दूरी तय करती है। यात्रा में भोजन का काम देख रहे एक पदाधिकारी के अनुसार राहुल लंच में दो रोटी, हरी सब्जी और दाल चावल लेते है। इसके अलावा पांच तरह के फलों का सलाद रोज उनके कंटेनर में भिजवाया जाता है। 
  और पढ़ें

05:44 PM, 05-Dec-2022

Chhatarpur: खजुराहो-कुरुक्षेत्र ट्रेन में मिला बुजुर्ग का शव, कोशिशों के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी तो दफनाया

छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुराहो रेलवे स्टेशन पर खजुराहो-कुरुक्षेत्र ट्रेन में शव मिला है। शव की शिनाख्त नहीं होने के बाद उसे दफना दिया गया है।  और पढ़ें

05:12 PM, 05-Dec-2022

Sehore: ट्रैक्टर-टॉली पलटने से 20 घायल, आठ की हालत गंभीर, घायलों का दावा- चालक ने पी रखी थी शराब

सीहरो जिले के छापरीकरण गांव में रहने वाले कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली  में बैठकर शादी समारोह अटेंड करने निपानिया सिक्का गांव गए हुए थे। लौटते समय इछावर तहसील के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों का कहना है कि चालक ने शराब पी रखी थी, जो हादसे की वजह बना। और पढ़ें

05:09 PM, 05-Dec-2022

Umaria: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगली हाथियों के हमले में एलिफेंट सूर्या घायल, दूसरे कैंप में किया गया शिफ्ट

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगली हाथियों के हमले में एक हाथी सूर्या घायल हो गया है। फिलहाल सूर्या का इलाज कर उसे दवाएं दी जा रही हैं। और पढ़ें

04:47 PM, 05-Dec-2022

Panna: पन्ना में चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर 20 हजार लेते गिरफ्तार, आरोपियों को पकड़ने के लिए मांगी थी रिश्वत

पन्ना जिले में एक चौकी प्रभारी प्रकरण में धाराएं बढ़ाने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के नाम पर फरियादी से 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई सागर लोकायुक्त की ओर से की गई।  और पढ़ें

04:15 PM, 05-Dec-2022

Burhanpur: बीच बाजार चाकूबाजी, झगड़ा देख रहे सात साल के बच्चे को सीने में लगा चाकू

मामला बुरहानपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के खैराती बाजार का है। दो पक्षों का विवाद देखने पहुंचे सात साल के बच्चे के सीने पर भी चाकू लग गया है। वहीं विवाद में भी दो लोग घायल हुए हैं।  और पढ़ें

03:55 PM, 05-Dec-2022

MP Weather Today: कल से फिर बदलेगा मौसम, सर्द हवाएं गिराएंगी पारा

Madhya Pradesh Weather Today: रात के पारे में उछाल रहा है, इसके पीछे हवाओं का रुख बदलना बताया जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं का रुख बदला है। सोमवार को यह सिस्टम आगे बढ़ जाएगा। उसके बाद हवा का रुख एकबार फिर उत्तरी हो जाएगा। और पढ़ें

03:03 PM, 05-Dec-2022

Heart Attack: एमपी में बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले, इंदौर में दूध बांट रहे, कटनी में पूजा कर रहे शख्स की मौत

मध्यप्रदेश में इन दिनों हार्ट अटैक के मामले बढ़ गए हैं। बीते दिनों जहां जबलपुर में एक बस चालक को चलती बस में दिल का दौरा पड़ा तो वहीं, इंदौर में सोमवार को दूध बांट रहे एक युवक की मौत हो गई। और पढ़ें

02:00 PM, 05-Dec-2022

MP News: इस पुलिया से गुजरते ही गिर जाते हैं ट्रक, लगातार हो रहे हादसों के बाद एक्सीडेंटल पॉइंट पड़ा नाम

दमोह छतरपुर हाईवे पर बटियागढ़ के पास पड़ने वाली एक पुलिया इन दिनों सुर्खियों में हैं। लोग इस पुलिया को आलू से भरी ट्रकों के लिए श्रापित मान रहे हैं। लोगों का मानना है कि यहां से आलू से भरी ट्रक गुजरने के दौरान नीचे गिर रही हैं। और पढ़ें

01:41 PM, 05-Dec-2022

MP News: किराना दुकान की आड़ में ऊंचे दामों पर बेच रहा था अवैध यूरिया, शिकायत के बाद 36 बोरियां जब्त

राजगढ़ जिले के माचलपुर थाने के पोल खेड़ा में किराना दुकान से अवैध यूरिया की 36 बोरियां बरामद की गई हैं। और पढ़ें

01:24 PM, 05-Dec-2022

MP News: विश्वास ने कहा हिंदू धर्म पर राहुल से बहस करने को तैयार, गोविंद सिंह बोले सारंग की इतनी हैसियत नहीं

पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की राहुल गांधी से हिंदू धर्म पर बहस की चुनौती को मंत्री विश्वास सारंग ने स्वीकार किया है। सारंग ने कहा कि जिस यात्रा में क्रूर हिंदू की बात की जाती है। वह हिंदू धर्म पर बहस की चुनौती देते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म को बदनाम करना कांग्रेस की आदत है। और पढ़ें

12:15 PM, 05-Dec-2022

Kuno National Park: कूनो के माहौल में ढले नामीबियाई चीते, बड़े बाड़े में पहुंची मादा तिबलिश ने किया पहला शिकार

कूनो नेशनल पार्क में छोड़े गए चीते अब यहां के माहौल में ढल रहे हैं। हाल ही में पार्क में छोड़ी गई मादा चीता तिबलिश ने अपना पहला शिकार किया। और पढ़ें

11:13 AM, 05-Dec-2022

Project Cheetah: कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका से जल्द आएंगे 12 नए मेहमान, एमओयू को मिली मंजूरी

कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका से जल्द ही 12 नए चीते आने वाले हैं। चीते के लिए एमओयू साइन हो गया है। पार्क में चीतों के आने के लिए तैयारियां जारी हैं। और पढ़ें

10:04 AM, 05-Dec-2022

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के 20 कटआउट भी चलते हैं साथ-साथ, जानिए कैसे होती है यात्रा की तैयारी

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में चार ट्रक साथ-साथ चलते हैं। हर ट्रक में 12 लोगों की एक टीम है, जो बांस, रस्सियों और अन्य सामग्री के साथ यात्रा मार्ग पर राहुल गांधी के बड़े-बड़े कटआउट लगाते चलती है।

और पढ़ें

11:34 PM, 04-Dec-2022

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी का नन्हा समर्थक, चॉकलेट लेकर मिलने पहुंचा, जानें दोनों ने की क्या बातें

भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश से राजस्थान में प्रवेश कर गई है। मप्र में यात्रा के आखिरी दिन राहुल गांधी अपने एक नन्हे समर्थक से मिले, जो उनके लिए चॉकलेट लेकर पहुंचा था।   और पढ़ें

09:17 PM, 04-Dec-2022

MP News: सीएम रोज पौधा लगा रहे, वन विभाग के मुखिया ने छंटनी की अनुमति लेकर राजधानी में ही कटवा दिए 29 पेड़

अपर आयुक्त चंद्रप्रताप गोहिल ने कहा कि दानिश नगर में पांच-छह माह पहले पेड़ों की छंटनी की अनुमति मांगी गई थी। वहां कुछ दिन पहले छंटनी की जगह पेड़ काट दिए गए। इस मामले में नोटिस जारी किया गया है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

10:57 PM, 04-Dec-2022

MP News: सीएम रोज पौधा लगा रहे, वन विभाग के मुखिया ने छंटनी की अनुमति लेकर राजधानी में ही कटवा दिए 29 पेड़

अपर आयुक्त चंद्रप्रताप गोहिल ने कहा कि दानिश नगर में पांच-छह माह पहले पेड़ों की छंटनी की अनुमति मांगी गई थी। वहां कुछ दिन पहले छंटनी की जगह पेड़ काट दिए गए। इस मामले में नोटिस जारी किया गया है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

09:23 PM, 04-Dec-2022

Jabalpur: EOW ने तैयार किया आठ हजार पन्नों को चालान, पूर्व बिशप पीसी सिंह के खिलाफ कल कोर्ट में पेश करेंगे

पूर्व बिशप पीसी सिंह के खिलाफ ईओडब्ल्यू सोमवार पांच दिसंबर को चालान पेश करेगी। ईओडब्ल्यू ने पूर्व बिशप व उनके सहयोगी के खिलाफ आठ हजार पन्नों का चालान तैयार किया है। और पढ़ें

08:40 PM, 04-Dec-2022

MP News: लव जिहाद पर CM शिवराज सख्त, बोले- मप्र की धरती पर यह खेल चलने नहीं दूंगा, जरूरत पड़ी तो कानून बनाएंगे

MP News: लव जिहाद पर CM शिवराज सख्त, बोले- मप्र की धरती पर यह खेल चलने नहीं दूंगा, जरूरत पड़ी तो कानून बनाएंगे MP News: CM Shivraj is strict on Love Jihad, said - I will not let this game run on the land of MP, will make law if needed और पढ़ें

07:36 PM, 04-Dec-2022

MP News: मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद के चेयरमैन बने विवेकसिंह, सामान्य सभा की बैठक में 16 सदस्यों ने दिया समर्थन

रविवार को 25 में से 16 सदस्यों ने सामान्य सभा की बैठक में उपस्थित होकर इंदौर के विवेक सिंह को अपना नया चेयरमैन चुना। उपाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से आरके सिंह सैनी को निर्वाचित किया गया। और पढ़ें

07:07 PM, 04-Dec-2022

MP News: चेक बाउंस मामले में कंपनी को अनावेदक बनाना जरूरी, हाईकोर्ट ने रद्द की जिला कोर्ट में लंबित कार्यवाही

रीवा सीजेएम कोर्ट में एनआई 138 के तहत लंबित कार्यवाही को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट ने सीजेएम कोर्ट में लंबित कार्यवाही को रद्द करते हुए कहा है कि एनआई की धारा 41 के तहत कंपनी को आरोपी बनना आवश्यक है। और पढ़ें

05:55 PM, 04-Dec-2022

Madhya Pradesh: रतलाम जिले में ट्रॉले ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंदा, छह की मौत, सड़क पर बिखरी लाशें

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रॉले ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंद दिया। हादसा टायर फटने से होना बताया जा रहा है। हादसे में छह लोगों की मौत की हुई है, हादसे के फुटेज देखकर और प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।  और पढ़ें

05:24 PM, 04-Dec-2022

Damoh: जंगली सुअर के शिकार के लिए रखा बम गाय ने खाया, ब्लास्ट से घायल, पुलिस ने बम बनाने वाले को किया गिरफ्तार

मामला दमोह जिले के देहात थाना इलाके के इमलिया लाजी गांव का है। एसपी डीआर तेनीवार ने बताया कि गांव में बम फटने से गाय घायल होने की सूचना मिली थी। बम जंगली सुअर का शिकार करने के लिए छिपाया गया था।  और पढ़ें

04:45 PM, 04-Dec-2022

MP News: दिनदहाड़े गोली चलाकर गल्ला कारोबारी से 35 लाख लूटने वाली गैंग पकड़ाई, सात बदमाश गिरफ्तार

ग्वालियर में दिनदहाड़े 35 लाख लूट मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बदमाशों से पुलिस ने 14 लाख रुपये के साथ देसी तमंचा भी बरामद कर लिया है। इसी तमंचे से बदमाशों ने फायरिंग की थी।  और पढ़ें

04:19 PM, 04-Dec-2022

MP Weather Today: तापमान ने फिर भरी उछाल, अगले दो दिन में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

Madhya Pradesh Weather Today: बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। रीवा-शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। और पढ़ें

01:40 PM, 04-Dec-2022

Politics: कमलनाथ ने RSS और VHP को दी खुली चुनौती, कहा- जब चाहें राहुल गांधी से धर्म पर बहस कर लें

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम ने आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा, आरएसएस और हिंदू परिषद जब चाहे राहुल गांधी से धर्म पर बहस कर ले।
  और पढ़ें

02:53 PM, 04-Dec-2022

Damoh: चौकीदार की जान बचाने के लिए तेंदुए पर ग्रामीणों का हमला, लेपर्ड की मौत को छुपाने में जुटा रहा वन विभाग

मध्यप्रदेश में दमोह जिले के सगोनी वन परिक्षेत्र के पड़री गांव में शनिवार को चहल-कदमी कर रहे तेंदुए की मौत हो गई है, कहा जा रहा है कि ग्रामीणों ने मिलकर तेंदुए की हत्या कर दी। मामले को वन विभाग के अधिकारी देर रात तक छुपाने का प्रयास करते रहे।  लेकिन बाद में तेंदुए की मौत की पुष्टि कर दी।
  और पढ़ें

12:07 PM, 04-Dec-2022

बलिदान दिवस: अमीरों का लुटेरा...गरीबों का मसीहा, जानिए आदिवासियों के रॉबिनहुड ‘टंट्या भील’ की कहानी...

जननायक टंट्या मामा भील का बलिदान दिवस रविवार 4 दिसंबर को जोर-शोर से मनाया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान तीन घंटे से ज्यादा समय तक इंदौर में रहेंगे। वे टंट्या मामा की जन्मस्थली पातालपानी जाएंगे। साथ ही इंदौर आने के बाद भंवरकुआं चौराहा स्थित टंट्या भील की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
  और पढ़ें

12:36 PM, 04-Dec-2022

Gwalior: भीमराव अंबेडकर की मूर्ति हटवाने पर भड़के ग्रामीण, पुलिस-प्रशासन की टीम पर कर दिया पथराव

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में रातों-रात बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित की गई। इसको लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच बवाल हो गया।
  और पढ़ें

10:18 AM, 04-Dec-2022

MP News: साउथ अफ्रीका से भारत अभी नहीं आ सकेंगे 10 से अधिक चीते, यहां फंस रहा पेंच

साउथ अफ्रीका से करीब एक दर्जन चीतों को मध्यप्रदेश लाने की बात चल रही है। लेकिन एमओयू पर हस्ताक्षर न होने के चलते चीतों के भारत आने में थोड़ी देरी हो सकती है।
  और पढ़ें

09:25 AM, 04-Dec-2022

Chhindwara: सीएम से पहले मेयर के हाथों होगा ROB का उद्घाटन, महापौर ने आयुक्त को लिखा पत्र

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सीएम से पहले आरओबी का उद्घाटन मेयर करेंगे। इसको लेकर मेयर ने आयुक्त को पत्र भी लिखा है, जिसमें ओवर ब्रिज के लोकार्पण करने की व्यवस्था करने को कहा है।
  और पढ़ें

08:32 AM, 04-Dec-2022

MP News: उमरिया में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से मुख्यालय भेजा गया प्रस्ताव, एलीफेंट प्रोजेक्ट के लिए मांगी राशि

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। इसके तहत एलीफेंट प्रोजेक्ट के लिए राशि की मांग की गई है।
  और पढ़ें

07:52 AM, 04-Dec-2022

MP News: एयरपोर्ट पर 60 लाख के सोना के साथ चार गिरफ्तार, पेंसिल और गोल्डन पेस्ट बनाकर मुंबई से ग्वालियर लाए थे

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में इंडिगो की एयर बस में सवार होकर मुंबई से आ रहे चार लोगों के पास से करीब 60 लाख का सोना बरामद हुआ है। कस्टम विभाग की सूचना पर चार लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है।
  और पढ़ें

02:55 PM, 03-Dec-2022

पढ़ें 5 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को हेलीकॉप्टर से जिलों के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। डिंडौरी जिले के शाहपुरा पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ईई वीजी एस सांडिया, एसई एसके चौधरी, एसडीओ बेलगांव एम के रोहतास, छात्रावास अधीक्षक कमलेश कुमार, प्रभारी उपसंचालक कृषि अश्विनी झारिया और मंडला जिले में सिविल सर्जन साकया को निलंबित किया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें