फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:15 PM, 14-Nov-2022

MP News: बदमाशों ने पुलिसवाले से मांगे शराब के लिए पैसे, नहीं देने पर बेरहमी से पीटा

ट्रैफिक पुलिस आरक्षक सुरेंद्र सिंह गोंड ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घूमने गया था। जहां कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब उसने इनकार किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। और पढ़ें

10:46 PM, 14-Nov-2022

Gwalior: दो लापता छात्राओं के शव नदी में मिले, दो दिन पहले ही पुलिस ने दर्ज की थी गुमशुदगी

ग्वालियर जिले में नदी में दो छात्राओं के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों छात्राएं दो दिन से लापता थीं। पुलिस पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।  और पढ़ें

10:19 PM, 14-Nov-2022

Damoh: रतनजोत के बीज खाने पर 18 स्कूली बच्चे बीमार, उल्टियां होने पर लाए अस्पताल

प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाले 18 बच्चों को सोमवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के दौरान उल्टियां होने लगीं। घबराए शिक्षकों ने जब पूछताछ की तो पता चला कि स्कूल में उन्होंने रतनजोत के बीज खा लिए थे।  और पढ़ें

विज्ञापन
09:12 PM, 14-Nov-2022

MP News: राहुल की यात्रा से पहले ऑपरेशन लोट्स की तैयारी? कांग्रेस खेमे में खलबली

राष्ट्रपति चुनाव में 19 से अधिक कांग्रेसी विधायकों ने क्रास वोटिंग की थी। वहीं, कई विधायक और पदाधिकारियों में नाराजगी की भी बात भी सामने आ रही है। पार्टी में कांग्रेस नेताओं को तवज्जों भी नहीं मिल रही है। और पढ़ें

09:10 PM, 14-Nov-2022

Chhatarpur: साढे़ तीन माह से गुम दो लड़कियां दिल्ली में मिलीं, परिवार से परेशान होकर घर छोड़कर गई थीं

मामला छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि 1 सितंबर 2022 को थाना क्षेत्र के गांव बोदी में रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उसकी दो लड़कियां 25 जुलाई को घर से बिना बताए चली गई थीं।  और पढ़ें

विज्ञापन
08:50 PM, 14-Nov-2022

Jabalpur: अंतरजातीय विवाह करने पर नहीं हो धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत कार्रवाई, फैसला सुरक्षित

भोपाल निवासी आजम खान, एचएल हरदेनिया सहित दायर आधा दर्जन याचिकाओं में कहा गया था कि प्रदेश सरकार द्वारा लागू किया गया धर्म स्वतंत्रता अधिनियम अवैधानिक है। और पढ़ें

08:16 PM, 14-Nov-2022

Damoh: फिर एक्शन में बुलडोजर, गिराया दुष्कर्म के आरोपी का घर, पुलिस छावनी में तब्दील रहा गांव

Damoh: फिर एक्शन में बुलडोजर, गिराया दुष्कर्म के आरोपी का घर, पुलिस छावनी में तब्दील रहा गांव  Damoh: Bulldozer in action again, house of rape accused demolished, village turned into police camp और पढ़ें

07:42 PM, 14-Nov-2022

शर्मसार हुआ बाल दिवस: नाले में निर्वस्त्र मिला दो दिन के नवजात का शव, फेंकने वाले का पता लगाएगी पुलिस

जबलपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दो दिन के नवजात का शव नाले में पड़ा मिला है। पुलिस ने सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर नवजात शुश के शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। और पढ़ें

06:50 PM, 14-Nov-2022

MP News: गोविंद सिंह बोले- सरकार ने जनपद अध्यक्ष, सरपंच के 'डंक' काट दिए, वीडी शर्मा का पलटवार

सीएम ने प्रदेश में आदिवासी ग्राम सभा को सख्त करने पेसा एक्ट लागू करने का ऐलान किया है। इस बीच राजनीति दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं। कांग्रेस नेता और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने पेसा एक्ट के प्रावधानों को लेकर सवाल उठाए हैं। और पढ़ें

06:30 PM, 14-Nov-2022

Madhya Pradesh: शिवराज के मंत्री लोगों से बोले- मुझे जूते मार लो, बोलो तो इस्तीफा दे दूं, जानिए क्या है माजरा

ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर सोमवार को अपनी विधानसभा क्षेत्र में थे। वे अतिक्रमण की कार्रवाई से नाराज लोगों के बीच पहुंचे थे। उन्होंने इस दौरान लोगों को समझाने के लिए अपने अंदाज में बात की।  और पढ़ें

06:36 PM, 14-Nov-2022

Rahul Gandhi: भारत जोड़ो यात्रा छोड़कर प्रचार के लिए गुजरात जाएंगे राहुल, 21 और 22 नवंबर को नहीं होगी यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी यात्रा के बीच से चुनाव प्रचार के लिए गुजरात जाएंगे। राहुल 21 और 22 नवंबर को गुजरात के चुनावी दौरे पर रहेंगे, चुनाव रैलियों को संबोधित करेंगे। 
  और पढ़ें

06:06 PM, 14-Nov-2022

MP News: शिवराज मंत्रिमंडल में दिसंबर में होगा फेरबदल, जानिए सिंधिया समर्थक मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड

शिवराज कैबिनेट के 30 मंत्रियों में 9 मंत्री सिंधिया गुट के है। इसमें 6 कैबिनेट और 3 राज्य मंत्री है। इन मंत्रियों में कुछ को हटाने की बात कही जा रही है। आईए सिंधिया समर्थक मंत्रियों का अब तक रिपोर्ट कार्ड क्या कहता है। और पढ़ें

05:51 PM, 14-Nov-2022

MP Weather Today: प्रदेश में बढ़ी ठंडक, पचमढ़ी में पारा सात डिग्री के पास पहुंचा

Madhya Pradesh Weather Today: उत्तरी हवाएं होने से प्रदेश में ठंड बढ़ी है। खासतौर पर रात और सुबह के समय ठंडी हवाओं का अहसास हो रहा है। प्रदेश में सबसे गर्म खरगोन रहा। सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा।  और पढ़ें

05:36 PM, 14-Nov-2022

Indore:इंदौर में बढ़ेगी उड़ानों की संख्या, समिट से पहले जुड़ सकते हैं नए शहर

अभी इंदौर से दिल्ली, मुबंई जैस शहरों की सीधी उड़ानें हैं। साउथ के कई शहर इंदौर से नहीं जुड़े हैं। इंदौर को अंतरराष्ट्रीय विमानतल का दर्जा भी मिल चुका है, लेकिन अभी इंदौर से सिर्फ दुबई उड़ान ही संचालित हो रही है।

और पढ़ें

05:35 PM, 14-Nov-2022

MP News: ग्वालियर के एमिटी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

कहा जा रहा है कि वाहन हटाने को लेकर छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। जिसके बाद दो छात्रों के साथ मारपीट की गई। फिलहाल, छात्रों का कोई भी पक्ष पुलिस के पास शिकायत लेकर नहीं पहुंचा है। और पढ़ें

04:47 PM, 14-Nov-2022

MP News: शिवपुरी में भैंस लेकर नगर पालिका पहुंचे पार्षद, उसके सामने बीन बजाई और किया प्रदर्शन, जानिए क्यों

शिवपुरी नगर पालिका में अनोखा प्रदर्शन हुआ। पार्षद नगर पालिका में भैंस लेकर पहुंचे। उसके सामने बीन बजाकर प्रदर्शन किया। पार्षदों का आरोप है बिजली, पानी और साफ-सफाई की समस्याओं का समाधान नहीं मिला है। 
  और पढ़ें

04:17 PM, 14-Nov-2022

MP News: कमलनाथ का दावा-बीजेपी विधायक संपर्क में, बोले-जिन MLA को टिकट नहीं मिलेगी वो कांग्रेस में आएंगे

कमलनाथ अपने चार दिन के प्रवास पर छिंदवाड़ा में थे। इस दौरान उन्होंने कुछ भाजपा विधायकों के संपर्क में होने का दावा किया। वहीं उन्होंने कहा कि जैसे ही सरकार बनेगी, सबसे पहले छिंदवाड़ा को ही प्राथमिकता मिलेगी। और पढ़ें

04:04 PM, 14-Nov-2022

MP News: बांधवगढ़ में शिवराज का बड़ा ऐलान, वन्य प्राणी का शिकार होने पर परिवार को दिया जाएगा दोगुना मुआवजा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बड़ा ऐलान किया है। प्रदेश में अब किसी व्यक्ति को वन्य प्राणी ने शिकार बनाया तो उसके परिवार को दोगुना मुआवजा दिया जाएगा।  और पढ़ें

03:44 PM, 14-Nov-2022

MP News: टेकनपुर बीएसएफ अकादमी में आरक्षक की मौत, घोड़े के पैर से सिर में चोट लगने से गई जान

मृतक जवान पुणे महाराष्ट्र का निवासी था। वह अकादमी की हॉर्स बिंग में पदस्थ था। प्रैक्टिस के दौरान हादसे में उसकी जान चली गई। और पढ़ें

02:55 PM, 14-Nov-2022

MP News: तीन शावकों के साथ छिंदवाड़ा में कार के सामने आ गई बाघिन, ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत, गश्त बढ़ाई

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया में एक कार के सामने अचानक एक बाघिन आ गई। उसके साथ तीन शावक भी थे। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से सटे इलाके में बाघिन के मूवमेंट से ग्रामीण इलाकों में दहशत है। 
  और पढ़ें

12:57 PM, 14-Nov-2022

Bharat Jodo Yatra: मालवा की विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का फोकस, इंदौर के बजाए इसलिए उज्जैन में रखी आमसभा

धार जिले की पांच सीटें आदिवासी बहुल्य है और कांग्रेस इन सीटों पर पिछले विधानसभा चुनाव की तरह कब्जा बरकरार रखना चाहती है। 
  और पढ़ें

12:43 PM, 14-Nov-2022

Bharat Jodo Yatra: मालवा की विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का फोकस, इंदौर के बजाए इसलिए उज्जैन में रखी आमसभा

धार जिले की पांच सीटें आदिवासी बहुल्य है और कांग्रेस इन सीटों पर पिछले विधानसभा चुनाव की तरह कब्जा बरकरार रखना चाहती है, इसलिए राहुल महू क्षेत्र को ज्यादा समय दे रहे है।
  और पढ़ें

12:27 PM, 14-Nov-2022

MP News: छतरपुर में चलती एंबुलेंस में कराया प्रसव, परिजनों की लापरवाही आई सामने, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

छतरपुर में परिजनों की लापरवाही का मामला सामने आया है। एक महिला ने चलती एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया। स्टाफ ने सुरक्षित प्रसव में मदद की, अन्यथा हो सकता था हादसा।  और पढ़ें

12:02 PM, 14-Nov-2022

MP News: कमलनाथ का आरोप- हर जिले में किसान प्रदर्शन कर रहे, फिर भी शिवराज कह रहे हैं खाद की कोई कमी नहीं

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में हर जगह खाद की कमी है। किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। फिर शिवराज कहते हैं कि खाद की कमी नहीं है।  और पढ़ें

11:33 AM, 14-Nov-2022

MP News: राज्य स्तरीय जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जाने पूरा कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शहडोल पहुंचेगी। इसके बाद शाम 5.25 बजे भोपाल राजभवन आएगी। यहां राष्ट्रपति का स्वागत कार्यक्रम होगा। शाम 6.30 बजे से 7.15 बजे के बीच राष्ट्रपति रातापानी, ओबेदुल्लागंज-इटारसी राजमार्ग को फोरलेन करने का वर्चुअली शिलान्यास करेगी। और पढ़ें

11:00 AM, 14-Nov-2022

New Tourist spot:इंदौर में तैयार हो रहा एक और टूरिस्ट स्पॅाट, देवगुराडिया पहाड़ी पर बनेगा सिटी फारेस्ट

शहर में घूमने के लिए एक और जगह तैयार हो रही है। केंद्र सरकार ने देवगुराडिया पहाड़ी को सिटी फारेस्ट के रुप में विकसित करने की मंजूरी दी है। पहले चरण में 58 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। 
  और पढ़ें

10:50 AM, 14-Nov-2022

New Tourist spot:इंदौर में तैयार हो रहा एक और टूरिस्ट स्पॅाट, देवगुराडिया पहाड़ी पर बनेगा सिटी फारेस्ट

शहर में घूमने के लिए एक और जगह तैयार हो रही है। केंद्र सरकार ने देवगुराडिया पहाड़ी को सिटी फारेस्ट के रुप में विकसित करने की मंजूरी दी है। पहले चरण में 58 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

 

और पढ़ें

10:34 AM, 14-Nov-2022

MP News: तीन दोस्तों ने मिलकर की युवक की हत्या, तीन सप्ताह बाद जंगल में मिला शव

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में तीन सप्ताह से लापता एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक का शव रविवार को जिले के पीली कोठी के जंगल में जमीन में दफन था।  और पढ़ें

10:24 AM, 14-Nov-2022

लोक अदालत: सीहोर जिला उपभोक्ता फोरम कोर्ट ने एक दिन में सबसे अधिक 110 मामलों का किया निस्तारण

सीहोर जिला उपभोक्ता फोरम कोर्ट ने एक दिन में 2 करोड़ 53 लाख 72 हजार रुपये से संबंधित 110 परिवाद और 7 इजरा प्रकरणों का निराकरण किया है। और पढ़ें

10:16 AM, 14-Nov-2022

Damoh: मिशनरी छात्रावासों का नहीं मिला पंजीयन, बच्चों को बना रहे थे पादरी, धर्मांतरण का मामला दर्ज

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो और सदस्य ओंकार सिंह ने दमोह पहुंचकर ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित किए जा रहे छात्रावासों का औचक निरीक्षण किया। बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ अधिकारी यहां पहुंचे जिसमें धर्मांतरण का मामला भी सामने आया। और पढ़ें

10:47 PM, 13-Nov-2022

MP News: भोपाल में बेसहारा 78 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

हबीबगंज थाना पुलिस ने बताया कि 78 वर्षीय महिला हनुमान मंदिर के पास झुग्गी बनाकर रहती है। मंदिर में आने जाने वाले लोगों के भोजन देने से उसका गुजारा चलता है। आरोपी भी मंदिर के पास ही बैठकर भीख मांगता था। पीड़ित बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि 26 अक्टूबर की रात वह झुग्गी में अकेली थी। झुग्गी में दरवाजा नहीं है। आरोपी झुग्गी में घुस आया और दुष्कर्म किया और भाग गया।
  और पढ़ें

10:42 PM, 13-Nov-2022

MP News: कोरोना काल में हादसे में आंगनबाड़ी सेविका की हो गई थी मौत, हाईकोर्ट ने दिया 50 लाख के मुआवजे का आदेश

मृतक आंगनबाड़ी सेविका की बेटी ने हाईकोर्ट में मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना का आवेदन खारिज करने को लेकर चुनौती दी थी। उसने बताया कि उसकी मां पोषाहार वितरित करने जा रही थी, तभी गिरकर घायल हो गई और उनकी जान चली गई। और पढ़ें

09:40 PM, 13-Nov-2022

MP News: सीएम के खास डॉ. गोयनका ने की कमलनाथ की तारीफ, पूर्व सीएम ने बताया संकट में शिवराज ने मांगी थी मदद

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि कोविड के समय मेरा विधानसभा में मजाक उड़ाया गया था। जब मैंने कहा था कि कोरोना सामने है। मैं इंटरनेशनल अखबार और जर्नल पढ़ता था। उसमें कोविड की भयंकर समस्या सामने आने के बारे में बताया गया। जब मैंने कहा कि कोविड की तैयारी करनी है तो कहा गया कि कोरोना नहीं यह तो कमलनाथ का डरोना है।  और पढ़ें

09:33 PM, 13-Nov-2022

MP News: जनवरी तक माधव नेशनल पार्क में आएंगे टाइगर, सांसद केपी यादव ने की प्रोजेक्ट की समीक्षा

सांसद डॉक्टर केपी यादव ने टाइगर प्रोजेक्ट के कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जनवरी में सबसे पहले नर और मादा टाइगर जोड़ी को नेशनल पार्क में छोड़ा जाएगा। और पढ़ें

08:37 PM, 13-Nov-2022

MP News: भांजियों से मिलने के लिए मामा शिवराज ने रुकवा दिया काफिला, छात्राओं से जाना पढ़ाई-लिखाई का हाल

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने छात्राओं को खूब पढ़ने का संदेश दिया और रवाना हो गए। वहीं सीएम रविवार की रात को महुआ कोठी में विश्राम करेंगे। और पढ़ें

07:43 PM, 13-Nov-2022

Suicid Case:हैदराबाद के वैज्ञानिक की संदिग्ध मौत, होटल में रुके थे

शहर केे एक होटल में एक वैज्ञानिक का शव मिला है। वैज्ञानिक का नाम ब्रजगोपाल राव शर्मा है। वे शहर की एक निजी लैब में दवाइयों से जुडी रिसर्च की टीम में शामिल थे। पुलिस स्थानीय परिचितों से भी पूछताछ कर रही है और शर्मा के परिजनों को भी सूचना दी है।

और पढ़ें

06:48 PM, 13-Nov-2022

MP News: कार्यकर्ताओं से पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया बोले-मुझे ही मान लो विधायक, जानिए क्या है वजह

मंत्री महेंद्र सिसोदिया पिछोर और खनियांधाना के दौरे पर आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं की सब बात सुनेंगे। जनता से जुड़े जो काम होंगे, उन्हें वे करेंगे। और पढ़ें

06:37 PM, 13-Nov-2022

MP News: विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर मंत्री ने गाड़ी रुकवाई, लुहार परिवार से हाल-चाल पूछे और लोहा पीटने लगे

मध्यप्रदेश के लोक निर्माण राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा अपने अलग ही अंदाज के लिए जाने जाते हैं। रविवार को भी उन्होंने ऐसा कुछ किया कि जिसने देखा देखता रह गया।  और पढ़ें

06:40 PM, 13-Nov-2022

MP News: कमलनाथ के इंदौर सम्मान विवाद में कांग्रेस ने मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष नरेंद्र सलूजा को हटाया

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ नरेंद्र सलूजा से नाराज चल रहे है। सूत्रों के अनुसार इंदौर घटना मामले में कमलनाथ ने जांच कराई। जिसमें नरेंद्र सलूजा का नाम सामने आया है। इसके चलते ही उनपर कार्रवाई की गई है। इसके बाद शनिवार को उनको पीसीसी मुख्यालय नहीं आने का मैसेज करा दिया गया। और पढ़ें

06:16 PM, 13-Nov-2022

Indore Crime: नशे में भी मिलावट, अफीम में प्रतिबंधित दवाएं मिलकर बेचते थे

इंदौर में नशा बेचने वाले एक गिरोह को भांडाफोड़ पुलिस ने किया है। गिरोह मिलावट कर नशा बेचता था। पहले 12 लोग इस गिरोह के पकड़े जा चुके है। अब मुख्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है।  और पढ़ें

06:02 PM, 13-Nov-2022

Indore Crime: नशे में भी मिलावट, अफीम में प्रतिबंधित दवाएं मिलकर बेचते थे

इंदौर में नशा बेचने वाले एक गिरोह को भांडाफोड़ पुलिस ने किया है। गिरोह मिलावट कर नशा बेचता था। पहले 12 लोग इस गिरोह के पकड़े जा चुके है। अब मुख्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है।  और पढ़ें

05:49 PM, 13-Nov-2022

MP News: भिंड में चिकनगुनिया ने पसारा पांव, एक ही गांव में 100 से अधिक मरीज मिले, अर्लट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

अब तक डॉक्टरों की टीम ने दो गांव शंकरपुरा और सुखवासीपुरा में जांच किया है। शंकरापुरा के 85 लोगों के सैंपल पॉजिटव मिले हैं। जिसके बाद मलेरिया विभाग की दो टीमें भिंड शहर की मॉनिटरिंग में लगी हुई है। और पढ़ें

05:30 PM, 13-Nov-2022

Project Cheetah: कूनो में चीतों के लिए सामने आया नया खतरा, बाड़े के पास टहलता मिला तेंदुआ

कूनो नेशनल पार्क में चीतों के लिए एक खतरा पैदा हो गया है। एक तेंदुएं को चीतों के बाड़े के पास टहलते देखा गया है। यह तेंदुआ नामीबिया से लाए गए चीतों के लिए एक खतरा हो सकता है।  और पढ़ें

04:55 PM, 13-Nov-2022

MP News: दमोह के थाने में आरक्षक का हाईवोल्टेज ड्रामा, सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं को दी गालियां,Video Viral

कुम्हारी थाना प्रभारी ने आरक्षक को समझाने की कोशिश की लेकिन उसने एक न सुनी। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने डीजीपी और गृह मंत्री से आरक्षक पर कार्रवाई की मांग की है। और पढ़ें

03:21 PM, 13-Nov-2022

पढ़ें 14 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज़

भारत जोड़ो यात्रा में कमलनाथ ने बीजेपी को आमंत्रित करने के सवाल पर कहा कि वह सभी को आमंत्रित कर रहे है। अपने देश का तिरंगा झंडा उठाने में बीजेपी के पेट में दर्द क्यों हो रहा है। उन्होंने कहा भाजपा वाले और बाकी लोग भी आकर यात्रा में जुड़ें। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें