04:17 PM, 05-Oct-2023
पीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत मां नर्मदा को नमन करते हुए की। उन्होंने कहा कि जबलपुर में जोश है, महाकौशल में उत्साह और उमंग है। ये दिखाता है कि महाकौशल के मन में क्या है। इसी उत्साह के बीच आज पूरा देश वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जन्म जयंती मना रहा है। आज हम सब लोग अपने पूर्वर्जों के रण का कर्ज चुकाने के लिए यहां एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती स्मारक बनने के बाद देश को लोगों का यहां आने का मन करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के किसी देश में रानी दुर्गावती जैसी नायक या नायका होती तो वह उछलकूद करता, लेकिन आजादी के बाद हमारे महापुरुषों, वीरों और वीरांगनाओं को भुला दिया गया है।