Mpbse.mponline.gov.in, MP Board MPBSE 10th 12th Result 2026 Link Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज का दिन मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा के परिणामों को लेकर काफी खास रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इसी के साथ आज सीबीएसई 10वीं के नतीजे भी घोषित हो गए हैं। आप इसपर क्लिक करके परिणाम देख सकते हैं।
भोपाल की साधारण परिवार से आने वाली चांदनी विश्वकर्मा ने 500 में 494 अंक हासिल कर एमपी बोर्ड 12वीं में स्टेट टॉप किया। कारपेंटर पिता और सफाईकर्मी मां की बेटी चांदनी ने झुग्गी बस्ती में रहकर कठिन मेहनत की और रोज 6-8 घंटे पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया।अब उनका सपना भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बनकर देश सेवा करना है।
पढ़ें पूरी खबर:कारपेंटर की बेटी बनी स्टेट टॉपर,झुग्गी बस्ती में रह कर की कठिन परिश्रम,करना चाहती है देश सेवा
शिवपुरी जिले ने 12वीं के कृषि संकाय में शानदार प्रदर्शन किया। तुलसी राजावत और चंचल कुशवाहा ने 493 अंक के साथ संयुक्त रूप से प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया।
पढ़ें पूरी खबर: कृषि संकाय में शिवपुरी का जलवा, पहले चार स्थान पर बेटियों का कब्जा; लहराया परचम12वीं कॉमर्स की छात्रा खुशी राय ने साफ लक्ष्य, सही रणनीति और रोजाना कम से कम 8 घंटे की पढ़ाई के दम पर स्टेट टॉप किया। शिक्षकों और परिवार के सहयोग ने उनकी सफलता में अहम भूमिका निभाई। मेहनत और अनुशासन से मिली यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है।
पूरे खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें:लक्ष्य साफ, मेहनत दमदार, 8 घंटे की पढ़ाई से 12वीं में खुशी राय बनी स्टेट टॉपर, रच दिया इतिहास
पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 10वीं बोर्ड में 499 अंक लाकर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। उनकी सफलता से परिवार और गांव में खुशी है। मेहनत और अनुशासन को उन्होंने सफलता का आधार बताया। उनका आईएएस बनने का लक्ष्य है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें:
पन्ना की प्रतिभा बनीं 10वीं में MP की टॉपर, 500 में 499 अंक लाकर रचा इतिहास; IAS बनने का सपना
सीधी के अभय गुप्ता ने आर्थिक तंगी के बावजूद 10वीं में मध्यप्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। मजदूर पिता के बेटे अभय ने शासकीय स्कूल से पढ़ाई की। सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें सफलता दिलाई।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें:
न घर पक्का, न जेब में पैसे… फिर भी बेटे ने किया कमाल; बस से गया कलेक्टर से मिलने टॉपर अभय
10वीं की द्वितीय अवसर परीक्षा 7 मई से 19 मई 2026 के बीच आयोजित होगी। इसके अलावा छात्र पुनर्गणना और उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति के लिए परिणाम घोषित होने के 10 दिनों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मंडल ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और त्रुटिरहित रखने का दावा किया है।
इस वर्ष किसी भी छात्र का परिणाम पूरक (सप्लीमेंट्री) घोषित नहीं किया गया है। परीक्षा के दौरान 47 नकल प्रकरण दर्ज किए गए। मंडल ने इस वर्ष से पूरक परीक्षा के स्थान पर “द्वितीय अवसर परीक्षा” की व्यवस्था लागू की है। इसमें असफल या अनुपस्थित छात्र पुनः परीक्षा दे सकेंगे, साथ ही जो छात्र अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे भी इसमें शामिल हो सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल से 22 अप्रैल तक किए जा सकेंगे।
सरकारी स्कूलों के परिणाण 76.80 रहा, यह पिछले वर्ष की तुलना में 0.79 प्रतिशत कम है। वहीं, निजी स्कूलों का परिणाम 68.64 प्रतिशत रहा, जिसमें 5.57 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, नियमित परीक्षार्थियों की संख्या 17 हजार 230 और स्वास्थ्यायी परीक्षार्थियों की संख्या 25, 594 कम रही।
मध्य प्रदेश 10वीं कक्षा के परिणाम में 2025 और 2026 के तुलनात्मक आंकड़ों में इस बार पास प्रतिशत में गिरावट दर्ज हुई, लेकिन टॉप करने वालों की संख्या बढ़ी है। वहीं, मेरिट सूची में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। सेकंड और थर्ड कैटेगिरी में बड़ी कमी आई है। वहीं, निजी स्कूलों का प्रदर्शन पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा प्रभावित हुआ है।
मुरैना की प्रतिभाशाली छात्रा श्रुति तोमर ने 12वीं बोर्ड के नतीजों में कला संकाय में 500 में से 489 अंक प्राप्त करके टॉप किया है। श्रुति की इस सफलता पर उनके परिजनों ने गर्व व्यक्त किया है। पूरे जिले में खुशी का माहौल है। श्रुति ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। श्रुति ने अन्य छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि अच्छे नंबर लाने के लिए मोबाइल से दूरी बनाना जरूरी है। साथ ही उन्होंने बताया कि जितनी अधिक मेहनत करेंगे, उतना ही बेहतर परिणाम मिलेगा। इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने श्रुति को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
मध्य प्रदेश बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी हो चुके हैं। लेकिन सबसे खास बात ये रही कि सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन निजी स्कूलों की अपेक्षा अच्छा और अधिक रहा। निजी स्कूलों का उत्तीर्ण प्रतिशत 69.67% रहा। जबकि सरकारी स्कूलों का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.43% रहा। यह एक अच्छा संकेत है। जिससे साबित हो रहा है कि कहीं न कहीं अब सरकारी स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हो रहा है।
मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस वर्ष हायर सेकंडरी में कुल 76.01 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। वहीं, 10वीं का रिजल्ट 73.4% रहा। जबकि, पूर्व के वर्ष 2025 में 74.48 और हाई स्कूल में 76.22 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे। इस बार के परीक्षा परिणाम ने 16 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ा है।
सीहोर जिले के नूतन हायर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 12वीं विज्ञान (मैथ्स) के छात्र श्लोक प्रजापति ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में गणित संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल और जिले में खुशी का माहौल है। निम्न मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले श्लोक ने इससे पहले कक्षा 10वीं में भी प्रदेश में 7वां स्थान प्राप्त किया था। उनके पिता विनोद प्रजापति हाउसिंग बोर्ड में पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। श्लोक ने नियमित स्कूल के साथ प्रतिदिन 3 से 4 घंटे पढ़ाई कर यह सफलता हासिल की। उनका लक्ष्य सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर कलेक्टर बनना है।
मध्य प्रदेश कक्षा बारहवीं बोर्ड में आकाश अहिरवार ने कला समूह में प्रदेश में पाया प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आकाश ने 500 में कुल 489 अंक हासिल किया है। इस सफलता के बाद आकाश के परिजनों और शिक्षकों के बीच में खुशी की लहर दौड़ गई है।
तनवी कुमावत पल्सीकर काॅलोनी इंदौर की रहने वाली हैं। इन्होंने जीव विज्ञान में टाॅप किया है। 500 में 492 अंक हासिल की हैं। स्कूल तिरथ बाई कलाचंद्र की छात्रा हैं। तनवी की सफलता से अपने माता-पिता व परिजन हर्षित हैं। बेटी को मिठाई खिला रहे हैं।
एमपी बोर्ड की 10वीं परीक्षा के परिणाम में मैहर, रामनगर और अमरपाटन क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की टॉप-10 सूची में जगह बनाई है। इन विद्यार्थियों की सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्नेही गांव की छात्रा श्रुति कुशवाहा (पिता राजभान कुशवाहा), शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैहर से, ने प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया।
वहीं, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बडेरा के छात्र शिव साहू (पिता रामनाथ साहू) ने नौवां स्थान प्राप्त किया। रामनगर के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा दुर्गा पांडे (पिता विजय शंकर पांडे) ने भी नौवीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया। इसके साथ ही अमरपाटन के शासकीय हाई स्कूल की छात्रा कुमारी आंचल देवी कोल (पिता समरजीत कोल) ने भी नौवां स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
मध्य प्रदेश 10वीं बोर्ड के रिजल्ट में पन्ना की प्रतिभा हीरा बनकर चमकी हैं स्टेट टॉप करके। वहीं, इस वर्ष टॉप-10 सूची में कई जिलों के विद्यार्थियों ने स्थान बनाया है। दूसरे स्थान पर बालाघाट की अक्षरा घोड़ेश्वर और सीधी के अभय गुप्ता रहे, जिन्होंने 498 अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर 497 अंक के साथ शहडोल के योगेंद्र सिंह परमार, सीधी की अनन्या वर्मा, बालाघाट के शिवम बोपचे, पन्ना के अर्जुन सिंह राजपूत, सिंगरौली के अवनीश कुमार, भोपाल की हिमांशी धाकड़ और छिंदवाड़ा की निकिता फरकासे शामिल रहे। यह सूची प्रदेश के विभिन्न जिलों में फैली प्रतिभा को दर्शाती है।
वाणिज्य संकाय
नाम स्थान अंक
चांदनी विश्वकर्मा पहला 500/494
खुशी राय पहला 500/494
मनु शुक्ला दूसरा 500/489
आर्ची माहेश्वरी दूसरा 500/489
खुशबू पाटीदार दूसरा 500/489
श्रुति गर्ग तीसरा 500/488
छवि अग्रवाल तीसरा 500/488
कला संकाय
नाम स्थान अंक
श्रुति तोमर पहला 500/489
आकाश अहिरवार पहला 500/489
मुस्कान रावत दूसरा 500/488
आदित्य चतुर्वेदी दूसरा 500/488
दीप्ति रावत तीसरा 500/487
सानिया गु्प्ता तीसरा 500/488
सृष्टि सिलावट तीसरा 500/488
रोशनी पटेल तीसरा 500/488
दीपाली सोनी तीसरा 500/488
विज्ञान संकाय (गणित समूह)
नाम स्थान अंक
श्लोक प्रजापति पहला 500/493
गौरी शर्मा दूसरा 500/491
डॉली पुरवार दूसरा 500/491
अर्जुन गुर्जर दूसरा 500/491
कान्हा शर्मा तीसरा 500/ 490
मनेंद्र केवट तीसरा 500/490
विज्ञान संकाय (जीव विज्ञान समूह)
नाम स्थान अंक
तन्वी कुमावत पहला 500/492
कार्तिक शर्मा दूसरा 500/490
प्रियांशी सिंह तीसरा 500/489
अरीबा इमरान तीसरा 500/489
स्तुति जैन तीसरा 500/489
मध्य प्रदेश के बोर्ड परिणाम में बेटियों का दबदबा दिखा है। भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है। दोनों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं। जिलों में झाबुआ पहले और अनूपपुर दूसरे स्थान पर रहा।
मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में 16 साल का रिकॉर्ड टूट गया है. रिजल्ट पिछले 16 साल की तुलना में बेहतर रहा है। निजी स्कूलों की तुलना में सरकारी स्कूलों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। अनुसूचित जनजाति वाले जिलों ने इस बार बोर्ड परीक्षा में कमाल दिखाया है। साथ सीएम ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। जिनके नंबर कम है और फेल हो गए हैं उनको भी फिर से परीक्षा देना का मौका मिलेगा। ऐसे छात्र-छात्राओं को चिंता नहीं करने के लिए कहा गया है।
मध्य प्रदेश दसवीं बोर्ड के नतीजों में 98.8 फीसदी परीणाम सबसे ज्यादा अनूपपुर का है। 378 मेरिट में 143 छात्र व 235 छात्राएं हैं। दसवीं की टॉपर पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी हैं। इनको 500 में से 499 नंबर मिले हैं। वहीं, 12वीं कक्षा में भोपाल की खुशी राय ने स्टेट टॉप किया है।
मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने बताया कि बेटियों ने बाजी मारी है। बेटों को पीछे किया है। जनजाति जिलों का परीणाम अच्छा आया है। मेरिट में भी छात्राएं सबसे आगे हैं। बारहवीं का 76.01 प्रतिशत कुल परिणाम रहा है। वहीं,दसवीं का 73.42% रहा है।
बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि वेरिफिकेशन का कार्य शीघ्र पूरा किया गया है। गहन जांच की गई है। जिससे गलतियां न हों। परीक्षा परिणाम पूरी तरह सुरक्षित रखा गया है। छात्र-छात्राओं के हितों और भविष्य का ध्यान रखा गया है। वो परेशान न हों।
परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में मुख्यमंत्री निवास पर प्रेसवार्ता जारी है। भोपाल में आयोजित हाईस्कूल-हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम घोषणा कार्यक्रम चल रहा है। अधिकारी जानकारी दे रहे हैं।
मध्य प्रदेश 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम बस अब कुछ ही मिनट में आने वाला है। इंतजार खत्म होने वाला है। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और परिजनों सबकी नजरें परिणाम पर टिकी हुई हैं।
परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।
मध्य प्रदेश 10वीं और 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम को लेकर इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। अब एक घंटे से भी कम समय बचा है परीक्षा परिणाम जारी होने में। जल्द मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव खुशखबरी देने वाले हैं। सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आखिरी चरण की प्रक्रिया चल रही है।
मध्य प्रदेश 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में जिन छात्र-छात्राओं को एक या दो विषयों में असफलता हाथ लगती है, तो वो परेशना न हों उनको सप्लीमेंट्री परीक्षाएं देने का मौका मिलेगा। इस बार 7 मई से ये परीक्षाएं होने की संभावना है।
मध्य प्रदेश 10वीं व 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद आप इंटरनेट के माध्यम से प्रोविजनल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। असली अंकसूची आपको अपने स्कूल से ही कुछ दिनों बाद मिलेगी। इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अधिक जानकारी के लिए परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राएं स्कूल के शिक्षकों से संपर्क करें।
मध्य प्रदेश 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा दे चुके छात्र-छात्राओं के लिए आज का दिन काफी अहम है। रिजल्ट को लेकर उत्साह साफ तौर पर दिख रहा है। लेकिन पास होने के लिए 100 में 33 नंबर हर विषयों में लाना जरूरी है। हालांकि, जिन छात्रों के नंबर पास होने में कुछ कम होंगे तो ग्रेस सुविधा का भी लाभ मिल सकता है।
मध्य प्रदेश 10 वीं और 12 वीं बोर्ड का रिजल्ट बस कुछ ही घंटों में आने वाला है। काउंटडाउन शुरू हो चुका है। रिजल्ट आने से पहले आप रोल नंबर, प्रवेश पत्र समेत परीक्षा परिणाम से जुड़े सभी कार्य पूरा कर लें। ताकि सरलता से आप अपना परीक्षा परिणाम देख सकें।
परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें
नीचे दी गई तालिका में एमपी बोर्ड 12वीं के चार वर्षों का कुछ ऐसा परीक्षा परिणाम का पैटर्न रहा है। इस बार देखना होगा कैसा परीक्षा परिणाम रहता है?
2022: 72.72%
2023: 55.28%
2024: 64.49%
2025: 74.48%
सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट के रिजल्ट सेक्शन पर जाएं।
वहां उपलब्ध बोर्ड्स की सूची में से एमपी बोर्ड का चयन करें।
अब “MP Board 10th Result 2026” या “MP Board 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद स्क्रीन पर लॉगिन विंडो खुलेगी।
यहां अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें।
सभी विवरण भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
भविष्य के उपयोग के लिए परिणाम की कॉपी डाउनलोड कर लें या प्रिंट निकाल लें।
परीक्षा परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।
सबसे मोबाइल पर अपना वेब ब्राउजर खोलें।
अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
अब एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें...
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें....
बता दें, वर्ष 2025 में मध्य प्रदेश 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम छह मई को घोषित किया गया था। लेकिन इस वर्ष मूल्यांकन कार्य तेजी से किया गया है। जिससे परिणाम थोड़ा जल्दी आ रहे हैं। साथ ही एमपी बोर्ड का प्रयास है कि छात्र-छात्राएं समय रहते अपनी आगामी योजनाओं पर काम कर सकें इसलिए परीक्षा परीणाम जल्दी जारी किया जा रहा है।
- पिछले वर्ष 12वीं एमपीबोर्ड परीक्षा का कुल परिणाम 74.48 प्रतिशत दर्ज किया गया था, जो संतोषजनक माना गया।
- नियमित विद्यार्थियों का पास प्रतिशत: 77.55 प्रतिशत
- स्वाध्यायी विद्यार्थियों का पास प्रतिशत: 26.48 प्रतिशत
परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।
MP Board Class 10th 12th Result 2026 Live Check MPBSE 10 12 High School Inter Results Direct Link: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। आज यानी 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास में सीएम डॉ. मोहन यादव रिजल्ट घोषित करेंगे। इस वर्ष लगभग 16 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। खास बात यह है कि इस साल रिजल्ट पिछले वर्ष की तुलना में करीब तीन हफ्ते पहले जारी किया जा रहा है, जिससे लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिलने वाली है।
परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।