मोहन यादव बोले- भाजपा की विचारधारा की जीत
MP Amarwara Bypolls Result: अमरवाड़ा उपचुनाव के त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह ने 3252 वोट से जीत दर्ज की। त्रिकोणीय मुकाबले में शुरू के तीन राउंड में बढ़त बनाने के बाद भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह लगातार दूसरे नंबर पर ही चल रहे थे। कांग्रेस के धीरन शाह लीड बनाए हुए थे। एक बार तो लगने लगा था कि अमरवाड़ा में भाजपा की हार हो जाएगी, लेकिन अचानक से समीकरण फिर बदले और भाजपा के कमलेश शाह को 18वें राउंड में 800 वोटों से आगे निकल गए हैं। इसके बाद 19वें राउंड में भी पकड़ बनाते हुए फइनल 20वें राउंड अपनी जीत दर्ज कर ली। वहीं, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी लगातार तीसरे नंबर पर रही। अंतिम राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस ने विरोध जताते हुए रिकाउंटिंग की मांग की है।
राउंड 13
कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह 13वें राउंड में 5128 वोटों से आगे चल रहे हैं। कुल 20 राउंड में काउंटिंग होनी है।
कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह को 11वें राउंड में 6775 वोटों की बढ़त मिली हुई है। इसमें 763 वोटों से लीड बढ़ी है।
कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह को दसवें राउंड में 6 हजार वोटों की बढ़त मिली है। इसमें 2203 वोटों से लीड बढ़ी है।
आठवें राउंड में कांग्रेस की पकड़ ढीली हो गई। कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह 2930 वोट से आगे हैं। 1627 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह चल रहे हैं।
तीसरे राउंड में भी भाजपा आगे
तीसरे राउंड में भी भाजपा प्रत्याशी राजा कमलेश शाह आगे चल रहे हैं। तीसरे राउंड में कमलेश शाह ने 5021 वोटों से बढ़त बनाई हुई है।
दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी राजा कमलेश शाह 2731 वोट से आगे चल रहे हैं।
अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के मतगणना सुबह 8:30 बजे से शुरू हो गई है। यहां भाजपा-कांग्रेस और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) में सीधा मुकाबला है। यहां 332 मतदान केन्द्रों की मतगणना के लिए ईवीएम में डाले गए मतों की गिनती के लिए 17 टेबल्स और पोस्टल बैलेटस् की गिनती के लिए चार टेबल लगाई गई हैं।