फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 9 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

मध्य प्रदेश से जुड़ी आज - 09-03-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:57 PM, 09-Mar-2025

Indore News: भगोरिया में झूमे मुख्यमंत्री, झाबुआ आलीराजपुर के लिए की बड़ी घोषणाएं

Indore News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पानसेमल के भगोरिया हाट में भाग लिया और जनजातीय संस्कृति के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने ढोल-मांदल बजाने वाले समूहों को प्रोत्साहित करने के लिए 5-5 हजार रुपये की घोषणा की। और पढ़ें

10:49 PM, 09-Mar-2025

Guna News: गुना में बेटे की हत्या कर आत्महत्या बताने वाली मां गिरफ्तार, जानिए कैसे उतारा मौत के घाट

मध्यप्रदेश की गुना जिले की पुलिस ने एक ऐसी हत्या का पर्दाफाश किया है,जिसमें किसी और ने नहीं बल्कि एक मां ने ही अपने बेटे की गला दबाकर हत्या की और उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की लेकिन वो कामयाब नहीं हुई। और पढ़ें

10:45 PM, 09-Mar-2025

MP News: क्रिकेट खेलते-खेलते युवक को आया हार्ट-अटैक, दोस्तों ने पेड़ के नीचे लिटाया, फिर नहीं उठा

कटनी में क्रिकेट खेलते वक्त 24वर्षीय युवक की साइलेंट हार्ट अटैक आने से मौत हो गई है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:41 PM, 09-Mar-2025

Ind vs NZ: सड़कों पर लाखों की भीड़, पहली बार बैरिकेड्स लगाकर रोकी गाड़ियां, गर्ल्स ने किया क्रेजी डांस

Indore News: इंदौर में भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार जीत के बाद शहरभर में जश्न का माहौल बन गया है। लोग सड़कों पर उतरकर विजय का उत्सव मना रहे हैं, ढोल-नगाड़े बजा रहे हैं, और भारतीय टीम के खिलाड़ियों को सलाम कर रहे हैं।  और पढ़ें

10:40 PM, 09-Mar-2025

MP News: दिव्यांग सुदामा ने जीती नेशनल जूडो चैंपियनशिप, कहा-इंटरनेशनल खेल जीत भारत को गौरान्वित करने की इच्छा

कटनी की दिव्यांग जूडो खिलाड़ी सुदामा चक्रवर्ती ने लखनऊ में हुई नेशनल जूडो चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले और एमपी का नाम रोशन किया। आर्थिक तंगी और सरकारी सहायता न मिलने के बावजूद उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। अब वे इंटरनेशनल पैरा ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड जीतना चाहती हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
10:32 PM, 09-Mar-2025

Jabalpur News: मां के साथ बेटियां तो अवैध हिरासत नहीं, हाईकोर्ट ने किया बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका का निराकरण

हाईकोर्ट ने पति द्वारा दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को वैवाहिक विवाद मानते हुए निरस्त कर दिया। पत्नी ने बताया कि उसने स्वेच्छा से पति का घर छोड़ा है और वापस नहीं जाना चाहती। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को कानूनी प्रक्रिया के तहत वैवाहिक विवाद हल करने की स्वतंत्रता दी। और पढ़ें

09:50 PM, 09-Mar-2025

Maheshwar News: महेश्वर की ऐतिहासिक धरोहर को साड़ी दुकान में बदलने की योजना से नगरवासियों में आक्रोश

महेश्वर के ऐतिहासिक शारदा सदन ग्रंथालय को साड़ी दुकान में बदलने के प्रशासनिक आदेश से नगरवासियों में आक्रोश है। जनता इसे अपनी सांस्कृतिक विरासत पर हमला मान रही है और धरना प्रदर्शन कर रही है। विरोध के बीच प्रशासन से ग्रंथालय यथास्थान बनाए रखने की मांग की जा रही है।
  और पढ़ें

09:37 PM, 09-Mar-2025

Sidhi News: 'लोन वाले भैया मेरी बीवी लौटा दो...' बीमार बेटे को गोद में लिए भटक रहा पति, पत्नी प्रेमी संग भागी

लोन वाले भैया मेरी बीवी मुझे लौटा दों बीमार बेटे को गोद में लिए भटक रहा पति, पत्नी प्रेमी के साथ भागी न्याय की लगाई गुहार और पढ़ें

09:13 PM, 09-Mar-2025

Sagar News: कोयले की खरीदी में ज्यादा मुनाफा का लालच देकर बनाया पार्टनर, फिर कर दी 12.50 लाख की धोखाधड़ी

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में मेहरबान ठाकुर ने संतोष कुमार शर्मा पर 12.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया। संतोष ने उसे महावीर लिमिटेड कंपनी में पार्टनर बनाने का लालच दिया और रुपये ट्रांसफर करवा लिए, फिर राजस्थान भाग गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

और पढ़ें

09:05 PM, 09-Mar-2025

Bhopal: सरकार के मंत्रियों के 2500 से ज्यादा जवाब हवा हवाई, जीतू पटवारी बोले-भाजपा नहीं, ये आश्वासन की सरकार

Bhopal: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा है कि विधानसभा में जनता से जुडे़ मंत्रियों के 2500 से ज्यादा जवाब हवा हवाई बन गए हैं। भाजपा नहीं, ये आश्वासन की सरकार हैं। मोहन सरकार, शिवराज की तरह सदन में झूठ के पांव पर सरक रही। और पढ़ें

08:56 PM, 09-Mar-2025

MP News: कटनी में नहर में नहाते वक्त डूबीं तीन बच्चियां, दो का शव मिला, एक की तलाश जारी

उमरियापान के ग्राम परसवारा पर नहर में नहाने गई 3 बच्चियों की डूबकर मौत हो गई है जिनके 2 शव को गोताखोरों की टीम ने डेढ़ घंटे सर्च ऑपरेशन चलाकर बाहर निकाला है वही 1 बच्ची के तलाश के लिए पिछले 4 घंटे से रेस्क्यू टीम लगी हुई है। और पढ़ें

08:34 PM, 09-Mar-2025

Indore: इंदौर में 25 महिलाओं को निर्मला पाठक सम्मान मिला

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलन से की। कार्यक्रम में गीत व नृत्य प्रतियोगिता भी हुई। इसके बाद महिलाओं का सम्मान किया गया फिर फैशन शो का आयोजन हुआ। जिसमें नारी शक्ति ने पहले राउंड में पारंपरिक साड़ी और एथेनिक ड्रेस में रैंप वाॅक किया। और पढ़ें

08:31 PM, 09-Mar-2025

Dindori: कांग्रेस ने की मंत्री प्रहलाद पटेल को पद से हटाने की मांग, विरोध में जमकर की नारेबाजी

डिंडोरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। मंत्री ने जनता को "भिखारी" कहा, जिससे नाराज कांग्रेस ने उन्हें पद से हटाने की मांग की। विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा और माफी की मांग की। और पढ़ें

08:23 PM, 09-Mar-2025

Shivpuri News: नेशनल लोक अदालत में 2189 मामले निराकृत हुए, 2938 लोगों को मिला फायदा

शिवपुरी में आयोजित नेशनल लोक अदालत में 2189 मामले सुलझाए गए और 2938 व्यक्तियों को लाभ हुआ। इसमें विचाराधीन और प्रिलिटिगेशन मामलों का समाधान हुआ, जिनमें 1.68 करोड़ रुपये का अवार्ड पारित हुआ। कुटुम्ब न्यायालय में पति-पत्नी के बीच सहमति से समझौता हुआ और पुनः एक साथ रहने पर सहमति बनी। 

और पढ़ें

08:18 PM, 09-Mar-2025

Shahdol News: गोलीकांड का जायजा लेने के बाद लौट रहे एसपी के सामने तड़प रहे थे घायल, पहुंचाया अस्पताल

गोली कांड का जायजा लेने के बाद लौट रहे एसपी के सामने तड़प रहे थे घायल, एसपी ने पहुंचवाया घायलों को अस्पताल और पढ़ें

08:11 PM, 09-Mar-2025

Dewas News: देवास के आसपास के क्षेत्रों का औद्योगिक-आर्थिक विकास होगा, मेट्रोपॉलिटन रीजन पर बोलीं देवास विधायक

मेट्रोपॉलिटन रीजन योजना के तहत इंदौर, देवास, उज्जैन, धार और शाजापुर को जोड़कर विकास को बढ़ावा दिया जाएगा। देवास जिले का 29.72% क्षेत्र इस योजना में शामिल होगा, जिससे औद्योगिक, आर्थिक और बुनियादी ढांचे का विकास होगा। देवास में जल्द ही इस पर विस्तृत बैठक आयोजित की जाएगी।  और पढ़ें

08:06 PM, 09-Mar-2025

Sehore news: सरपंच-सचिव ने कागज में बना दिया खेल मैदान, डकार गए निकाली गई राशि, ग्राम पंचायत नागली का मामला

सीहोर के इछावर क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा में खेल मैदान बनाने के लिए मनरेगा योजना के तहत 2 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे, लेकिन मैदान का निर्माण कागजों तक ही सीमित रहा। यहां कचरा, झाड़ियां और गंदगी फैली है, जिससे बच्चों को खेलने का कोई अवसर नहीं मिल रहा है। और पढ़ें

08:01 PM, 09-Mar-2025

Shivpuri News: 'जेल में हम न टिकते हैं...' गैंगस्टर स्टाइल की रील बनाने वाले आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस

गैंगस्टर स्टाइल की रील बनाने वाले आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस हम पर चले मुकदमे, केस पर जेल में हम न टिकते हैं ...पोस्ट किया था वीडियो और पढ़ें

07:53 PM, 09-Mar-2025

MP News: भाजपा समर्थकों को कांग्रेस से कब निकालेंगे राहुल गांधी?, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने उठाया सवाल

दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी से भाजपा समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की अपील की है, खासकर कांग्रेस में शामिल भाजपा समर्थकों को निष्कासित करने की बात की है। राहुल गांधी ने गुजरात में पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा समर्थकों को अलग करने की बात कही थी। दिग्विजय ने आरएसएस पर भी हमला किया।  और पढ़ें

07:51 PM, 09-Mar-2025

MP News: मंडला-बालाघाट सीमा पर नक्सलियों और हॉक फोर्स का आमना-सामना, मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, फायरिंग जारी

मंडला और बालाघाट जिलों की सीमा पर चिमटा फॉरेस्ट कैंप में हॉक फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक नक्सली मारा गया। एसपी रजत सकलेचा ने इसकी पुष्टि की, और बताया कि दोनों पक्षों के बीच फायरिंग जारी है। सर्च ऑपरेशन और क्षेत्र की घेराबंदी जारी है। और पढ़ें

07:41 PM, 09-Mar-2025

Bhopal: सरकार के वादाखिलाफी को लेकर किसान कांग्रेस कल घेरेगी विधानसभा, सज्जन वर्मा बोले-BJP कई योजना करेगी बंद

Bhopal: किसान कांग्रेस  सोमवार को किसानों को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन कर विधानसभा का घेराव करेगी। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि लाड़ली बहना, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं को बीजेपी बंद करवा देगी। बिहार चुनाव के 1 महीने बाद ही ये योजनाएं बंद हो सकती हैंऔर पढ़ें

07:29 PM, 09-Mar-2025

Indore: इंदौर के चौराहे से 22 साल बाद हटी श्रमिक नेता रामसिंह भाई की प्रतिमा, छह माह के लिए सड़क भी होगी बंद

पाटनीपुरा से मालवा मिल मार्ग को छह पहले 80 फीट चौड़ा किया गया था। तब नाले पर बना ब्रिज 40 फीट चौड़ा था। यहां अक्सर ट्रैफिक जाम होता था। 100 साल पहले बने इस ब्रिज पर बारिश के दिनों में पानी भी भर जाता था।
  और पढ़ें

07:09 PM, 09-Mar-2025

Bhopal: हमीदिया में महिला की मौत के बाद हंगामा, चिकित्सकों के साथ मारपीट,3 डॉक्टरों को आई चोट,सुरक्षा की मांग

Hamidia hospital: हमीदिया अस्पताल में डॉक्टर पर जानलेवा हमला हुआ है। मरीज की मौत के बाद परिजनों को गुस्सा आ गया और डॉक्टर पर टूट पड़े। मृतक के घर वालों ने जमकर मारपीट की। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। वहीं डॉक्टर ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज की है। और पढ़ें

05:46 PM, 09-Mar-2025

MP News: विधानसभा बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, 12 को पेश होगा हिसाब किताब

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से शुरू हो रहा है, जो 24 मार्च तक चलेगा। इस 15 दिवसीय सत्र में 9 कार्यदिवस होंगे, जबकि 6 छुट्टियां निर्धारित हैं। सत्र की शुरुआत राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण से होगी, और 12 मार्च को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सरकार का दूसरा बजट पेश करेंगे। और पढ़ें

05:42 PM, 09-Mar-2025

Damoh News: गौ हत्या के आरोपियों के घर तीसरे दिन भी चला बुलडोजर, छह मकान गिराकर दो एकड़ जगह अतिक्रमण मुक्त

दमोह के सीताबावड़ी क्षेत्र में गर्भवती गाय की हत्या के बाद प्रशासन ने आरोपियों के अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की। बुलडोजर चलाकर 6 मकान गिराए गए और 2 एकड़ सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त की गई। 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि समाज ने कड़ी कार्रवाई की मांग की।  और पढ़ें

04:37 PM, 09-Mar-2025

Khandwa: परिवार संग ओंकारेश्वर पहुंचे CM यादव, मां नर्मदा की पूजा कर बोले-महाकाल की तर्ज पर करेंगे महिमा मंडित

सीएम बोले, कई अच्छे कामों के साथ-साथ, इस ओंकारेश्वर धाम को भी पवित्र तीर्थ महाकाल की तर्ज पर इसकी महिमा मंडित करते हुए, इस धाम के लिए भी काफी कार्य करने के सरकार ने निर्णय लिए हैं । और पढ़ें

04:31 PM, 09-Mar-2025

Chhindwara News: दो सगे भाइयों ने दोस्तों के साथ मिलकर मामूली बात पर की युवक की हत्या, बचाने वालों पर भी हमला

अमरवाड़ा के जमुनिया गांव में बड़ा देव स्थापना कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद में चाकूबाजी हो गई, जिससे मोहित उइके की मौत हो गई और नरेंद्र उइके गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी गुलशन उइके को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी आदर्श उइके फरार है। मामले की जांच जारी है।  और पढ़ें

04:26 PM, 09-Mar-2025

Shahdol News: सराफा व्यापारियों पर गोलीकांड के आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से दूर, 20 हजार का इनाम घोषित

शहडोल के केशवाही क्षेत्र में सराफा व्यापारियों पर लूट के इरादे से फायरिंग की गई, लेकिन उनकी हिम्मत से वारदात नाकाम रही। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर विशेष टीम गठित की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 20 हजार का इनाम घोषित किया गया, पुलिस जांच जारी है।  और पढ़ें

04:21 PM, 09-Mar-2025

Umaria News: अपहृत बालिका का अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, किडनैपिंग का मकसद बना बड़ा सवाल

उमरिया में 9 वर्षीय बच्ची के अपहरण मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी चंद्रशेखर कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची 12-15 घंटे बाद स्कूल में सकुशल मिली। आरोपी पहले पीड़ित परिवार को जानता था, लेकिन अपहरण का मकसद स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच जारी है। और पढ़ें

04:17 PM, 09-Mar-2025

Shivpuri News: माधव नेशनल पार्क में एक और मादा टाइगर छोड़ेंगे CM यादव, केंद्रीय मंत्री सिंधिया भी मौजूद रहेंगे

शिवपुरी का माधव नेशनल पार्क अब टाइगर रिजर्व बन गया है, जिससे यह मध्यप्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व होगा। 10 मार्च को मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया यहां एक मादा टाइगर छोड़ेंगे। पन्ना टाइगर रिजर्व से लाई जा रही इस टाइगर के लिए पार्क में विशेष तैयारियां की गई हैं।  और पढ़ें

03:27 PM, 09-Mar-2025

Indore News: दोस्त बना कातिल, बनियान से गला दबाकर की व्यापारी की हत्या, कारण सुनकर चौंकी पुलिस

Indore News: इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में हुए कपड़ा कारोबारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कारोबारी सचिन चोपड़ा की हत्या उसके दोस्त रोहित रायकवार ने पैसों के लेन-देन को लेकर की थी।  और पढ़ें

03:15 PM, 09-Mar-2025

Damoh: कोपरा नदी में गिरा क्लिंकर से भरा ट्राला, चालक-हेल्पर ने तैरकर बचाई जान, दमोह छतरपुर हाइवे पर हादसा

ट्राला चालक अजय यादव ने बताया कि बटियागढ़ की ओर से आ रहे एक अन्य ट्राले ने साइड नहीं दी। टक्कर से बचने के लिए उन्होंने अपना वाहन पुल की रेलिंग की ओर मोड़ दिया, जिससे वह नदी में गिर गया। और पढ़ें

02:59 PM, 09-Mar-2025

Sehore News: जीवनदायिनी सीवन नदी का होगा गहरीकरण और सौंदर्यीकरण, दो अप्रैल से सफाई अभियान

सीवन नदी को नया जीवन देने के लिए आयोजित बैठक में समाजसेवी संगठन, जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिकों के अलावा क्षेत्रवासियों ने अपने-अपने सुझाव दिए। नदी को साफ सफाई अभियान चलाया जाएगा। और पढ़ें

02:46 PM, 09-Mar-2025

Shahdol News: दो सड़क हादसों में दो बाइक सवार युवकों की मौत, दो घायल, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

शहडोल के देवलौंद थाना प्रभारी डीके दहिया ने बताया कि दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हुई है और दो घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

02:35 PM, 09-Mar-2025

BAPS Temple Vandalism: महामंडलेश्वर गिरि बोले- हमें कायर न समझें, हमारे एक हाथ में शास्त्र और दूसरे में शस्त्र

BAPS Temple Vandalism: महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानंद गिरि ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग हिंदुत्व को मिटाने के लिए इस प्रकार के कार्य कर रहे हैं, वे यह समझ लें कि हिंदू कायर नहीं हैं। हिंदुत्व जाग रहा है, इसीलिए इसे मिटाने के लिए इस तरह के हमले किए जा रहे हैं। और पढ़ें

01:54 PM, 09-Mar-2025

IND vs NZ Final: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के लिए उज्जैन में मिर्ची यज्ञ, श्री गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ

IND vs NZ Final: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की जीत के लिए श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में श्री गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ किया गया। मां बगलामुखी के दरबार में शत्रु नाशक हवन किया गया। और पढ़ें

01:00 PM, 09-Mar-2025

Indore: हनी सिंह के शो में कम मिला मनोरंजन कर, नगर निगम ने तीन ट्रक साउंड सिस्टम और एलईडी जब्त की

अफसरों ने महंगे उपकरण, साउंड सिस्टम और एलईडी स्क्रीन के तीन ट्रक जब्त कर लिए। राजस्व समिति प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने बताया कि  टिकटों की बिक्री के आधार पर 50 लाख रुपये के टैक्स की डिमांड है। और पढ़ें

12:58 PM, 09-Mar-2025

Umaria News: शंखी काछी को कलाकार बताकर बैगा महिलाओं का हक मारा, जिला पंचायत पर आरोप, विधायक को सौंपा ज्ञापन

जिला पंचायत पर आरोप, शंखी काछी को कलाकार बताकर बैगा महिलाओं के हक पर डाका और पढ़ें

12:39 PM, 09-Mar-2025

Shahdol News: रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते दो ट्रैक्टरों को बुढार पुलिस ने किया जब्त, चालक फरार

बुढार थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि समीप स्थित नदी से अवैध रूप से रेत उत्खनन कर दो ट्रैक्टरों से परिवहन किया जा रहा है। पुलिस ने दो ट्रैक्टर जब्त कर लिए हैं। वहीं, चालक फरार हो गए।  और पढ़ें

12:33 PM, 09-Mar-2025

रालामंडल पहाड़ी: पर्यटकों के बीच एक हजार जंगली जानवर, तेंदुए भी आ रहे नजर, गर्मी में टैंकरों से जाएगा पानी

Indore News : रालामंडल अभयारण्य में जंगली जानवरों की संख्या 1000 के पार पहुंच गई है। तेजी से बढ़ती हिरण प्रजातियों के झुंड के लिए पर्याप्त जगह और भोजन-पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सर्वे किया जाएगा।
  और पढ़ें

12:11 PM, 09-Mar-2025

Indore: पीथमपुर में कचरे का दूसरा ट्रायल रन पूरा, अब तीसरे की तैयारी

दूसरे ट्रायल में भी तय मापदंडों से ज्यादा गैसों का उत्सर्जन नहीं हुआ। इन्सिनरेटर में यूनियन कार्बाइड के कचरे को प्रति घंटे 180 किलो के हिसाब से जलाया गया।इस प्रक्रिया में चूना और अन्य पदार्थों का मिश्रण भी शामिल किया गया। और पढ़ें

11:57 AM, 09-Mar-2025

Dewas News: सोशल मीडिया पर खुद को शूटर बताने वाला आरोपी गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल

सोशल मीडिया पर एक बदमाश खुद को खातेगांव का शूटर और बड़ा बदमाश बताकर लोगों को डरा और धमका रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और आरोपी की तलाश शुरू की। और पढ़ें

11:45 AM, 09-Mar-2025

Damoh News: दो पक्षों विवाद के बाद जमकर चले हथियार, चार घायल, दो को गंभीर हालत में जबलपुर किया रेफर

सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि दो पक्षों में विवाद के बाद हुई मारपीट में चार लोग घायल हुए हैं। दो को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया है। घायलों के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। और पढ़ें

11:23 AM, 09-Mar-2025

Mp Weather Today: मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम, 36 डिग्री पार पहुंचा पारा, 15 मार्च से और बढ़ेगी गर्मी

Mp Weather Today: मध्य प्रदेश के तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी शुरु हो गई है। जहां दिन का तापमान 36 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया, वहीं रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंच गया है। 15 मार्च के बाद और गर्मी पड़ने की आसार है। और पढ़ें

10:37 AM, 09-Mar-2025

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 9 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

Indore News: बर्फीली हवाओं का असर घटते ही मध्यप्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं। इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में पारा 36 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 15 मार्च के बाद गर्मी का असर और बढ़ेगा।   और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें