फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 28 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

मध्य प्रदेश से जुड़ी आज - 28-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:58 PM, 28-Feb-2025

MP: ड्राइवर को झपकी आने से रांग साइड गई कार ट्रक से टकराई, भोपाल के चार लोगों की मौत, महाकुंभ से लौट रहे थे

उत्तर प्रदेश के महोबा में हुआ हादसा इतना भीषण था कि ट्रक टक्कर मारने के बाद कार को 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।  हादसे में भोपाल निवासी चार लोगों की मौत हो गई है।   और पढ़ें

10:36 PM, 28-Feb-2025

Sagar News: 50 हजार की घूस लेते एडीएम कार्यालय का सहायक रीडर गिरफ्तार, EOW ने की कार्रवाई

ईओडब्ल्यू टीम ने एसडीएम कार्यालय के सहायक रीडर को पचास हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। रीडर ने शिकायतकर्ता से लंबित नामांतरण और अवैध कब्जा हटाने के लिए यह रिश्वत मांगी थी। और पढ़ें

10:27 PM, 28-Feb-2025

Jabalpur News: शराब पीकर सो गया पति, रात में जागने पर नहीं मिला खाना तो बेरहमी से कर दी पत्नी की हत्या

शराब के नशे में धुत पति रात में उठकर खाना मांगने लगा। पत्नी ने कहा कि खाना खत्म हो गया है। इस बात पर उसने फावड़े से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव के साथ ही सो गया। अगले दिन दोपहर में उसने बेटे को सूचना दी। और पढ़ें

विज्ञापन
10:15 PM, 28-Feb-2025

Sidhi News: तेज रफ्तार बस ने सैर पर निकले युवक को कुचला, घर के इकलौता बेटे की दर्दनाक मौत

मझौली में सिविल न्यायालय के सामने भीषण सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई है जहां पर तेज रफ्तार बस ने उसे ठोकर मार दिया और पढ़ें

10:10 PM, 28-Feb-2025

Sidhi News: तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक को टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने बताया कि हादसे मे बाद ऑटो चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। आरोपी चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

विज्ञापन
10:00 PM, 28-Feb-2025

Damoh News: स्लाटर हाउस विवाद पर भाजपाई बोले- हमारे दबाव में नपाध्यक्ष ने बदला फैसला, नहीं तो खुल ही जाता

भाजपा पार्षद विजय जैन ने कहा कि यदि नगर पालिका अध्यक्ष वास्तव में स्लाटर हाउस दमोह में नहीं खोलना चाहती थी तो उन्हें सभी पार्षदों को विश्वास में रखने के बाद विशेष सम्मेलन बुलाकर केवल स्लाटर हाउस के मुद्दे पर चर्चा करनी थी। तब हम उनकी बात को सच मानते और पढ़ें

09:49 PM, 28-Feb-2025

Ujjain News: कब्रिस्तान से आधी रात में शव की चोरी, कुछ दूर मिला कफन, तांत्रिक क्रिया से जुड़ा हो सकता है मामला

थाना प्रभारी नलवाय ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला तांत्रिक क्रिया से जुड़ा हुआ लग रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। आरोपी कोई भी हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

09:37 PM, 28-Feb-2025

Ujjain News: महासम्मेलन के लिए उज्जैन में लगा सरपंचों का मेला, दो संभागों के 15 जिलों के सरपंच हुए शामिल

उज्जैन में सरपंचों के महासम्मेलन में दो संभागों के 15 जिलों के सरपंच शामिल हुए। महासम्मेलन का नेतृत्व मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद, संबद्ध अखिल भारतीय पंचायत परिषद दिल्ली द्वारा किया गया। और पढ़ें

09:29 PM, 28-Feb-2025

जेयू में रेगिंग: सीनियर्स ने जूनियर से की उई अम्मा गाने पर डांस की डिमांड, मना करने पर जमकर पीटा; जानें मामला

बीबीए के छात्र हिमांशू ने मैनेजमेंट संस्थान की एचओडी डॉ. स्वर्णा परमार को आवेदन देकर कहा कि एमबीए के सीनियर छात्र ने उसे 'ऊई अम्मा' गाने पर डांस करने के लिए कहा। साथ ही कहा कि डांस करते समय कपड़े भी उतारने होंगे। ऐसा करने से मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई। और पढ़ें

09:22 PM, 28-Feb-2025

Bhopal: जेपी अस्पताल में दवा को चारों काउंटर हुए शुरू,फार्मासिस्टों की कमी बढ़ रही परेशानी,3 डॉक्टर हुए रिटायर

JP Hospital: राजधानी भोपाल के जिला अस्पताल जेपी में फार्मासिस्टों की कमी से दवा के दो काउंटरों को बंद कर दिया गया है। अमर उजाला के खबर का असर हुआ और चारो काउंर शुरू कर दिए गए। इधर 3 डॉक्टर रिटायर हो गए हैं, जिससे मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है।  और पढ़ें

09:21 PM, 28-Feb-2025

Dewas News: चेन स्नेचिंग करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अन्य शहरों में भी दिया वारदात को अंजाम

पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि थाना प्रभारी दीपक यादव के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। टीम ने सीसीटीवी कैमरों की मदद और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

09:11 PM, 28-Feb-2025

Jabalpur: प्रेमजाल में फंसा बनाए संबंध, युवक के शादी से मना करने पर किशोरी ने खाया जहर, मौत के बाद दो गिरफ्तार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि कटंगी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी ने जहर खा लिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। डीएनए रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। और पढ़ें

08:55 PM, 28-Feb-2025

Mp weather: प्रदेश में पारा 35 डिग्री पर, भोपाल में छाए बादल, मार्च के पहले सप्ताह में बारिश की संभावना

Mp weather: एमपी के तापमान में बढ़ोतरी जारी है। शुक्रवार को प्रदेश के चार जिलों का तापमान 35 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया। भोाल में बदल छाए। वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की वजह से मार्च के शुरुआती दौर में प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। और पढ़ें

08:50 PM, 28-Feb-2025

Damoh News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या की आशंका, रात में घर से निकला था

गैंगमैन को ट्रक पर शव पड़ा दिखा और पास में ही बंद मोबाइल मिला। गैंगमैन ने मोबाइल चालू कर एक नंबर पर फोन लगाया। कॉल मृतक के भतीजे गोपाल को लगा। गोपाल ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान अपने चाचा के रूप में की और पढ़ें

08:40 PM, 28-Feb-2025

MP News: भोपाल में 'आप' के कार्यालय पर मकान मालिक ने लगाया ताला, 50 हजार रुपये किराया नहीं देने का आरोप

भोपाल में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय पर ताला लग गया है। इसका कारण मकान का 50 हजार रुपये किराया नहीं देना है। इसके बाद मकान मालिक ने ताला लगा दिया। यह घटना दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद और पार्टी के भीतर चल रहे अंदरूनी विवादों के बीच सामने आई। 
  और पढ़ें

08:35 PM, 28-Feb-2025

Gwalior News: जीआरपी ने ट्रेनों में चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार, रात में करते थे वारदात

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रात की ट्रेनों में रिजर्वेशन कराकर सफर करते थे। यात्रियों के सोने के बाद उनका सामान चुरा लेते थे। सुबह किसी अगले स्टेशन पर उतरकर फरार हो जाते थे। और पढ़ें

08:29 PM, 28-Feb-2025

Bhopal: यूथ कांग्रेस में पहली बार प्रवक्ता के लिए बाहर के लोगों ने लिया इंटरव्यू, महिलाओं ने नहीं दिखाई रुचि

Youth Congress : युवा कांग्रेस यंग इंडिया के बोल में प्रदेश के युवाओं का चयन की प्रक्रिया पूरी हुई। पहली बार युवा कांग्रेस ने प्रवक्ता के लिए बाहर के व्यक्तियों से इंटरव्यू करवाया है। इंटरव्यू में प्रदेश भर से 40 से ज्यादा युवा पहुंचे। एक भी महिला ने भाग नहीं लिया। और पढ़ें

08:21 PM, 28-Feb-2025

Sehore news: तस्वीर में नहीं तकलीफ में साथ खड़े होने वाले अपने होते है:पंडित प्रदीप मिश्रा

12 ज्योर्तिलिंग के मध्य में बने 75 एकड़ के भव्य कुबेरेश्वधाम में चार दिन से चल रही शिव महापुराण कथा में भक्ति का समुंद्र लहरा रहा है।यहां लाखों लोग रोज पहुंच रहे हैं।  और पढ़ें

08:02 PM, 28-Feb-2025

धान घोटाला: पांच सोसायटी में 2268 मीट्रिक टन कम मिली धान, पांच सोसायटी के 22 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर धान उपार्जन सोसायटियों द्वारा खरीदी और भंडारित धान की जांच की गई थी। इस दौरान पांच उपार्जन सोसायटियों में 2268 मीट्रिक टन धान का घोटाला सामने आया।
  और पढ़ें

07:58 PM, 28-Feb-2025

Damoh: स्लॉटर हाउस विवाद पर नपाध्यक्ष बोलीं- हाईकोर्ट में विरोध का प्रस्ताव रखा, BJP पार्षद कर रहे गलत प्रचार

नपा अध्यक्ष ने बताया कि हाईकोर्ट ने स्लाटर हाउस पर परिषद से अभिमत मांगा था। इसी के तहत बैठक बुलाई गई थी। नगरपालिका ने एक माह पहले ही हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखकर स्पष्ट किया कि वह स्लाटर हाउस के खुलने का विरोध करते हैं। और पढ़ें

07:53 PM, 28-Feb-2025

Bhopal: राष्ट्राय विज्ञान दिवस पर मुख्यमंत्री बोले- जीवन में जो रहस्य-दृश्य देखते हैं उसी का नाम विज्ञान

National Science Day: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हम सब जीवन के बीच जो भी रहस्य और दृश्य देखते हैं उसका नाम विज्ञान है।सीएम विज्ञान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में युवाओं और तकनीकी का इस्तेमाल कर अपने आविष्कार प्रदर्शित करने वाले युवाओं से सवाल-जवाब किए।
  और पढ़ें

07:50 PM, 28-Feb-2025

Jabalpur News: फर्जी डिग्री से पाया डॉक्टर का पद, सुनवाई के बाद कोर्ट ने दिए केस दर्ज करवाने के आदेश

जबलपुर निवासी शैलेन्द्र बारी द्वारा दायर परिवाद में कहा गया कि अनावेदक शुभम अवस्थी ने फर्जी डिग्री के आधार पर शासकीय विक्टोरिया अस्पताल में डॉक्टर पद की नियुक्ति प्राप्त की। सुनवाई के बाद कोर्ट ने केस दर्ज कराने के निर्देश दिए। और पढ़ें

07:44 PM, 28-Feb-2025

MP News: मोहन सरकार 12 मार्च को पेश करेगी बजट, 10 मार्च से शुरू होने वाले विस सत्र में नौ बैठेंगे होंगी

मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट 12 मार्च को विधानसभा में पेश करेगी। 10 मार्च से शुरू होने वाले बजट सत्र में कुल 9 बैठेंगे होंगी।  और पढ़ें

07:42 PM, 28-Feb-2025

Sehore News: जिले की 500 मीटर से अधिक दूरी की बसाहटें सडक़ों से जुड़ेंगी, जानें कितनी पात्र

ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के परियोजना क्रियान्वयन महाप्रबंधक ने बताया कि सीहोर जिले में चयनित 550 संपर्क विहीन बसाहटों का सर्वेक्षण पंचायत सचिवों द्वारा ग्राम संपर्कता एप के माध्यम से किया जा रहा है। और पढ़ें

07:34 PM, 28-Feb-2025

Indore News: फरवरी के अंत में बढ़ी गर्मी, दिन-रात के तापमान में उछाल

Indore News: फरवरी के अंतिम दिनों में गर्मी का असर तेज हो गया है। दिन और रात दोनों समय तापमान सामान्य से अधिक है। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री और न्यूनतम 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से अधिक है। और पढ़ें

07:33 PM, 28-Feb-2025

Khandwa News: इंदौर इच्छापुर हाईवे पर राखड़ से भरा डंफर पलटने से लगा जाम, तीर्थ यात्रा पर जाने वाले लोग फंसे

निर्माण कार्य के चलते रेलवे ठेकेदार ने रोड खोद रखा है। यह कच्चा मार्ग होने से इंदौर से खंडवा और बुरहानपुर को जोड़ने वाले हाईवे पर धूल का गुबार भी उड़ता रहता है। इसी रोड से होकर प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर भी जाया जाता है । और पढ़ें

07:29 PM, 28-Feb-2025

Indore News: निगम अधिकारी के घर EOW का छापा, कई फ्लैट, प्लॉट और बंगले के दस्तावेज मिले

Indore News: निगम अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते ईओडब्ल्यू की टीम ने शुक्रवार सुबह छापा मारा। कार्रवाई में करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिले। जांच अभी जारी है।  और पढ़ें

07:27 PM, 28-Feb-2025

Indore: 1 मार्च से दो रुपये महंगा होगा दूध, 62 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा अब

दूध उत्पादक किसानों का कहना है कि दूध की कीमतों में बढ़ौत्री का फायदा किसानों को ज्यादा नहीं मिलता। पशु आहार के बाद पशु की देखभाल करने के लिए लोग भी रखे जाते है। जितना खर्च किया जाता है, उसकी तुलना में फायदा ज्यादा नहीं होता। और पढ़ें

07:22 PM, 28-Feb-2025

Indore News: "मेरे पास समय कम है" कहकर गई, फिर नहीं लौटी! युवती की संदिग्ध हालात में मौत

Indore News: 23 वर्षीय युवती की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। अस्पताल जाते समय उसने कहा, मेरे पास समय कम है। पड़ोसी ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

07:19 PM, 28-Feb-2025

Tikamgarh News: ओरछा पुलिस ने महिला चोर गिरोह को किया गिरफ्तार, बुजुर्ग महिलाएं करती थीं वारदात

एसडीओपी ने बताया कि यह गिरोह पहले दुकानों को चिन्हित करता था, फिर भीड़भाड़ वाले समय में सामान खरीदने के बहाने चोरी की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने गिरोह की तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

07:15 PM, 28-Feb-2025

Ujjain: सारिका गुरु और जयराज ने किया पुजारियों का अपमान, महाकाल मंदिर के पुजारी शर्मा ने दिया मानहानि नोटिस

महेश पुजारी ने यह भी आरोप लगाया कि सारिका गुरु और जयराज चौबे महाकाल मंदिर समिति की कार्यप्रणाली में अनावश्यक हस्तक्षेप करते हैं। मंदिर के वरिष्ठ पुजारियों के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी कर उन्हें गुंडा और अनाधिकृत पुजारी बताते हुए अपशब्दों का प्रयोग करते हुए समाचार पत्रों में गलत जानकारी प्रकाशित करवाते हैं। और पढ़ें

07:05 PM, 28-Feb-2025

Shivpuri News: 10 किलो गांजा जब्त, पुलिस ने पहले पिता को खेती करते हुए पकड़ा, अब बेटा भी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि आरोपी का पिता भी कुछ दिन खेत में गांजे की खेती कर रहा था।छोर पुलिस ने उसे गांजे के पौधों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब आरोपी का बेटा भी गांजा तस्करी में पकड़ा गया है।  और पढ़ें

07:01 PM, 28-Feb-2025

MP: 16 साल के लड़के की दरिंदगी, मौत से लड़ रही मासूम, प्राइवेट पार्ट जख्मी; स्टूल पास कराने पेट काटकर बनाई जगह

पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. विनय माथुर, एसआर डॉ. चित्रांगद के साथ-साथ स्त्री रोग विभाग के विशेषज्ञों की टीम बच्ची का इलाज कर रही है। डॉक्टरों ने बताया कि दुष्कर्म के कारण बच्ची का प्राइवेट पार्ट और मल द्वार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। उसका ऑपरेशन किया गया है। और पढ़ें

06:55 PM, 28-Feb-2025

Bhopal: होली पर्व पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत, पश्चिम मध्य रेलवे से चलेंगी 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेन

special trains: होली पर्व के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए पश्चिम मध्य रेलवे से 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चालाएगी। रेलयात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इन होली स्पेशल ट्रेनों के आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते है।  और पढ़ें

06:37 PM, 28-Feb-2025

Shivpuri News: बैंककर्मियों ने मांगों को लेकर जताया विरोध,24 और 25 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल

बैंक कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अगले महिने देश भर में हड़ताल करने वाले हैं। इसके पहले वे अलग-अलग जोन में प्रदर्शन कर रहे हैं। शिवपुरी में भी बैंक कर्मचारियों ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।  और पढ़ें

06:35 PM, 28-Feb-2025

Bhopal: समाज वादी पार्टी का दावा कोरोना वैक्सीन से हो रही युवाओं की मौत, पार्टी MP में चलाएगी सदस्यता अभियान

Samajwadi Party:  समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने बड़ा आरोप लगाया है उन्होंने कहा है कि कोरोना वैक्सीन से प्रदेश के युवाओं की मौत हो रही है।  उन्होने कहा है कि पार्टी एक मार्च से एमपी में सदस्यता अभियान चलाएगी। दो लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है। और पढ़ें

05:26 PM, 28-Feb-2025

माह ए रमजान: इबादत में जुटा बोहरा समुदाय, मुस्लिम आज देखेंगे चांद, नजर आया तो कल पहला रोजा; ईद कब होगी?

Ramadan 2025 First Roza: दाऊदी बोहरा समुदाय के कमरुद्दीन दाऊदी ने बताया कि बोहरा समुदाय ने शुक्रवार को पहला रोजा रखकर इबादत की शुरुआत कर दी है। तीन रोजे पूरे होने पर ईट मनाई जाएगी। वहीं, मुस्लिम समाज चांद का दीदार कर रोजा रखने की शुरुआत करेंगा। और पढ़ें

05:13 PM, 28-Feb-2025

Hajj News: खुली किस्मत, वेटिंग क्लियर, 103 आवेदकों को और मिला हज पर जाने का मौका, जानें क्या है नया आदेश

मप्र के कुल आवेदकों में से आरक्षित कोटे से बचे 9 हजार, 891 आवेदकों में से लॉटरी निकाली गई थी। कोटे के मुताबिक 7107 लोगों को चुना गया था। अब तक क्लियर हुई 1240 सीटों के बाद करीब 1544 आवेदक अब भी प्रतीक्षा सूची में हैं। और पढ़ें

04:45 PM, 28-Feb-2025

Indore News: अपने पेड़ों को बचाने सड़क पर उतरे देवास के लोग, रैली निकाली, ज्ञापन दिया

Indore News: देवास की ऐतिहासिक शंकरगढ़ पहाड़ी को पर्यटन के नाम पर बेचे जाने के विरोध में बड़ा आंदोलन शुरू हो गया है। शंकरगढ़ बचाओ मंच, ग्रीन आर्मी देवास और अन्य संगठनों ने सरकार से मांग की है कि इस क्षेत्र को वन विभाग को सौंपा जाए। और पढ़ें

04:31 PM, 28-Feb-2025

Union Carbide: पीथमपुर में यूका का जहरीला कचरा जलना शुरू, चूना मिलाकर भस्मक में डाले गए 9-9 किलो के पैकेट

कोर्ट के निर्देशानुसार कुल 30 टन कचरा जलाने का ट्रायल रन पीथमपुरा में किया जा रहा है। इसके तहत कचरा जलाना शुरू हो गया है। इसकी रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी। इस प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 500 से अधिक पुलिसकर्मी और दो एम्बुलेंस तैनात की गईं हैं। और पढ़ें

02:43 PM, 28-Feb-2025

Sehore News: मशीन जब्त करने पहुंचीं खनिज इंस्पेक्टर का ग्रामीणों ने किया विरोध, उल्टे पैर लौटाया, लगाए आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि खनिज विभाग की मनमानी से उनकी रोजी-रोटी छीनी जा रही है। तहसीलदार सौरभ शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और पाया कि मशीन छह महीने से बंद पड़ी थी। और पढ़ें

02:32 PM, 28-Feb-2025

विक्रमोत्सव 2025: ऋषियों, मनीषियों, महापुरुषों की परंपरा पर केंद्रित आर्ष भारत प्रदर्शनी, 30 मार्च तक आयोजन

30 मार्च 2025 तक के लिए उज्जैन के लोगों के लिए आर्ष भारत प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। जोकि प्रतिदिन सुबह 11:00 से सायं 8:00 बजे तक अवलोकनार्थ खुली रहेगी। और पढ़ें

02:14 PM, 28-Feb-2025

Jabalpur News: भगोड़ा घोषित आरोपी भी कर सकता है अग्रिम जमानत के लिए आवेदन, हाईकोर्ट का फैसला

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की युगलपीठ ने फैसला सुनाया कि न्यायालय द्वारा भगोड़ा घोषित किए गए आरोपी भी सीआरपीसी की धारा 438 के तहत अग्रिम जमानत के लिए आवेदन कर सकते हैं। जबलपुर के एक धोखाधड़ी मामले में आरोपी ने जमानत याचिका दायर की थी, जिस पर हाईकोर्ट की विभिन्न बेंचों के विरोधाभासी आदेश थे। और पढ़ें

02:02 PM, 28-Feb-2025

Shahdol News: सीमेंट ले जा रहा मेटाडोर वाहन पलटा, दबने से दो मजदूरों की मौत, तीन घायल

वाहन में सीमेंट लोड थी और यह जैतपुर से खामीडोल जा रहा था। चकौड़िया गांव में मेटाडोर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। और पढ़ें

01:50 PM, 28-Feb-2025

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 28 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए, जिसमें पता चला कि राकेश को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी और उसका एक वर्ष का बेटा है। आत्महत्या के कारण का अभी खुलासा नहीं हुआ है, मामले की जांच जारी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम रिपोर्ट का इंतजार करने की बात कही है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें