फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 21 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

मध्य प्रदेश से जुड़ी आज - 21-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:06 PM, 21-Feb-2025

Bhopal: GIS में आ रहे प्रधानमंत्री के दौरे से 23 फरवरी को भोपाल के बदले रहेंगे कई रूट,जाने कैसी रहेगी व्यवस्था

GI समिट में शामिल होने के लिए 23 फरवरी को प्रधानमंत्री भोपाल पहुंचेंगे। पीएम के दौरे को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस की नई यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी। इस दिन कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा, जबकि कुछ मार्गों को डायवर्ट किया जाएगा। और पढ़ें

10:35 PM, 21-Feb-2025

Bhopal News: एआई का प्रयोग कर राजाभोज और रानी कमलापति की प्रतिमाओं से छेड़छाड़, सोशल मीडिया में रील अपलोड

भोपाल में राजाभोज और रानी कमलापति की प्रतिमाओं से एआई का प्रयोग कर छेड़छाड़ की गई। सोशल मीडिया पर रील अपलोड होने से विवाद बढ़ा। मंत्री विश्वास सारंग और सामाजिक संगठनों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की, इसे विरासत से छेड़छाड़ माना है। और पढ़ें

10:31 PM, 21-Feb-2025

Ujjain News: मां शिप्रा की दुर्दशा देखने पहुंचे साधु-संत, नाले में उतरकर बोले- यहां कैसे होगा सिंहस्थ

सिंहस्थ महाकुंभ 2028 से पहले शिप्रा नदी की दुर्दशा पर साधु-संतों ने रोष व्यक्त किया। नालों के मिलने से नदी का पानी काला और जहरीला हो गया है। संतों ने प्रशासन से जल्द सफाई की मांग की और चेतावनी दी कि सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन करेंगे।  और पढ़ें

विज्ञापन
10:29 PM, 21-Feb-2025

Mandu: मांडू की मल्लिका रानी रूपमति नर्मदा को देखकर करती थी भोजन, इसलिए बनाया था रूपमति महल

 जिस महल पर खड़े होकर रूपमति नर्मदा को देखती थी। उसका निर्माण नसरुद्दीन ने कराया था। बाद में बाज बहादूर ने उसका विस्तार किया। यह मांडू का सबसे ऊंचा महल है। वहां से निमाड़ क्षेत्र का बड़ा हिस्सा नजर आता है। और पढ़ें

10:25 PM, 21-Feb-2025

Shahdol News: वन भूमि में हो रहा था अवैध अतिक्रमण, रोकने पहुंचे बीट प्रभारी के साथ हुई मारपीट

ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि सुरेश यादव एवं उसकी पत्नी पर शासकीय कार्य में बाधा एवम गाली गलौज कर मारपीट करने के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है,आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:19 PM, 21-Feb-2025

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम पहुंचे दोनों उपमुख्यमंत्री और सांसद मनोज तिवारी, तैयारियों का लिया जायजा

BJP MP Manoj Tiwari reached Bageshwar Dham.. और पढ़ें

10:12 PM, 21-Feb-2025

Sehore news: गांव में कई दिनों तक छाया रहा तेंदुए का खौफ, वन विभाग ने पिंजरे में बकरा बांधकर पकड़ा

पिछले महीने से ग्रामीण क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां देखी जा रही थीं। इससे ग्रामीण दहशत में थे। वे अपने खेतों की ओर भी नहीं जा पा रहे थे। वन विभाग ने पिंजरे में बकरा बांधकर तेंदुए को पकड़ने की योजना बनाई। अंततः तेंदुआ पिंजरे में आ गया। और पढ़ें

10:09 PM, 21-Feb-2025

Indore News: रील लाइफ की चकाचौंध में खोता युवा, असली जिंदगी के मूल्यों पर संकट

Indore News: इंदौर प्रेस क्लब में अभ्यास मंडल द्वारा ‘रील लाइफ बनाम रियल लाइफ’ पर युवा संवाद आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञों और युवाओं ने सोशल मीडिया के प्रभाव और मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा की।  और पढ़ें

10:07 PM, 21-Feb-2025

Indore News: विश्व मंच पर भारत का उदय, इंदौर में अंतर्राष्ट्रीय प्रबंधन सम्मेलन में हुई बड़ी घोषणाएं

Indore News: इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन ने 32वें अंतर्राष्ट्रीय प्रबंधन सम्मेलन 2025 का आयोजन किया, जिसमें व्यापार, वित्त, नेतृत्व और वैश्विक विकास पर गहन चर्चा हुई। उद्योग जगत के दिग्गजों ने भविष्य की रणनीतियों पर विचार साझा किए।   और पढ़ें

10:01 PM, 21-Feb-2025

Singrauli Crime: आर्केस्ट्रा डांसर से दरिंदगी, जंगल में ले जाकर छह आरोपियों ने रातभर बारी-बारी किया दुष्कर्म

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। एक महिला डांसर के साथ छह लोगों ने रात भर दुष्कर्म किया है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है।  और पढ़ें

09:46 PM, 21-Feb-2025

Jabalpur News: पत्नी ने दोस्त के साथ मिलकर किया बर्बाद, नौकरी के नाम पर ऐंठे 38 लाख, जेवरात भी लगाए ठिकाने

पत्नी ने दोस्त के साथ मिलकर पति से नौकरी के नाम पर 38 लाख रुपये ठगे और ससुराल के असली जेवरात नकली में बदल दिए। मामले का खुलासा होने पर पत्नी फरार हो गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है।  और पढ़ें

09:43 PM, 21-Feb-2025

Gwalior News: 'हमें शांति से चोरी करने दो नहीं तो सब मरेंगे', चोर की चिट्ठी से पुलिस हैरान और दहशत में लोग

ग्वालियर शहर की पॉश कॉलोनी सूर्य विहार में पिछले एक साल से अज्ञात चोरों का आतंक बना हुआ है। यहां के लोग चोरों के आतंक से इस कदर डरे हुए हैं कि रात को उन्हें रात जग करना पड़ता है। हौसले इतने बुलंद हैं कि अज्ञात चोर ने कॉलोनी वासियों को एक चिट्ठी भेजकर चेतावनी दे दी है।  और पढ़ें

09:25 PM, 21-Feb-2025

Morena News: बस और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत; दो की दर्दनाक मौत, आधा दर्जन घायल

मुरैना में तेज रफ्तार बस ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत और छह घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  और पढ़ें

09:19 PM, 21-Feb-2025

Ujjain News: कपड़ों की गठानें चुराने वाली गैंग पकड़ाई, 5500 का सूट बदमाशों ने हाट बाजार में 550 में बेचा

मोंगिया गैंग ने उज्जैन रेलवे स्टेशन से कपड़ों की गठानें चुराकर राजस्थान में सस्ते दामों पर बेच दीं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरपीएफ ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि 2 महिलाएं फरार हैं। चोरी किए गए कपड़े हाट बाजार में बेहद कम कीमत पर बेचे गए। और पढ़ें

09:16 PM, 21-Feb-2025

Dewas News: पिस्तौल की नोक पर पेट्रोल पंप लूटने वाले UP के 4 बदमाश धराए, पकड़ने के लिए 500 CCTV कैमरे खंगाले

मक्सी रोड पर पेट्रोल पंप लूटकांड में पुलिस ने आगरा के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सीसीटीवी की मदद से 1500 किमी तक पीछा कर वारदात में प्रयुक्त कार जब्त की गई। अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है। आरोपियों ने देवास और गुना में भी लूट की थी।  और पढ़ें

09:13 PM, 21-Feb-2025

Indore: स्कूल में डेकोरेशन करने आए मजदूर ने दो महिला टीचरों से की छेड़छाड़, पुलिस के हवाले किया

तीन साल पहले पलासिया क्षेत्र में हुए रवि अरोरा हत्याकांड के आरोपी आदित्य बौरासी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हत्या के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था और वह जेल चले गया था। जेल से जमानत पर छूटने के बाद वह कोर्ट पेशी से गायब हो गया। और पढ़ें

08:51 PM, 21-Feb-2025

Umaria News: सड़क के किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार बाइक टकराई, दो लोगों की मौत

नेशनल हाईवे 43 पर खड़े ट्रक से तेज रफ्तार बाइक टकराने से दो लोगों की मौत हो गई। ट्रक कई महीनों से कबाड़ की तरह खड़ा था, जिससे पहले भी हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ट्रक हटाने की मांग की है। हादसे के बाद परिजनों में आक्रोश है। और पढ़ें

08:39 PM, 21-Feb-2025

Bhopal: GIS के बीच बोर्ड के छात्रों के लिए NSUI की टीम उतरेगी सड़क पर, हेल्पलाइन नंबर जारी, डेट बढ़ाने की मांग

भोपाल में 24 और 25 फरवरी को होने वाली GI समिट के दौरान बोर्ड परीक्षाएं भी होगीं। विद्यार्थियों को VIP मूवमेंट के कारण परीक्षा केन्द्र पहुंचने में परेशानी हो सकती है। NSUI छात्रों की हेल्प के लिए सड़कों पर उतरेगी। परीक्षा के डेट बढ़ाने की मांग की है।
  और पढ़ें

08:33 PM, 21-Feb-2025

Bhopal: GI समिट को लेकर PCC चीफ और सिंघार ने सरकार को घेरा, बोले-सरकार की निवेश नौटंकी, पुराने आंकड़े गिनाए

भोपाल में होने वाले जीआई समिट 2025 को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने  पत्रकार वार्ता कर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को MP सरकार की निवेश नौटंकी बताया है। और पूराने आकड़े गिनाए हैं।उद्योगपतियों को पत्र लिखेंगे। और पढ़ें

07:57 PM, 21-Feb-2025

Indore: चोरी के बाद पाप धोने महाकुंभ चले गए थे चोर, पुलिस ने पकड़ा

शातिर चोरों ने इंदौर में दो घरों में चोरियां की थी। इसके बाद उन्होंने इंदौर से ही प्रयागराज के लिए ट्रेन पकड़ी और दस दिन वहां रहे। गंगा नदी में खूब डुबकी लगाई। खर्च चलाने के लिए वहां पर चोरी के कुछ गहने भी बेच डाले और चोरी के रुपये भी उड़ाए। और पढ़ें

07:45 PM, 21-Feb-2025

Mandsaur News: श्रम विभाग का बाबू ग्रेच्युटी का ब्याज दिलवाने के लिए ले रहा था 1800 रुपए की रिश्वत, गिरफ्तार

मंदसौर श्रम विभाग के बाबू कैलाश निनामा को ग्रेच्यूटी के ब्याज के लिए 1800 रुपये रिश्वत लेते हुए उज्जैन लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। फरियादी भगवतीलाल की शिकायत पर कार्रवाई हुई। आरोपी पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।  और पढ़ें

07:40 PM, 21-Feb-2025

Damoh News: गोशाला में मिले मवेशियों के शव से मचा हड़कंप, आधा दर्जन से अधिक मवेशी मरणासन्न हालत में

एसडीएम ने कहा यहां मवेशी मृत मिले है। पानी, भोजन की व्यवस्था पूरी तरह ठप है। विटनरी डाक्टर की भी लापरवाही सामने आई है। स्वसहायता समूह का अनुबंध तत्काल निरस्त किया जायेगा। गोशाला की स्थिति बेहद खराब है जो भी जिम्मेदार है उन पर निश्चित कार्रवाई होगी और पढ़ें

07:39 PM, 21-Feb-2025

Bhopal: दूसरे दिन भी डॉक्टरों ने जताया विरोध,जलाई अमानक दवाओं की सांकेतिक होली,नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा

Doctors protested:  शुक्रवार को राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में डॉक्टर्स ने प्रतीकात्मक रूप से अमानक दवाइयों की होली जलाकर विरोध दर्ज कराया। चिकित्सकों के विरोध को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा है। और पढ़ें

07:30 PM, 21-Feb-2025

Chhindwara News: पटवारी ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, पारिवारिक विवाद के चलते उठाया कदम

अमरवाड़ा  के पटवारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  बताया जा रहा है कि मृतक पटवारी तरुण उईके की पत्नी वैजयंती दो महिने से अपने मायके में रह रही थी। और पढ़ें

07:22 PM, 21-Feb-2025

Damoh News: डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन, अमानक दवाओं के पर्चे को जलाया, कल करेंगे उपवास

दमोह में अमानक दवाइयों के डॉक्टरों ने जलाए। इन दवाओं के खिलाफ डाक्टरों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।  और पढ़ें

07:00 PM, 21-Feb-2025

Shivraj Son wedding: जोधपुर के उम्मेद भवन में सात फेरे लेंगे शिवराज के बड़े बेटे कार्तिकेय, जानें क्यों है खास

शादी के लिए जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस को बुक किया गया है। 6 मार्च को शादी समारोह का रिसेप्शन का आयोजन होगा। उम्मेद भवन पैलेस को देश का दूसरा ताजमहल भी कहा जाता है।  और पढ़ें

06:46 PM, 21-Feb-2025

Bhopal: ट्रेनी IAS द्वारा कांग्रेस विधायक से बदसलूकी को लेकर,CS और DGP से मिले कांग्रेसी नेता,कार्रवाई की मांग

ट्रेनी आईएएस आबिद खान पर कांग्रेस विधायक नारायण पट्टा और उनके परिवार के साथ मारपीट और बदसलूकी के गंभीर आरोप लगे है। मामले को लेकर पीसीसी चीफ नेताप्रतिपक्ष समेत कई विधायक सीएस और डीजीपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है। और पढ़ें

06:35 PM, 21-Feb-2025

Jabalpur News: दो किस्त जमा नहीं होने पर टीआई ने जब्त किया फाइनेंस वाहन, हाईकोर्ट ने DGP से मांगा स्पष्टीकरण

जबलपुर हाईकोर्ट ने फाइनेंस वाहन जब्ती मामले में थाना प्रभारी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए डीजीपी से शपथ-पत्र में स्पष्टीकरण मांगा है। यदि कार्रवाई अवैध पाई गई, तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई होगी। अगली सुनवाई 11 मार्च को होगी।  और पढ़ें

06:22 PM, 21-Feb-2025

Sidhi News: महिला की पीट-पीटकर हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, जादू टोने के शक में की थी वारदात

जादू टोने के शक में महिला की पीट-पीटकर हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा। और पढ़ें

06:18 PM, 21-Feb-2025

Tikamgarh News:महाकुंभ के पवित्र जल से टीकमगढ़ जिला जेल के कैदी करेंगे स्नान,कैदियों को दिया गया गंगाजल

टीकमगढ़ जिला जेल के कैदियों को कुंभ से लाए जल का वितरण किया गया। सामाजिक संस्था द्वारा किए गए इस काम से कैदियों के कुंभ स्नान की इच्छा पूरी हुई  और पढ़ें

05:49 PM, 21-Feb-2025

Khargone: खनिज अधिकारी के जन्मदिन पर हुआ 100 यूनिट रक्तदान, अधिकारी- कर्मचारियों संग कई लोगों ने दिया ब्लड

शासकीय सेवा में रहते हुए सामाजिक सरोकार एवं मानवता की सेवा का भाव लिए खनीज अधिकारी चौहान पिछले कई सालों से अपने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहे हैं । और पढ़ें

05:42 PM, 21-Feb-2025

Panna News: बाघ ने किया बैल का शिकार, सहम गए पर्यटक, कहा- बहुत रेयर है बाघ को ऐसे शिकार करते देखना

पीटीआर के पर्यटन जॉन हिनोता गेट के पास बाघ ने किया बैल का शिकार.. ●बाघ को बैल का शिकार करते देख सहम गये पर्यटक कहा बहुत रेयर है बाघ को ऐसे शिकार करते देखना.. और पढ़ें

05:32 PM, 21-Feb-2025

Shivpuri News: बिजली कनेक्शन काटने पर कांग्रेस विधायक ने ऊर्जा मंत्री को चेताया, कह दी ये बात

कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने शिवपुरी के ग्रामीण क्षेत्रों में बिना बिल चुकाने वालों के बजाय पूरे गांव की बिजली काटने पर नाराजगी जताई। उन्होंने ऊर्जा मंत्री को चेतावनी दी कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो वे जनता और किसानों के साथ सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे, खासकर परीक्षा के समय में। और पढ़ें

05:31 PM, 21-Feb-2025

Indore News: वकीलों की हड़ताल से अदालतें ठप, सरकार के खिलाफ बढ़ रहा गुस्सा

Indore News: दिल्ली बार एसोसिएशन के वकीलों ने प्रस्तावित वकील संशोधन बिल 2025 के खिलाफ अदालतों का बहिष्कार किया। वकीलों का आरोप है कि यह बिल उनके संवैधानिक अधिकारों को कम करने की साजिश है। और पढ़ें

05:14 PM, 21-Feb-2025

MP: अमानक दवाओं से गई मरीजों की जान, आरोपियों को बचा रही सरकार, डॉक्टरों ने लगाए गंभीर आरोप

Indore News: सरकारी अस्पतालों में अमानक दवाओं के चलते कई मरीजों की मौत हो गई, लेकिन सरकार ने इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन कर व्यवस्था में सुधार की मांग की। और पढ़ें

04:45 PM, 21-Feb-2025

Khandwa News: शकर तालाब में बुलडोजर एक्शन से पहले पहुंचीं महापौर की बदबू से हालत खराब, लोग बोले-हम कैसे रह रहे

गाड़ियों से उतरकर पैदल चलते समय, क्षेत्र से उठने वाली बदबू से निगम महापौर की भी तबीयत खराब होते दिखाई दी । और उन्हें उल्टी आने लगी । जिससे बचने वे मुंह पर रुमाल रखते हुए, तुरंत ही अपनी गाड़ी में बैठकर निगम आयुक्त संग यहां से रवाना हो गयीं और पढ़ें

04:41 PM, 21-Feb-2025

MPPSC Dental Surgeon Bharti: मध्य प्रदेश में डेंटल सर्जन पदों के लिए आवेदन शुरू, इतना लगेगा पंजीकरण शुल्क

MPPSC Dental Surgeon Recruitment: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने दंत चिकित्सक पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।   और पढ़ें

04:38 PM, 21-Feb-2025

Khandwa: बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में पार्षद पति ने BJP छोड़ कांग्रेस में जाने की दी धमकी, लगाए गंभीर आरोप

टूटने की वजह इन टपरों के सामने, सड़क के पार वाली जमीन है । जिसे यहां के कई बड़े नेताओं ने मिलजुल कर खरीदा है । इस जमीन के लिए इन गरीब लोगों के टपरों को तोड़ा जा रहा है । जबकि यहां सड़क भी बन चुकी है । और पढ़ें

03:51 PM, 21-Feb-2025

MP News: रूस में क्यों हो रही बुरहानपुर की इस हल्दी की चर्चा, सालाना होगा 20 टन एक्सपोर्ट, ऐसा क्या है खास

जनवरी 2025 में रूस के मास्को में आयोजित 'नमस्ते भारत' प्रदर्शनी में बुरहानपुर की हल्दी ने विदेशी बाजार में अपनी जगह बनाई। खकनार कृषि विकास प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड और भारतीय-रूसी मैत्री संगठन हारमनी के बीच एमओयू साइन हुआ, जिसके तहत हर साल 20 टन हल्दी रूस को निर्यात की जाएगी। और पढ़ें

03:24 PM, 21-Feb-2025

Indore: आदेश आते ही डाॅ.घनघोरिया ने संभाला डीन का पद, इंदौर के एमजीएम काॅलेज की इस कुर्सी को लेकर था विवाद

डाॅ. दीक्षित के बाद शासन ने डाॅ. अशोक यादव को प्रभारी डीन बनाया था, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बाद डाॅ.वीपी पांडे डीन बने। इसे लेकर चर्चा भी रही थी। डा. पांडे यादव से वरिष्ठ है। इस कारण कोर्ट के उनके पक्ष में आदेश दिया था। और पढ़ें

02:04 PM, 21-Feb-2025

Ujjain News: साइकिल पर निकले निगम आयुक्त, अधिकारियों के साथ किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान जोन कार्यालय में गंदगी पाए जाने पर स्वास्थ्य निरीक्षक महेश झांझोट को फटकार लगाई गई और भविष्य में लापरवाही न करने की चेतावनी दी गई। साथ ही, सभी जोन कार्यालयों को सुबह 7:30 बजे तक अनिवार्य रूप से खोलने का निर्देश दिया गया। और पढ़ें

01:51 PM, 21-Feb-2025

Damoh News: पेंच से आई बाघिन को पसंद आ रहा वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व, लगातार कर रही शिकार

पेंच टाइगर रिजर्व से लाई गई बाघिन बाघिन लगातार शिकार कर रही है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उसने इस क्षेत्र को अपना स्थायी रहवास बना लिया है। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है, जो सागर, दमोह और नरसिंहपुर जिलों में फैला हुआ है।  और पढ़ें

01:37 PM, 21-Feb-2025

Damoh News: रेलवे स्टेशन पर होटल जैसी सुविधा,140 रुपये में मिलेगा कमरा, जानें किन यात्रियों को मिलेगी सुविधा

यह रिटायरिंग रूम आईआरसीटीसी द्वारा संचालित किए जा रहे हैं और इनमें एसी व नॉन-एसी दोनों तरह के कमरे उपलब्ध हैं। यात्री अपनी जरूरत के अनुसार सिंगल, डबल या डॉरमेट्री रूम बुक कर सकते हैं, जिनकी न्यूनतम अवधि 1 घंटे से अधिकतम 48 घंटे तक की होगी। और पढ़ें

01:19 PM, 21-Feb-2025

MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- लैपटॉप से विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की संभावनाएं सशक्त होंगी

CM Mohan Yadav मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को भोपाल के आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में आयोजित एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 89,710 विद्यार्थियों के बैंक खातों में लैपटॉप खरीदने के लिए 224 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की।  और पढ़ें

01:08 PM, 21-Feb-2025

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 21 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

पीड़ित पति ने बताया कि 11 साल पहले शादी हुई थी और पत्नी उनकी वृद्ध और दिव्यांग मां की देखभाल भी करती थी। वह मजदूरी के लिए कटनी जाता था और कभी पत्नी पर शक नहीं किया था। अब उनके बच्चे अपनी मां को याद कर रो रहे हैं। पुलिस ने पति की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें