मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के महाकुंभ पर दिए बयान को लेकर नाराजगी जताई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। और पढ़ें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नवीनतम तकनीकों के इस्तेमाल पर विचार-विमर्श किया। और पढ़ें
बिहार के मधुबनी जिले की सत्यकाम फाउंडेशन कंपनी पर लोगो का पैसा लेकर चंपत होने की शिकायत करने प्रदेशभर के आधा सैकड़ा लोग एसपी और कलेक्टर कार्यालय पहुंचे है जिस पर अधिकारियों ने कार्रवाई की बात कही है। और पढ़ें
Indore News: इंदौर के धार रोड स्थित पेवर्स फैक्ट्री में बुधवार शाम को आग लग गई, वहीं फूटी कोठी रोड पर एक नैनो कार में भी आग लगने की घटना सामने आई। इन दोनों घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन आग पर काबू पाने के लिए दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत की। और पढ़ें
मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का किया अनावरण और पढ़ें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 17 धार्मिक शहरों में शराबबंदी के निर्णय पर भाजपा महिला मोर्चा उज्जैन ने मानव श्रृंखला बनाकर आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने इसे समाज और परिवारों के हित में बताया। उन्होंने कहा कि यह फैसला महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करेगा। और पढ़ें
जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद को शांत कराने गए युवक अभिषेक रजक पर लड़की पक्ष के करण और अर्जुन रजक ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। और पढ़ें
परासिया-तामिया मार्ग पर लहगडुआ के पास महादेव मेला यात्रियों की इनोवा कार खाई में गिर गई, जिससे पांच लोग घायल हो गए। हादसा स्टियरिंग और ब्रेक फेल होने से हुआ। चालक नशे में था। यह लहगडुआ में मेला यात्रियों के साथ दूसरी दुर्घटना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें
फिल्म 'छावा' को मध्य प्रदेश सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसकी घोषणा की हैं। यह फिल्म महान मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। और पढ़ें
भोपाल में 24 और 25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जाएगा। कई रूट डायवर्ट रहेंगे। इसी बीच बोर्ड परीक्षाएं भी चलेंगी इससे छात्रों की परेशानी बढ़ सकती है। छात्रों को परीक्षा सेंटर समय से दो घंटे पहले पहुंचने को कहा जा रहा है। और पढ़ें
doctors protest in mpl: काफी समय से लंबित मांगों को लेकर एमपी के 15 हजार सरकारी डॉक्टर 20 फरवरी गुरुवार से आंदोलन शुरू करेंगे। पहले दिन आधा घंटे काम बंद कर प्रदर्शन करेंगे। और काली पट्टी बांध कर काम करेंगे। डॉक्टोरों केआंदोल पर जाने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी। और पढ़ें
ग्वालियर में शिवाय अपहरण कांड के मुख्य आरोपी भोला गुर्जर को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार किया। घायल आरोपी का इलाज ट्रामा सेंटर में जारी है। पुलिस अब तक पांच आरोपियों को पकड़ चुकी है, जबकि दो फरार हैं। भोला पर पूर्व में हत्या का मामला दर्ज है। और पढ़ें
दमोह जिले के तारादेही थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन चचेरे भाई घायल हो गए, जिसमें नाबालिग दुर्गेश आदिवासी की मौत हो गई। दो घायलों को जबलपुर रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। और पढ़ें
भोपाल गैस त्रासदी पीड़ितों के मेडिकल रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण में तेजी आई है, अब रोज़ 20,000 पृष्ठ स्कैन हो रहे हैं। हाईकोर्ट ने सरकार को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग कमेटी की सिफारिशों पर अमल न होने पर अवमानना याचिका लंबित है। और पढ़ें
योजनानुसार आरोपियों ने सोनकच्छ-जावर के बीच ट्रक को रोका और ड्राइवर का अपहरण कर लिया। बाद में उन्होंने होकम सिंह की हत्या कर उसका शव आष्टा के जय भवानी ढाबे के पास फेंक दिया। आयसर वाहन में 7 टन से ज्यादा कॉपर वायर भरा था। और पढ़ें
हादसे को लेकर मुंदी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है, और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है । वहीं देर शाम होने के चलते दोनों ही मृतकों का पोस्टमार्टम अब बुधवार को करवाया जाएगा । और पढ़ें
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर कांग्रेस नेता द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर विरोध शुरू हो गया है। संस्कृति बचाओ मंच ने कहा है कि मुकेश नायक का मुंह काला करने वालों को 100 रुपए इनाम देंगे। और पढ़ें
सीहोर के कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में 25 फरवरी से 3 मार्च तक रुद्राक्ष महोत्सव होगा, जिसमें दो करोड़ रुद्राक्ष अभिमंत्रित किए जाएंगे। विशाल भोजनशाला और आधुनिक लाइटिंग की व्यवस्था होगी। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए भोपाल-इंदौर हाईवे 8 दिन तक डायवर्ट रहेगा, लेकिन धाम जाने वाले वाहनों को अनुमति मिलेगी। और पढ़ें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12वीं कक्षा के टॉपर विद्यार्थियों के खाते में 21 फरवरी को लैपटॉप की राशि जारी करेंगे। सीएम ने छात्रों से कहा कि आप लोग खूब पढ़ें औ लिखें। किसी चीज की चिंता न करें।
और पढ़ें
भोपाल में छत्रपति शिवाजी जन्मोत्सव के कार्यक्रम में माइक बंद कराने की बात को लेकर लोग लिंक रोड नंबर-1 पर शिवाजी की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठ गए। जिसके बाद टीटी नगर तहसीलदार कुणाल राउत को प्रतिमा के सामने ही माफी मांगनी पड़ी जिसके बाद वे हटे। और पढ़ें
इंदौर के स्टार्टअप ने त्रिची अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में डेढ़ करोड़ के इन हाउस ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (एसडब्ल्यूएम) रिसायकल प्लांट की शुरुआत की। हवाई अड्डे द्वारा उत्पन्न कचरे को इकट्ठा करने, अलग करने और रिसायकल करने की प्रोसस प्लांट में हो रही है। और पढ़ें
भंवर जितेन्द्र सिंह की जगह हरीश चौधरी को प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है। चौधरी गुरुवार को भोपाल आएंगे। इससे पहले पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार नई दिल्ली में अलग-अलग उनसे मुलाकात की है। बीजेपी ने तंज कसा है। और पढ़ें
उलेमाओं ने कहा कि माह ए रमजान में यह देखने में आता है कि अनावश्यक बिजली इस्तेमाल की जाती है, जो गैर जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस मुबारक महीने के दौरान मोहल्लों और बाजारों में भी बहुतायत रोशनी की जाती है। उलेमाओं ने कहा कि कुरान में फिजूलखर्ची करने वाले को शैतान का भाई करार दिया गया है। और पढ़ें
Indore News: बदलते मौसम के कारण सर्दी-जुकाम, वायरल बुखार और डेंगू-मलेरिया के मरीज बढ़े हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दस्तक अभियान के तहत बच्चों को विटामिन-ए और आवश्यक दवाइयां देने की शुरुआत की है। और पढ़ें
Indore News : सेंट्रल जेल के कैदी फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना सीख रहे हैं, जिससे वे समाज में नई पहचान बना सकें। जेल प्रशासन द्वारा कैदियों को शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हें पुनर्वास के लिए तैयार किया जा रहा है। और पढ़ें
जीवाजी यूनिवर्सिटी, ग्वालियर के कुलगुरु प्रो. अविनाश तिवारी को राज्यपाल ने धारा 52 के तहत बर्खास्त किया। वे फर्जी कॉलेज को मान्यता देने के मामले में ईओडब्ल्यू केस में आरोपी थे। नए कुलगुरु डॉ. राजकुमार आचार्य ने पदभार संभाला, लेकिन एनएसयूआई ने कुर्सी का गंगाजल से शुद्धिकरण कर विरोध जताया। और पढ़ें
अनूपपुर जिले के वेंकट नगर पुलिस चौकी अंतर्गत सड़क दुर्घटना में बस में सवार परिचालक की मौत हो गई वहीं 17 लोग गंभीर रूप से घायल हुएहैं। कोयला परिवहन करने वाला वहां अंधेरे में सड़क पर खड़ा था और इसी दौरान यह हादसा हो गया। और पढ़ें
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा में शासकीय कन्या हाईस्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा ने एलबेंडाजोल की 10 गोलियां खा लीं, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। स्कूल प्रबंधन ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से जबलपुर रेफर किया गया। छात्रा के माता-पिता अलग रहते हैं, जिससे तनाव में यह कदम उठाने की आशंका है। और पढ़ें
Ashoknagar Hindi News: मुंगावली थाना पुलिस ने बताया कि वीरांगना का अपमान करने की शिकायत के बाद दो युवतियों को गिरफ्तार किया गया था। उनका अपराध जमानती था, इसलिए थाने से ही जमानत ले ली गई। उन्हें दोबारा ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी गई है। और पढ़ें
Mahakal Chalo Song Controversy: पुजारी पंडित महेश शर्मा ने कहा कि गाने में भगवान शिव का शिवलिंग बनाकर उस पर भस्म चढ़ाना और खुद पर भी भस्म चढ़ाने का दृश्य दिखाया गया है, जो अनुचित है। और पढ़ें
Love Affair: सागर में प्रेमी संग फरार हुई पत्नी की तलाश में पति दर-दर भटक रहा है। पत्नी का कुछ पता नहीं चलने पर अब उसने एसपी ऑफिस जाकर उसे तलाश करने की गुहार लगाई है। बीतें दिनों उसकी पत्नी दो बच्चों के साथ घर से चल गई थी। जिसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। और पढ़ें
शिवपुरी में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह धाकड़ ने टीका में दिए गए 5.51 लाख रुपये लेने से इनकार कर दहेज प्रथा के खिलाफ मिसाल पेश की। इस पहल की समारोह में मौजूद लोगों ने तालियों से सराहना की। और पढ़ें
बालाघाट में हॉकफोर्स, पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें चार हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराने में सफलता प्राप्त हुई है। मारी गई महिला नक्सलियों से एक इन्सास रायफल, एक एसएलआर रायफल व एक .303 रायफल व दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री जब्त की गई है। और पढ़ें
मध्यप्रदेश परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के खिलाफ ईडी, लोकायुक्त और आयकर विभाग की जांच जारी है। सौरभ शर्मा को हाल ही में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस दौरान कई नेताओं और परिवहन अधिकारियों के नाम उजागर होने की आशंका के चलते ईडी अधिकारियों को बदला गया। और पढ़ें
कुंडलपुर से बारात में आई एक बस रिवर्स करते समय बीस फीट गहरी खाई में पलट गई। समय पर ब्रेक नहीं लगने से बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरते हुए पलटी है। गनीमत रही चालक ने बस स्टार्ट करने के पहले बारातियों को नीचे उतार दिया था और पढ़ें
जांच में कार चालक को नींद की झपकी आने से हादसा होने की आशंका जताई गई है। घायलों को सिविल अस्पताल, मैहर में भर्ती कराया गया है। तहसीलदार जितेंद्र पटेल के अनुसार, मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। और पढ़ें
रीवा जिले के तराई क्षेत्र में नकल के मामलों पर रोक नहीं लग रही है। नेहरू स्मारक महाविद्यालय चाकघाट में भोजमुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षा के दौरान नकल कराए जाने का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें परीक्षार्थी मोबाइल से नकल करते नजर आ रहे हैं और पढ़ें
जिले में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जहां चोरों ने दिनदहाड़े दो सूने घरों का ताला तोड़कर 15 लाख रुपये से अधिक की चोरी को अंजाम दिया। ब्यौहारी और अमलाई थाना क्षेत्र में हुई इन घटनाओं में 12 तोला सोना, ढाई किलो चांदी और नकदी चोरी हुई। और पढ़ें
यह अस्पताल बुंदेलखंड के 17 जिलों के लोगों के लिए वरदान साबित होगा, जहां गरीब मरीजों को उच्च स्तरीय कैंसर इलाज मिलेगा और उन्हें महानगरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हनुमान जी की कृपा से यहां दुआ के साथ दवा भी मिलेगी। और पढ़ें
आश्रम में आसाराम के आने के मौके पर कोई कार्यक्रम तो नहीं रखा गया, लेकिन उसके आने की खबर मिलने के बाद आश्रम के बाहर भीड़ लग गई। लोग बाहर धूप में बैठे उसके बाहर आने का इंतजार करते रहे। गिने-चुने लोगों को ही आश्रम में प्रवेश दिया जा रहा था। और पढ़ें
छात्र के पास से अंग्रेजी भाषा की कर्सिव राईटिंग में लिखा सुसाइड नोट मिला है। पूछताछ में पता चला है कि छात्र को भोजन करने में दिक्कत होती थी। उसको आहार नली में कुछ तकलीफ थी। इसके साथ ही वह तनाव में रहता था। और पढ़ें
मध्य प्रदेश क्षत्रिय मराठा मंडळ और छत्रपति शिवाजी प्रतिष्ठान द्वारा माल्यार्पण समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्ष मनोहर पवार और सचिव बबन कदम ने बताया कि इस वर्ष छत्रपति शिवाजी की जयंती एकता व सद्भावना दिवस के रुप में मनाई गई। और पढ़ें
Indore News: निपानिया इलाके में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से 7 दुकानें जलकर खाक हो गईं, जिसमें लाखों का नुकसान हुआ। फायर ब्रिगेड ने 9 टैंकर पानी डालकर 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। और पढ़ें
एक्स आर्मी मैन में आवंटित की जाने वाली दुकान राजस्व निरीक्षक ने अपनी बहू के नाम पर आवंटित कर दुकान की नस्ती गायब कर दी है। जिससे आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। अब राजस्व निरीक्षक को नोटिस जारी करके नस्ती उपलब्ध कराने कहा है। और पढ़ें
Gwalior News: जीवाजी विवि के कुलगुरु अविनाश तिवारी बर्खास्त, भ्रष्टाचार के आरोप पर कार्रवाई, धारा 52 लागू और पढ़ें