फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 17 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

मध्य प्रदेश से जुड़ी आज - 17-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:54 PM, 17-Feb-2025

Jabalpur News: तीन दिन तक पति की लाश के साथ रही पत्नी, नजारा देख पुलिस वाले भी दंग; बदबू आने पर हुआ खुलासा

Jabalpur: पत्नी अपनी पति की लाश के साथ तीन दिन तक सोती रही। मृतक पति कैंट बोर्ड में सफाईकर्मी था, जबकि उसकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार रहती थी। जिस वजह से पति की मौत से वह अंजान रही।

और पढ़ें

10:30 PM, 17-Feb-2025

Ashoknagar News: अशोकनगर में वन विभाग के अतिक्रमण हटाने के बाद गरमाई सियासत, जानिए क्या बोले कांग्रेस नेता

बीते दिनों अशोकनगर जिले की बहादुरपुर तहसील के कानीखेड़ी गांव में हटाए गए अतिक्रमण का मुद्दा थमने का नाम नहीं ले रहा है। और पढ़ें

10:19 PM, 17-Feb-2025

Damoh: 12 वर्षीय बालक प्रयागराज महाकुंभ जाने निकला, पहुंचा दमोह...पुलिस ने शुरू की परिजनों की तलाश

बच्चे ने बताया कि वह छात्रावास में रहकर कक्षा चौथी की पढ़ाई कर रहा है। लोगों से कुंभ की चर्चा सुनकर उसे भी वहां जाने की इच्छा हुई। बिना किसी को बताए ट्रेन बदलकर यात्रा करता रहा और दमोह पहुंच गया, जहां किसी ने उसे उतार दिया। और पढ़ें

विज्ञापन
09:38 PM, 17-Feb-2025

Sagar: रेलवे फुट ओवर ब्रिज पर बैठी महिला ने चलती मालगाड़ी के ऊपर लगाई छलांग, दिल दहला देने का वीडियो वायरल

सागर जिले के पश्चिम मध्य रेल नेटवर्क के जरुआखेड़ा रेलवे स्टेशन पर घटी, जहां एक महिला ने फुट ओवर ब्रिज से चलती मालगाड़ी के ऊपर छलांग लगा दी। और पढ़ें

09:26 PM, 17-Feb-2025

Jabalpur News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल; जानें कैसे हुआ हादसा

प्रारंभिक जांच में पता चला कि मोटरसाइकिल काफी तेज रफ्तार में थी, क्योंकि बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद करीब 50 मीटर तक घसीटती चली गई। हालांकि, दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच जारी है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:24 PM, 17-Feb-2025

MP HighCourt: यूपीएससी में ईडब्ल्यूएस को 5 साल की छूट देने का आदेश,मिलेंगे 9 अटेम्प्ट

हाईकोर्ट ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के उम्मीदवारों को लेकर बड़ा आदेश दिया है। इस वर्ग के तहत आवेदन करने वालों को आयु सीमा में पांच साल की छूट दी गई है। साथ ही प्रयासों की सीमा 9 कर दी गई है।  और पढ़ें

09:08 PM, 17-Feb-2025

Neemuch News: पांच दिनों से लापता बुजुर्ग चौकीदार का पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस; जानें

सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर शव को नीचे उतारा। तलाशी के दौरान मृतक की पहचान उदयसिंह (70 वर्ष), निवासी ग्राम छायन के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

09:03 PM, 17-Feb-2025

Sehore: कुबेरेश्वर धाम में शिव महापुराण कथा व रुद्राक्ष महोत्सव, जानें विशेष व्यवस्थाएं और यातायात प्लान

25 फरवरी से कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव भी शुरू होगा। प्रशासन को आशंका है कि प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का अंतिम शाही स्नान 26 फरवरी को होने के कारण वहाँ से लौटते हुए श्रद्धालु इस महोत्सव में भी आ सकते हैं। और पढ़ें

08:54 PM, 17-Feb-2025

Mandsaur News: पुलिस कॉलोनी में चोरों का धावा, पांच घरों के ताले तोड़े; खाली मकानों को बनाया निशाना

वायडी नगर थाना प्रभारी संदीप मंगोलिया ने बताया कि जिन मकानों में चोरी हुई, वे पुलिसकर्मियों की तैनाती अन्य जिलों में होने के कारण खाली पड़े थे। चोर ताले तोड़कर घरों में घुसे और सामान बिखेर दिया, लेकिन कीमती वस्तुएं नहीं होने के कारण अधिक माल नहीं ले जा सके। और पढ़ें

08:44 PM, 17-Feb-2025

Umaria News: बांधवगढ़ में तीन दिवसीय गिद्ध गणना शुरू, 2024 में थी 300 की संख्या...इस बार बढ़ने के आसार

गिद्ध गणना के लिए पार्क प्रबंधन द्वारा एक सप्ताह पूर्व ही अधिकारियों एवं वन कर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया था। इस प्रशिक्षण के बाद सभी वन अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय सीमा में अपना गणना प्रतिवेदन विभाग को सौंपेंगे। और पढ़ें

08:33 PM, 17-Feb-2025

Sagar News: 'हर घर नल से जल' योजना रहली ब्लॉक में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी, ग्रामीण पानी को तरसे; जानें हाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट 'हर घर नल से जल' योजना योजना का सपना रहली ब्लॉक में जल निगम एवं पीएचई विभाग की लापरवाही के चलते अधूरा रह गया है। और पढ़ें

08:26 PM, 17-Feb-2025

Sehore: रेत खनन और परिवहन पर रोक से मचा हाहाकार, लोगों की रोजी रोटी पर गहराया संकट; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

छोटे वाहनों को जब्त किया जा रहा है और ट्रक मालिकों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। हालत यह है कि रॉयल्टी चुकाने के बावजूद ट्रक और डंपर जब्त किए जा रहे हैं, जिससे ट्रांसपोर्टर भारी आर्थिक संकट में घिर कर रह गए हैं। और पढ़ें

08:21 PM, 17-Feb-2025

Indore News: युवती ने बीच सड़क पर युवक को पीटा, शादी से इनकार और इंस्टाग्राम फर्जी आईडी बनाने का आरोप

Indore News: इंदौर में एक युवती ने बीच सड़क पर अपने पूर्व लिव-इन पार्टनर की जमकर पिटाई कर दी। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी से इनकार किया और उसकी फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसे परेशान किया। और पढ़ें

08:18 PM, 17-Feb-2025

Mandsaur News: गांधीसागर वन्यजीव अभयारण्य में गिद्धों की गणना शुरू, पहले दिन मिले 728 गिद्ध; जानें

मंदसौर जिले के गांधीसागर वन्यजीव अभयारण्य में गिद्धों की तीन दिवसीय गणना सोमवार से शुरू हो गई है। अभ्यारण्य में 37 बीटों में 85 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी गिद्ध गणना के कार्य में जुटे है। गिद्ध गणना के पहले दिन अभ्यारण्य क्षेत्र में 728 गिद्ध की गणना की गई है। इनमें गिद्धों की 7 प्रजातीय पाई गई। और पढ़ें

08:14 PM, 17-Feb-2025

MP: भिंड में टोल प्लाजा पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो टोल कर्मचारियों पर चलाई गई गोली; जमकर मारपीट...जानें सबकुछ

पुलिस इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश या लूट की साजिश की आशंका जता रही है। टीआई शिवप्रताप सिंह राजावत ने बताया कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। और पढ़ें

07:42 PM, 17-Feb-2025

Ujjain: सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में चूक, फर्जी आईडी और वॉकी-टॉकी के साथ युवक पहुंचा मंच तक; जानिए पूरा मामला

यह घटना तब हुई जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महाकाल मंदिर स्थित रुद्रसागर पर बने सम्राट अशोक सेतु के लोकार्पण समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, लेकिन एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने मंच पर एक अनजान युवक को देखा, जो गले में आईडी कार्ड और हाथ में वॉकी-टॉकी लिए खड़ा था। और पढ़ें

07:33 PM, 17-Feb-2025

MP News: चंबल नदी में सीएम यादव ने 10 घड़ियालों को छोड़ा, बोले- चंबल अभयारण्य हमारे देश की प्राकृतिक संपदा है

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को मुरैना पहुंचे। वह दोपहर करीब 12:45 बजे पांचवी बटालियन स्थित हेलीपैड पर आए, यहां कृषि मंत्री एदल सिंह का कंसाना, मुरैना जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा सहित स्थानीय नेताओं ने उनका स्वागत किया। और पढ़ें

07:17 PM, 17-Feb-2025

Bhopal: हमीदिया से पहले एम्स में शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी, मशीनों की खरीदी शुरू,20 करोड़ में आएगी रोबोटिक मशीन

भोपाल के दो बड़े सरकारी अस्पतालों में रोबोटिक सर्जरी करने की कवायद चल रही है। हमीदिया में स्वीकृति के बाद भी रोबोटिक सर्जरी शुरू नहीं हो पाई है। जबकि की एम्स में स्वीकृति मिलते ही तैयारी जोरो पर है। यहां हमीदिया से पहले शुरू होने की उम्मीद है। और पढ़ें

07:09 PM, 17-Feb-2025

Indore:जैन धर्मवलंबियों के तलाक से जुडे मामलों की याचिका निरस्त नहीं होगी, हाईकोर्ट की रोक

जैन परिवारों से जुड़े वैवाहिक मामलों का निराकरण हिंदू विवाह अधिनियम के तहत हो रहा है, लेकिन अब फैमेली कोर्ट ने हिंदू विवाह अधिनियम में इस प्रकरणों का निराकरण नहीं होने के हवाला देकर याचिका निरस्त कर दी। और पढ़ें

07:04 PM, 17-Feb-2025

Shivpuri: स्वास्थ्य विभाग करेगा ANM की सैलरी से 10 हजार 600 की वसूली, गलत जानकारी देने के कारण कार्रवाई

जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर शबनम वानो की सैलरी से 10,600 रुपए की कटौती कर राशि रोगी कल्याण समिति, कोलारस के खाते में जमा कराई जाएगी। इसके बाद समिति के माध्यम से यह राशि हितग्राही वंदना पाल को प्रदान की जाएगी। और पढ़ें

07:02 PM, 17-Feb-2025

Indore News: चलती एम्बुलेंस में हुई महिला की डिलीवरी, बेटे को दिया जन्म

Indore News: इंदौर के सिमरोल में 108 एम्बुलेंस में एक महिला ने सफल डिलीवरी की, जब रास्ते में उसकी प्रसव पीड़ा बढ़ गई। एम्बुलेंस स्टाफ की सूझबूझ से जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं और उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।   और पढ़ें

06:56 PM, 17-Feb-2025

Saurabh Sharma: अफसरों को नकदी में देता था परिवहन की अवैध कमाई, साले रोहित ने शरद से कराई थी मुलाकात; जानें

Saurabh Sharma: सौरभ के ठिकानों से एक नहीं बल्कि कई डायरियां बरामद हुई हैं। जिसमें परिवहन चेक पोस्टों से होने वाली वसूली का हिसाब, नेताओं-अधिकारियों के बीच बांटी गई राशि का हिसाब के साथ हर महीने फिक्स राशि जाने वाले परिवहन अधिकारियों व कुछ चुनिंदा नेताओं व राजनीतिक संरक्षण के लिए टोकन मनी के रूप में जाने वाली राशि का पूरा अलग-अलग ब्यौरा है।  और पढ़ें

06:52 PM, 17-Feb-2025

Indore News: शराब दुकानों से 1500 करोड़ रुपए कमाएगी सरकार, नए साल की नई उम्मीदें

Indore News: प्रदेश में नई आबकारी नीति लागू हो गई है, जिसके तहत शराब दुकानों की नीलामी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सरकार ने बियर, वाइन और रेडी-टू-ड्रिंक कैफे खोलने की अनुमति दी है, जबकि 19 स्थानों पर शराब पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है।  और पढ़ें

06:43 PM, 17-Feb-2025

MP News: EOW ने पूर्व आईएफएस ललित मोहन बेलवाल के खिलाफ केस दर्ज किया, इकबाल सिंह बैंस के है करीबी

आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने पूर्व आईएफएस अधिकारी ललित मोहन बेलवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। उन पर राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में अवैधानिक नियुक्तियों और गबन का आरोप है। बेलवाल पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस के करीबी है।  और पढ़ें

06:41 PM, 17-Feb-2025

Indore News: 50 हजार बजरंग दल कार्यकर्ताओं का महासंगम, त्रिशूल दीक्षा और हिंदू जागरण का महाअभियान

Indore News: 29 मार्च को इंदौर में बजरंग दल के 50 हजार कार्यकर्ताओं का भव्य एकत्रीकरण होगा, जिसमें त्रिशूल दीक्षा और हिंदू युवाओं को संगठित करने का महाअभियान चलाया जाएगा। इस आयोजन में विश्व हिंदू परिषद के शीर्ष नेता और संतों की उपस्थिति रहेगी।   और पढ़ें

06:39 PM, 17-Feb-2025

Indore: इंदौर का 40 साल पुराना स्वीमिंग पूल जमींदोज, अब नया बनाने की तैयारी

महापौर परिेेषद सदस्य नंदू पहाडि़या ने बताया कि नई बिल्डिंग में डायविंग टाॅवर, चेजिंग रूम, शाॅवर रुम भी बनेगा। नई बिल्डिंग में रुमों के उपर हिस्से पर दर्शकों के बैठने के लिए कुर्सियां भी लगेगी, ताकि स्पर्धा के दौरान परेशानी न हो। और पढ़ें

06:35 PM, 17-Feb-2025

Indore News: नवजात में नाभि से घुसा वायरस, हालत गंभीर हुई, आर्टिफिशियल स्किन से बचाया, देश का पहला मामला

Indore News: डॉक्टरों की मेहनत से मासूम को मिला नया जीवन, पूरी पीठ व पुट्ठे की खाल काली पड़ने लगी थी, कंपनी ने आर्टिफिशियल स्किन निःशुल्क उपलब्ध करवाई। और पढ़ें

06:10 PM, 17-Feb-2025

Bhopal: उप नेता प्रतिपक्ष पर हुए केस पर भड़के जय राम रमेश,सोशल मीडिया पर लिखा-अजब गजब मध्य प्रदेश भाजपा सरकार

उप नेता प्रतिपक्ष कटारे पर भोपाल जमीन आवंटन मामले में ईओडब्ल्यू ने केस दर्ज किया है। इस पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने नारजगी व्यक्त की है। उन्होने एक्स पर लिखा-अजब गजब मध्य प्रदेश और भाजपा सरकार और पढ़ें

05:55 PM, 17-Feb-2025

Mahakumbh: जाना था प्रयागराज, घुमा दिया लखनऊ रूट पर…सारनाथ एक्सप्रेस के डायवर्जन से अफरातफरी; जमकर हुआ हंगामा

Mahakumbh: दुर्ग से चलकर कटनी जंक्शन होते हुए प्रयागराज, बनारस और छपरा जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस के यात्री उस समय हैरान रह गए, जब ट्रेन कटनी मुख्य रेलवे स्टेशन की बजाय मुड़वारा रेलवे स्टेशन पहुंच गई। यात्रियों को जब यह जानकारी मिली कि ट्रेन का रूट अचानक बदल दिया गया है, तो वे बुरी तरह से परेशान हो गए। और पढ़ें

05:51 PM, 17-Feb-2025

Neemuch: साइबर अपराधियों का नया फर्जीवाड़ा, बीएसएनएल टॉवरों में नौकरी के नाम पर ठगी; जानें पूरा मामला

उप मंडल अभियंता पंकज लुहारिया ने बताया कि बीएसएनएल इस तरह पोस्टर छपवाकर भर्ती नहीं करता। जब कोई बेरोजगार पोस्टर में दिए गए नंबर पर कॉल करता है, तो ठग उसे ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहते हैं और रकम मिलने के बाद फोन बंद कर देते हैं। और पढ़ें

05:39 PM, 17-Feb-2025

Damoh News: कोतवाली पुलिस ने दो दिन में सुलझाया बुजुर्ग की हत्या का मामला, महिला समेत तीन गिरफ्तार

Damoh: पुलिस ने वन विभाग डिपो क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या का खुलासा करते हुए अवैध शराब बेचने वाली एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रुपयों के लेनदेन में महिला ने अपने देवर और एक अन्य युवक के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। और पढ़ें

05:33 PM, 17-Feb-2025

Bhopal:राजस्व अधिकारियों को कलेक्टर ने दी चेतावनी,आधार लिंकिंग और रजिस्ट्री में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने राजस्व अधिकारियों को आधार लिंकिंग एवं फॉर्मर रजिस्ट्री में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि जो अधिकारी इस कार्य में ढिलाई बरतेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

05:27 PM, 17-Feb-2025

Khargone: मजदूरी करने जा रहे मजदूरों पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, पांच घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

डॉक्टर आशीष का कहना था कि पांच मरीज मधुमक्खी के काटने से घायल होकर अस्पताल पहुंचे थे। जिनका इलाज तुरंत चालू कर दिया गया था और फिलहाल पांचों की स्थिति ठीक है। और पढ़ें

05:19 PM, 17-Feb-2025

Damoh: शुरू हुई गिद्ध गणना, पहले दिन कम स्थानों पर मिले गिद्ध; जंगलों में घोंसलों की खोज करेंगे वनकर्मी

मध्यप्रदेश के जंगलों में गिद्धों की कुल संख्या का आकलन करने के लिए यह गणना तीन दिनों तक चलेगी। यह प्रक्रिया गर्मियों और सर्दियों में साल में दो बार की जाती है। गिद्धों की गणना तीन चरणों में पूरी की जाती है। और पढ़ें

04:55 PM, 17-Feb-2025

Bhopal: नर्सिंग छात्रों को 4 साल से नहीं मिली छात्रवृत्ति,राजभवन जा रहे NSUI और विद्यार्थियों को पुलिस ने रोका

नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने को चार वर्षों छात्रवृत्ति नहीं दी जा रही है। नाराज विद्यार्थियों ने भोपाल में प्रदर्शन किया। विद्यार्थी राजभवन जाना चाह रहे थे लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक लिया। इस बीच छात्र-छात्राओं ने सड़क पर बैठ कर जमकर नारेबाजी की। और पढ़ें

04:32 PM, 17-Feb-2025

Indore: स्पोटर्स टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, हिन्दूवादी कार्यकर्ता पहुंचे थाने, किया प्रदर्शन

जूनी इंदौर थाने पर छात्रा के साथ उनके कुछ साथी भी पहुंचे थे। उनका कहना है कि टीचर ने स्टूडेंट की तरफ आपत्तिजनक इशारे किए थे और कई बार प्रशिक्षण के दौरान बदसलूकी करता है। जिस छात्रा ने आरोप लगाया है वह कराते की खिलाड़ी है।
और पढ़ें

04:18 PM, 17-Feb-2025

Bhopal: इस सीजन में ठंड ने तोड़े कई रिकॉर्ड, पिछले सालों के मुकाबले लंबी चली ठंड, अब कड़ाके की ठंड से राहत

Mp Weather: मध्य प्रदेश में इस सीजन में ठंड ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। वहीं पिछले सालों के मुकाबले ज्यादा दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ी। अब पूरी तरह तेज ठंड से रात मिल गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 10 दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। उसके बाद तापमान और बढ़ेगा।  और पढ़ें

04:15 PM, 17-Feb-2025

Mahakumbh: संगम स्नान कर लौट रही ट्रेनी डॉक्टर का हुआ भीषण एक्सीडेंट, ट्रक में घुसी कार; दर्दनाक मौत…चार घायल

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार चला रहे ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई थी, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। यह हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। और पढ़ें

03:59 PM, 17-Feb-2025

Ratlam: विधायक कमलेश्वर डोडियार ने फिर पकड़ी अवैध शराब से भरी गाड़ी, पहले भी पकड़ चुके हैं; हर तरफ इनकी चर्चा

लाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने एक बार फिर शराब से भरे वाहन का पीछा कर अवैध शराब पकड़ी है। विधायक ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में डायरी सिस्टम से लगातार अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। और पढ़ें

03:46 PM, 17-Feb-2025

Damoh News: न्यायाधीशों की अनोखी पहल, अब सप्ताह में दो दिन साइकिल या बाइक से पहुंचेंगे न्यायालय; जानें

जिला सत्र न्यायाधीश आनंद कुमार तिवारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य समाज में ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में एसी, कूलर, पंखे और डीजल-पेट्रोल के बढ़ते उपयोग से पर्यावरण को नुकसान होता है। और पढ़ें

03:19 PM, 17-Feb-2025

Jabalpur News: दिल्ली हादसे के बाद भी नहीं जागा रेलवे प्रशासन, ट्रेनों में नहीं हैं व्यवस्थाएं

जबलपुर से कई ट्रेने प्रयागराज के लिए जा रही है। इन ट्रेनों में यात्रियों के लिए कोई खास इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं । हालांकि रेलवे प्रशासन सभी तरह के इंतजाम होने की बात कह रहा है।  और पढ़ें

03:04 PM, 17-Feb-2025

MP News: अतिथि शिक्षक को स्कूल में ही पढ़नी थी नमाज, मना करने पर भी नहीं माने, अब हो गए बेरोजगार; जानें मामला

MP News: स्कूल प्राचार्य रविंद्र नागरे ने बताया कि अतिथि शिक्षक जाकिर खान स्कूल समय में नमाज पढ़ते थे, जिसे लेकर उन्हें समझाइश दी गई थी। उनसे कहा गया था- वह मस्जिद में जाकर नमाज कर सकते हैं। लेकिन, वह नहीं माने। उनके आवेदन पर उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया। और पढ़ें

03:03 PM, 17-Feb-2025

MP Road Accident: सीधी में 14 फीट नीचे खाई में गिरी बोलेरो, महाकुंभ जा रहे चार श्रद्धालुओं की मौत, चार गंभीर

Sidhi Road Accident: सीधी में रात दो बजे हुए इस हादसे की सूचना किसी को नहीं लगी। इससे करीब तीन घंटे तक घायल मौके पर पड़े-पड़े तड़पते रहे। सुबह करीब पांच बजे स्थानीय लोगों ने जानकारी लगने पर उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। और पढ़ें

02:56 PM, 17-Feb-2025

MP News: इंदौर में मेयर्स की बैठक, CM यादव बोले- नगरीय निकाय आत्मनिर्भर बनेंगे तो कल्याणकारी काम ज्यादा होंगे

मध्यप्रदेश इकाई की ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स की बैठक सीएम मोहन यादव वर्चुअली रूप से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में नगरीय निकायों ने अच्छी भूमिका निभाई है।  और पढ़ें

02:52 PM, 17-Feb-2025

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 17 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

महाकाल मंदिर के पं घनश्याम शर्मा ने बताया कि 17 फरवरी 2025  सोमवार को आज सर्वप्रथम श्री कोटेश्वर महादेव भगवान पर शिव पंचमी का पूजन अभिषेक किया गया। जिसके बाद कोटेश्वर महादेव के पूजन-आरती के पश्चात भगवान महाकालेश्वर का पूजन-अभिषेक किया गया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें