फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 14 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

मध्य प्रदेश से जुड़ी आज - 14-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:18 PM, 14-Feb-2025

Sehore News: रुपयों के लेन-देन को लेकर मां-बेटी ने 80 वर्षीय बुजुर्ग पर किया दराते से हमला, उतारा मौत के घाट

सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र में रुपये के लेन-देन के विवाद में मां-बेटी ने 80 वर्षीय बुजुर्ग रामप्रसाद की दराते से हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार किया और गांव में पुलिस बल तैनात किया। मृतक के बेटे की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच जारी है।  और पढ़ें

11:15 PM, 14-Feb-2025

Panna: रातोंरात लखपति बना किसान, एक साल की मेहनत के बाद मिला चमचमाता 4 कैरेट 24 सेंट का हीरा

पन्ना जिले में किसान ठाकुर प्रसाद यादव को 4.24 कैरेट का हीरा मिला, जिससे वह रातोंरात लखपति बन गया। उसने हीरा कार्यालय में जमा कर दिया, जिसे नीलामी में बेचा जाएगा। इस रकम से वह अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने और बिजनेस में निवेश करने की योजना बना रहा है। और पढ़ें

11:10 PM, 14-Feb-2025

Sagar News: वैलेंटाइन डे पर प्रेमी ने दी उलाहना तो नाबालिग प्रेमिका ने खुद को लगाई आग, 80% तक झुलसी

वैलेंटाइन डे के दिन एक नाबालिग युवती ने प्रेमी के कथित अपमानजनक व्यवहार से आहत होकर खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। डॉक्टरों का कहना है कि युवती करीब 80 प्रतिशत जल चुकी है, और उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। और पढ़ें

विज्ञापन
11:05 PM, 14-Feb-2025

Jabalpur News: कार्य अनुभव के मामले में अतिथि शिक्षकों को मिली राहत, HC ने कहा-चयन प्रक्रिया में करें शामिल

हाईकोर्ट ने शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में अतिथि शिक्षकों से 200 दिन या तीन सेमेस्टर के कार्य अनुभव प्रमाण-पत्र की अनिवार्यता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने अनावेदकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा और बिना प्रमाण-पत्र वाले शिक्षकों को भी चयन प्रक्रिया में शामिल करने का आदेश दिया।  और पढ़ें

10:43 PM, 14-Feb-2025

MP News: धोखेबाज कियोस्क संचालक गिरफ्तार, 80 खाताधारकों से की 58 लाख से ज्यादा की राशि की ठगी

बालाघाट पुलिस ने लाखों के फ्रॉड के मामले में एक कियोस्क संचालक को गिऱफ्तार किया है। उसने 80 खाताधारकों से 58 लाख 48 हजार 977 रुपए की धोखाधड़ी की है।  और पढ़ें

विज्ञापन
09:44 PM, 14-Feb-2025

Saurabh Sharma Case: ईडी की सख्त पूछताछ में राज उगल रहा सौरभ, बाहर आया बयान तो मचेगी खलबली

ईडी सौरभ सहित तीनों आरोपियों ने चार से पांच घंटे तक प्रतिदिन पूछताछ कर रही है। तीनों आरोपी 17 फरवरी तक ईडी की रिमांड पर हैं। सौरभ शर्मा ईडी की सख्ती से कई राज उगल रहा है। उसने कुछ नेताओं व परिवहन विभाग के अधिकारियों की जानकारी दी है, जिनसे लेन-देन किया है।  और पढ़ें

09:18 PM, 14-Feb-2025

Anuppur News: हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत, पांच दिनों के अंतराल में तीन मौतों ने खड़े किए सवाल

नेशनल हाईवे पर पांच दिनों में तीन सड़क हादसों में हुई मौतों ने सड़क सुरक्षा की पोल खोल दी। ताजा मामले में तेज रफ्तार कोयला लोड ट्रक ने बाइक सवार अजय चौधरी को कुचल दिया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर जांच शुरू की और तेज गति वाहनों पर सख्ती के निर्देश दिए।   और पढ़ें

09:12 PM, 14-Feb-2025

Jabalpur News: बर्ड फ्लू संभावित खतरे से प्रशासन अलर्ट, पशु पालन विभाग की टीम कर रही लगातार सैंपलिंग

छिंदवाड़ा में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद जबलपुर प्रशासन अलर्ट हो गया है। पोल्ट्री फार्मों से नमूने लिए जा रहे हैं, हालांकि अब तक कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। पशु पालन विभाग सतर्क है, और संदिग्ध मामलों में पोल्ट्री फार्म सील करने के निर्देश दिए गए हैं।
  और पढ़ें

08:37 PM, 14-Feb-2025

MPPSC: दिव्यांग कोटे के नकली सर्टिफिकेट के आरोप पर बोली प्रियंका कदम- न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाऊंगी

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग पर धांधली के आरोप लगाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में दिख रही प्रियंका कदम दिव्यांग कोटे से चयनित हुई थीं और अब उनका डांस करते वीडियो सामने आया, जिसमें वे पूरी तरह ठीक नजर आ रही हैं। इसे लेकर एमपीपीएससी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब प्रियंका भी सामने आईं और न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाने की बात कही है।  और पढ़ें

08:10 PM, 14-Feb-2025

Sagar News: जब नेता प्रतिपक्ष के सामने रो पड़े कांग्रेस के पूर्व विधायक, जानिए इसके पीछे की वजह

When former MLA cried in front of opposition leader: Video went viral और पढ़ें

08:09 PM, 14-Feb-2025

MP News: सीएम डॉ. यादव ने यूपी के सीएम योगी का स्वागत किया, सीएम आवास से भोज ताल के दृश्य दिखाए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री योगी का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया और अंगवस्त्रम पहनाकर और राजाभोज की प्रतिमा भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया।  और पढ़ें

08:08 PM, 14-Feb-2025

Indore: इंदौर में सर्जरी के दौरान महिला की मौत, एनेस्थिसिया देने के बाद कोमा में चली गई थी, डाॅक्टर को हटाया

सर्जरी के दौरान वह कोमा में चली गई। उसकी मौत की खबर सुनकर परिजन नाराज हो गए। उन्होंने डाक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए। डाक्टरों ने कहा कि महिला की आंख में मोोतियाबिंद था। आपरेशन से पहले उसका ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल जांचा गया था। और पढ़ें

08:05 PM, 14-Feb-2025

Khargone: अवैध हथियारों का फरार सौदागर पुलिस को देख खेतों में भागा, पुराना रिकॉर्ड देखा तो पुलिस भी चौंकी

आरोपी का रिकॉर्ड खंगालने पर मालूम चला कि, वह थाना भीकन गांव का स्थाई वारंटी था । जिस पर दो वारंट पहले ही जारी किया जा चुके हैं । जिसको लेकर पकड़े गए आरोपी पर दो हजार रु का इनाम भी घोषित था । और पढ़ें

07:54 PM, 14-Feb-2025

Indore News: भाजपा के बाद कांग्रेस में भी बदलाव की लहर, सभी जिला और शहर अध्यक्ष बदलने की तैयारी

Indore News: भाजपा द्वारा अपने संगठन में व्यापक बदलाव के बाद अब कांग्रेस भी पूरी तरह सक्रिय हो गई है। पार्टी ने ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए रिपोर्ट मांग ली है और जिला व शहर अध्यक्षों को बदलने की रणनीति बना रही है।   और पढ़ें

07:48 PM, 14-Feb-2025

MP News: पूर्व सीएम शिवराज के बेटे की शादी में दिग्गजों का जमावड़ा, उपराष्ट्रपति, योगी का सीएम ने किया स्वागत

केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे की शादी में भोपाल में शुक्रवार को बड़ा जमावड़ा हुआ। शादी समारोह में शामिल होने के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भोपाल पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वागत किया।  और पढ़ें

07:40 PM, 14-Feb-2025

MP News: आर्मी फायरिंग रेंज में बम फटा, कबाड़ बीनने पहुंचे तीन लोग आए चपेट में, एक की मौत

दतिया जिले के जैतपुर गांव स्थित आर्मी फायरिंग रेंज में कबाड़ बीनते समय बारूद का गोला फटने से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

07:27 PM, 14-Feb-2025

Shajapur Crime: पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, कटी उंगली से सुलझी गुत्थी

हत्या को अंजाम देते वक्त कटकर गिरी उंगली, इसी से आरोपी तक पहुंची पुलिस और पढ़ें

07:04 PM, 14-Feb-2025

Dhar News: डेहरी में पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपी धराए, निकाला आरोपियों का जुलूस, माफी मांगते आए नजर

धार जिले के बाग थाना अंतर्गत डेहरी चौकी प्रभारी और पुलिस टीम पर हमला करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला गया। इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश दिया गया कि कानून व्यवस्था तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। क्षेत्रवासियों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए सुरक्षा महसूस की।  और पढ़ें

06:45 PM, 14-Feb-2025

Khandwa: ओंकारेश्वर मंदिर में बदलेगी दर्शन व्यवस्था, डिप्टी कलेक्टर को प्रभारी बनाकर दी गई जिम्मेदारी

Khandwa : ओंकारेश्वर मंदिर में बदलेगी भक्तों की दर्शन व्यवस्था, डिप्टी कलेक्टर को प्रभारी बनाकर दी गयी जिम्मेदारी और पढ़ें

06:45 PM, 14-Feb-2025

बैंड बाजा और पटाखे: बृजवासियों को दानव बताए जाने पर धीरेंद्र शास्त्री का विरोध, लोग बोले- मांफी मांगें वरना...

विरोध कर रहे संगठनों के लोगों का कहना था कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री प्रेमानंद महाराज के आगे स्पष्टीकरण दें और बृजवासियों से माफी मांगें वरना उनका यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। और पढ़ें

06:37 PM, 14-Feb-2025

Khandwa: आसाराम बापू के आश्रम से बंटी छाछ पीने से 12 लोग हुए उल्टी दस्त के शिकार, आनन फानन में बुलाई एंबुलेंस

ईंट भट्ठा संचालक विशाल प्रजापत ने बताया कि, ये सभी मजदूर ओंकारेश्वर के बिल्लोरा ग्राम में आने वाले उनके ही ईंट भट्टे पर काम करने वाले हैं । इन सभी ने शाम को आश्रम से छाछ लिया था, जिसको घर लाकर पिया था। और पढ़ें

06:12 PM, 14-Feb-2025

Indore News: हुकुमचंद मिल की जमीन पर बनेगा हाई-फाई मॉल, होटल और आईटी पार्क, ग्लोबल समिट में होगा शोकेस

Indore News: हुकुमचंद मिल की 42 एकड़ जमीन पर अब हाउसिंग बोर्ड ने व्यवसायिक और आवासीय प्रोजेक्ट्स विकसित करने की योजना बनाई है। इसमें शॉपिंग मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और आईटी पार्क के साथ-साथ आवासीय टावर और ग्रीन बेल्ट भी शामिल होंगे।   और पढ़ें

05:55 PM, 14-Feb-2025

Betul News: CM हेल्पलाइन में शिकायत की तो चरित्र प्रमाण पत्र में लिखी आपत्तिजनक टिप्पणी, दो पुलिसकर्मी निलंबित

बैतूल में युवक ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर चरित्र प्रमाण पत्र मांगा, लेकिन पुलिस ने प्रमाण पत्र में आपत्तिजनक टिप्पणी जोड़ दी। मामला वायरल होने पर दो पुलिसकर्मी निलंबित हुए। एसपी ने नया प्रमाण पत्र जारी किया। और पढ़ें

05:54 PM, 14-Feb-2025

Bhopal: उपनेता प्रतिपक्ष पर हुई FIR पर बोले पटवारी- कर रहे द्वेष की राजनीति,70 साल की मां और बहू पर की गई FIR

उपनेता प्रतिपक्ष कटारे पर की गई एफआईआर मामले में पीसीसी चीफ ने कहा है कि द्वेष की राजनीति की जा रही है। 70 साल की माता, बहू पर FIR की गई है क्योंकि हेमंत कटारे लगातार सरकार को सच का आइना दिखा रहे हैं। और पढ़ें

05:46 PM, 14-Feb-2025

Jabalpur News: 50% फीस जमा होने पर करें परीक्षा में शामिल, स्कूलों की मनमानी के मामले में कोर्ट का आदेश

हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि निजी स्कूल 10% वृद्धि के साथ 50% फीस जमा होने पर छात्रों को परीक्षा में बैठने दें और शेष फीस के बाद परिणाम घोषित करें। अभिभावकों को तीन दिनों में 50% भुगतान करने का निर्देश दिया गया। अगली सुनवाई 17 मार्च को होगी।  और पढ़ें

05:39 PM, 14-Feb-2025

Dewas News: देवास के इंडस्ट्री एरिया की कंपनी में आग, एक घंटे तक उठती रहीं लपटें, आठ फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

देवास के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कीटनाशक कंपनी में शुक्रवार को आग लग गई। आग लगने का कारण अज्ञात रहा, पर एक घंटे तक लपटें उठती रहीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. अन्यथा आग फैल सकती थी। और पढ़ें

05:30 PM, 14-Feb-2025

Sehore news: सीहोर में डीजे पर एक्शन शुरू… तेज आवाज में बजा रहे थे डीजे, पुलिस ने किया जब्त

बैठक में बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार रात 10 बजे से प्रात: 06 बजे तक डीजे का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। बैठकों में डीजे संचालकों को निर्देश देते हुए बताया गया कि डीजे और अत्यधिक शोर से कई दुष्प्रभावों पड़ते हैं। और पढ़ें

05:27 PM, 14-Feb-2025

Jabalpur News: प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध नहीं तो महिला भरण-पोषण की हकदार, हाईकोर्ट का अहम आदेश

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने अहम आदेश दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि पत्नी के प्रेमी संग शारीरिक संबंध नहीं हैं, तो वह भरण-पोषण की हकदार है। पति की कम आय इसे नकारने का आधार नहीं हो सकती। पति को कमाकर देना होगा। अदालत ने याचिकाकर्ता की पुनरीक्षण याचिका को हस्तक्षेप अयोग्य मानते हुए खारिज कर दिया। और पढ़ें

05:22 PM, 14-Feb-2025

MP News: जन अभियान परिषद की बैठक, सीएम ने कहा- किसानों को गोपालन और सोलर पंप लगाने के लिए प्रेरित करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की कार्यकारिणी सभा की 15वीं बैठक मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में आयोजित हुई। और पढ़ें

05:19 PM, 14-Feb-2025

Bhopal: MP बोर्ड परीक्षाओं में केंद्रो के बाहर रखी जाएंगी नकल पेटियां, लगेंगे जैमर, सप्लीमेंट्री कॉपी बंद

एमपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षाओं में इस बार कई बदलाव किए गएं हैं। साथ ही नकल रोकने के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों के बाहर नकल पेटियां रखी जाएंगी। परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। और पढ़ें

05:02 PM, 14-Feb-2025

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में में शहरी विकास पर भी होगा विशेष फोकस

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) में शहरी विकास पर विशेष फोकस होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश तेजी से शहरी बदलाव की दिशा में आगे बढ़ रहा है।  और पढ़ें

04:47 PM, 14-Feb-2025

MP News:  सीएम डॉ. यादव की सिख समाज को बड़ी सौगात, ग्वालियर नगर द्वार का नाम रखा ‘दाता बंदी छोड़ द्वार

सिख धर्म के छठवें गुरु हरगोविंद सिंह जी महाराज के नाम पर ग्वालियर नगर द्वार का ‘दाता बंदी छोड़ द्वार रखा जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की। गुरु हरगोविंद सिंह ग्वालियर के किले में ही बंदी के तौर पर रहे थे।  
  और पढ़ें

04:34 PM, 14-Feb-2025

Bhopal: फर्जी अस्पतालों की आड़ में नर्सिंग घोटाला, NSUI ने CBI को सौंपी फर्जी अस्पतालों की लिस्ट,जांच की मांग

प्रदेश में फर्जी अस्पतालों की आड़ में नर्सिंग महाघोटाले का आरोप NSUI ने लगाया है। CBI के क्षेत्रीय कार्यालय में शिकायत सौंपकर भोपाल समेत प्रदेश के अन्य जिलों के सीएमएचओ के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। और पढ़ें

04:03 PM, 14-Feb-2025

MP: मप्र के जंगलों में क्यों लग रही आग, आईआईटी ने किया बड़ा खुलासा, क्या होगा आगे

MP: आईआईटी इंदौर के शोध में खुलासा हुआ है कि जंगल की आग वन-आश्रित समुदायों की आजीविका को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है। अध्ययन में आग की रोकथाम करने जैसी नीतिगत सिफारिशें दी गई हैं।   और पढ़ें

03:53 PM, 14-Feb-2025

Bhopal: ओबीसी आरक्षण मामले में जीतू पटवारी ने सरकार की नीयत पर उठाया सवाल, कमलनाथ बोले-सरकार का ढुलमुल रवैया

मध्यप्रदेश में ओबीसी वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण देने के सरकार के निर्णय का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने स्वागत किया है किंतु सरकार की नीयत पर उन्होंने सवाल भी उठाया है। जबकि कमलनाथ ने कबा कि प्रदेश की भाजपा सरकार का ढुलमुल रवैया है और पढ़ें

03:52 PM, 14-Feb-2025

GST: 1 अप्रैल से इनपुट सर्विस डिस्ट्रिब्यूटर अनिवार्य, जीएसटी स्कीम का लाभ उठाने की अंतिम तारीख 31 मार्च

Indore News: भारत सरकार ने जीएसटी में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जिनमें 1 अप्रैल 2025 से इनपुट सर्विस डिस्ट्रिब्यूटर की व्यवस्था को अनिवार्य करना शामिल है। जीएसटी एमनेस्टी स्कीम का लाभ उठाने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2025 तय की गई है। और पढ़ें

03:36 PM, 14-Feb-2025

GIS 2025: पुराने दौर की 'नई सदर मंजिल' में रुकेंगे जीआईएस के मेहमान, नवाबी शान का करेंगे अनुभव; देखें तस्वीरें

GIS 2025 Bhopal: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) में शामिल होने भोपाल आ रहे उद्योगपतियों, सीईओ और डायरेक्टर्स को 126 साल पुरानी ऐतिहासिक इमारत सदर मंजिल में रुकवाया जाएगा। सात साल की मेहनत के बाद इस इमारत को हेरिटेज होटल में बदलकर आलीशान रूप दिया गया है। देखिए तस्वीरें...

और पढ़ें

02:50 PM, 14-Feb-2025

Madhya Pradesh: राजधानी दिल्ली के लुटियंस में मोहन यादव को अलॉट हुआ बंगला, बंदी संजय कुमार रहेंगे पड़ोसी

MP CM Mohan Yadav: मप्र के सीएम मोहन यादव को दिल्ली में 14 अशोक रोड पर एक कोठी अलॉट हो गई है। इस बंगले में वर्षों से पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी रह रही थीं। हाल ही में उन्होंने यह घर खाली कर दिया है।   और पढ़ें

02:45 PM, 14-Feb-2025

Indore: इंदौर आठवीं बार सफाई में ताज के लिए तैयार, बस अब सर्वेक्षण टीम का इंतजार

इंदौर की स्वच्छता में सबसे बड़ी ताकत लोगों की जनभागीदारी है। लोग कचरा घरों और संस्थानों में संभालकर रखते है। उन्हें खुले में नहीं फेंकते। सुबह आने वाले कचरा वाहनों में ही उसे डाला जाता है। इस कारण सड़कें व परिसर लंबे समय तक साफ रहते है। और पढ़ें

02:09 PM, 14-Feb-2025

Indore News: किसानों ने अधिकारियों को खदेड़ा, सड़कों के लिए खेती की जमीन लेने आए थे, उल्टे पांव लौटे

Indore News : इंदौर में प्रस्तावित आउटर रिंग रोड के लिए चल रहे भूमि सर्वेक्षण का किसानों ने विरोध शुरू कर दिया है। किसानों ने सर्वे टीम को काम नहीं करने दिया और उन्हें बैरंग लौटा दिया। और पढ़ें

01:53 PM, 14-Feb-2025

Indore: स्पीड से आ रही कार डिवाइडर से टकराई, महिला मित्र को छोड़कर लौट रहा था आईटी इंजीनियर

टक्कर से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। प्रणय कार में दबे हुए थे। पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला, तब तक प्रणय की मौत हो चुकी थी। पुलिस को शव को एमवाय अस्पताल के लिए भिजवाया, तब तक प्रणय के परिजन भी पहुंच चुके थे। और पढ़ें

01:49 PM, 14-Feb-2025

Ujjain News: एनएचएम के बाबू ने हाथ में बोतल लेकर बनाई रील, वीडियो वायरल होने पर लिया गया एक्शन

एनएचएम विभाग के बाबू महेश जमुनिया एक रील में जमुनिया लोकगीत "तेरी नजर से नजर मिलाई, तूने नशीली ताड़ी बनाई..." पर डांस कर रहे हैं। इस दौरान वे अपने एक हाथ में लट्ठ और दूसरे हाथ में बिस्लरी की बोतल लिए नजर आ रहे हैं। और पढ़ें

12:10 PM, 14-Feb-2025

Shivraj Singh: शिवराज के बेटे कुणाल की शादी आज, कई वीआईपी महमान होंगे शामिल, चौहान बोले- हमारे घर बेटी आ रही

Shivraj Singh Chouhan Son Wedding: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल की आज भोपाल में शादी है। इस शादी उप राष्ट्रपति से लेकर केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। इससे एक दिन पहले दिल्ली में कुणाल और रिद्धि के शादी समारोह का एक कार्यक्रम भी हुआ था। और पढ़ें

12:10 PM, 14-Feb-2025

Girlfriend 420: प्रेमी से लिए आईफोन-डायमंड रिंग जैसे महंगे गिफ्ट, फिर पुराने आशिक से सगाई, इश्क में लुटा युवक

Girlfriend 420: प्रेमी को प्यार में मिले धोखे का यह मामला मप्र के रीवा जिले का है। जहां रहने वाले विवेक शुक्ला ने आस्था उर्मलिया के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। जिसके बाद से आरोपी प्रेमिका फरार बताई जा रही है। और पढ़ें

12:05 PM, 14-Feb-2025

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 14 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Indore News: इंदौर में कनाड़िया ब्रिज के पास गुरुवार रात तेज रफ्तार कार दुर्घटना में एक आईटी इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो गई। पार्टी से लौटते समय उनकी कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराई।   और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें