अवैद्ध पटाखा फैक्ट्री में हुए भयानक विस्फोट में 13 लोगों की जान गई थी । इसके साथ ही हादसे में 59 से अधिक लोगों के मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए थे । तो वहीं 123 से अधिक लोगों के मकान आंशिक रूप से भी क्षतिग्रस्त हुए थे । और पढ़ें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में तुलसी मानस प्रतिष्ठान की प्रबंधकारिणी समिति की बैठक हुई। इसमें विकास कार्यों पर विचार-विमर्श हुआ।
और पढ़ें
मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है, जिसने अब तक 31 बंदियों को जुर्माना एवं जमानत के रूप में 6 लाख 43 लाख 517 रुपये की राशि मंजूर की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 479 के प्रावधानों का पालन करने में भी मध्य प्रदेश देश में अग्रणी राज्य है। और पढ़ें
शहडोल के गोरतरा में 11 मवेशियों की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। मवेशी पालक ने आंगनबाड़ी के बचे हुए भोजन को मौत की संभावित वजह बताया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जबकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही असली कारण स्पष्ट होगा। स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। और पढ़ें
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने बताया कि कंपनी में कार्य में पारदर्शिता, लगन, निष्ठा और उपभोक्ता सेवाओं में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी में जीरो टोलरेंस की नीति लागू की गई है। और पढ़ें
ग्वालियर में कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर बेटे-बहू से बचाने की गुहार लगाई। छोटे बेटे पर मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाया। अधिकारियों ने पुलिस को तत्काल जांच और सुरक्षा देने के निर्देश दिए। महिला का बड़ा बेटा स्ट्रेचर पर लाकर न्याय की मांग कर रहा था। और पढ़ें
भारत देश में असंगठित वर्ग कचरा बीनने वालों की कोऑपरेटिव सोसाइटी बनाकर उनके माध्यम से इस परियोजना को देश के समस्त 5000 शहरों में 2027 तक लागू किया जाएगा। जिससे इस क्षेत्र में कार्य लोगों के रोजगार में विकास होगा और वह संगठित होकर सरकार के साथ कार्य कर पाएंगे। और पढ़ें
Bhopal Crime News: भोपाल क्राइम ब्रांच ने दिल्ली में छापा मारकर एसबीआई क्रेडिट कार्ड अपडेट के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया। गिरोह दो साल से साइबर फ्रॉड कर रहा था। पुलिस ने तीन युवतियों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और 9 मोबाइल जब्त किए हैं। और पढ़ें
सिंहस्थ की तैयारी को लेकर आयोजित हो रही बैठकों में साधु संतों को न बुलाने पर अब साधु संत आक्रोशित हैं। इनका कहना है कि इन बैठकों में सिर्फ हमें ही नहीं बुलाया जा रहा है जो कि सरासर गलत है। और पढ़ें
चार मजदूरों की मौत के बाद पुलिस ने मामले में मंगलवार शाम को मुंबई की ठेका कंपनी स्वास्तिक के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इन पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था और अब गिरफ्तार कर तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। और पढ़ें
रोइंग प्रतियोगिता के अंतर्गत पहले चार रिपीट चार्ज के मैच हुए। इसके बाद स्कल, डबल स्कल, पेयर स्कल, क्वाडरपल स्कल, कॉक्सलेस पेयर, लाइट वेट डबल स्कल वर्ग में फाइनल प्रतियोगिताएं शुरू हुई। और पढ़ें
पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा से लोकायुक्त और ईडी ने पूछताछ की, लेकिन उसने 52 किलो सोना और 11 करोड़ नकदी की संपत्ति से इनकार किया। जांच में पता चला कि सौरभ की बेनामी संपत्तियां रिश्तेदारों और कर्मचारियों के नाम पर हैं। और पढ़ें
भोपाल, सीहोर और रायसेन के हज यात्री इस साल भी मदीना रूबात में नहीं ठहर पाएंगे। कानूनी विवाद के चलते 2019 से यह सुविधा बंद है। हाजियों में नाराजगी है, जबकि वक्फ बोर्ड ने सरकार और विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर समाधान की मांग की है। और पढ़ें
गांधी जयंती पर जब कांग्रेसजन गांधी प्रतिमा पर प्रार्थना सभा के लिए गए थे तो उनका ध्यान प्रतिमा के खराब हिस्सों पर गया। इससे उन्होंने निगम अफसरों को भी अवगत कराया। इसके बाद निगमायुक्त शिवम वर्मा ने बैठक में गांधी प्रतिमा बदलने का प्रस्ताव रखा। और पढ़ें
Indore News: हुकमचंद मिल की जमीन पर तैयार जंगल को उजाड़कर कमर्शियल और रेसिडेंशियल कॉम्लेक्स बनाने के लिए सरकार ने हाउसिंग बोर्ड को हरी झंडी दे दी है।
और पढ़ें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार की आईटी और ईएसडीएम नीति, डेटा सेंटर पार्क, आईटी पार्क्स और इनक्यूबेटर्स के विकास ने मध्यप्रदेश को तकनीकी निवेश के लिए आकर्षक स्थान बनाया है। इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर जैसे शहर आईटी कंपनियों के नए केंद्र बन रहे हैं। टीसीएस, इनफोसिस, यश टेक्नॉलोजीज, इंपीट्स जैसी कंपनियाँ यहां अपनी उपस्थिति दर्ज कर चुकी हैं। और पढ़ें
पांढुर्णा के गांधी वार्ड में जितेंद्र वघाले ने कर्ज के कारण परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी ने बताया कि वह आर्थिक तंगी और पैसों के लेन-देन को लेकर मानसिक तनाव में था। पुलिस जांच कर रही है कि उसने कर्ज कहां से लिया था और कौन परेशान कर रहा था। और पढ़ें
कुर्मेडी में बना नए बस स्टेशन के संचालन के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण किसी एजेंसी की तलाश कर रहा है। प्राधिकरण इसका संचालन खुद नहीं कर सकता है। स्टेशन के संचालन, रखरखाव के माॅडल पर भी चर्चा हुई। इसे लेकर सलाहकारों की रिपोर्ट भी अफसरों ने देखी। और पढ़ें
ऑनलाइन ठगी करके जिले के कछिया गुढा गांव के व्यापारी से तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने उड़ीसा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने व्यापारी को काम के संबंध में फ्रॉड कॉल कर धोखे से उसके खाते से रुपये ट्रांसफर कर लिए थे। और पढ़ें
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में ईओडब्ल्यू की रेड में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक शिक्षक के पास आय से अधिक संपत्ति मिली है। आठ करोड़ की संपत्ति होने की जानकारी सामने आई है। और पढ़ें
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत विश्व के प्राचीनतम देशों में से एक है और यहां राष्ट्र के लिए स्वयं को बलिदान करने वालों की कमी नहीं रही है। देश और धर्म की रक्षा के लिए बच्चों द्वारा दी गई कुर्बानियों का भी भारत में लंबा इतिहास है। और पढ़ें
कूनो नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आशा और धीरा सहित आशा के तीन शावकों को खुले जंगल में छोड़ा। इससे पार्क में स्वतंत्र विचरण करने वाले चीतों की संख्या सात हो गई। यह कदम पर्यटन को बढ़ावा देगा, जबकि शावक मां आशा से शिकार करना सीखेंगे। उनकी सुरक्षा व निगरानी सुनिश्चित की गई है। और पढ़ें
परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की हो रही जांच पर विधान सभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सवाल खड़े किए हैं। उमंग सिंघार ने कहा कि सौरभ शर्मा मामले में लग रहा है कि खोदा पहाड़ और निकली चुहिया। बड़े मगरमच्छ कहां गए ? और पढ़ें
Indore News: इंदौर में शराब पीने से रोकने पर चार युवकों ने सब इंस्पेक्टर से मारपीट की और जबरन माफी मंगवाने का वीडियो बनाया। आरोपियों में से एक जोबट जेल में पदस्थ है, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया है।
और पढ़ें
आज अस्पताल का स्पेशल निरीक्षण किया था । यहां नए निर्माण के कार्य अभी जारी हैं । उसमें पीआईयू के द्वारा बनाये जा रहे 100 बेड वाले वार्ड के साथ ही दूसरे निर्माण कार्यों को भी मार्च के अंतिम दिनों तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं । और पढ़ें
कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से महाशिवरात्रि पर शिव महापुराण कथा आयोजित होगी, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होंगे। कलेक्टर बालागुरु के. ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर पेयजल, बिजली, स्वच्छता, चिकित्सा, यातायात, पार्किंग और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कंट्रोल रूम, सीसीटीवी, मिनी आईसीयू व वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था होगी। और पढ़ें
चिकित्सकों की नियुक्ती मामले में भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. प्रभाकर तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। NSUI ने डॉ. प्रभाकर तिवारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उनके निलंबन की मांग की है।
और पढ़ें
पेंच टाइगर रिजर्व में शिकार के दौरान कुएं में गिरी बाघिन को सुरक्षित रेस्क्यू कर वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के नौरादेही जंगल में छोड़ा गया। इससे वहां बाघों की संख्या बढ़ी है। वन विभाग ने इसे नौरादेही के लिए महत्वपूर्ण सौगात बताया है। और पढ़ें
प्रदेश भर के किसान बुधवार को भोपाल पहुंचे। किसानों ने वल्लभ भवन मंत्रालय घेरने का प्लान बनाया था इससे पहले डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा किसानों से मिलने धरना स्थल पहुंचे और उनकी मांगों को पूरी करने का आश्वासन दिया। और पढ़ें
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान परिवार सहित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजन-अर्चन कर पुत्रों कुणाल और कार्तिक के विवाह का निमंत्रण बाबा महाकाल को अर्पित किया। दर्शन के दौरान जनता ने "मामा-मामा" के नारे लगाए। उन्होंने देश, मध्यप्रदेश और जनकल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा। और पढ़ें
सीएम डॉ मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल में सरकारी स्कूलों में टॉप करने 12 विद्यार्थियों को स्कूटी की चाबियां सौंपी। इसके बाद सरकारी स्कूलों के 7,800 प्रतिभाशाली छात्रों को मुफ्त स्कूटी के लिए प्रतीकात्मक रूप से प्रमाण पत्र दिए गए। और पढ़ें
Indore News: इंदौर में बैडमिंटन खेलते समय 45 वर्षीय दवा व्यापारी अमित चेलावत को दिल का दौरा पड़ा, सीपीआर देने के बावजूद उनकी हालत बिगड़ी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। और पढ़ें
पाली जनपद के ग्राम पंचायत रौगढ़ में निजी कोयला कंपनी पर पंचायत रजिस्टर से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। बिना ग्रामसभा की जानकारी के अनापत्ति प्रस्ताव दर्ज किया गया। सचिव पर मिलीभगत के संदेह हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों पर कार्रवाई की बात कह रही है। और पढ़ें
Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने प्रदेश में कक्षा 12वीं में टॉप करने वाले 7900 छात्रों को स्कूटी वितरित कीं। राज्य भर के 7,900 मेधावी छात्राओं को अपनी पसंद की स्कूटी खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की गई।
और पढ़ें
जिले के माकड़ौन थाना क्षेत्र के सुचाई गांव में एक गुस्सैल पिता ने अपने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बेटे द्वारा पैसे न दिए जाने से नाराज पिता ने गुस्से में यह कदम उठाया, जिसका उसे बिल्कुल भी अफसोस नहीं है। और पढ़ें
पार्वती थाना प्रभारी चिन्मय मिश्रा ने बताया कि नरकंकाल की पहचान हो गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चालक की गला घोंटकर हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंका गया था। पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। और पढ़ें
इस बार का महाकुंभ खास है। सोशल मीडिया के जमाने का यह पहला महाकुंभ है। ऐसे में करीब हर दिन कुछ न कुछ वायरल हो रहा है। पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी की एक तस्वीर भी वायरल हुई, जिसमें वे भगवा कपड़ों में नजर आ रही हैं। इस पर किन्नर अखाड़े में विवाद हो गया। पढ़िए, सनातन धर्म के सबसे नए अखाड़े की कहानी... और पढ़ें
युवक युवती नदी में पैर डालकर बैठे थे और शराब पी रहे थे। उनके आसपास से ग्लास, कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलें और शराब की बोतल बरामद हुई। युवती इतना अधिक नशा कर चुकी थी कि उठ भी नहीं पा रही थी। और पढ़ें
जीआरपी चौकी प्रभारी महेश कोरी ने बताया कि जैन परिवार विंध्याचल एक्सप्रेस से जबलपुर से बीना जा रहा था। बांदकपुर और घटेरा स्टेशन के बीच तीन आरोपियों ने महिला यात्री का बैग छीनकर भागने की कोशिश की। एक आरोपी घायल हो गया, जबकि दो फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। और पढ़ें
शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया पिछोर के कद्दावर नेता केपी सिंह कक्काजू के करीबी माने जाते हैं। टीचर बनने के पहले सुरेश सिंह भदौरिया राशन की दुकान चलाते थे, फिर वे जमीन खरीदी का काम भी करने लगे थे। भदौरिया पर हरिजन एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। और पढ़ें
पुलिस ने बताया कि तहसीलदार पर आरोप लगाए गए हैं, उनकी जांच की जा रही है। आरोपी तहसीलदार पर पहले से ही 17 से ज्यादा मामले दर्ज हैं, कोर्ट ने उसे जमानत देने से इनकार कर दिया है, जिसके बाद वह फरार है। और पढ़ें
सिविल सर्जन डॉ. राकेश राय ने कहा कि एजेंसी से 1,000 रुपये के स्टांप पेपर पर लिखित आश्वासन लिया है कि वह जल्द ही कर्मचारियों का पीएफ और बकाया वेतन का भुगतान करेगी। यदि, ऐसा नहीं किया तो कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें
नवागत कलेक्टर हर्ष सिंह ने कहा कि सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन गंभीर है। सरकर के निर्देश पर प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसके लिए अब जूम एप का भी सहारा लिया जा रहा है। और पढ़ें
भारतीय शैली में नक्काशीदार पत्थरों से निर्मित छत्री को देखने हाल ही में फणसे परिवार के सदस्य गए थे। उन्होंने तय किया कि छत्री का पुरातत्व महत्व है। पर्यटक भी इसे देखने आते है, इसलिए छत्री को संवारा जाएगा। और पढ़ें
शहर में महिला सशक्तिकरण और सामाजिक बदलाव की दिशा में एक नई पहल की जा रही है। गरीब बस्ती की बालिकाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास शुरू किया गया है, जिसमें वे खुद भी रुचि ले रही हैं। और पढ़ें