फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 1 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

मध्य प्रदेश से जुड़ी आज - 01-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:18 PM, 01-Feb-2025

Damoh News: किराए की कार में गांजा की खेप लेकर आ रहे दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचकर भागने में हुआ हादसा

जबलपुर से गांजा लेकर आ रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां सप्लाई किया जाता था।  और पढ़ें

11:11 PM, 01-Feb-2025

Khargone News: बैंक का कर्ज चुकाने लाखों लूट, बचे हुए रुपयों से की खरीदारी, पुलिस ने जब्त किया घर का सामान

रुचि कॉटन जिनिंग के मुनीम से हुई 15 लाख रु की लूट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को धर दबोचा है । जिसके कब्जे से बंटवारे में मिली लूट की रकम में से, चार लाख नगद सहित एक लाख रु का खरीदा गया सामान भी जप्त हुआ है और पढ़ें

11:04 PM, 01-Feb-2025

Khandwa News: खुद को पुलिसकर्मी बताकर बाइक रोकी, फिर थाने ले जाने का झांसा देकर लूटकर हो गए फरार, जानें मामला

बदमाशों ने गाड़ी में नम्बर प्लेट न लगी होने के नाम पर 25000 की चालानी कार्रवाई का डर दिखाया । जिसके बाद बातचीत के दौरान उन्होंने गाड़ी के कागजात भी मांगे । लेकिन कागजात में भी कमी बताते हुए उसकी गाड़ी जब्त करने की बात कही और पढ़ें

विज्ञापन
10:58 PM, 01-Feb-2025

Ratlam News: अवैध हथियारों के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, पांच पिस्टल, एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस जब्त

एसपी अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर हथियारों के साथ फोटो शेयर कर अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करते थे। आरोपी 15 हजार रुपये में अवैध हथियार खरीदते थे और 20 से 25 हजार में बेचते थे। और पढ़ें

10:45 PM, 01-Feb-2025

Damoh: प्राचीन रुक्मणी मठ का बदलेगा स्वरूप, मंत्रियों की मौजूदगी में भूमिपूजन, रूकमणि महोत्सव की तारीख होगी तय

संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने घोषणा की कि रुक्मणी माता मंदिर परिसर में पारंपरिक मेला आयोजित किया जाएगा। साथ ही शासन के कैलेंडर में रुक्मणी महोत्सव की तिथि निर्धारित की जाएगी। इस परिसर को सुरक्षित रखने की आवश्यकता है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:28 PM, 01-Feb-2025

khandwa News: केंद्रीय बजट को लोगों ने बताया ऐतिहासिक, मध्यम वर्ग की बल्ले-बल्ले, टैक्स छूट का भी मिलेगा फायदा

इस बजट में सबसे खास बात यह रही कि, टैक्स स्लैब को 7 लाख से बढ़ाकर 12 लाख कर दिया गया है । सरकार का यह कदम मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बेहद खास माना जा रहा है। और पढ़ें

10:17 PM, 01-Feb-2025

Mahakumbh: महाकुंभ में मची भगदड़ में बैग गिरा, उठाने में बिछड़ा परिवार; वापस लौटे बुजुर्ग वो पल याद कर बिलख पड़े

गुना लौटने के बाद प्रेमनारायण कुशवाह जब महाकुंभ में स्नान के दौरान भीड़ की वजह से झेली गई परेशानियों की चर्चा की  तो उनकी आंखों में आंसू आ गए। 
  और पढ़ें

10:12 PM, 01-Feb-2025

Indore News: उर्दू की महफिल में हुआ हिंदी का सम्मान, शायरी कविताओं से रोशन हुई रात

Indore News: लोकप्रिय कवि सत्यनारायण सत्तन के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम जश्न ए सत्तन को देखने के लिए उमड़ पड़ा शहर। देश के नामचीन कवियों और शायरों से गुलजार हुई रात।
  और पढ़ें

10:12 PM, 01-Feb-2025

MP News: जापान-एमपी औद्योगिक सहयोग फोरम की स्थापना होगी, जापानी पर्यटकों के लिए बनेगा बौद्ध सर्किेट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि  जापान के निवेश करने से प्रदेश में औद्योगिक विकास, रोजगार, स्व-रोजगार सहित कई सेक्टर में जबरदस्त बदलाव आ जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस यात्रा के दौरान जापान के उद्योगपतियों-निवेशकों को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (GIS) का न्योता भी दिया। और पढ़ें

10:06 PM, 01-Feb-2025

Sagar News: सागर के लोगों में गिरिराजजी की तरह सेवा का भाव, यमुनाजी की तरह सरलता, बोले इंद्रेशजी महाराज

कथा व्यास पं. इन्द्रेष उपाध्याय ने कहा  बताया कि सूत जी ने इसी कथा का वर्णन 88 हजार सौनकादि ऋषियों के समक्ष किया, जो मानव कल्याण के लिए यज्ञ कर रहे थे। लेकिन, ऋषियों को यह संशय था कि यज्ञ से मानव कल्याण कैसे होगा। यही कथा का अगला भाग है, जिसमें परम धर्म को समझाया गया। और पढ़ें

10:04 PM, 01-Feb-2025

MP News: भोपाल के डॉ. भीमराव अंबेडकर फ्लाईओवर की गुणवत्ता में खामियां, दो सस्पेंड और दो का थमाए नोटिस

भोपाल के डॉ. भीमराव अंबेडकर फ्लाईओवर की गुणवत्ता में एक सप्ताह में ही खामियां सामने आई हैं। इसके बाद दो इंजीनियर को सस्पेंड और दो को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं, कंपनी पर जुर्माना लगाकर सुधार कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। और पढ़ें

09:53 PM, 01-Feb-2025

MP News: उज्जैन में जेवरात समेट कर भाग रही थी दुल्हन, घरवालों ने पकड़ा तो बोली- मैं तो लुटेरन हूं

गायत्री नगर में रहने वाले युवक ने जलगांव की युवती से चिंतामण मंदिर में शादी की। दो दिन रुकने के बाद युवती सामान समेटकर घर से भागने लगी। उसने परिजन के साथ मिलकर युवती को पकड़ा। पूछताछ की तो बोली मैं तो लुटेरी दुल्हन हूं और पढ़ें

08:49 PM, 01-Feb-2025

MP News: हाईकोर्ट के आदेश पर कटनी में एक करोड़ की जमीन कराई गई मुक्त, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

तहसीलदार बीके मिश्रा ने बताया कि अल्फा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की फॉरेस्ट वार्ड स्थित जमीन पर दो लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद जमीन से अतिक्रमण हटाया गया है। जमीन की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। और पढ़ें

08:49 PM, 01-Feb-2025

Indore News: भोपाल में 1 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी, इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, ऐसे चलता था पूरा रैकेट

Indore News: इंदौर क्राइम ब्रांच ने भोपाल में 1 करोड़ से ज्यादा कीमत की अवैध अल्प्राजोलम टैबलेट और कोडीन सिरप की बड़ी खेप पकड़ी है। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जो प्रदेशभर में नशीली दवाओं की सप्लाई कर रहे थे। और पढ़ें

08:44 PM, 01-Feb-2025

Sehore news: कल बसंत पंचमी पर करें माता सरस्वती की आराधना, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा का तरीका

बसंत पंचमी का पर्व 2 फरवरी को मनाया जाएगा। सरस्वती पूजा का मुहूर्त प्रातः 7 बजकर 8 मिनट से आरंभ होगा और दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। और पढ़ें

08:41 PM, 01-Feb-2025

Bhopal: मध्य प्रदेश में शुरू हुआ कैंसर डे-केयर सेंटर अब पूरे देश में,एमपी के बढ़ेगीं एमबीबीएस की दो हजार सीटें

मध्य प्रदेश में शुरू हुए कैंसर डे-केयर अब पूरे देश में शुरू करने की घोषणा केन्द्रीय बजट में की गई है।  अगले तीन सालों में सभी जिला अस्पतालों में डे केयर कैंसर सेंटर खोला जाएगा। वहीं प्रदेश में एबीबीएस की दो हजार सीटें बढ़ेगीं। और पढ़ें

08:21 PM, 01-Feb-2025

Agar Malwa News: 11 क्विंटल से अधिक सरकारी चावल की हो रही थी कालाबाजारी, पहुंची खाद्य विभाग की टीम, फिर यह हुआ

मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में खाद्य विभाग की टीम में अवैध रूप से पिकअप वाहन में भरे हुए 11 क्विंटल सरकारी चावल को जब्त करते हुए आरोपियों को पुलिस के हवाले किया है। और पढ़ें

08:02 PM, 01-Feb-2025

Indore: देवास के समीप फिल्म सिटी बनाने की तैयारी, पर्यटन बोर्ड देगा बड़े निवेशकों को स्पेस

मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की एडिश्नल मैनेजिंग डायरेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े निवेशकों व स्टूडियोज को हम फिल्म सिटी में स्पेस देंगे,ताकि ज्यादा से ज्यादा फिल्मों का निर्माण मध्य प्रदेश में हो। और पढ़ें

07:34 PM, 01-Feb-2025

Mandsaur News: शाम को था पत्नी के रिटायरमेंट का जश्न, इससे पहले मंदिर पहुंचे दंपति, पति को आया हार्ट अटैक; मौत

राजेश दुबे की बेटी श्रेया दुबे ने बताया कि पापा कई दिनों से मम्मी के रिटायरमेंट सेलिब्रेशन की तैयारियों में जुटे थे। शनिवार को वे मां के साथ मंदिर गए थे, जहां हार्ट अटैक आने से उसनकी मौत हो गई। और पढ़ें

07:32 PM, 01-Feb-2025

Budget 2025-26: भाजपा प्रदेश अध्य वीडी शर्मा बोले- विकसित भारत के अटल संकल्प को पूरा करने वाला है यह बजट

वीडी शर्मा ने कहा कि नए केंद्रीय बजट का फोकस विकास में तेजी लाने, सुरक्षित समावेशी विकास, निजी क्षेत्र के निवेश को बढ़ावा देने, घरेलू खर्च में वृद्धि और देश के उभरते मध्यम वर्ग की खर्च करने की शक्ति को बढ़ाने पर है। इस बजट में 12 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। वहीं, आवश्यकता होने पर 4 साल का इन्कम टैक्स रिटर्न एकसाथ फाइल किया जा सकेगा। और पढ़ें

07:18 PM, 01-Feb-2025

Ujjain News: कल्पवल्ली महोत्सव में पुलिस अधीक्षक शर्मा बोले- वेदों के स्वाध्याय से हो सकती है उनकी रक्षा

कालिदास अकादमी के निदेशक डॉ. गोविंद गंधे ने कहा कि वेदों के अध्ययन की विविध पद्धतियों के कारण ही वेदमंत्र यथावत आज भी हमारे बीच में हैं। वेदों के स्वाध्याय से पुरुषार्थ चतुष्टय की प्राप्ति की जा सकती है और स्मरण शक्ति तीव्र होती है। और पढ़ें

07:12 PM, 01-Feb-2025

Budget 2025-26: डिप्टी सीएम बोले- विकसित भारत का रोड़मैप है केंद्रीय बजट, मध्यम वर्ग के लिए क्रांतिकारी निर्णय

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2025-26 का बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के विजन को साकार करने का रोड़मैप है। और पढ़ें

06:54 PM, 01-Feb-2025

Maihar News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 329 जोड़ों की शादी, राज्यमंत्री ने मुंह दिखाई में दिया चेक

राज्य मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार बेटियों की सेवा को अपनी अहम जिम्मेदारी समझती है। लाड़ली लक्ष्मी योजना से लेकर कन्या विवाह तक, बेटी सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस विवाह से 329 परिवार कर्ज में डूबने से बचे हैं।  और पढ़ें

06:51 PM, 01-Feb-2025

MP News:CM बोले- केन्द्रीय बजट मध्यम वर्ग के लिए बड़ी सौगात, गरीब,युवा,अन्नदाता और महिलाओं को होगा फायदा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय बजट को क्रांतिकारी बताया। उन्होंने कहा कि  बजट में गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के समग्र विकास के साथ ही स्टार्ट-अप, इनोवेशन और एआई के लिए विशेष प्रावधान  है।  और पढ़ें

06:50 PM, 01-Feb-2025

Chhindwara News: मेडिकल कॉलेज में छात्रों ने किया हंगामा, प्रोफेसर पर लगाया गाड़ी में तोड़फोड़ करने का आरोप

कॉलेज के डीन ने कहा कि बीती रात करीब 10:00 बजे मेडिकल छात्रों की गाड़ियों की सीट काटी गई थी, जिसकी शिकायत लेकर वे मेरे पास आए थे। सीसीटीवी फुटेज की जांच में दो बाहरी लोग नजर आए हैं। कॉलेज के प्रोफेसर पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। और पढ़ें

06:46 PM, 01-Feb-2025

Bhopal: RGPV में खाली रह गई 427 PHD की सीटें, 645 में से केवल 218 विद्यार्थी मिले, 6 महीना बाद दोबारा परीक्षा

आरजीपीवी में 645 पीएचडी की सीटों में से 218 विद्यार्थी चयनित हो सके हैं। जबकि परीक्षा के लिए एक हजार 140 विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। सभी सीटों पर प्रवेश देने के बाद शेष 427 सीटों पर छह माह बाद दोबारा परीक्षा कराना पड़ेगा।
  और पढ़ें

06:43 PM, 01-Feb-2025

Sagar News: कुएं में गिरी नीलगाय को कुल्हाड़ी से काटा, पूरा पानी हो गया लाल, वन विभाग ने दो आरोपियों को पकड़ा

सागर के बांदरी वन परिक्षेत्र में युवकों ने कुएं में गिरी गाय को कुल्हाड़ी से काट दिया। आरोपी मांस के टुकड़ों को आपस में बांटकर ले जाने वाले थे। लेकिन, मौके पर पहंची वन विभाग की टीम ने दो आरोपियों को पकड़ लिया, एक फरार हो गया।   और पढ़ें

06:41 PM, 01-Feb-2025

Indore News: बजट पर बेबाक प्रतिक्रियाएं, किसी ने बजट को बेहतर बताया तो किसी ने कमियां गिनाईं

Indore News: 2025 आर्थिक बजट आने के बाद सभी ने अपने अपने स्तर पर फायदे नुकसान बताए, अमर उजाला जनता, उद्योगपतियों और जनप्रतिनिधियों के बीच पहुंचा और जाना कि उनकी क्या राय है...
  और पढ़ें

06:31 PM, 01-Feb-2025

Sagar News: जबलपुर के तिमरी हत्याकांड की गूंज सागर में, जांच की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन

प्रदर्शन में शामिल दिनकर तिवारी ने कहा कि जबलपुर के तिमरी में ब्राह्मण समाज के चार युवकों की असामाजिक तत्वों ने हत्या कर दी। मृतकों ने अवैध जुए की शिकायत की थी, लेकिन संबंधित थाना पुलिस की लापरवाही के कारण वहां जुआ चलता रहा। और पढ़ें

06:25 PM, 01-Feb-2025

Damoh News: दो 'अंधों' के सहारे मकानों की रेकी और फिर करते थे चोरी, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पूरन अहिरवार को गिरफ्तार किया गया। जिसने बताया कि बृजेश प्रजापति और पुन्नू प्रजापति निवासी हिनौता जो आंशिक अंधे हैं उनसे आसपास के क्षेत्र में रैकी कराते और सूने घरों की जानकारी एकत्रित करते थे। तीनों ने मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। और पढ़ें

05:59 PM, 01-Feb-2025

Bhopal: जहर की शीशी लेकर PCC चीफ के बंगले पहुंचे उज्जैन के निर्भय सिंह, दबंगों ने घर पर कर लिया है कब्जा

उज्जैन के रहने वाले निर्भय सिंह के घर पर दबंगों ने कब्जा कर लिया गया है। परेशान होकर वे परिवार के साथ पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के बंगले पर जहर की शीशी लेकर पहुंच गए। पटवारी ने कलेक्टर से बात कर उन्हें आश्वासन दिया है।

  और पढ़ें

05:46 PM, 01-Feb-2025

Budget 2025: बजट पर PCC चीफ पटवारी बोले- देश को लूटो-बेचो वाली नीति पर हो रहा काम, विकास दर नीचे, भाषण ऊंचे

budget 2025: बजट को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा है कि  लूटो और बेचो देश को वाली नीति पर काम हो रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी की कार्यशैली ऐसी है कि बीजेपी के लोग देश को लूट और बेच रहे हैं। इससे पहले भी जब-जब मोदी बजट लाए हैं, देश निराश ही हुआ है। और पढ़ें

05:43 PM, 01-Feb-2025

Indore: नर्मदा साहित्य मंथन में बोले वक्ता- सनातनी धर्म-संस्कृति से ही मार्क्सवादी हमलों से बचाव संभव

 डाॅ.विजय ने कहा कि भारतीय समाज की चार प्रमुख इकाईयां है, जिसे हम विचार, धर्म, परिवार और समाज कहते है। इन चारों पर मार्क्सवादी लगातार हमले कर रहे है और इन हमलों का उद्देश्य केवल भारतीय समाज को कमजोर करना है। और पढ़ें

05:42 PM, 01-Feb-2025

Damoh News: जिस हैंडपंप में 'जहर' डाला उसे कलेक्टर ने बंद कराया, गांव में कोई नल चालू नहीं, कैसे बुझेगी प्यास?

पीएचई के स्टोर कीपर यूएस कुशवाहा ने बताया कलेक्टर के निर्देश पर अभी गुबरा गांव के बरिया वाले हैडपंप को बंद किया गया है। पानी का सैंपल लेकर दोबारा सागर भेजा गया है। यदि रिपोर्ट में पानी साफ मिलता है तो उससे कलेक्टर को अवगत कराया जायेगा। और पढ़ें

05:31 PM, 01-Feb-2025

Ujjain News: दुबई में परिवार के साथ फरारी काट रहा था मोस्ट वांटेड सलमान लाला, एमडीएमए ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

सलमान फर्जी पासपोर्ट के माध्यम से पत्नी बच्चों को लेकर दुबई फरार हो गया था। वीजा की अवधि खत्म होने पर वह नेपाल के रास्ते इंडिया और फिर नागदा पहुंचा था। और पढ़ें

05:13 PM, 01-Feb-2025

Sehore News: 2700 में गेहूं खरीदी का वादा पूरा नहीं, सड़क पर उतरेंगे किसान, इस हफ्ते बैठक में बनेगी रणनीति

किसान स्वराज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजेन्द्र जाट ने बताया कि विधानसभा चुनाव के बाद सरकार को अपने वादे पर खरा उतरना चाहिए था। लेकिन, सरकार ने 125 रुपये का बोनस देकर "ऊंट के मुंह में जीरा" डालने जैसा काम किया। सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर बढ़ाई गई राशि पर्याप्त नहीं है। और पढ़ें

05:02 PM, 01-Feb-2025

Indore: इंदौर में पैसे के विवाद में युवक की हत्या, पहले चाकू मारे, फिर पत्थरों से किया वार

पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पता चला है कि आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। परिजनों का कहना है कि 20 दिन पहले भी नीलेश के साथ आरोपियों ने मारपीट की थी, लेकिन पुलिस ने तब सख्त कार्रवाई नहीं की। और पढ़ें

04:46 PM, 01-Feb-2025

Tikamgarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता और पुत्र की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करने के बाद पिता और पुत्र का शनिवार को सरकारी अस्पताल पलेरा में पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए। वहीं, घायल का अस्पताल में इलजा चल रहा है। और पढ़ें

03:42 PM, 01-Feb-2025

Budget 2025:नेता प्रतिपक्ष सिंघार बोले-बिहार चुनाव को ध्यान में रखते हुए बनाया गया बजट,वहां कई विशेष पैकेज दिए

Budget 2025: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि ये बजट बिहार चुनाव को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, नीतीश कुमार जी के भरोसे भाजपा की सरकार चल रही है इसलिए उनपर ही मेहरबानी की गई है।
  और पढ़ें

03:29 PM, 01-Feb-2025

Katni: जनता की अदालत में विधायक ने लगाई पुलिस की क्लास, कहा- ‘अगर गुंडों को नहीं पकड़ सकते तो बता दें’

कटनी के इतिहास में पहली बार गुंडा बदमाशों से परेशान व्यापारियों ने पूरा मार्केट बंद रखा था, जिसको समर्थन देने सत्ता पक्ष के मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल खुद पहुंचे। और पढ़ें

03:02 PM, 01-Feb-2025

Budget 2025: ‘विकास का रोडमैप, समाज के हर वर्ग को बनायेगा सशक्त’…यूनियन बजट पर डिप्टी सीएम की प्रतिक्रिया

Budget 2025: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि वित्त मंत्री ने आयकर स्लैब में ऐतिहासिक सुधार कर मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ी राहत दी है। नई कर व्यवस्था के तहत आयकर छूट की सीमा को 7 लाख से बढ़ाकर 12 लाख किया गया है। साथ ही स्टैंडर्ड डिडक्शन को 50,000 से बढ़ाकर 75,000 कर दिया गया है। और पढ़ें

02:25 PM, 01-Feb-2025

Sidhi News: पुराने विवाद को लेकर युवक पर हमला, पांच लोगों ने मिलकर की बर्बरतापूर्ण मारपीट

पुराने पैसे के लेन-देन के विवाद को लेकर पांच युवकों ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। और पढ़ें

02:06 PM, 01-Feb-2025

Budget 2025: 12 लाख रुपये आय पर अब कोई टैक्स नहीं, नौकरीपेशा लोगों को राहत; क्या बोले भोपालवासी; जानें

केंद्र की मोदी सरकार ने  बजट-2025 में नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत देते हुए 12 लाख सलाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगाने का एलान किया है। इसका जनता ने स्वागत किया है। इससे जनता की पर्चेसिंग पॉवर बढ़ेगी। 
  और पढ़ें

01:02 PM, 01-Feb-2025

Shahdol News: सड़क दुर्घटना में मोहनी के रोजगार सहायक की मौत, अज्ञात बोलेरो वाहन ने मारी ठोकर

Shahdol: थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बाइक सवार अनूप मिश्रा की मौत हुई है। मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। यह घटना शनिवार की सुबह 6 बजे जोरा के पास घटी है। वाहन की तलाश के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। और पढ़ें

12:31 PM, 01-Feb-2025

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 1 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Shahdol: सहायक उप निरीक्षक बलभद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला 6 लाख की ठगी का है। हमारे पास शिकायत आई है, जिसकी जांच के लिए हमारी टीम यहां पहुंची है। धनपुरी के रहने वाले शुभम सिंह की तलाश की जा रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें