फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 22 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

मध्य प्रदेश से जुड़ी आज - 22-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:29 PM, 22-Jan-2025

MP News: मंत्री निर्मला भूरिया बोली- सायबर सुरक्षा में प्रशिक्षित युवा सायबर सुरक्षा दूत की तरह कार्य करें

महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने भोपाल में आयोजित "नवीं नेशनल साइबर साइकोलॉजी कॉन्फ्रेंस" में युवाओं को साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक करने की बात की। मंत्री ने कहा कि साइबर क्राइम से बचने के लिए सबसे ज़रूरी है जागरूकता और सतर्कता, ताकि हम डिजिटल दुनिया में सुरक्षित और जिम्मेदारी से रह सकें। और पढ़ें

11:21 PM, 22-Jan-2025

Burhanpur: FIR दर्ज होने पर जिलाबदर का आदेश देना हाईकोर्ट ने माना अवैध, सरकार पर लगा 50 हजार का दंड

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने बुधवार को बुराहनपुर से जुड़े एक मामले में बड़ा फैसला देते हुए, केवल एफआईआर दर्ज होने के आधार पर जिलाबदर का आदेश पारित करने को अवैध करार दिया है और पढ़ें

11:12 PM, 22-Jan-2025

MP News: MLA संजय पाठक की कंपनियों की EOW ने जांच शुरू की, सहारा समूह से जमीन सौदे में गड़बड़ी के आरोप

मध्य प्रदेश में सहारा समूह पर बड़े घोटाले का आरोप लगा है। समूह ने निवेशकों से जमा की गई राशि से खरीदी गई जमीन को बेचकर प्राप्त राशि को सेबी के खाते में जमा करने के बजाय निजी खातों में स्थानांतरित कर दी। इस मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और प्राथमिकी दर्ज की है। और पढ़ें

विज्ञापन
11:10 PM, 22-Jan-2025

Sagar News: 15 दिन से गैरेज में रिपेयर हो रहे ट्रक के UP में कट गए बीस हजार के चालान, पुलिस तक पहुंची शिकायत

सागर के ट्रांसपोर्टर हर्षदीप सिंह ने शिकायत की है कि उनके गैरेज में खड़े ट्रक के नंबर पर उत्तर प्रदेश में दो फर्जी चालान कटे हैं। उन्होंने ट्रक नंबर के दुरुपयोग और आपराधिक गतिविधियों की आशंका जताते हुए सागर एसपी और यूपी पुलिस से मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।  और पढ़ें

11:00 PM, 22-Jan-2025

Satna News: रिश्ता हुआ तार-तार, बहन ने पड़ोसी के साथ मिलकर उतारा भाई को मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा

सतना में उस वक्त रिश्ता तार तार हो गया जब एक बहन ने पड़ोसी के साथ मिलकर अपने ही भाई को मौत के घाट उतार दिया इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुआ है वही पुलिस ने बहन और पड़ोसी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:49 PM, 22-Jan-2025

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- औद्योगिक गतिविधियों और निवेश के लिए मध्यप्रदेश संभावनाओं का प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुणे में हुए इंटरैक्टिव सेशन में उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों और निवेशकों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि औद्योगिक गतिविधियों और निवेश के लिए मध्यप्रदेश संभावनाओं का प्रदेश है। और पढ़ें

10:35 PM, 22-Jan-2025

Jabalpur News: RSS जॉइन नहीं करने पर अतिथि शिक्षक से मारपीट, हाईकोर्ट ने दिए सीधी SP को कार्रवाई के निर्देश

सीधी जिले के अतिथि शिक्षक डॉ. रामजस चौधरी ने आरएसएस ज्वाइन न करने पर मारपीट और जान का खतरा बताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट ने पुलिस अधीक्षक को सात दिनों में शिकायत का विधि अनुसार निराकरण करने का आदेश दिया। याचिका का निपटारा कर दिया गया।  और पढ़ें

10:25 PM, 22-Jan-2025

Jabalpur News: हत्या के दोषी को आजीवन कारावास, बाइक से कट मारने की बात पर हुई थी हत्या

जबलपुर के रामपुर छापर में बाइक से कट मारने के विवाद में स्नेह तोमर ने साथी के साथ दीपक यादव की चाकू मारकर हत्या कर दी। अदालत ने स्नेह को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और ₹100 जुर्माने की सजा सुनाई। नाबालिग साथी का मामला किशोर न्यायालय में चल रहा है।  और पढ़ें

10:19 PM, 22-Jan-2025

Burhanpur: बुलेट पर सवार होकर चैन स्नेचिंग करने वालों की तलाश में, गूगल से सर्च कर MP पुलिस पहुंची महाराष्ट्र

पूणे पुलिस से चैन स्नेचिंग गैंग के संबंध में जानकारी जुटाते हुए गैंग के पूर्व में पकडे गये आरोपीयों के फोटो लिए गए । जिनका मिलान घटना के आरोपीयों से करवाया गया । और पढ़ें

10:12 PM, 22-Jan-2025

MP News: 6 साल से खाली संस्था के ऑफिस में भी घुसपैठ, अल्पसंख्यक आयोग में बैठेंगे अहिल्या कल्याण बोर्ड अध्यक्ष

मप्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग कार्यालय पिछले कई सालों से कमोबेश खाली जैसा है। यहां पदाधिकारियों की नियुक्ति न होने की वजह से यहां सीमित स्टाफ मौजूद है। इसी स्थिति को अवसर मानते हुए नव गठित मां अहिल्या कल्याण बोर्ड की घुसपैठ शुरू हो गई है।  और पढ़ें

09:50 PM, 22-Jan-2025

Mp Weather Today: प्रदेश के कई जिलों में छाया कोहरा, पारा बढ़ने से सर्दी में गर्मी का अहसास, कब बदलेगा मौसम?

Mp Weather Today Update: मध्य प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है।  24 जनवरी से एक बार फिर ठंड का दौर शुरू होगा। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में सुबह से कोहरा छाया। कुछ जिलों में बूंदाबांदी का भी अलर्ट है। और पढ़ें

09:44 PM, 22-Jan-2025

Tikamgarh: दुकान पर पोहा और जलेबी बनाते नजर आए केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र खटीक, कांग्रेस ने कसा तंज

टीकमगढ़ शहर में मंगलवार की सुबह केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक चाय नाश्ते की दुकान पर पोहा और जलेबी बनाते हुए नजर आए जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है और पढ़ें

09:42 PM, 22-Jan-2025

Tikamgarh: दुकान पर पोहा और जलेबी बनाते नजर आए केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र खटीक, कांग्रेस ने कसा तंज

टीकमगढ़ शहर का सिविल लाइन एरिया में सुबह अग्रवाल चाय-नाश्ते की दुकान पर केंद्रीय मंत्री और टीकमगढ़ लोकसभा के सांसद डॉ. वीरेंद्र खटीक को जब लोगों ने जलेबी बनाते हुए और पोहा बनाते हुए देखा तो सभी लोग दंग रह गए। और पढ़ें

09:38 PM, 22-Jan-2025

Indore News: दहेज केस में फांसी लगाने वाले नितीन का भावुक पत्र... पढ़कर सबकी आंखें नम हो गई

Indore News: 28 वर्षीय इवेंट फोटोग्राफर और कैफे संचालक नितिन ने पत्नी और ससुरालवालों की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले लिखे 14 पन्नों के नोट में पत्नी, सास और सालियों पर गंभीर आरोप लगाए। और पढ़ें

09:25 PM, 22-Jan-2025

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देंगे भोपालवासियों को बड़ी सौगात, जीजी फ्लाईओवर का लोकार्पण कल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को भोपाल की जनता को सबसे लंबे फ्लाईओवर की सौगात देंगे। गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर तक 148 करोड़ में बने फ्लाईओवर पर चल से यातायात शुरू हो जाएगा।  और पढ़ें

09:18 PM, 22-Jan-2025

Chhatarpur News : बाबा बागेश्वर ने मैदान में लगाए चौके-छक्के, बिजावर विधायक के साथ खेला क्रिकेट मैच

बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं। इस बार वे बिजावर में भाजपा विधायक के साथ क्रिकेट खेलकर सुर्खियों में आए। हालांकि यह पहली बार नहीं है कि उन्होंने चौके-छक्के मारे हों, उनका यह जुनून अक्सर देखने मिल जाता है। और पढ़ें

09:09 PM, 22-Jan-2025

Bhind: बाबू ने पहले मांगी रिश्वत, नहीं दी करने लगा जूतों से पिटाई, कलेक्टर ने लिया ये एक्शन

महिला और बाबू के बीच मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बाबू महिला पर जूते बरसा रहा है और आसपास खड़े लोग बीच बचाव करने का प्रयास कर रहे हैं।  और पढ़ें

09:01 PM, 22-Jan-2025

Bhopal: भोपाल के फिटजी कोचिंग में डाला ताला, छात्रों की बढ़ी मुश्किलें, 700 अभिभावकों के पैसे फंसे, हुई शिकायत

भोपाल में फिटजी कोचिंग सेंटर बंद हो गया है। जिससे विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गई है। कोचिंग सेंटर के एक अधिकारी का लेटर सामने आया है, जिसमे फीस वापस नहीं करने की बात कही गई है। इधर अभिभावकों ने कलेक्ट्रेट और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। और पढ़ें

08:50 PM, 22-Jan-2025

Gwalior : वैदिक मंत्रों के साथ गौशाला में संपन्न हुई डेस्टिनेशन वेडिंग, बैलगाड़ी में रवाना हुए दूल्हा-दुल्हन

आधुनिक चमक-धमक से दूर ग्वालियर की आदर्श गौशाला में डेस्टिनेशन वेडिंग की शुरुआत हुई। इस शादी की खास बात रही कि सबसे पहले गौशाला में रहने वाली गायों के लिए हरे चारे का भंडारा करवाया गया, वहीं मेहमानों के रहने के लिए गोबर का लेप कर वैदिक विधि से करीब 40 कुटिया बनाई गई हैं। और पढ़ें

08:49 PM, 22-Jan-2025

Ujjain News: अब भस्म आरती के समय नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल, महाकाल मंदिर समिति का बड़ा फैसला

भस्म आरती में मोबाइल ले जाने पर श्रद्धालुओं के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध लगाने का सबसे बड़ा कारण यह है कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने के साथ ही यहां पर रील भी शूट करते हैं। और पढ़ें

08:33 PM, 22-Jan-2025

Indore: इंदौर में वरिष्ठ पत्रकार अष्ठाना को किया याद, सभा में मित्रों ने साझा किए उनसे जुड़े किस्से

विश्व संवाद केंद्र मालवा प्रांत के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने अष्ठाना को विराट व्यक्तित्व का धनी, आदर्श स्वयंसेवक और ओजस्वी वक्ता बताया। उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत और कला अकादमी के पूर्व निदेशक जयंत भिसे ने कहा कि वे आजीवन राष्ट्रसेवा में लीन रहे। और पढ़ें

08:31 PM, 22-Jan-2025

Chhatarpur: पानी के लिए बहा खून, कुल्हाड़ी से जानलेवा हमले में बेटे का सिर तो मां की उंगली कटी

ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम ढिलापुर में बुधवार को एक युवक ने पानी भरने के लिए जैसे ही मोटर पंप चलाया। वैसे ही परिवार के कुछ लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की है। और पढ़ें

08:29 PM, 22-Jan-2025

देख लो सरकार: दमोह में गांव तक रास्ता न होने के कारण सड़क पर हुआ महिला का प्रसव, चारपाई पर लेटाकर ले गए

Damoh News Due to lack of road to village woman gave birth on road
देख लो सरकार: दमोह में गांव तक रास्ता न होने के कारण सड़क पर हुआ महिला का प्रसव, चारपाई पर लेटाकर ले गए
  और पढ़ें

08:24 PM, 22-Jan-2025

MP News : छह साल से नियुक्तियों की बाट जोह रहा म.प्र. राज्य अल्पसंख्यक आयोग, अब दूसरे विभागों की घुसपैठ शुरू

म.प्र. राज्य अल्पसंख्यक आयोग पिछले करीब 6 साल से ओहदेदार विहीन है। समय पर इसके पदाधिकारियों की नियुक्ति तो नहीं हो पाई लेकिन अब इसकी इमारत भी अन्य विभाग की निगरानी में पहुंचने के हालात बनने लगे हैं। और पढ़ें

08:22 PM, 22-Jan-2025

Indore: इंदौर से प्रयागराज के लिए गई स्पेशल ट्रेन, साधु-संतों के अलावा परिवार भी हुए रवाना

दोपहर में महू से ट्रेन 1.45 मिनट पर रवाना हुई। 2.10 बजे ट्रेन इंदौर पहुंची। यात्री इस ट्रेन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सफर में शामिल यात्री ढोलक, झांझ लेकर आए थे और स्टेशन पर भी भजन गाने लगे। 2.45 बजे ट्रेन इंदौर स्टेशन से रवाना हुई। और पढ़ें

08:12 PM, 22-Jan-2025

Vidisha News: विदिशा में देखने को मिली गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल, भागवत कथा में शामिल हुए मुस्लिम सरपंच

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले से गंगा जमुनी तहजीब की एक अनोखी मिसाल निकलकर सामने आई है,जिसमें एक गांव के मुस्लिम सरपंच सिर्फ शामिल नहीं हुए बल्कि,कथावाचक का स्वागत भी किया। और पढ़ें

08:03 PM, 22-Jan-2025

Sagar News: दिनदहाड़े धारदार हथियारों से सरपंच की नृशंस हत्या, पुलिस अज्ञात हत्यारे की तलाश में जुटी

सागर जिले के मुहासा ग्राम पंचायत के सरपंच रूपसिंह कुशवाहा की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। दबंगों की धमकियों के बीच यह घटना घटी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। और पढ़ें

07:54 PM, 22-Jan-2025

Indore News: इंदौर में मेट्रो ट्रेन का सेफ्टी ऑडिट शुरू, अप्रुवल के बाद मेट्रो का होगा कमर्शियल रन

बुधवार को आई टीम ने कार्पोरेशन के अफसरों के साथ बैठक की और आवश्यक जानकारी जुटाई। मेट्रो के कोच के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मेट्रो स्टेशन, प्लेटफार्म की साइज, आपात स्थित के मद्देनजर स्टेशनों पर किए गए सुरक्षा इंतजामों को देखा गया। और पढ़ें

07:51 PM, 22-Jan-2025

Bhopal: गर्म तेल से भरी कढ़ाई में गिरा दो साल का मासूम, चचेरे भाई के तिलक कार्यक्रम में हुआ हृदय विदारक हादसा

भोपाल के निशातपुरा में गोद भराई और तिलक कार्यक्रम के दौरान खेलते हुए 2 साल का मासूम गर्म तेल से भरी कढ़ाई में गिर गया। गंभीर रूप से झुलसे बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे से परिवार में शोक का माहौल है, और मां की हालत खराब है। और पढ़ें

07:46 PM, 22-Jan-2025

Bhopal: MP के 2 साल में 8 मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य, सिंहस्थ-2028 से पहले होंगे शुरू

मध्य प्रदेश में दो साल में 8 मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ से पहले पूरी तरह शुरू किया जाएगा। डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने विभाग के अधिकारियों के साथ इसकी समीक्षा की है।

  और पढ़ें

07:44 PM, 22-Jan-2025

MP News: धार्मिक नगरों में शराबबंदी का पूर्व सीएम उमा भारती ने स्वागत किया, सीएम बोले- यह सरकार की प्राथमिकता

मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश के 13 धार्मिक नगरों में पूर्ण शराबबंदी लागू करने पर विचार कर रही है। इस पर एक अप्रैल से अमल हो सकता है। इस फैसले की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सराहना की। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें धन्यवाद कहते हुए कहा कि यह सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। 
  और पढ़ें

07:30 PM, 22-Jan-2025

Anuppur News: जालेश्वर के जंगल में बाघिन के आने से फैली दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

ज्वालेश्वर और अमरेश्वर के आसपास के क्षेत्र में पिछले पांच दिनों बाघिन के विचरण से लोगों में दहशत फैली हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि वन विभाग ने जल्द ही इसे नहीं पकड़ा तो जनहानि का खतरा भी हो सकता है। और पढ़ें

07:10 PM, 22-Jan-2025

Bhopal: यूज कपड़े बेचना-खरीदना होगा आसान,RGPV के छात्रों ने बनाया ऑनलाइन प्लेटफार्म, थ्रिफ्ट कल्चर को बढ़ावा

अब उपयोग किए हुए कपड़ों को बेंचना और खरीदना आसान होगा। आरजीपीवी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने एक आनलाइन प्लेटफार्म बनाया है। जिससे थ्रिफ्ट कल्टर को भी बढ़ावा मिलेगा।  और पढ़ें

06:53 PM, 22-Jan-2025

Bhopal: बिजली के खंभे से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार, दो साढू भाइयों की मौत, गर्भवती समेत तीन घायल

भोपाल के कोहेफिजा क्षेत्र में तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराने से पलट गई, जिसमें सवार दो साढ़ू भाइयों की मौत हो गई और तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के डेढ़ घंटे बाद गर्भवती महिला ने बच्ची को जन्म दिया। दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। और पढ़ें

06:47 PM, 22-Jan-2025

Gwalior News: पत्नी पर पत्थर फेंके तो युवती को खंभे से बांधा, मां को भी बांधकर जमीन पर पटका, चार गिरफ्तार

डबरा में संपत्ति विवाद के चलते एक महिला और उसकी बेटियों ने मंदिर में दर्शन करने आई सराफा कारोबारी की पत्नी पर पथराव किया। जवाब में कारोबारी के कर्मचारियों ने महिला और उसकी बेटी को खंभे से बांध दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया। और पढ़ें

06:12 PM, 22-Jan-2025

Maihar News : चोरी के शक में नाबालिगों के साथ की थी मारपीट, पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

बीते दिनों मैहर जिले से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें कुछ असामाजिक तत्वों ने चोरी के शक में नाबालिग के साथ पिटाई की थी और इसके बाद वीडियो भी वायरल किया था। आज इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। और पढ़ें

06:11 PM, 22-Jan-2025

Bhopal: बीएमएचआरसी के यूरोलॉजी विभाग में शुरू होगा एमसीएच कोर्स, नैशनल मेडिकल काउंसिल से मिली अनुमति

बीएमएचआरसी के एक और विभाग में सुपर स्पेशियलिटी कोर्स शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। संस्थान को एनएमसी (नैशनल मेडिकल काउंसिल)  से यूरोलॉजी विभाग में एमसीएच कोर्स शुरू की अनुमति प्राप्त हो गई है।  और पढ़ें

06:09 PM, 22-Jan-2025

Indore News: कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया बोले- भाजपा में गुटबाजी का कैंसर लाइलाज

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के कांग्रेस में गुटबाजी के कैंसर के बयान पर विक्रांत ने कहा कि मैं डाक्टर हुं, कैंसर का इलाज भी संभव  है। स्टेज वन, स्टेज टू का इलाज होता है। कांग्रेस में छोटी मोटी गुटबाजी को खत्म किया जा रहा है। और पढ़ें

05:58 PM, 22-Jan-2025

Viral Monalisa: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा क्यों मुंह छिपाकर घूम रही, बड़े पिता ने बताई चौंकाने वाली हकीकत

Mahakumbh wali Monalisa: महाकुंभ में रुद्राक्ष बेचने आई मोनालिसा सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिससे उसकी जिंदगी और काम मुश्किल हो गए हैं। लोग उसकी तस्वीरें लेने में व्यस्त हैं, जिससे वह अपना धंधा नहीं कर पा रही। परिवार उसे घर वापस लाने की कोशिश में है, लेकिन बढ़ती भीड़ समस्या बन रही है। और पढ़ें

05:58 PM, 22-Jan-2025

Viral Monalisa: इंदौर की नहीं, महेश्वर की रहने वाली है हसीन आंखों वाली मोनालिसा, कुंभ से लौटने की बात भी झूठी

वायरल गर्ल मोनालिसा महेश्वर की रहने वाली है। मोनालिसा का पूरा परिवार कई सालों से यहां रह रहा है। फिलहाल तो सभी लोग महाकुंभ में गए हैं, पर घर पर उसके दादा रहते हैं।  और पढ़ें

05:49 PM, 22-Jan-2025

Shahdol News:ब्यौहारी में सड़क हादसे में पिता और पुत्री की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर पीड़ितों ने लगाया जाम

गोदावल मेला देख कर बाइक से घर की तरफ जा रहे एक दंपति को पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार और उसकी बेटी की मौत हो गई और उसकी पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और पढ़ें

04:54 PM, 22-Jan-2025

Damoh : एक साल से बंद पड़ी थी पेयजल पाइप लाइन, एसडीएम ने एक सप्ताह में चालू कराया, ग्रामीणों में खुशी की लहर

जिले के बम्होरी पाजी गांव में बीते एक साल से बंद पड़ी पेयजल योजना चालू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। गांव में सतधारू योजना के तहत पाइप लाइन बिछाई गई थी, लेकिन एक साल से पाल मुहल्ले में पाइप लाइन फटने के कारण जल आपूर्ति रुकी हुई थी। और पढ़ें

04:43 PM, 22-Jan-2025

Indore News: इंदौर के अन्नपूर्णा में बदमाशों का तांडव सीसीटीवी में कैद हुई कारों की तोड़फोड़

Indore News: इंदौर के अन्नपूर्णा इलाके में बदमाशों ने घरों के बाहर खड़ी कारों में पथराव और तोड़फोड़ की। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी साफ दिख रहे हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी को पकड़ नहीं पाई है। और पढ़ें

04:04 PM, 22-Jan-2025

Ujjain News: कार्रवाई के बाद भी नहीं मान रहे युवा, दुस्साहस दिखाकर महाकाल मंदिर में अब भी बनाई जा रही रील

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के कड़े निर्देशों के बावजूद भी फिल्मी गानों पर रिल बनाने का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। और पढ़ें

02:50 PM, 22-Jan-2025

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 22 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Islamic Calendar 2025: इस्लामी कैलेंडर का हिजरी साल 1446 जारी है। इसके लिहाज से माहे रजब अभी चल रहा है। इस माह में होने वाली त्योहार की शुरुआत अब अगले 6 माह तक चलने वाली है। इस बीच माह-ए-रमजान से लेकर ईद और उसके बाद बकरीद से लेकर मुहर्रम जैसे पर्व मनाए जाएंगे। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें