फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 14 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

मध्य प्रदेश से जुड़ी आज - 14-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:00 PM, 14-Jan-2025

MP News: भोपाल में कपड़े उठाने छत पर पहुंची किशोरी को लगी गोली, पड़ोसी के घर की तरफ से चली

थाना प्रभारी अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि गोली किस बंदूक से चली थी, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। अनुमान है कि यह गोली एयरगन से चलाई गई होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

10:52 PM, 14-Jan-2025

MP News: पिता ने भतीजे के साथ मिलकर बेटी के सिर में गोली मारी, 10 मिनट तक लहराया कट्टा-पिस्टल; 18 को थी शादी

20 साल की तनु यह शादी करना नहीं चाहती थी। उसकी मर्जी के बिना शादी तय कर दी गई थी। जिसे लेकर उसने दो दिन पहले एक वीडियो जारी किया था। जिसमें वह कहती नजर आ रही है कि उसकी शादी जबरदस्ती कराई जा रही है। और पढ़ें

10:29 PM, 14-Jan-2025

MP News: BJP जिला अध्यक्षों की सूची जारी, ग्वालियर में राजोरिया को मिली कमान, जानिए कहां किसे मिली जिम्मेदारी?

MP BJP District President List: मध्य प्रदेश में भाजपा ने मंगलवार को 13 जिला अध्यक्षों के नामों की सूची जारी की। ग्वालियर में जयप्रकाश राजोरिया को जिला अध्यक्ष नियुक्ति किया गया। इससे पहले पार्टी की ओर से 20 नामों का एलान किया गया था। और पढ़ें

विज्ञापन
10:19 PM, 14-Jan-2025

Mandsaur News: 500 आकाशदीपों से जगमगाया आसमान, 30 से होगा तीन दिवसीय साहित्य महोत्सव का आयोजन

सीतामऊ साहित्य सम्मेलन के माध्यम से क्षेत्रवासियों को पुनः एक बार सीतामऊ की ऐतिहासिक, भौगोलिक, सांस्कृतिक समृद्धता का परिचय करवाया जाएगा। आम तौर पर बड़े शहरों में आयोजित होने वाले इस तरह के कार्यक्रम को पहली बार सीतामऊ में किया जा रहा है। और पढ़ें

10:07 PM, 14-Jan-2025

Damoh News: कंबल वाले बाबा के शिविर में पहुंचे हजारों लोग, बाबा बोले- मुझमें नहीं, मां के कंबल में है शक्ति

कंबल वाले बाबा गणेश यादव ने बताया चार साल की उम्र में मेरी मां ने मुझे यह कंबल आशीर्वाद के रूप में दिया था। मैं कुछ नहीं हूं जो भी शक्ति हैं मेरी मां के दिए इस कंबल में है मैं इसी के सहारे लोगों की सेवा कर रहा हूं और पढ़ें

विज्ञापन
10:00 PM, 14-Jan-2025

MP News: दमोह की 7203 महिलाएं सरकार की लाड़ली बहना योजना से हो गईं बाहर, अब हर महीने नहीं मिलेंगे 1250 रुपये

प्रदेश में लाड़ली बहना योजना जब से शुरू हुई है, तब से दमोह में अब तक 7203 महिलाएं योजना से बाहर हो चुकी हैं। इन महिलाओं को अब योजना की राशि नहीं मिल रही है। सबसे अधिक महिलाएं जनवरी और जुलाई के महीनों में योजना से बाहर हुई हैं। और पढ़ें

09:54 PM, 14-Jan-2025

Sagar News: वन विभाग की टीम ने पूर्व विधायक के बंगले पर की सर्चिंग, 45 वन्यजीवों के खाल और सींग मिले

आयकर विभाग की छापामार कार्रवाई के बाद फंसे भाजपा के पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के घर से अब 45 जीव-जंतुओं की खाल व सींग मिले हैं। हालांकि, इनके वैधानिक दस्तावेज राठौर परिवार के पास पाए गए हैं। और पढ़ें

09:45 PM, 14-Jan-2025

Shahdol: बाघ की तरह दिखने वाले जानवर का वीडियो वायरल किया, व्यक्ति को वन विभाग ने धमकाया, लोगों ने जताया विरोध

अंतरा गांव में बीते कुछ दिनों पहले एक बाघ ने जंगल में लकड़ी बीन रहे एक व्यक्ति का शिकार किया था, जिससे ग्रामीण की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बाघ को लेकर दहशत का माहौल है। और पढ़ें

09:44 PM, 14-Jan-2025

Indore News: आर्मी वॉर कॉलेज में तेंदुए का खौफ, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, कैमरों में कैद हुई हरकतें

Indore News: महू के आर्मी वॉर कॉलेज क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुए की मौजूदगी दर्ज हुई है। वन विभाग और रेस्क्यू टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। और पढ़ें

09:06 PM, 14-Jan-2025

Khandwa News: मकर संक्रांति पर तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी, उमड़ा भक्तों का सैलाब

वहीं इस दौरान गुजरात से दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं में से डॉ धारा पटेल ने बताया की ओंकारेश्वर पहुंचकर उन्हें अदभुत अध्यात्मिक आनंद की प्राप्ति हुई है, तथा उन्होंने यहां भोले बाबा का जल अभिषेक भी किया । और पढ़ें

08:56 PM, 14-Jan-2025

Indore News: 1.6 करोड़ की ऑनलाइन धोखाधड़ी, इंदौर क्राइम ब्रांच ने ठग गैंग के 3 और सदस्यों को किया गिरफ्तार

Indore News: इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन ठगी के एक बड़े मामले में 1.6 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 3 और सदस्यों को गिरफ्तार किया। देश-विदेश तक फैले इस गैंग ने सैकड़ों सिमकार्ड का उपयोग कर बड़ी ठगी को अंजाम दिया। और पढ़ें

08:53 PM, 14-Jan-2025

Damoh News: पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, सरपंच के बेटे की मौके पर मौत, काफी देर बाद हो पाई मृतक की शिनाख्त

मामा की बेटी के लिए लड़का देखकर आ रहे भांजे की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक सरपंच का बेटा था। शव सड़क पर पड़ा देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसके शव को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

08:42 PM, 14-Jan-2025

Vidisha News: विकसित भारत अभियान के तहत अभिषेक ने पीएम के सामने साझा किए विचार, देखें वीडियो

अभिषेक सुमन ने "कृषि की उत्पादकता बढ़ाना" विषय पर प्रधानमंत्री के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत किए। उनके विचारों में भारतीय कृषि को आधुनिक तकनीकों, जैविक खेती, और युवा पीढ़ी की भागीदारी के माध्यम से सशक्त बनाने का दृष्टिकोण शामिल था। और पढ़ें

08:37 PM, 14-Jan-2025

MP News: भोपाल नगर निगम की अपर आयुक्त निधि सिंह को हटाया,आईएएस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया गया था

भोपाल नगर निगम की अपर आयुक्त निधि सिंह को  राज्य सरकार ने हटा दिया है। अब उन्हें ग्वालियर में ज्वाइंट कमिश्नर के पद पर तैनात किया गया है। इस तबादले के बाद उनकी नियुक्ति का कारण बीएमसी में उनके खिलाफ पारित निंदा प्रस्ताव को माना जा रहा है। और पढ़ें

08:36 PM, 14-Jan-2025

Damoh News: मां के साथ सब्जी खरीद रही मासूम पर ऑटो पलटने से मौत, ऐसी तीन घटनाओं में एक की जान गई, छह हुए घायल

दमोह में दो घंटे के अंदर तीन इलेक्ट्रिक ऑटो अलग अलग स्थानों पर पलट गए। इन हादसों में एक मासूम की मौत हो गई। वहीं, छह लोग घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है।   और पढ़ें

08:33 PM, 14-Jan-2025

Indore News: MBA करने के बाद लोगों को ठगना शुरू किया, ट्रेवल कंपनी बनाकर देशभर में चूना लगाया

Indore News: इंदौर क्राइम ब्रांच ने दुबई यात्रा के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने देशभर में कई लोगों को ठगा और वारदात के बाद सिम और लोकेशन बदलकर फरारी काटता रहा। और पढ़ें

08:15 PM, 14-Jan-2025

Anuppur News: अमरकंटक में मकर संक्रांति पर 75 हजार श्रद्धालुओं ने किया मां नर्मदा में स्नान, मोक्ष की कामना की

नर्मदा मंदिर के पुजारी पंडित सुनील प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि मकर संक्रांति हिंदू धर्म में अत्यधिक महत्वपूर्ण है और इस दिन नर्मदा स्नान करने से भक्तों को पुण्य प्राप्त होता है। इसे शुभ कार्यों की शुरुआत का दिन माना जाता है। और पढ़ें

08:13 PM, 14-Jan-2025

Indore Weather: मौसम ने दिखाए अनोखे रंग, बढ़ी सर्दी के बीच बारिश और मावठा के आसार

Indore News: इंदौर में मंगलवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला, जहां हल्की बारिश और मावठा गिरने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंडक और बढ़ने की चेतावनी दी गई है। और पढ़ें

08:07 PM, 14-Jan-2025

Bhopal: PWD ने नहर को दे दिया नाली का आकार, 12 फीट गहराई, हो रहे हादसे, लोग बोले-हो सुधार, PWD को लिखे 4 पत्र

भोपाल में PWD की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कोलर क्षेत्र में रोड़ चौड़ीकरण के दौरान नहर को नाली का आकार दे दिया गया है और खुला छोड़ दिया है। गहराई 12 फिट  है जिससे कई हादसे हो रहे हैं।अब जलसंसाधन विभाग इसे सुधाने के लिए पत्र लिख रह है।
  और पढ़ें

08:04 PM, 14-Jan-2025

Mp Weather: प्रदेश में बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठंड, भोपाल में एक दिन में लुढ़का 5 डिग्री पारा,कल से 2 दिन बारिश

प्रदेश के मौमस लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। प्रदेश आ रही बर्फीली हवाओं से ठंड बढ़ गई है। भोपाल के तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट आई है। 15 और 16 जनवरी को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है।। और पढ़ें

08:04 PM, 14-Jan-2025

Tikamgarh News: रेस्टोरेंट में साथ बैठे लड़के ने लड़की को गोली मारी, सीने में लगी, गंभीर हालत में झांसी रेफर

प्रत्यक्षदर्शी कयूम अली ने बताया कि लड़के ने लड़की गोली मारने के बाद भागने का प्रयास किया। इसके लिए उसने  हवाई फायर भी किया, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसके हाथ में देसी कट्टा था। और पढ़ें

07:59 PM, 14-Jan-2025

Indore: इंदौर में धूमधाम से मनी मकर संक्राति, छतों पर हुई पंतगबाजी, नेतागणों ने भी लड़ाए पेंच

नेहरू स्टेडियम पर मेयर पुष्य मित्र भार्गव की अगुवाई में पतंग उत्सव मनाया गया। साथ में मंच पर गीत भी गूंज रहे थे। बड़ी संख्या में भाजपा के पार्षद और उनके परिवार यहां जुटे। किसी ने गिल्ली डंडा खेला तो किसी ने सितोलिया। इसके अलावा डांस भी चलता रहा। और पढ़ें

07:52 PM, 14-Jan-2025

Ujjain News: जेसीबी का वीडियो बनाने की बात पर युवक को लोगों ने रोका, कुल्हाड़ी से किया हमला

उज्जैन में तालाब में चलती जेसीबी का वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए लोगों ने एक ग्रामीण के साथ मारपीट कर उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसे बचाने गए बेटे और भतीजे को भी आरोपियों ने पीटा। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  और पढ़ें

07:45 PM, 14-Jan-2025

Mandsaur News: रतलाम डीआरएम ने मंदसौर नीमच रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, चार्ज लेने के बाद एक्शन में दिखे

डीआरएम अवनीश कुमार ने बताया कि नीमच से रतलाम रेल खंड का दोहरीकरण कार्य जून-जुलाई 2025 तक पूरा हो जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही स्टेशन पर पार्किंग व्यवस्था शुरू की जाएगी, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया शीघ्र आरंभ होगी। और पढ़ें

07:38 PM, 14-Jan-2025

Khandwa News: स्पा सेंटर में घुसकर हंगामा, महिलाओं को पीटा, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर आरोप, 11 पर FIR

सोमवार रात करीब 9:30 बजे स्पा सेंटर बंद करने की तैयारी हो रही थी। इसी दौरान 11 युवक वहां घुस आए। इस दौरान उन्होंने स्टाफ के साथ जमकर मारपीट की। और पढ़ें

07:30 PM, 14-Jan-2025

Bhopal:अंबेडकर पर MP में सियासत जारी,VD शर्मा के आरोप का पटवारी ने दिया जवाब,बोले-अंबेडकर को मानता हूं भगवान

एमपी मेंअंबेडकर पर सियासत जारी है  इसी कड़ी में वीडी शर्मा के आरोप का जीतू पटवारी ने जवाब दिया है। कहा है कि मेरे ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के समय बापू और बाबा साहब की फोटो बैक ड्रॉप में लगी थी। मै अंबेडकर को भगवान मानता हूं आप मानते हैं या नहीं। और पढ़ें

07:28 PM, 14-Jan-2025

Sehore News: प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, विधायक बोले- सीहोर के लिए ऐतिहासिक दिन

विधायक सुदेश राय ने कहा कि 14 जनवरी 1858 को सीहोर में स्वतंत्रता के प्रथम संग्राम में 356 क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। अंग्रेजी शासन के खिलाफ मध्य भारत में चल रहे विद्रोह में सीहोर की बर्बरतापूर्ण घटना को जलियांवाला बाग हत्याकांड की तरह माना जाता है।
  और पढ़ें

07:20 PM, 14-Jan-2025

Shivpuri News: सहरिया वनवासी बालक छात्रावास के वार्षिक उत्सव में शामिल होंगे राज्यपाल पटेल, कल होगा कार्यक्रम

शिवपुरी जिले में कल 15 जनवरी को राज्यपाल मंगू भाई पटेल की उपस्थिति में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान छात्र-छात्राएं कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी देंगे। और पढ़ें

07:10 PM, 14-Jan-2025

Sehore: सवा करोड़ से अधिक रुद्राक्ष को किए जाएंगे अभिमंत्रित, अब कुबेरेश्वर धाम पर भक्तों को नहीं होगी परेशानी

कथा स्थल पर ही श्रद्धालुओं को बैठने और ठहराने आदि के लिए चार डोम का निर्माण किया जाएगा। जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं कथा का श्रवण कर सकते है। इसके अलावा बीस एकड़ से अधिक में कमरे आदि का निर्माण किया जा रहा है। और पढ़ें

06:40 PM, 14-Jan-2025

Bhopal: नर्सिंग में प्रवेश के लिए 12वीं में हिंदी जरूरी, परीक्षा पास छात्रों को किया बाहर, दिग्विजय से मिले

जिन छात्रों के 12वीं के कोर्स में हिंदी नहीं उन्हें नर्सिंग कोर्स में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। प्रवेश परीक्षा पास कर चुके छात्रो को अब बाहर कर दिया गया है।नाराज विद्यार्थी पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बंगले पहुंचे और अपनी परेशानी बताई।
  और पढ़ें

06:19 PM, 14-Jan-2025

Indore: इंदौर में मंदिर में शादी को लेकर माफी अफसर चर्चा में,जानिए आखिर क्यों पड़ा यह नाम

इंदौर संभाग में 100 से ज्यादा मंदिर है। जिनके पास सैकड़ों एकड़ जमीनें है। मंदिर की संपत्ति का रिकार्ड संभागायुक्त कार्यालय में रखा जाता है और मंदिर से जुड़ी समिति हो या ट्रस्ट। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले कार्यालय से अनुमति लेना होती है। और पढ़ें

06:10 PM, 14-Jan-2025

MP News: मकर संक्रांति पर उज्जैन में धूमधाम से हुई तीन साल की 'लक्ष्मी' की शादी, 'नारायण' की जीवनसाथी बनी

'लक्ष्मी' और 'नारायण' की शादी कराने के वाले रिटायर्ड एएसआई के बेटे एडवोकेट अभिषेक बैरागी ने बताया कि तीन साल की लक्ष्मी घर में सबकी लाडली है। हमने लक्ष्मी को बचपन से बहुत प्यार से पाला है, अब उसकी धूमधाम से शादी कराई है। और पढ़ें

05:46 PM, 14-Jan-2025

Makar Sankranti: पिता-पुत्र दिवस का संदेश, 108 बटुक ब्राह्मणों के साथ संक्रांति पर निकाली सूर्य देव की सवारी

कृष्णा गुरुजी ने बताया कि हर त्योहार एक विशेष संदेश लेकर आता है। मकर संक्रांति, जो कैलेंडर वर्ष 2025 का पहला त्योहार है, खगोलीय, वैज्ञानिक, और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति पिता-पुत्र प्रेम का संदेश देती है। और पढ़ें

05:31 PM, 14-Jan-2025

MP News: भाजपा बोली- कांग्रेस का 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' अभियान छलावा; सिर्फ गांधी परिवार का दिखावा

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल कहा कि पग-पग पर बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान करने वाली कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एक और उदाहरण पेश कर रहे हैं। कांग्रेस के अभियान में न तो बापू दिख रहे हैं, न भीम नजर आ रहे हैं और न ही संविधान की किताब दिख रही है।  और पढ़ें

04:50 PM, 14-Jan-2025

Damoh: संक्रांति पर जनसुनवाई में पहुंचे लोगों को कलेक्टर ने बांटे लड्डू, सुनी समस्याएं, कहा- यह मिठास का पर्व

मंगलवार को आयोजित हुई जनसुनवाई में वैसे तो सभी आवेदनों पर सुनवाई हुई, लेकिन इस बार शस्त्र लाइसेंस आवेदनों के निराकरण के लिए विशेष सुनवाई की गई और अधिकांश लोगों की समस्याओं का समाधान हुआ। और पढ़ें

04:48 PM, 14-Jan-2025

Indore: शादी के लिए किराए पर मंदिर देने से यादव समाज खफा, मंदिर का किया शुद्धिकरण

पदाधिकारियों ने कहा कि मंदिर किराए पर देकर समाज की आस्था को ठेस पहुंचाई गई है। दोषियों के खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए। आपको बता दे कि गोपाल मंदिर में तीन दिन पहले एक विवाह समारोह आयोजित किया गया। और पढ़ें

04:06 PM, 14-Jan-2025

शिवपुरी जिलाध्यक्ष पर विवाद: BJP के संविधान बदल अध्यक्ष बनाने पर बोले जसमंत जाटव- यह पार्टी नेतृत्व का निर्णय

मध्यप्रदेश में भाजपा द्वारा जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर विवाद गहरा गया है। शिवपुरी जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव की नियुक्ति पर भाजपा विधायक रमेश खटीक ने विरोध किया, जबकि कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वहां कोई संविधान नहीं, सिर्फ नेताओं के चेहते बनते हैं। जाटव ने आरोपों का खंडन किया। और पढ़ें

03:49 PM, 14-Jan-2025

Mahakumbh 2025: जुपिटर-सूर्य की स्थिति से तय होता है महाकुंभ, जानें हर 12 साल में कुंभ के आयोजन का विज्ञान

कुंभ का आयोजन बृहस्पति और सूर्य की स्थिति पर निर्भर होता है। बृहस्पति 12 साल में लगभग 50 दिन पहले अपने तारामंडल में लौट आता है, जिससे कभी-कभी 11वें वर्ष में भी कुंभ आयोजित हो सकता है। यह "आकाशीय घड़ी" पर आधारित प्रक्रिया है। और पढ़ें

03:44 PM, 14-Jan-2025

Mandsaur News: मकर संक्रांति पर पशुपतिनाथ मंदिर का गर्भगृह में पतंगों से सजाया, भोग लगाया, सैकड़ों भक्त जुटे

मकर संक्रांति पर्व पर भगवान पशुपतिनाथ महादेव मंदिर गर्भगृह में पतंगों से सजावट की गई। भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया गया। मकर संक्रांति के अवसर पर भगवान को खिचड़ा और तिल्ली के लड्डुओं की प्रसादी का भोग लगाया गया। और पढ़ें

03:34 PM, 14-Jan-2025

Jabalpur News: महिला की गोली मारकर हत्या करने वाले सिक्योरिटी गार्ड को उम्रकैद, घर से बाहर बुलाकर मारी गोली

जबलपुर जिला न्यायालय ने महिला की हत्या के दोषी सिक्योरिटी गार्ड रामकृष्ण लोधी को आजीवन कारावास और सौ रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। गार्ड ने 15 मई 2023 को विवाद के बाद महिला को गोली मार दी थी। अभियोजन पक्ष ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दोष सिद्ध किया।  और पढ़ें

02:03 PM, 14-Jan-2025

Satna: युवक की पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या, खून से सना शव देख इलाके में मचा हड़कंप

सतना रेलवे स्टेशन परिसर में एक युवक की पत्थरों से कुचली हुई लाश मिली, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुस्सू चौधरी (32) के रूप में हुई। जीआरपी पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हैं। घटना पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। और पढ़ें

01:55 PM, 14-Jan-2025

Sevarkhedi-Silarkhedi Project Inauguration: CM मोहन बोले- सिंहस्थ में शिप्रा के जल से ऋषि-मुनि करेंगे स्नान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को उज्जैन प्रवास के दौरान रतनखेड़ी से आते समय सदावल हेलीपैड पर उतरे और उन्होंने सदावल हेलीपैड की कार्य योजना को भी देखा। और पढ़ें

12:25 PM, 14-Jan-2025

Tikamgarh: बीमार हालत में आश्रम लाए, तीन महीने सेवा की फिर मिलाया परिवार से, पूरी कहानी जानकर हो जाएंगे भावुक

टीकमगढ़ के वृद्ध आश्रम में मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति की सेवा और इलाज के बाद उनकी पहचान कर हरियाणा स्थित परिजनों से मिलवाया गया। आश्रम की देखभाल और पुलिस के सहयोग से यह संभव हुआ। विदाई के दौरान आश्रम और परिजन भावुक हो गए, यह मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल बनी। और पढ़ें

12:23 PM, 14-Jan-2025

MPESB Recruitment 2024: मध्य प्रदेश ग्रुप-5 के 1170 पदों के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, अब इस तारीख तक भरें फॉर्म

MPESB Group 5 Recruitment 2024: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने मध्य प्रदेश में ग्रुप-5 के विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने की समय सीमा आगे बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जो आवेदन करने से चूक गए हैं वे नीचे दिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से  पंजीकरण कर सकते हैं।  और पढ़ें

12:21 PM, 14-Jan-2025

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 14 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Indore News: भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर हमले के दौरान पुलिस मौन बनी रही। डीसीपी ने कहा कि टीआई गुप्ता उस वक्त अकेले थे। वहीं भाजपा नेत्री पर आरोपों से माहौल गर्म है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें