फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 30 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:53 PM, 30-Dec-2024

Katni News: ABVP के प्रांत अधिवेशन में शामिल हुए वीडी शर्मा, पुष्प फेंक किया स्वागत, जानें क्या कहा

विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के स्वागत के लिए खुद बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा कटनी पहुंचे। जिन्होंने कोतवाली तिराहे पर बने मंच से युवाओं पर पुष्प फेंककर हौसला बढ़ाया है। और पढ़ें

10:43 PM, 30-Dec-2024

Sehore: अमावस्या स्नान करने आंवलीघाट गया युवक डूबा, गोताखोरों की टीम करती रही सर्चिंग, शाम तक नहीं लगा पता

अमावस्या स्नान करने आंवलीघाट गया युवक डूब गया। गोताखोरों की टीम दिनभर सर्चिंग करती रही। वहीं, शाम तक पता नहीं लगा है। और पढ़ें

10:36 PM, 30-Dec-2024

Burhanpur: फ्रैक्चर होने पर बनाया लाख रुपये का बिल, जमा न करने पर डॉक्टर ने बंधक बना दी किडनी निकालने की धमकी

Burhanpur bill of one lakh was made for fracture if bill was not paid doctor threatened to remove his kidney और पढ़ें

विज्ञापन
10:30 PM, 30-Dec-2024

Ujjain News: सर्वाधिक भजन लिखने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले नंदू शर्मा महाकाल की शरण में, दर्शन कर गाया भजन

सर्वाधिक भजन लिखने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले नंदू शर्मा ने उज्जैन में बाबा महाकाल का दर्शन किया। साथ ही भजन भी गाया। और पढ़ें

10:25 PM, 30-Dec-2024

Damoh: कहीं हंसाकर तो कहीं रुलाकर बीता साल, एक ही परिवार के नौ लोगों की सड़क हादसे में मौत से दहला था जिला

साल 2024 को खत्म होने में कुछ ही घंटे शेष बचे हैं और हम नए साल का स्वागत करने तैयार हैं। लेकिन बीतने वाले साल ने लोगों को कहीं हंसाया है तो कहीं रुलाया है, जिसका दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकता। और पढ़ें

विज्ञापन
10:17 PM, 30-Dec-2024

MP News: बिश्नोई के नाम से महंत भगवानदास को मिली जान से मारने की धमकी, प्रयागराज में हत्या की कही बात

मध्यप्रदेश के छतरपुर के जानराय टौरिया के महंत भगवानदास को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि धमकी देने वाला शख्स बिश्नोई गैंग का सदस्य है, जो पूर्व में जानराय टौरिया का महंत भी रह चुका है। और पढ़ें

09:51 PM, 30-Dec-2024

Jabalpur News: कार में लाई जा रही गांजे की खेप पकड़ाई, मझगवां-सिलौड़ी रोड पर पुलिस ने दबोचा, एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिवाजी वार्ड नंबर नौ सिहोरा निवासी महेश बर्मन बिना नंबर की कार में करीब 22 किलो गांजा भरकर निकला। इसकी जानकारी लगते ही क्राइम ब्रांच और मझगवां पुलिस की टीम ने मझगवां-सिलौड़ी रोड पर चेकिंग लगा दी। और पढ़ें

09:28 PM, 30-Dec-2024

Chhindwara News: रावनवाड़ा पंचायत में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने सचिव को रिश्वत लेते पकड़ा, सरपंच पर बनाया मामला

मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा जिले के रावनवाड़ा पंचायत में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने दबिश दी। इस दौरान सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। वहीं, सरपंच पर भी मामला दर्ज किया गया है। और पढ़ें

09:26 PM, 30-Dec-2024

Bhopal: नए साल के जश्न की सुरक्षा में 700 पुलिसकर्मी तैनात, 25 स्थानों पर होगी ब्रीथ एनालाइजर से चैकिंग

पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र ने बताया कि नए साल के जश्न के दौरान भोपाल में किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं बने, इसके लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। शाम छह बजे से ही सड़कों पर पुलिस बल तैनात कर दिया जाएगा, जो देर रात तक मौजूद रहेगा। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने, सड़कों पर हुड़दंग मचाने और ओवर स्पीडिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  और पढ़ें

09:19 PM, 30-Dec-2024

Anuppur: अकुआ में हाथियों ने घरों में तोड़फोड़ करते हुए फसलों को पहुंचाया नुकसान, वन विभाग ने दी ये समझाइश

अनूपपुर जिला मुख्यालय से लगे हुए ग्राम अकुआ में दो हाथियों ने ग्रामीणों के घरों में तोड़फोड़ करने के साथ ही उनकी फसलों को अपना आहार बना लिया। बीते कई दिनों से छत्तीसगढ़ से आए हुए इन हाथियों ने अनूपपुर के जंगलों में डेरा डाल रखा है। और पढ़ें

09:16 PM, 30-Dec-2024

Year Ender: लोकसभा चुनाव में BJP की बड़ी जीत तो उपचुनाव में कांग्रेस ने पलटा पांसा, सियासत के लिए ऐसा रहा 2024

Year Ender: 2024 मध्य प्रदेश की सियासत में बड़े बदलावों और उतार-चढ़ावों का साल रहा। लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया। वहीं, कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का भाजपा में शामिल होना और विधानसभा उपचुनाव के परिणाम ने राजनीतिक समीकरण बदल दिए। 2024 ने यह साबित कर दिया कि मध्य प्रदेश की राजनीति में कुछ भी स्थायी नहीं है। और पढ़ें

09:16 PM, 30-Dec-2024

MP News: CM बोले- विकास कार्य समय पर पूरे करें, निर्माण की गुणवत्ता में कमी मिली तो अधिकारी होंगे जिम्मेदार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल संभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि जन-प्रनिधियों के सभी सुझावों पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को बताया कि शहडोल संभाग के प्रभारी अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई 7 जनवरी 2025 को शहडोल में बैठक लेंगे। सभी जनप्रतिनिधि अपने सुझाव-पत्र दें। और पढ़ें

09:07 PM, 30-Dec-2024

MP News: सीएम डॉ. यादव विधायकों से बोले-अपनी अपनी विधानसभा का अगले पांच साल का मास्टर प्लान बनाएं

मुख्यमंत्री ने ग्वालियर संभाग के जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न मांगें रखे जाने पर उन्हें बताया कि ग्वालियर संभाग के प्रभारी अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल 8 जनवरी 2025 को ग्वालियर में बैठक करेंगे। सभी जनप्रतिनिधि इन्हें लिखित में अपना मांग-पत्र सौंप दें। और पढ़ें

08:52 PM, 30-Dec-2024

Rajnath Singh: महू में राजनाथ सिंह बोले- भारत का रक्षा निर्यात एक दशक में रिकॉर्ड 21,000 करोड़ के पार हुआ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार (30 दिसंबर) को मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के महू छावनी में सैनिकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, भारत का रक्षा निर्यात एक दशक पहले के 2,000 करोड़ रुपये से बढ़कर रिकॉर्ड 21,000 करोड़ रुपये को पार कर गया है। और पढ़ें

08:51 PM, 30-Dec-2024

MPPSC SSE 2023 Mains Result: एमपी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के नतीजे घोषित; साक्षात्कार के लिए 800 चयनित

MPPSC SSE 2023 Mains Result: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आज राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में 800 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। 800 उम्मीदवारों को साक्षात्कार दौर के लिए अर्ह घोषित किया गया है।
  और पढ़ें

08:38 PM, 30-Dec-2024

Indore Weather: रविवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन, सोमवार को फिर उछला पारा

मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी में 20 से 22 दिनों तक शीतलहर और कोल्ड डे का असर रह सकता है। और पढ़ें

08:27 PM, 30-Dec-2024

Ujjain: नागदा में हुई लूट में राधे-राधे गैंग, हथियारबंद आरोपियों ने कर्मचारियों को बंधक बना लूटे थे लाखों रुपए

घेराबंदी कर रोकने की कोशिश की गई, जिस दौरान दोनों मोटरसाइकिल पर सवार कुल चार लड़कों की मोटरसाइकिलें अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे सभी संदेही वहीं रोड किनारे गिर गए, जिन्हें हाथ-पैर और अन्य जगह चोट आई। और पढ़ें

08:26 PM, 30-Dec-2024

Indore News: यूपीआई पेमेंट का विरोध कर रहे व्यापारियों को मनाया, पुलिस और बैंकों ने दी समझाइश

Indore News: व्यापारियों ने दुकानों पर से "यूपीआई से भुगतान नहीं" लेने के बोर्ड हटा दिए हैं और यूपीआई पेमेंट स्वीकार करना शुरू कर दिया है।
  और पढ़ें

08:22 PM, 30-Dec-2024

MP News: आरटीओ के चार आरक्षक पर भ्रष्टाचार के आरोप, लोकायुक्त को शिकायत के बाद अंडरग्राउंड हुए

आरटीआई एक्टिविस्ट संकेत साहू ने सौरभ के चार साथी परिवहन आरक्षकों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री, डीजीपी और लोकायुक्त को शिकायत की है। साहू ने आरोप लगाया कि आरक्षक नरेंद्र भदौरिया, गौरव पाराशर, हेमंत जाटव और धनंजय चौबे ये चारों सौरभ शर्मा के लिए बैरियर से वसूली का काम करते थे।  और पढ़ें

08:18 PM, 30-Dec-2024

Tikamgarh News: बेरोजगार इंजीनियर भाई और बीएससी बहन ने लगाया समोसे का ठेला, स्टॉल का नाम रखा 'बीई समोसा'

रोजगार की तलाश में असफल होने के बाद युवक आदर्श और उनकी बड़ी बहन (बीएससी) ने मिलकर टीकमगढ़ में समोसे और पानी पुरी की दुकान लगाने का फैसला किया। वे सिविल लाइन में उमा भारती के बंगले के सामने अपनी रेडी लगा रहे हैं।  और पढ़ें

08:18 PM, 30-Dec-2024

Indore News: एक दिवसीय रोजगार मेला 6 जनवरी को लगेगा, देश की कई शीर्ष कंपनियां आएंगी

Indore News: रोजगार मेले में आवेदकों को कॅरियर बनाने का सुनहरा अवसर के साथ-साथ व्यवसाय प्रारम्भ करने के लिए लोन की प्रक्रिया के संबंध में मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। 
  और पढ़ें

08:14 PM, 30-Dec-2024

Bhopal:दूसरे दिन विशेषज्ञों की निगरानी में यूका का जहरीले कचरे की पैकिंग जारी, 337 टन कचरा पीथमपुर भेजा जाएगा

भोपाल के यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के गोदाम में रखे 337 मीट्रिक टन जहरीले कचरे को कंटेनर भरने की प्रक्रिया जारी है। कचरे को 12 कंटेनर में भरने की प्रोसेस जारी है। 3 जनवरी से पहले कंटेनर पीथमपुर पहुंचाया जाएगा। और पढ़ें

08:08 PM, 30-Dec-2024

Indore: इंदौर में 60 वीं बार बना ग्रीन काॅरिडोर: 12 मिनिट में दोनों हाथ और लीवर पहुंचा एयरपोर्ट

शाम 6.25 मिनट पर ग्रीन काॅरिडोर बनाया गया। 12 मिनट में विशेष बाक्स में एम्बुलैंस से दोनो हाथ और लीवर को मुबंई के एक अस्पताल में भेजा गया। एयरपोर्ट पर पहले से चार्टर प्लेन और डाक्टरों की टीम तैयार बैठी थी। और पढ़ें

08:03 PM, 30-Dec-2024

Ashoknagar News: नए साल में पुलिस के मेहमान बनने से बचें, अशोकनगर पुलिस की अनोखी अपील

Ashoknagar News Avoid becoming guest of police in new year unique appeal from Ashoknagar police और पढ़ें

07:55 PM, 30-Dec-2024

MP News: गुना में भाई और बहन के बीच चल रही थी जमीन बंटवारे की बात, तब तक पत्नी कुएं में कूद गई

MP News In Guna brother and sister were talking about land division when wife jumped into well और पढ़ें

07:54 PM, 30-Dec-2024

Bhopal: जेपी में नए साल में शुरू होगी एमआरआई जांच, मशीन का इंस्टालेशन पूरा, कम दामों में मरीज को मिलेगी सुविधा

हमीदिया, एम्स के बाद राजधानी भोपाल के जिला अस्पताल जेपी में नए साल में एमआरआई की जांच शुरू हो जाएगी।मशीन का इंस्टालेशन का काम पूरा हो गया है। दस हजार में होने वाली जांच महज एक हजार में होगी। और पढ़ें

07:46 PM, 30-Dec-2024

Khargone: युवती ने लगाए लव जिहाद के आरोप, कहा-सहेली ने कराई थी दोस्ती, अब अश्लील वीडियो से कर रहा ब्लैकमेल

कोतवाली थाना प्रभारी बीएल मंडलोई ने बताया कि, धार जिले के मनावर निवासी आरोपी मोहसीन मुल्तानी के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के साथ ही दुष्कर्म की धाराओं और अजा-अजजा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है । और पढ़ें

07:45 PM, 30-Dec-2024

Khandwa: 500 वर्ष पुराने दो प्रतिमाओं और मूंछों वाले राम लखन के मंदिर में लगी भीषण आग, सारा सामान हुआ खाक

MP: मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंदिर में आधी रात के समय आग लगी थी, जिसकी जानकारी उन्हें मंदिर के आसपास के लोगों से मिली। उस समय वे सोए हुए थे। आग लगने की जानकारी लगते ही पूरा गांव वहां इकट्ठा हो गया था। और पढ़ें

07:18 PM, 30-Dec-2024

Mp weater:प्रदेश में बारिश का दौर थमा, शुरू हुई कड़ाके की ठंड, नीमच मे 3.5 डिग्री पारा,नए साल में चलेगी शीतलहर

पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सकुर्लेशन से प्रदेश में 2 दिन तक तेज बारिश का दौर थम गया है। अब कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। प्रदेश के तापमान में गिरावट आई है। नीमच सबसे ठंडा रहा यहां का पारा 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। और पढ़ें

07:09 PM, 30-Dec-2024

2024 जाते-जाते बना लखपति: नौकरी नहीं मिली तो ग्रेजुएट लड़के ने आजमाई किस्मत, खुदाई में मिला बेशकीमती हीरा

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में हीरे की खदान है। यहां पर अक्सर देखा जाता है कि किसानों को खुदाई के दौरान हीरा मिलता है, जिसे हीरा कार्यालय में जमा करा दिया जाता है। इसके बाद नीलामी होती है। एक बार फिर पन्ना में एक युवक को खुदाई के दौरान 4.1 कैरेट का हीरा मिला। और पढ़ें

06:52 PM, 30-Dec-2024

Tikamgarh News: दस हजार की रिश्वत लेते हुए पटवारी गिरफ्तार, इसलिए मांगी थी रिश्वत

पटवारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है। और पढ़ें

06:36 PM, 30-Dec-2024

MP News: विधायक प्रीतम लोधी का आरोप, आरक्षक सौरभ शर्मा के यहां मिला पैसा पूर्व MLA केपी सिंह का

पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने बड़ा आरोप लगाया है। विधायक लोधी ने कहा, आरक्षक सौरभ शर्मा के यहां पर मिला पैसा पिछोर के पूर्व कांग्रेस विधायक का है। और पढ़ें

06:23 PM, 30-Dec-2024

Bhopal: RGPV स्पोर्ट्स कांप्लेक्स निर्माण में हुए भ्रष्टाचार को लेकर ABVP ने किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

भोपाल के आरजीपीवी विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण में हुए भ्रष्टाचार को लेकर एबीवीपी ने प्रदर्शन किया। दोषियों पर 6 दिन के भीतर कार्रवाई की मांग की हैं। कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन करेंगे।  और पढ़ें

06:08 PM, 30-Dec-2024

Bhopal:पटवारी बोले-सौरभ शर्मा की हो सकती है हत्या,गिरफ्तारी हुई तो कई चेहरे होंगे बेनकाब, लूट के पैसे की लड़ाई

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की हत्या हो सकती है। क्योंकि वह जब भी सामने आएगा, कई लोगों के चेहरे बेनकाब होंगे। और पढ़ें

06:06 PM, 30-Dec-2024

'करप्शन किंग' का आलीशान साम्राज्य: सौरभ शर्मा के खाते में करोड़ों रुपये, मिली 23 करोड़ की प्रॉपर्टी

ईडी ने सौरभ शर्मा और उसके सहयोगियों के मध्यप्रदेश के तीन जिलों में आठ ठिकानों पर छापेमारी की थी। यहां से करोड़ों रुपये की संपत्ति और दस्तावेज मिले हैं। और पढ़ें

06:04 PM, 30-Dec-2024

Indore: अब इंदौर में चलेगी डबल डेकर बसें, ट्रायल रहा सफल, निगम ने जारी किए टेंडर

इंदौर मेें फिलहाल चार बसों को चलाने की तैयारी है। डबल डेकर बस की कीमत ज्यादा है। एक बस 2 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होती है। फिलहाल इंदौर के पर्यटन केंद्रों तक भी इसे चलाने की योजना है। बस में 80 से ज्यादा यात्री बैठ सकते है। और पढ़ें

05:46 PM, 30-Dec-2024

Sidhi News: जमीन विवाद को लेकर डेम्हा में एक व्यक्ति के साथ मारपीट, चार लोगों ने मिलकर लाठी-डंडों से पीटा

जमीन विवाद को लेकर डेम्हा में एक व्यक्ति के साथ मारपीट हुई है। चार लोगों ने मिलकर लाठी और डंडों से पिटाई की है। और पढ़ें

05:44 PM, 30-Dec-2024

Indore News: साल 2024 की बड़ी घटनाएं जो हमेशा याद रहेंगी, कभी खुशी मिली तो कभी दर्द बेइंतहा

कभी इन घटनाओं ने बहुत खुशियां दी तो कभी बेहद दर्द देकर गईं। साल के अंत में जानते हैं वो कौन सी बातें थी जो इंदौरियों के जहन में हमेशा आती रहेंगी।  और पढ़ें

05:37 PM, 30-Dec-2024

Katni News: मामूली विवाद में बेसबॉल के डंडे से कर डाली पिटाई, खुद को विधायक का ड्राइवर बता दे रहा था धमकी

Katni Beaten up with baseball bat in minor dispute he was threatening by claiming himself to be MLA driver और पढ़ें

05:33 PM, 30-Dec-2024

Indore: यूनियन कार्बाइड का दस टन कचरा 9 साल पहले गुपचुप तरीके से जलाया जा चुका है पीथमपुर में

 वर्ष 2015 से पहले पीथमपुर में वर्ष 2008 में भी चालीस टन कचरा गुपचुप तरीके से विशेष कंटेनरों में पीथमपुर की रामकी कंपनी में लाया गया था और वहां उस कचरे का निपटान किया गया। भोपाल से इंदौर होते हुए इस कचरे के लिए कर्फ्यू का समय चुना गया। और पढ़ें

05:30 PM, 30-Dec-2024

Sagar News: व्यापारी के गोदाम में चोरों ने लगाई सेंध, चार लाख रुपये कीमत की लहसुन चोरी

व्यापारी के गोदाम में चोरों ने सेंध लगाकर चोरी कर ली। करीब चार लाख रुपये कीमत की लहसुन चोर लेकर फरार हो गए।  और पढ़ें

04:45 PM, 30-Dec-2024

Gwalior: नया साल स्वागत करने के लिए गुलजार पर्यटन स्थल, होटल बुकिंग फुल, फैमिली और कपल्स के लिए पैकेज तैयार

नए साल का स्वागत करने के लिए पर्यटन स्थल गुलजार हो गए हैं। होटल्स की बुकिंग भी फुल हो गई है। फैमिली और कपल्स के लिए पैकेज तैयार हैं। और पढ़ें

04:25 PM, 30-Dec-2024

Rajgarh News: चोरी की वारदात का गुजरात कनेक्शन, वडोदरा में वेटरगिरी करने वाले चोर का पुलिस ने निकाला जुलूस

Rajgarh News Gujarat connection of theft incident police took out procession of waiter thief in Vadodara और पढ़ें

04:19 PM, 30-Dec-2024

Umaria News: चाकू मारकर युवक की हत्या, गुस्साए परिजनों ने नेशनल हाइवे-43 पर लगाया जाम

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में चाकू मारकर युवक की हत्या की गई है। गुस्साए परिजनों ने नेशनल हाइवे-43 पर जाम लगा दिया।  और पढ़ें

04:10 PM, 30-Dec-2024

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 30 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

यातायात विभाग द्वारा दमोह जिले के पांच ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। जहां पर पिछले तीन साल के दौर 38 सड़क हादसे हुए। इनमें 29 लोगों की मौत हुई। तीन साल में तेंदूखेड़ा में सबसे ज्यादा 900 बाइक हादसे हुए हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें