फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 29 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:14 PM, 29-Dec-2024

Khargone: युवती ने लगाए लव जिहाद के आरोप, कहा-सहेली ने कराई थी दोस्ती, अब अश्लील वीडियो से कर रहा ब्लैकमेल

कोतवाली थाना प्रभारी बीएल मंडलोई ने बताया कि, धार जिले के मनावर निवासी आरोपी मोहसीन मुल्तानी के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के साथ ही दुष्कर्म की धाराओं और अजा-अजजा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है । और पढ़ें

11:10 PM, 29-Dec-2024

Sehore: सीहोर की बंद पड़ी शुगर मिल के चार दर्जन से अधिक कर्मचारियों को जगह खाली करने का अल्टीमेटम, आक्रोश

 भोपाल शुगर इंडस्ट्री नाम से शकर कारखाना स्थापित था जो करीब  24 साल पहले ले ऑफ कर बंद कर दिया गया था। उसके बाद मजदूरों को उनके वेतन का भी भुगतान नहीं किया गया था।  और पढ़ें

10:14 PM, 29-Dec-2024

Ujjain News: उज्जैन में 35 हजार मातृशक्तियों ने दिखाया शक्ति संगम, साध्वी ऋतंभरा ने भरा जोश

उज्जैन में 'शक्ति संगम' कार्यक्रम में हजारों महिलाओं ने भाग लिया, जिसमें शौर्य यात्रा और विराट सभा का आयोजन हुआ। साध्वी ऋतंभरा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, शस्त्र और शास्त्र दोनों धारण करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाना था।  और पढ़ें

विज्ञापन
10:03 PM, 29-Dec-2024

Indore News: डॉक्टर की हत्या में महिला से दोस्ती का कनेक्शन, आरोपी गिरफ्तार, जल्द होगा खुलासा

Indore News: होम्योपैथ डॉक्टर सुनील राजपूत की हत्या के मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। 
  और पढ़ें

09:35 PM, 29-Dec-2024

Weather Indore: तेज ठंडी हवाओं ने कंपकंपाया, दिनभर जमे रहे बादल

Indore Weather: मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से निकलेगी तेज धूप। अभी एक दिन और जमे रहेंगे बादल। 
  और पढ़ें

विज्ञापन
09:33 PM, 29-Dec-2024

Jabalpur News: वैवाहिक संबंध खत्म कर पत्नी ने किया अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन, DRM सहित अन्य को नोटिस

जबलपुर के केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए रेलवे से जवाब तलब किया है। याचिका में मृतक कर्मचारी के छोटे भाई को अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग की गई, जबकि पत्नी के तलाक के बाद नियुक्ति पर आपत्ति जताई गई है।  और पढ़ें

09:30 PM, 29-Dec-2024

Indore News: बांग्लादेश पर स्ट्राइक शुरू, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दी जानकारी

इंदौर आए मंत्री ने अमर उजाला से बातचीत में बताया किस तरह भारत बांग्लादेश को पस्त करने वाला है। और पढ़ें

09:20 PM, 29-Dec-2024

Jabalpur News: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को आजीवन कारावास, न्यायालय ने अर्थदंड की सजा से भी किया दंडित

जबलपुर कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए आजीवन कैद की सजा सुनाई है। मामला 2022 का था। कोर्ट ने दोषी पर अर्थदंड भी लगाया है।  और पढ़ें

09:06 PM, 29-Dec-2024

Indore News: साहित्य में नई पीढ़ी को लगातार प्रोत्साहन की जरूरत, रचनाकारों ने रखी अपनी बात

Indore News: पांच रचनाकारों को प्रदान किया गया डॉ. तिवारी स्मृति सम्मान, बड़ी संख्या में साहित्यकार, कवि, लेखक और पत्रकार कार्यक्रम में पहुंचे। 
  और पढ़ें

09:05 PM, 29-Dec-2024

Barwani: निमाड़ से फिर पकड़ाई हथियारों की खेप, महंगे आईफोन रखने वाले तस्करों से बरामद हुए 23 हथियार-कारतूस

एसपी जगदीश डावर ने बताया कि, जिले के निवाली थाना प्रभारी और उनकी टीम ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले दो लोगों को पकड़ा है, जिनके पास से 14 देसी कट्टे, 9 पिस्टल, 11 कारतूस, और 4 मेगज़ीन भी बरामद हुई हैं । और पढ़ें

08:41 PM, 29-Dec-2024

Mp weather:प्रदेश के कई जिलों में छाए बादल,चली ठंडी हवाएं,दिन में पारा 20 डिग्री तक लुढ़का,कल से कड़ाके की ठंड

प्रदेश में दो दिन तक तेज बारिश ओले के बाद रविवार को कई जिलों में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं।जिससे दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। नए साल में कड़ाके की ठंड पडेगी। 
  और पढ़ें

08:26 PM, 29-Dec-2024

Anuppur News: अनूपपुर के पूर्व विधायक का निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

अनूपपुर के पूर्व विधायक जुगल किशोर गुप्ता का निधन होने के पश्चात रविवार को उनका अंतिम संस्कार गृह नगर बिजुरी में किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे। और पढ़ें

07:50 PM, 29-Dec-2024

Bhopal:विज्ञान मेले में कैंसर, डायबिटीज जैसी बीमारियों से बचाव की विशेषज्ञ दे रहे जानकारी,BMHRC ने लगाया स्टॉल

भोपाल विज्ञान मेले में बीएमएचआरसी के स्टॉल पर विद्यार्थियों व आम लोगों की खासी रुचि देखी जा रही है। यहां कैंसर, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से बचाव की विशेषज्ञ जानकारी दे रहे हैं। और पढ़ें

07:42 PM, 29-Dec-2024

Ujjain News: योग सीखने विदेश से भारत आए थे तीन युगल, इंदौर में सगाई और उज्जैन में रचाई हिंदू संस्कार से शादी

निनोरा स्थित परमानंद योग आश्रम पर रविवार को एक अलग ही माहौल नजर आ रहा था, इसमें घोड़ी पर सवार होकर तीन विदेशी दूल्हे आश्रम पहुंचे थे। दुल्हनों ने अपने हाथों में मेहंदी लगाई थी और वह भी अपनी बारात आने का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं। सनातन हिंदू संस्कार से इन जोड़ों का विवाह संपन्न करवाया गया। और पढ़ें

07:38 PM, 29-Dec-2024

MP News: सोयाबीन उत्पादन में मध्य प्रदेश पहले नंबर पर, 31 दिसंबर तक सात लाख टन खरीदी का अनुमान

प्रदेश में 31 दिसंबर तक लगभग 6.5 से 7 लाख मीट्रिक टन तक सोयाबीन खरीदी का अनुमान है। प्रदेश के 10 जिलों में 75 प्रतिशत से अधिक किसानों को भुगतान का कार्य पूरा किया जा चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को उपार्जन की आधुनिक व्यवस्थाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए है।  और पढ़ें

07:20 PM, 29-Dec-2024

Indore: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- हमारे दुश्मन बाहरी हो या आंतरिक, उन पर पैनी नजर रखना होगी

सिंह ने कहा कि वर्ष 2047 तक देश विकसित और आत्मनिर्भर देश बनेगा। इसमें लक्ष्य को पाने के लिए सेना की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहेगी। हर क्षेत्र में हम प्रगति कर रहे है। हमें विश्व की सबसे बड़ी ताकत बनने में कोई नहीं रोक सकता है। और पढ़ें

07:15 PM, 29-Dec-2024

Anuppur News: ट्रक की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, परिजनों ने छह घंटे सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम

भालूमाड़ा के चोड़ी गांव में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई और तीन युवतियां घायल हुईं। नाराज परिजनों ने सड़क पर शव रखकर छह घंटे चक्का जाम किया। प्रशासन के हस्तक्षेप और आर्थिक सहायता के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।  और पढ़ें

07:13 PM, 29-Dec-2024

MP News: सौरभ शर्मा के मामले में बड़ा खुलासा, काली कमाई के खजाने की सूचना लोकायुक्त को करीबियों ने ही दी थी

परिवहन विभाग के पूर्व सिपाही सौरभ शर्मा को लेकर हर दिन नए नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि उसकी काली कमाई के खजाने की जानकारी उसके करीबियों ने ही लोकायुक्त को दी थी।  और पढ़ें

07:09 PM, 29-Dec-2024

MP News: सौरभ की मां उमा शर्मा, बोलीं- प्रीतम लोधी ने मेरे चरित्र की हत्या की, पीएम मोदी से न्याय की अपील

उमा शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव से निवेदन करते हुए कहा कि आपसे अपील करती हूं कि एक महिला का सम्मान और गौरव आपका सम्मान और गौरव है। भाजपा विधायक ने मेरी मेरी चरित्र हत्या की है। मेरी आत्मा को मार दिया। मुझे सरे बाजार नंगा किया गया। और पढ़ें

07:09 PM, 29-Dec-2024

MP News: सौरभ शर्मा का डीएनए टेस्ट कराएं, भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने पूर्व कांग्रेस एमएलए पर लगाए गंभीर आरोप

राजधानी भोपाल में परिवहन विभाग के पूर्व सिपाही सौरभ शर्मा मामले में शिवपुरी के पिछोर से विधायक प्रीतम लोधी ने गंभीर आरोप लगाए है। लोधी ने आरोप लगाया कि सौरभ शर्मा के घर मिली संपत्ति पिछोर से पूर्व विधायक की है।   और पढ़ें

06:57 PM, 29-Dec-2024

Balaghat News: पूर्व सांसद कंकर मुंजारे को गिरफ्तार कर कोर्ट ले गई पुलिस, जानिए क्या है मामला

पूर्व सांसद कंकर मुंजारे को धान खरीदी केंद्र प्रभारी और ऑपरेटर से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया। न्यायालय ने उन्हें एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट, जबलपुर में पेश करने का आदेश दिया। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई, जिसमें अमानक धान खरीदने से इनकार पर विवाद हुआ था।  और पढ़ें

06:47 PM, 29-Dec-2024

Bhopal: एम्स में पहली बार हुई पंप-असिस्टेड बीटिंग हार्ट सर्जरी, कमजोर हृदय के मरीजों होती है इस तरह की सर्जरी

राजधानी भोपाल स्थित एम्स में पहली बार 20 वर्षीय मरीज की पंप-असिस्टेड बीटिंग हार्ट सर्जरी की गई। इस तरह की सर्जरी कमजोर हृदय के मरीजों होती है।
 
  और पढ़ें

06:38 PM, 29-Dec-2024

Damoh News: पुल निर्माण कंपनी ने गड्ढे की मिट्टी से बना लिया रैंप; बारिश से मचा कीचड़, 16 गांव के लोग परेशान

दमोह के तेंदूखेड़ा ब्लॉक में पुल निर्माण के दौरान अस्थायी रैंप पर मिट्टी डालने से बारिश के बाद दलदल बन गया। इससे 16 गांवों के लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। वाहन फंस रहे हैं, दुर्घटनाएं हो रही हैं। प्रशासन ने रैंप सुधारने के निर्देश दिए हैं।  और पढ़ें

06:35 PM, 29-Dec-2024

Bhopal: भोपाल में दो दोस्तों को घेरकर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, निकाला जुलूस

भोपाल में शनिवार रात साढ़े 11 बजे दो दोस्तों को घेरकर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों का जुलूस निकाला गया। घटना में युवक के हाथ में गोली लगी है।

  और पढ़ें

06:10 PM, 29-Dec-2024

Indore: भोपाल से पीथमपुर तक ग्रीन काॅरिडोर बनाकर जहरीला कचरा लाने की तैयारी, कटेंनरों में लाएंगे

वर्ष 2008 में दस टन कचरा पीथमपुर के तारापुर गांव में दफन किया जा चुका है। इस कारण गांव की नदी का पानी दूषित हो चुका है। गांव के आसपास की खेती भी इससे प्रभावित हुई है और मवेशी भी नदी का पानी पीकर बीमार हो जाते है।  और पढ़ें

06:03 PM, 29-Dec-2024

Damoh News: चेकपोस्ट पर पुलिस को चकमा देकर भागे शराब माफिया, घेराबंदी कर पकड़ा, कार से मिली दस पेटी अवैध मदिरा

दमोह के तेंदूखेड़ा में पुलिस ने अवैध शराब तस्करों को गिरफ्तार कर 10 पेटी शराब और ₹5 लाख की कार जब्त की। जबलपुर से शराब लाकर ग्रामीण इलाकों में सप्लाई की जा रही थी। तेंदूखेड़ा पुलिस की घेराबंदी से तीन आरोपियों को पकड़कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। 

और पढ़ें

05:58 PM, 29-Dec-2024

Ujjain News: बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंंची साध्वी ऋतंभरा, गर्भगृह में पहुंचकर किया पूजन अर्चन

साध्वी ऋतंभरा ने उज्जैन में विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति के शक्ति संगम में भाग लिया और महाकालेश्वर मंदिर में पूजन-अर्चन किया। उन्होंने मातृशक्तियों के उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें समाज और देश की प्रेरणा बताया। 

और पढ़ें

05:51 PM, 29-Dec-2024

MP News : 16 घंटे की बारिश में भीगी हजारों क्विंटल धान, प्रशासन के नहीं दिखे कोई इंतजाम, अब तीन दिन खरीदी बंद

कटनी में हुई 16घंटे बारिश ने खरीदी केंद्रों में पड़ी हजारों क्विंटल शासन और किसानों की धान को पानी-पानी कर दिया है। वही जिला प्रशासन ने बिगड़ती स्थितियों को देखते हुए 5 दिनों के लिए केंद्रों में धान तौलाई की लिए पाबंदी लगा दी है। और पढ़ें

03:37 PM, 29-Dec-2024

Indore: इंदौर के रेसकोर्स रोड पर लूट को अंजाम देने वाले लुटेरों का दिल्ली में एनकाउंटर, पैरों में गोली मारी

इंदौर के रेसकोर्स रोड क्षेत्र में 11 नवंबर को रेसकोर्स रोड में तीन व्यापारियों से पंद्रह लाख रुपये के जेवर दिल्ली के बदमाशों ने लूट लिए थे। पता चला कि आरोपियों के रोहित कपूर और रिंकू है। दोनो दिल्ली की कुछ वारदातों में भी शामिल है। और पढ़ें

03:35 PM, 29-Dec-2024

MP News: 20 सीनियर IAS अफसरों की 2025 में विदाई, जाने किन अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन का मौका

मध्यप्रदेश कैडर के 20 वरिष्ठ आईएएस अधिकारी 2025 में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इनमें वर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन समेत छह अपर मुख्य सचिव (एसीएस) स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इनके रिटायरमेंट से प्रदेश प्रशासनिक सेवा में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे और कई अधिकारियों को प्रमोशन का अवसर मिलेगा। और पढ़ें

02:49 PM, 29-Dec-2024

Ujjain News: जरा सी बारिश में हादसे का सबब बन रहे खुले मैनहोल, गिरने से बुजुर्ग घायल, लोगों ने दौड़कर बचाई जान

इंदौर के गोनसा दरवाजा क्षेत्र में एक खुला चेंबर हादसे का कारण बन गया। 70 वर्षीय शब्बीर भाई कापड़ीवाला चेंबर में गिर गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घटना में बुजुर्ग के हाथ-पैर में चोटें आईं। और पढ़ें

02:38 PM, 29-Dec-2024

Bhopal: देवास में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, जीतू पटवारी और अरुण यादव ने सरकार को घेरा,थाना प्रभारी निलंबित

 देवास में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत मामले में सियासत शुरू हो गई है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और अरुण यादव ने सरकार को घेरा है।वहीं थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।

  और पढ़ें

02:38 PM, 29-Dec-2024

जिजीविषा: ऐसा व्यक्ति सिर्फ अपने लिए नहीं ‘चमकता’, वह दूसरों के लिए भी बन जाता है प्रकाश का स्रोत

Survival: भय प्रकाश का चोर है। यह हमें दूसरों की अपेक्षाओं के अनुरूप खुद को ढालने, अपनी चमक को कम करने के लिए विवश करता है। लेकिन, जागरूकता से भय को दूर किया जा सकता है। जैसे दीपक जलाने पर अंधकार लुप्त हो जाता है, वैसे ही जब हम अपने वास्तविक स्वरूप से जुड़ते हैं तो भय गायब हो जाता है। और पढ़ें

02:06 PM, 29-Dec-2024

Indore: इंदौर के मांगलिया इलाके में गैस से भरे टैंकर ने दोपहिया वाहन को मारी टक्कर, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

टैंकर का पहिया चंद्रकांत के शरीर से गुजर गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। पीछे आ रहे विपिन ने विकास को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। और पढ़ें

01:48 PM, 29-Dec-2024

Ujjain News: जैन मुनि सागर के बयान का संतों ने किया समर्थन, बोले- 'हम दो हमारे दो' से घट रही हिंदू आबादी

मध्यप्रदेश के इंदौर में जैन मुनि विनम्र सागर महाराज ने हिंदू आबादी घटने का कारण "हम दो हमारे दो" नारे को बताया, जिसे इंदिरा गांधी ने दिया था। उन्होंने कहा कि यह नारा हिंदुओं ने अपनाया, लेकिन अन्य समुदायों ने नहीं, जिससे जनसंख्या असंतुलन बढ़ा। विनम्र सागर महाराज ने आदिवासी धर्मांतरण और जनसंख्या वृद्धि पर भी चिंता जताई। और पढ़ें

12:49 PM, 29-Dec-2024

Damoh News: कूप और तालाब निर्माण पर रोक के बावजूद डाले गए मजदूरों के फर्जी मस्टर, राशि का किया गया गबन

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के झलोन ग्राम पंचायत में फर्जी मस्टर डालकर राशि आहरित करने का मामला सामने आया है। 15 जून से मिट्टी कूप और तालाब निर्माण कार्यों पर शासन द्वारा रोक के बावजूद 30 जून तक मजदूरों को कार्यरत दिखाया गया। मजदूरी सूची में ऐसे लोगों के नाम दर्ज हैं, जो वास्तव में निजी व्यवसाय करते हैं। और पढ़ें

11:05 AM, 29-Dec-2024

Guna Borewell News: 10 साल के सुमित की मौत, बोरवेल से गंभीर हालत में बाहर निकाला, फिर हार गया जिंदगी की जंग

Guna Borewell Accident: 16 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रविवार सुबह बचाव दल ने सुमित को बाहर निकाल लिया। हालांकि मासूम की जान नहीं बच पाई। टीम उसको अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों सुमित को मृत घोषित कर दिया। और पढ़ें

10:10 AM, 29-Dec-2024

Indore News: प्रदेश में महिला कैदियों को हेयर रिमूवर क्रीम और शैंपू मिलेगा, दूध-सलाद और चाय भी ज्यादा मिलेगी

Indore News: 1 जनवरी से लागू होगा नया जेल अधिनियम, इंदौर सहित प्रदेशभर की जेलों में फिलहाल 43 हजार से अधिक है बंदी
  और पढ़ें

10:09 AM, 29-Dec-2024

Damoh News: आखिरकार करोड़ों की लकड़ी की हुई ऑफलाइन नीलामी, खरीददारों को नहीं समझ आई ऑनलाइन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश के तेंदूखेड़ा वन डिपो में शनिवार को ऑफलाइन प्रक्रिया के तहत करोड़ों रुपये की लकड़ी की नीलामी संपन्न हुई। इस नीलामी में दमोह, जबलपुर, छतरपुर और अन्य जिलों से कई खरीददार पहुंचे। और पढ़ें

09:16 AM, 29-Dec-2024

MP News: खंडवा में पुल से नीचे जा गिरी यात्रियों से भारी स्लीपर बस, 19 घायल, बचाव में जुटे ग्रामीण

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के टिथिया जोशी गांव में रविवार तड़के नागपुर से इंदौर जा रही चौहान कंपनी की स्लीपर बस पुल से नीचे गिर गई। हादसे के समय बस में सवार सभी यात्री नींद में थे। दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई और स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में मदद की।  और पढ़ें

09:06 AM, 29-Dec-2024

Ujjain News: विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गावाहिनी का शक्ति संगम आज, निकलेगी शौर्य यात्रा

इस आयोजन में मालवा प्रांत की लगभग 25,000 माताओं और बहनों की उपस्थिति की संभावना है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विश्व हिंदू परिषद उज्जैन महानगर की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रमुख पदाधिकारियों ने योजना बनाई। और पढ़ें

08:44 AM, 29-Dec-2024

Jabalpur News: आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म के बाद बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे रुपये

आरोपियों ने छात्रा को ब्लैकमेल करते हुए अलग-अलग किस्तों में लगभग 20 हजार रुपये लिए। आरोपी छात्र को वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए लगातार रुपये की मांग कर रहे थे। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है और उनकी सरगर्मी से तलाश जारी है। और पढ़ें

08:29 AM, 29-Dec-2024

Ujjain Mahakal: शृंगार सामग्री से सजकर बाबा ने भक्तों को दिए दर्शन, गर्भगृह में हुआ एकादश एकादशनी रुद्र पाठ

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार सुबह 4 बजे भस्म आरती का आयोजन किया गया। पौष माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर बाबा महाकाल का भांग से आलौकिक श्रृंगार किया गया। विशेष पूजन और एकादश एकादशनी रुद्राभिषेक 11 ब्राह्मणों द्वारा गर्भगृह में किया गया। और पढ़ें

08:07 AM, 29-Dec-2024

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 29 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

मध्यप्रदेश के गुना जिले में बोरवेल के लगभग 45 फीट गहरे गड्ढे में गिरे सुमित को बचाने के प्रयास रात भर से जारी है और बचाव दल 45 फीट गहरा गड्ढा भी खोद चुका है अब टनल बनाने का कार्य किया जा रहा है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें