फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 27 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:35 PM, 27-Dec-2024

MP News: CM बोले-किसानों को दलहल और तिलहन उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करें,उद्यानिकी फसलों का उत्पादन भी बढ़ाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सोयाबीन फसल उत्पादन में बीते वर्षों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। सरकार सोयाबीन का उपार्जन जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि सोयाबीन के अलावा किसानों को दलहन और तिलहन फसलों के उत्पादन के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। और पढ़ें

10:22 PM, 27-Dec-2024

MP News: सीएम के निर्देश- धान का जल्द परिवहन और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करें

मुख्यमंत्री ने सहकारी समितियों को निर्देश दिए कि वे खुले में रखे धान को तिरपाल से ढंक लें और किसानों से आग्रह करें कि वे मौसम साफ होने पर ही अपना धान उपार्जन के लिए लाएं। अगर मौसम खराब रहता है, तो धान उपार्जन की अवधि बढ़ाई जा सकती है। और पढ़ें

10:20 PM, 27-Dec-2024

Jabalpur News: चाकूबाजी में घायल युवक की मौत, शव रखकर किया चक्काजाम, राजनीतिक दबाव में एक्शन नहीं लेने के आरोप

The youth injured in the stabbing died, the road was blocked by keeping the dead body और पढ़ें

विज्ञापन
10:15 PM, 27-Dec-2024

ईडी की छापेमारी: भोपाल समेत तीन शहरों में सौरभ शर्मा के ठिकानों पर जांच, भारी मात्रा में दस्तावेज मिले

ईडी ने सौरभ शर्मा और उनके साथियों के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। टीम ने भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में छह ठिकानों पर कार्रवाई की है।  और पढ़ें

10:13 PM, 27-Dec-2024

MP News: सहायक निदेशक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, पत्नी की पढ़ाई से एतराज, पत्नी को पढ़ाई के लिए करता था मना

छतरपुर में असिस्टेंट डायरेक्टर रामकुमार त्रिवेदी ने पत्नी की पढ़ाई और नौकरी की तैयारी से असहमति के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी मृदाक्षी ने परिवार और पढ़ाई दोनों संभालने की बात कही, लेकिन पति को ऐतराज था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:22 PM, 27-Dec-2024

Indore News: इंदौर के युग पुरुषधाम की मान्यता रद्द ,86 बच्चों को उज्जैन के सेवा धाम में भेजा

जुलाई माह में पंद्रह दिन के भीतर आश्रम के 10 बच्चों की मौत हो गई थी। तब उन मौतों को आश्रम में छुपाया, लेकिन जब लगातार बच्चे बीमार पड़ने लगे और अफसरों ने पता किया तो दस बच्चों की बीमारी से मौत का पता चला। और पढ़ें

09:14 PM, 27-Dec-2024

Mandsaur: मंदसौर-नीमच-रतलाम में मावठे की बारिश, गरोठ में गिरे ओले, मंदसौर मंडी में लहसुन बारिश के पानी में बही

मंदसौर, नीमच, और रतलाम में सीजन की पहली मावठे की बारिश हुई, जिससे ठंड बढ़ गई। तेज बारिश और ओले गिरने से किसानों की उपज भीग गई, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, अफीम किसानों ने इस बारिश को फसलों के लिए फायदेमंद बताते हुए खुशी जाहिर की। और पढ़ें

09:05 PM, 27-Dec-2024

Rajgarh News: कुप्रथा के तहत झगड़े के 30 लाख मांगने वाले आरोपियों की पुलिस ने लगाई क्लास, कान पकड़े-माफी मांगी

राजगढ़ जिले में नातरा कुप्रथा के तहत 30 लाख रुपये की मांग और नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिला के पुनर्विवाह पर झगड़े की रकम न देने पर आरोपियों ने आगजनी की थी। कुप्रथा के खिलाफ पुलिस की यह सख्त कार्रवाई सराहनीय है।  और पढ़ें

08:54 PM, 27-Dec-2024

Ashoknagar News: आंबेडकर को लेकर सियासत तेज, अशोकनगर में आजाद समाज पार्टी नेताओं ने किया प्रदर्शन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की संसद में डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। अशोकनगर में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने रैली निकालकर शाह से इस्तीफा और माफी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।  और पढ़ें

08:51 PM, 27-Dec-2024

Bhopal: मंत्री विश्वास सारंग नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन, पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के प्रति संवेदना

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने 29 दिसंबर को अपना जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के प्रति श्रद्धांजलि और संवेदना प्रकट करते हुए यह निर्णय लिया है। और पढ़ें

08:35 PM, 27-Dec-2024

Chhindwara News: प्रतिबंधित मांस बेचने के लिए बुजुर्ग ने कर दी मवेशी की हत्या, आरोपी के पास से मृत गाय बरामद

अमरवाड़ा के ग्राम खामी में जिंदा गाय काटते हुए आरोपी ख्याली अहिरवार (56) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपी गौमांस बेचने की तैयारी में था। पहले भी शिकायतें मिली थीं, पर सबूत नहीं थे। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

और पढ़ें

08:29 PM, 27-Dec-2024

Bhopal:11वें भोपाल विज्ञान मेले का शुभारंभ, छात्रों ने जल को स्वच्छ बनाने और हवा की शुद्धता जानने बनाई डिवाइस

भोपाल के जंबूरी मैदान में शुक्रवार से 11वें भोपाल विज्ञान मेले का शुभारंभ महापौर मालती राय की उपस्थिति में किया गया। छात्रों ने जल को स्वच्छ बनाने और हवा की शुद्धता जानने की डिवाइस को यहां प्रस्तुत किया है। और पढ़ें

08:27 PM, 27-Dec-2024

Mp weather:स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव,कई जिलों में बारिश, ओले गिरे,कल भी ऐसा ही रहेगा मौसम,भोपाल में छाए रहे बादल

प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हो गया है जिससे प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को महेश्वर, मुलताई, अलीराजपुर और रतलाम में बारिश हुई है। रतलाम छोटे-छोटे ओले भी गिरे हैं। कल भी ऐसा ही मौसम रहेगा। और पढ़ें

08:23 PM, 27-Dec-2024

Ujjain News: मफलर बांधना भूला तो चाइना डोर से कट गया सहायक अधिकारी का गला, दो साल पहले भी हुई थी घटना

उज्जैन में चायना डोर की चपेट में आने से 53 वर्षीय प्रहलाद मोदे घायल हो गए। गले पर 8 टांके आए और उंगलियां भी कटीं। पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें जानें गईं। प्रशासन से खतरनाक चायना डोर पर सख्त प्रतिबंध लगाने की मांग बढ़ रही है।  और पढ़ें

08:17 PM, 27-Dec-2024

Damoh News: 15,000 की रिश्वत लेते ऑडिटर गिरफ्तार, सहकारिता प्रभारी समिति मैनेजर की शिकायत पर कार्रवाई

दमोह में सागर लोकायुक्त टीम ने सहकारी समिति के प्रभारी मैनेजर की शिकायत पर ऑडिटर आर.पी. कोरी को 15,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कोरी ऑडिट में गड़बड़ी का भय दिखाकर पैसे मांग रहे थे। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।  और पढ़ें

07:33 PM, 27-Dec-2024

Indore News: तनख्वाह निकालने के बदले सहायक दरोगा ने मांगी रिश्वत, रंगे हाथों पकड़ा

वार्ड क्रमांक 79 के जोन क्रमांक 21 के सहायक दरोगा रोहित पथरोड़ कर्मचारी यश चावरे का वेतन जारी नहीं कर रहा था। बार-बार यश ने उससे वेतन का आग्रह किया, लेकिन रोहित पांच हजार रुपये की रिश्वत का दबाव बना रहा था। और पढ़ें

07:10 PM, 27-Dec-2024

Bhopal: मैसूर-लखनऊ कुम्भ मेला विशेष ट्रेन,भोपाल मंडल के इटारसी,भोपाल,हरदा,बीना स्टेशनों से होकर गुजरेगी गाड़ी

मैसूर-लखनऊ कुम्भ मेला विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह गाड़ी भोपाल मंडल के इटारसी, भोपाल तलवडिया, छनेरा ,खिरकिया, हरदा, बनापुरा एवं बीना स्टेशनों से होकर गुजरेगी। और पढ़ें

06:58 PM, 27-Dec-2024

Khandwa: 40 JCB और 500 जवानों के साथ जंगलों में अतिक्रमण करने वालों पर बड़ा एक्शन, जंगल बचाने की योजना

KHANDWA : 40 JCB और 500 जवानों के साथ जंगलों में अतिक्रमण करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, खँतियाँ खोदकर जंगल बचाने की योजना और पढ़ें

06:43 PM, 27-Dec-2024

Bhopal: योजनाओं का लाभ दिलाने भोपाल में 130 शिविरों का आयोजन, 20 हजार मौके पर निराकरण, कलेक्टर कर रहे निरीक्षण

भोपाल जिले में 11 दिसम्बर से शुरू हुए मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत योजनाओं का लाभ दिलाने 14 दिन में 130 शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें 20 हजार आवेदकों का निराकरण किया गया कलेक्टर खुद शिविरों का निरीक्षण कर रहे हैं।
  और पढ़ें

06:25 PM, 27-Dec-2024

Indore News: नए साल में इंदौर में बिछेगा नई सड़कों का जाल,मेट्रो का संचालन भी होगा

-वर्ष 2025 में गांधी नगर से विजय नगर तक मेट्रो का संचालन शुरु करने की तैयारी है। इसके लिए आठ स्टेशन तैयार हो रहे है। मेट्रो के कोच भी आ चुके है। ट्रेक पर उनका ट्रायल भी हो रहा है। इसके अलावा मध्य हिस्से में मेट्रो ट्रेन का काम शुरू होगा। और पढ़ें

06:00 PM, 27-Dec-2024

Ujjain News: महाकाल मंदिर के प्रशासक बने एडीएम अनुकूल जैन, गणेश धाकड़ को हटाने का बाद दी जिम्मेदारी

महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक गणेश धाकड़ को हटाकर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने एडीएम अनुकूल जैन को प्रभारी प्रशासक नियुक्त किया है। जैन पूर्व में भी मंदिर प्रशासन से जुड़े रहे हैं। नववर्ष पर लाखों श्रद्धालुओं की तैयारी के बीच यह बदलाव किया गया।  और पढ़ें

05:49 PM, 27-Dec-2024

Damoh News: पूर्व DEO पर लगे गंभीर आरोप- 19 स्कूलों की बिल्डिंग नहीं, ठेकेदार को करा दिया मरम्मत का भुगतान

दमोह में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी एसके मिश्रा पर 137 स्कूलों की मरम्मत राशि में ₹1.11 करोड़ की हेराफेरी का आरोप है। भृत्य राजेंद्र अवस्थी ने गाइडलाइन उल्लंघन और अनियमितता की शिकायत सागर कमिश्नर से की। जांच जारी है। प्राचार्यों ने शिकायतकर्ता पर दबाव बनाने का आरोप लगाया।  और पढ़ें

05:45 PM, 27-Dec-2024

Gwaliour News: ग्वालियर में पुलिस की नाक के नीचे से बदमाश फुर्र, उड़ाया लाखों का कैश, डायल 100 भी फेल

ग्वालियर के आनंद नगर इलाके में चोरों ने एसबीआई की एटीएम को निशाना बनाया। 17 मिनट के अंदर एटीएम को गैस कटर से काटा। फिर लाखों की नकदी लेकर फरार हो गए। चश्मदीद ने घटना की सूचना डायल 100 पर पुलिस को तभी दे दी थी, जब चोर एटीएम के अंदर थे। फिर भी पुलिस चोरों को पकड़ नहीं पाई।  और पढ़ें

03:59 PM, 27-Dec-2024

Eclipses 2025:साल 2025 में होंगे चार ग्रहण,एक ही नजर आएगा भारत में,जानिए कब होंगे ग्रहण

आने वाले साल 2025 में चार ग्रहण होंगे। इसमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्रग्रहण होंगे। इनमें से केवल एक ग्रहण भारत में दिखाई देगा। बाकी अन्य ग्रहणों का भारत में असर नहीं होगा।
  और पढ़ें

03:36 PM, 27-Dec-2024

Gwalior Crime: ग्वालियर में बदमाशों ने एटीएम को काटा और कैश लूट ले गए, घटना सीसीटीवी में कैद

ग्वालियर के आनंद नगर में बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम काटकर नकदी लूटी। वारदात रात 3:15 बजे हुई, जिसमें 4-5 बदमाश सफेद कार में आए। सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से मेवाती गैंग का अंदेशा है। पुलिस जांच जारी, लूटी गई रकम का खुलासा नहीं हुआ। और पढ़ें

03:32 PM, 27-Dec-2024

Maihar: मां शारदा के दरबार में मंत्री इंदरसिंह परमार ने टेका माथा, मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक

उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार सतना जिले के मैहर पहुंचे। यहां उन्होंने त्रिकुट पर्वत पर स्थित मां शारदा के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।  और पढ़ें

03:18 PM, 27-Dec-2024

Maihar News: सीमेंट प्लांट ब्लास्ट में झुलसे मजदूर की मौत, कर्मियों ने अधिकारी को पीटा, कंपनी ने मानी मांगें

मैहर के सरला नगर स्थित अल्ट्राट्रेक सीमेंट फैक्ट्री में गुरुवार को टैंकर ब्लास्ट के दौरान बुरी तरह घायल हुए मजदूर प्रभुदयाल कुशवाहा की शुक्रवार को मौत हो गई। हादसा बेल्डिंग के दौरान गैस बनने से हुआ। ब्लास्ट का धमाका इतना तेज था कि सरला नगर बस्ती तक सुनाई दिया। और पढ़ें

03:17 PM, 27-Dec-2024

Betul News: अविवाहित गर्भवती युवती की मौत से लिव-इन रिलेशनशिप और ठगी का खुलासा, जानें पूरा मामला

Betul News: बैतूल में अविवाहित गर्भवती युवती की मौत ने लिव-इन रिलेशनशिप और ठगी का खुलासा किया है। इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि उक्त युवक प्यार की आड़ में युवती की संपत्ति को हड़पना चाहता था। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

03:06 PM, 27-Dec-2024

Indore: इंदौर में दिन दहाड़े चाकू मारकर युवक की गला रेत कर हत्या

विनोद शुक्रवार दोपहर घर से निकला था। हमलवार पीछे से आया और युवक पर चाकू से वार करने लगा। विनोद सड़क पर गिर पड़ा तो बार-बार आरोपी ने चाकू से वार किए। इसके बाद उसने गला भी काट दिया। और पढ़ें

02:38 PM, 27-Dec-2024

Indore: 19 साल पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की यात्रा इंदौर के विकास के लिए टर्निंग पाइंट थी

सिंह पहली बार वर्ष 2001 में इंदौर आए थे। तब वे राज्यसभा में विपक्ष के नेता थे। वे इंदौर के एक स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद वे वर्ष 2009 लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए आए थे।  और पढ़ें

02:17 PM, 27-Dec-2024

Sehore News: भैरूंदा में नकाबपोश बदमाशों ने की लूट, सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी को बंधक बनाकर पीटा

बदमाशों ने घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया और पीछे के रास्ते से फरार हो गए। पीड़ित ने सुबह पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। और पढ़ें

02:00 PM, 27-Dec-2024

MP News: जबलपुर में हुई ट्रेन की जांच, बोगी के नीचे पहियों के पास छिपा था युवक, बोला- इटारसी से ऐसे ही आया

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर दानापुर एक्सप्रेस की जांच के दौरान कर्मचारियों ने एस-4 कोच की ट्रॉली में छिपे एक व्यक्ति को पाया। यह व्यक्ति इटारसी से 250 किलोमीटर का सफर इस खतरनाक तरीके से कर चुका था।  और पढ़ें

01:19 PM, 27-Dec-2024

Sagar: 'नाथेश्वर धाम' के बाबा पर दुष्कर्म का आरोप, झाड़ फूंक के नाम पर कराया हवन, धुआं उठते ही महिला हुई बेहोश

सागर जिले की माल्थोन तहसील के 'नाथेश्वर धाम' के बाबा ओंकार मिश्रा पर एक महिला ने झाड़-फूंक के नाम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।  और पढ़ें

12:24 PM, 27-Dec-2024

Bhopal News: पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा पर कसा शिकंजा, भोपाल-ग्वालियर-जबलपुर के ठिकानों पर ईडी ने मारा छापा

आरटीओ के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर स्थित ठिकानों पर छापेमारी की।  और पढ़ें

11:41 AM, 27-Dec-2024

Chhindwara News: मवेशी चरा रहे किसान पर बाघ ने किया हमला, हालत गंभीर, वन विभाग ने लगाया पिंजरा

छिंदवाड़ा के उमरिया इसरा वन क्षेत्र में मवेशी चरा रहे 60 वर्षीय किसान गन्नू ऊइके पर बाघ ने हमला कर दिया। इस हमले में किसान के सीने और हाथ पर गंभीर चोटें आईं। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर है और पढ़ें

11:21 AM, 27-Dec-2024

महाकाल दर्शन घोटाला: VIP दर्शन की अंधी कमाई, 200 की रसीद... वसूलते थे तीन हजार, दो गए जेल, छह से जारी पूछताछ

उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती और दर्शन के नाम पर चल रहे अवैध वसूली घोटाले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दर्शनार्थियों से अवैध रूप से पैसे वसूलने के आरोप में सफाई प्रभारी विनोद चौकसे और नंदी हॉल प्रभारी राकेश श्रीवास्तव को पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। और पढ़ें

09:26 AM, 27-Dec-2024

Sehore News: दामाद ने पत्थर से पीट-पीटकर कर ससुर को उतारा मौत के घाट, बेटे की शिकायत पर पुलिस ने जंगल से पकड़ा

घटना के बाद आरोपी गेंदालाल जंगल में भाग गया, लेकिन पुलिस ने उसे 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने लंबे समय से चले आ रहे विवाद के चलते हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पत्थर भी बरामद कर लिया है। और पढ़ें

08:52 AM, 27-Dec-2024

Damoh News: दूधिया गांव में बाघ होने का दावा, ग्रामीण में दहशत, बोले- रात में आती है दहाड़ की आवाज

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के दूधिया गांव में बाघ दिखाई देने का मामला सामने आया है। यह गांव नौरादेही अभ्यारण्य के अंतर्गत आता है, जो रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व का हिस्सा है। ग्रामीण नीलेश यादव ने बाघ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। और पढ़ें

08:24 AM, 27-Dec-2024

Damoh News: रिश्वत मांगने वाले प्रधान आरक्षक को 4 साल की सजा, गिरफ्तारी से बचाने के लिए मांगे थे 50 हजार रुपये

दमोह की विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) ने रिश्वत मांगने के मामले में प्रधान आरक्षक चंद्रिका प्रसाद मुंडा को चार साल के कारावास की सजा सुनाई। यह मामला 2017 का है, जब आवेदक लल्लू सिंह ने लोकायुक्त सागर में शिकायत दर्ज कराई थी। और पढ़ें

08:14 AM, 27-Dec-2024

Ujjain News: दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह, नागर समाज की 170 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

उज्जैन के कालिदास अकादमी में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश नागर ब्राह्मण समाज की 170 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम और सुगम संगीत प्रस्तुतियां दी गईं। दूसरे दिन नर्सरी से उच्च शिक्षा तक के छात्रों को पुरस्कार और सम्मान प्रदान किया गया। और पढ़ें

08:05 AM, 27-Dec-2024

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 27 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का आलौकिक शृंगार किया गया। पौष माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पर बाबा महाकाल को भांग और आभूषणों से सजाया गया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें