फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 26 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:00 PM, 26-Dec-2024

Khandwa: ओम्कारेश्वर सोलर फ्लोटिंग पावर परियोजना का उद्घाटन, मिलेगी 278 मेगावॉट प्रदूषण मुक्त सस्ती बिजली

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि विश्व स्तरीय 278 मेगावॉट ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर प्लांट ओंकारेश्वर क्षेत्र की पावन भूमि पर बैक वॉटर में लगाया गया है । ये परियोजना राष्ट्र के अक्षय ऊर्जा के लक्ष्य को प्राप्त करने में मील का पत्थर साबित होगी । और पढ़ें

10:19 PM, 26-Dec-2024

Mp:दिन भर के मंथन में तैयार हुआ 2025 का रोडमैप, CM बोले-जल्द चार मिशन काम करेंगे,विभागों का रिव्यू करें मंत्री

गुरुवार को भोपाल में मोहन सरकार के मंत्रियों की  6 घंटे तक चली मैराथन मंथन बैठक में 2025 का रोडमैप तैयार किया गया। बाद में सीएम ने कहा कि मंत्री कमियां दूर करने के लिए अपने-अपने विभागों का रिव्यू करें।जल्द चार मिशन काम करेंगे। और पढ़ें

10:12 PM, 26-Dec-2024

Tikamgarh News: सुहागरात के दिन दुल्हन हुई फरार, पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

टीकमगढ़ में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। दुल्हन सुहागरात के दिन जेवर और नगदी लेकर फरार हो गई। पुलिस ने विनीता समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरोह शादी तय कर ठगी करता था। आरोपियों से पूछताछ में अन्य मामलों के खुलासे की उम्मीद है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:08 PM, 26-Dec-2024

Datia: बहुचर्चित सामूहिक हत्याकांड में सात आरोपियों को 11 बार आजीवन कैद, दो आरोपियों को 10-10 साल की सजा

राजगढ़ चौराहे पर 2003 में हुए सामूहिक हत्याकांड में कोर्ट ने 7 आरोपियों को 11 बार आजीवन कारावास और 2 आरोपियों को 10-10 साल की सजा सुनाई। 100-150 राउंड फायरिंग में 11 लोग घायल हुए थे, जिनमें से 4 की मौत हो गई थी। मामले में 2 आरोपी फरार हैं। और पढ़ें

10:07 PM, 26-Dec-2024

Tikamgarh News: पति की हत्या के मामले में पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास, शादी के 14 दिन बाद करा दी थी हत्या

टीकमगढ़ में पत्नी और उसके प्रेमी ने शादी के 14 दिन बाद पति की हत्या कर दी। जतारा कोर्ट ने दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दो नाबालिग आरोपियों का मामला बाल न्यायालय में विचाराधीन है। 

और पढ़ें

विज्ञापन
09:08 PM, 26-Dec-2024

Indore: बजरंगियों ने निगमकर्मियों को पीटा, रात को उनके खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे थाने

रात को अन्नपूर्णा थाने पहुंचे बजरंग दल के पदाधिकारियों ने लिखित शिकायत की। उन्होंने कहा कि रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे अवैध वसूली करता है। दत्त नगर की गौशाला के सेवक से भी अवैध वसूली की जा रही थी। पैसे नहीं देने पर गौशाला तोड़ दी। और पढ़ें

09:05 PM, 26-Dec-2024

Indore: इंदौर में डबल डेकर ब्रिज के लिए गर्डर लांच, 247 गर्डर जोड़कर बनेगा ब्रिज

नए साल में ब्रिज का निर्माण पूरा हो जाएगा। इस तरह का डबल डेकर ब्रिज अभी तक प्रदेश में किसी भी शहर में नहीं बना है। इंदौर में अब राजीव गांधी प्रतिमा चौराहा पर भी डबल डेकर ब्रिज के लिए प्राधिकरण सर्वे करा रहा है। यहां भी ट्रैफिक का काफी दबाव रहता है। और पढ़ें

08:31 PM, 26-Dec-2024

Bhopal News: सौरभ शर्मा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, 52 किलो सोने व नकदी से झाड़ा पल्ला

भोपाल के पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा की 8 करोड़ की संपत्ति और 52 किलो सोने की बरामदगी के मामले में अग्रिम जमानत याचिका खारिज हुई। गंभीर आरोपों के चलते गृह मंत्रालय ने उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया।  और पढ़ें

08:18 PM, 26-Dec-2024

Shivpuri: छत्तीसगढ़ के आठ बंधुआ मजदूरों को प्रशासन की टीम ने कराया मुक्त, न वेतन दिया जा रहा था ना भोजन

शिवपुरी के सिरसौद थाना क्षेत्र के मानकपुर गांव में जिला प्रशासन ने छत्तीसगढ़ के 8 बंधुआ मजदूरों, जिनमें 4 नाबालिग शामिल थे, को मुक्त कराया। इन्हें कम वेतन और अपर्याप्त भोजन दिया जा रहा था। प्रशासन ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की और मजदूरों को उनके गृह राज्य भेजने की व्यवस्था की। और पढ़ें

08:17 PM, 26-Dec-2024

Rajasthan News: साहिबजादों के नाम पर छात्रावास के लिए सरकार करेगी भूमि आवंटन, सीएम शर्मा का एलान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार का यह संकल्प है कि साहिबजादों के बलिदान की गाथा देश की युवा पीढ़ी तक पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि साहिबजादों की शहादत को “राष्ट्रीय वीर बाल दिवस” के रूप में मनाने की घोषणा हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। और पढ़ें

08:09 PM, 26-Dec-2024

Datia: दतिया पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा, मां पीतांबरा और वनखंडेश्वर महादेव का लिया आशीर्वाद

बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा गुरुवार को दतिया पहुंचे। उन्होंने यहां प्रसिद्ध मां पीतांबरा पीठ में देवी बगलामुखी की पूजा-अर्चना की और महाभारत कालीन वनखंडेश्वर महादेव पर जलाभिषेक किया। और पढ़ें

08:04 PM, 26-Dec-2024

Mp weather: प्रदेश में कल ओले-बारिश का अलर्ट, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, दिन भर छाए रहे बादल

प्रदेश में 27 दिसंबर से ओले-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम रहेगा। आधे से ज्यादा जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। गुरुवार को राजधानी समेत कई जिलों में दिन भर बादल छाया रहा। 
  और पढ़ें

07:27 PM, 26-Dec-2024

Indore: संघ के शताब्दी वर्ष की शुरूआत होगी इंदौर से, जय घोष की तैयारियां शुरू

कार्यक्रम में इन्दौर महानगर के स्वयंसेवकों के परिवार भी उपस्थित रहेंगे। साथ ही शहर के गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाएंगे। जिनमें शिक्षाविद, उद्योगपति, चिकित्सक, खिलाड़ी,कलाकार,व्यवसायी आदि सम्मिलित रहेंगे। और पढ़ें

07:21 PM, 26-Dec-2024

Shivpuri: वित्तीय संकट से जूझ रहे जिला सहकारी बैंक को बचाने के लिए आगे आए सिंधिया, सीएम से कर दी ये मांग

 शिवपुरी जिला सहकारी बैंक को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा है। इसमें आर्थिक मदद की मांग की है।  और पढ़ें

07:14 PM, 26-Dec-2024

Bhopal: सीएम ने बाल दिवस 14 नवंबर को मनाने को समाज की गलती बताया, बोले- पीएम ने गलती को सुधारा, अब 26 दिसंबर

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 26 दिसंबर के अलावा किसी और दिन बाल दिवस मनाने को समाज की गलती बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर बाल दिवस 26 दिसंबर को मनाने का ऐलान कर उस गलती को सुधारा है।
  और पढ़ें

06:57 PM, 26-Dec-2024

Indore News: इंदौर में निकली तेज धूप, कल गिर सकता है पानी, फिर बदलेगा मौसम

Indore News: आज शाम से नया सिस्टम एक्टिव होने की वजह से मप्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 
  और पढ़ें

06:50 PM, 26-Dec-2024

Indore News: कुत्ते पालन की छूट, गाय पालने की नहीं, रामकथा में बोले जैन संत

Indore News: पहली बार भगवान राम की कथा के मंच पर जैन समाज के संत ने कथाकार और श्रोताओं के लिए बताई गाइड लाइन
  और पढ़ें

06:38 PM, 26-Dec-2024

Bhopal: विवादित चंद्रप्रकाश को फिर बनाया नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल का डिप्टी रजिस्ट्रार, हंगामे के बाद हटे थे

मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के गंभीर आरोपों के चलते हटाए गए चंद्रप्रकाश को दोबारा डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्त किया गया है। एनएसयूआई ने आंदोल की चेतावनी दी है। और पढ़ें

06:33 PM, 26-Dec-2024

MP News: सीधी में 70 फीट ऊंचा ट्रांसमिशन टावर टूटकर गिरा, काम कर रहे पांच मजदूरों की मौत, चार घायल

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रामपुर नैकिन तहसील के आमडाड गांव में गुरुवार को एक 400 केवी ट्रांसमिशन लाइन टावर गिरने से पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।  और पढ़ें

05:34 PM, 26-Dec-2024

Damoh: रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवारों को सागौन से भरे ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत दो गंभीर

दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर अभाना के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

और पढ़ें

05:27 PM, 26-Dec-2024

Indore: साल 2024 में इंदौर को मिले पांच ब्रिज, नए बस स्टैंड भी बनकर तैयार

इंदौर विकास प्राधिकरण ने इंदौर के हर क्षेत्र में एक ब्रिज की सौगात दी। भंवरकुआ चौराहा, खजराना चौराहा, लवकुश चौराहा के अलावा खजराना चौराहा पर भी ब्रिज ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया। इसके अलावा राऊ चौराहे का छह लेन ब्रिज भी ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया। और पढ़ें

05:26 PM, 26-Dec-2024

Bhopal:नए साल का जश्न मनाने विद्यार्थियों को मिल गई 6 दिन की छुट्टी, 30 दिसंबर के बाद 6 जनवरी को खुलेंगे स्कूल

स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को नए साल के स्वागत में जश्न मनाने के लिए छुट्टियां मिल गई हैं। एमपी बोर्ड में पढ़ने वाले छात्रों की स्कूल 30 दिसंबर के बाद 6 जनवरी को लगेंगे। आईसीएसई में 10 और सीबीएसई स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 9 दिनों का होगा। और पढ़ें

05:20 PM, 26-Dec-2024

Ujjain: मध्यप्रदेश शासन का बड़ा एक्शन... रुपए लेकर दर्शन करवाने के मामले में महाकाल मंदिर प्रशासक को हटाया

महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करवाने के नाम पर एक गिरोह सक्रिय है जो कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं से दर्शन के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी कर चुका है।  मामले में मध्यप्रदेश शासन ने भी बड़ा एक्शन लेते हुए मंदिर के प्रशासक गणेश धाकड़ को हटा दिया है।  और पढ़ें

04:41 PM, 26-Dec-2024

Indore News: बजरंग दल आतंकी संगठन, कांग्रेस नेता ने की पोस्ट, निगम कर्मचारियों की पिटाई पर बवाल

Indore News: महापौर बोले नगर निगम इस घटना पर बेहद गंभीर है, नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि केस दर्ज करने में भी बहुत देर की गई। 
  और पढ़ें

04:29 PM, 26-Dec-2024

MP Cabinet: डिजिटली बनेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र, कैबिनेट बैठक में हुआ रजिस्ट्रीकरण नियम लागू करने का निर्णय

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें मध्यप्रदेश जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण नियम, 2024 लागू करने की मंजूरी दी गई। यह नियम डिजिटल रजिस्ट्रीकरण, प्रमाणपत्र जारी करने और विलंबित रजिस्ट्रेशन के सरलीकरण को बढ़ावा देंगे। और पढ़ें

04:20 PM, 26-Dec-2024

Bhopal:शिक्षा मंत्री बोले 500 टीचर नहीं जाते स्कूल,दूसरों को रखते हैं किराए पर,कांग्रेस ने सीएम से मांगा जवाब

 एमपी के स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा है कई शिक्षक स्कूल नहीं जाते और अपनी जगह दूसरों को पढ़ाने के लिए किराए पर रखते हैं। वे व्यक्तिगत रूप से 500 ऐसे शिक्षकों को जानते हैं जो इस प्रकार की व्यवस्था चला रहे हैं। पीसीसी चीफ ने सीएम से जवाब मांगा है। और पढ़ें

03:02 PM, 26-Dec-2024

वीर बाल दिवस: सीएम ने गुरु गोविंद सिंह को किया याद, केन-बेतवा को लेकर जयराम के बयान पर साधा निशाना, कही ये बात

भोपाल में वीर बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरु गोविंद सिंह जी और उनके बच्चों के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि मुगलों के अत्याचारों के सामने गुरु गोविंद सिंह जी के परिवार ने हिंदू धर्म और देश की गरिमा को बचाने के लिए अद्वितीय बलिदान दिया। और पढ़ें

02:17 PM, 26-Dec-2024

Shajapur News: कालापीपल में पंचायत सचिव के निवास पर लोकायुक्त का छापा, आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई

लोकायुक्त की टीम ने कालापीपल तहसील के पंचायत सचिव मुरलीधर शर्मा के तीन ठिकानों पर गुरुवार सुबह छापेमारी की। शर्मा पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। कार्रवाई उनके अंबिका कॉलोनी स्थित निवास, ग्राम बमूलिया मुछाली के मकान, और पेट्रोल पंप पर की गई। और पढ़ें

01:59 PM, 26-Dec-2024

Bhopal News: सौरभ शर्मा की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग ने जारी किया लुक आउट नोटिस, लोकायुक्त ने भी कसा शिकंजा

आयकर विभाग ने RTO के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। यह कार्रवाई भोपाल के मेंडोरा जंगल में एक इनोवा क्रिस्टा कार से 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपये नकद मिलने के बाद शुरू हुई। और पढ़ें

12:53 PM, 26-Dec-2024

Sehore News: बचने के लिए चोरों ने लगाई तरकीब, पेंट करके बदला चोरी की ट्रैक्टर-ट्राली का रंग, फिर भी पकड़े गए

भैरूंदा पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली चोरी के मामले में आदतन चोर राजकुमार बरेला और उसके साथी प्रेम सिंह बरेला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चोरी के बाद ट्राली का रंग बदल दिया था ताकि पहचान छिपाई जा सके।
  और पढ़ें

12:48 PM, 26-Dec-2024

Indore: एमवाय अस्पताल में भर्ती कैदी ने बाथरुम में फांसी लगाई, रेप के आरोप में बंद था जेल में

संयोगितागंज पुलिस ने मर्ग कायम की जांच शुरू कर दी है। सेंट्रल जेल प्रशासन ने कैदी के परिजनों को सूचना दी है। पुलिस का कहना है कि जेल में बंद रहने और बीमारी की वजह से वह काफी तनाव में था। इस कारण उसने आत्महत्या कर ली। और पढ़ें

12:02 PM, 26-Dec-2024

Chhindwara News: दो पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, बड़वानी से खरीदे थे हथियार

छिंदवाड़ा पुलिस ने गुलाबरा क्षेत्र में एक युवक को दो देशी पिस्टल और चार कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी रजत उर्फ टीनू घारू, जो पहाड़े कॉलोनी का निवासी है, स्कूटी में हथियार लेकर घूम रहा था। और पढ़ें

11:48 AM, 26-Dec-2024

MP News: तत्काल टिकट बुकिंग के समय IRCTC की वेबसाइट क्रैश, अनदेखी के आरोप लगा जानकारों ने कही ये बात

गुरुवार को भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग वेबसाइट आईआरसीटीसी अचानक क्रैश हो गई। यह समस्या तत्काल टिकट बुकिंग के समय हुई। वेबसाइट के क्रैश होने से लाखों यात्री निराश हुए, क्योंकि वे अपनी यात्रा के लिए कंफर्म टिकट नहीं बुक कर सके। और पढ़ें

11:17 AM, 26-Dec-2024

Panna News: दो दिन से लापता लोको पायलट का शव बरामद, दोस्त ने हत्या के बाद चांदा घाटी में फेंका था

हत्या के आरोपी की निशानदेही पर शव को चांदा घाटी से पुलिस ने बरामद किया। बताया गया कि मृतक लोको पायलट था और छुट्टी पर घर आया हुआ था। और पढ़ें

10:50 AM, 26-Dec-2024

Ujjain: शराब के ठेकेदार से लाखों लूटकर तेज रफ्तार बाइक पर भागे बदमाश, जाते हुए कहा- 'कह देना कौशल 302 आया था'

मध्यप्रदेश के उज्जैन में नागदा के प्रकाश नगर स्थित शराब कंपनी शिवा फूड्स लिमिटेड के ऑफिस में पांच लुटेरों ने फिल्मी स्टाइल में 18.30 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। बदमाशों ने कर्मचारियों पर बंदूक और चाकू तानकर रकम लूटी और सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए। और पढ़ें

10:02 AM, 26-Dec-2024

MPPSC: 1459 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकलेगी वैकेंसी, केमेस्ट्री में सबसे ज्यादा पद

MPPSC- मप्र में होंगी भर्तियां, एमपीपीएससी इसी माह जारी करेगा अधिसूचना, पिछली बार से इस बार कम पद निकले हैं। 
  और पढ़ें

09:46 AM, 26-Dec-2024

Chhindwara News: छिंदवाड़ा में गोल्ड लोन ब्रांच से 21 लाख के सोने की चोरी का खुलासा, ऑडिटर गिरफ्तार

छिंदवाड़ा के नागपुर रोड स्थित एचडीबी फाइनेंशियल सर्विस गोल्ड लोन ब्रांच में 21.63 लाख रुपये मूल्य के 309.43 ग्राम सोने की चोरी का मामला सुलझा लिया गया। जांच में पाया गया कि जबलपुर से आए गोल्ड इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने ऑडिट के दौरान पैकेट काटकर सोने के जेवर चुरा लिए और उन्हें होटल में छुपा दिया। और पढ़ें

09:36 AM, 26-Dec-2024

Ujjain News: अस्पताल से शव लेकर भागे परिजन, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, शरीर पर मिले चोंट के निशान

चरक भवन में बेसुध हालत में लाए गए युवक राहुल चंद्रावत (30) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर भाग निकले। पुलिस ने मृतक के घर पहुंचकर देखा कि उसके शरीर पर चोट के निशान थे। और पढ़ें

09:06 AM, 26-Dec-2024

Ujjain News: पेट्रोल पंप पर तीन लाख का गबन करने वाला युवक गिरफ्तार, एक साल से था फरार

नानाखेड़ा थाना पुलिस ने सालभर पहले पेट्रोल पंप पर तीन लाख के गबन के आरोपी हिमांशु सैनी को गिरफ्तार कर लिया है। वह फर्जी थर्मल रसीद के जरिए नगद रकम गबन करता था। पूछताछ में हिमांशु ने बताया कि गबन की गई रकम दुर्घटना में इलाज पर खर्च हो गई।
  और पढ़ें

08:39 AM, 26-Dec-2024

Ujjain Mahakal: एकादशी पर भस्म रमाकर बाबा महाकाल ने दिए दर्शन, 'जय श्री महाकाल' के जयकारों से गूंज उठा परिसर

गुरुवार को बाबा महाकाल की भस्म आरती में उनका भांग से आलौकिक शृंगार किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। आरती के दौरान "जय श्री महाकाल" की गूंज से वातावरण पवित्र हो उठा। और पढ़ें

08:32 AM, 26-Dec-2024

Cheetah Project: अफ्रीकन चीतों को पसंद आ रही एमपी की आबोहवा, कूनो के बाद 20 नए चीतों का बसेगा नया आशियाना

चीतों को लाने की प्रक्रिया में जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने में लगभग दो महीने का समय लगेगा। चीतों को भारत लाने के बाद उन्हें कूनो (श्योपुर) और गांधी सागर अभ्यारण्यों में छोड़ा जाएगा। और पढ़ें

03:29 AM, 26-Dec-2024

Damoh News: एसडीएम के सामने सीएम राइज स्कूल के शिक्षक बच्चों को नहीं पढ़ा पाए, जताई नाराजगी हटाने दिए निर्देश

एसडीएम सौरभ गंधर्व ने बताया की सीएम राइज स्कूल में बच्चों ने बताया शिक्षक पढ़ाते नहीं है। मेने कुछ शिक्षकों से पढ़ाई सबंधी जानकारी ली तो उनको पढ़ाई का कोई अनुभव नहीं था। मेने तीन शिक्षकों को हटाने के निर्देश दिये हैं। और पढ़ें

03:21 AM, 26-Dec-2024

Ujjain News: कलेक्टर से मिले भाजपा व कांग्रेस के पार्षद, कहा - नपा अध्यक्ष है निष्क्रिय, हम लाएंगे अविश्वास प्रस्ताव

अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर कांग्रेस तो ठीक खुद उन्हीं की पार्टी यानी कि भाजपा के पार्षद भी विरोध दर्ज करवाना आए थे इस नगर पालिका में कुल 18 पार्षद है जिसमें से लगभग 13 पार्षद कलेक्टर के पास नगर पालिका अध्यक्ष को हटाने की मांग करने आए थे। और पढ़ें

03:15 AM, 26-Dec-2024

सूअर मार बम से घायल हुए गायेँ:पुलिस ने एक दर्जन बम किए बरामद

Cows injured by pig killing bomb: Police recovered a dozen bombs और पढ़ें

03:10 AM, 26-Dec-2024

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 26 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

माधवनगर थाना क्षेत्र स्थित जीरो पाइंट ओवर ब्रिज से एक 19 वर्षीय युवती मंगलवार रात रेलवे ट्रैक पर कूद गई थी। ऊंचाई से कूदने से पहले उसने चूहामार दवाई भी पी ली थी। हालांकि आत्महत्या के लिए डबल प्रयास करने के बावजूद उसकी मौत नहीं अस्पताल पहुंचा दिया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें